ABVP कुकृत्य करने वालों का संगठन है, बीजेपी दलित और आदिवासी विरोधी : उमंग सिंघार

ABVP is an organization of evildoers, BJP is anti-Dalit and tribal: Umang Singhar भोपाल। कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा पर हमला करते हुए उसे दलित और आदिवासी विरोधी बताया है। उन्होंने इंदौर में ABVP के छात्रों के द्वारा हॉस्टल में घुसकर आदिवासी और दलित छात्रों के साथ अभद्रता को लेकर बीजेपी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को आड़े हाथों लिया है। नेता प्रतिपक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट करते हुए लिखा कि भाजपा अपने पाले हुए सड़क छाप गुंडों के जरिए दलित और आदिवासी विरोधी एजेंडा की प्रतिपूर्ति करती है। ये ABVP छात्रों का नहीं कुकृत्य करने वालों का संगठन है, जिसे भाजपा अपनी अगली पीढ़ी के लिए तैयार कर रही है। उमंग सिंघार ने ABVP संगठन पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग आदिवासी और दलित छात्रों को अपना निशाना बनाते रहते हैं। दो दिन पहले भाजपा की नई पीढ़ी ABVP के “गुंडे” इंदौर में आदिवासी और दलित छात्रों को उनके होस्टल कैम्पस में जाकर गालियां दी और होस्टल पर पत्थर फेंके। कानून को मजाक समझने वालों पर मौन यादव कार्रवाई करेंगे या दलित और आदिवासी अत्याचारों पर भी “मौन” रहेंगे? सिंघार ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव जी इस मामले पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के आदेश दें। recent visitors 166

वायनाड लोकसभा उपचुनाव: प्रियंका गांधी ने दाखिल किया नामांकन, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रहे मौजूद

Wayanad Lok Sabha by-election: Priyanka Gandhi filed nomination, Sonia, Rahul and Kharge showed solidarity. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ उनकी मां सोनिया गांधी, भाई राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे। इससे पहले उन्होंने स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पर्चा भरा था। नामांकन पर्चा भरने के बाद उन्होंने अपने भाई राहुल गांधी के साथ एक रोड-शो किया। बता दें कि वायनाड उपचुनाव में प्रियंका गांधी का सामना भाजपा उम्मीदवार नव्या हरिदास से होने वाला है। रोड शो में शामिल हुए ये नेताराहुल गांधी के अलावा प्रियंका के इस रोड शो में उनकी मां सोनिया गांधी और पति रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद रहे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत पार्टी के अन्य नेता भी इस रोड शो में शामिल हुए। प्रियंका गांधी ने किया लोगों को संबोधितरोड-शो में प्रियंका गांधी ने लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा, “पिछले 35 सालों से मैं अलग-अलग चुनावों के लिए प्रचार कर रही हूं। यह पहली बार है जब मैं आपके समर्थन की मांग अपने लिए कर रही हूं। यह एक बहुत ही अलग एहसास है। मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे वायनाड से उम्मीदवार बनने का सौभाग्य दिया।” उन्होंने आगे कहा, “सत्य और अहिंसा ने मेरे भाई (राहुल गांधी) को एकता और प्रेम के लिए देशभर में 8000 किमी पैदल चलने के लिए प्रेरित किया। जब पूरी दुनिया उनके खिलाफ थी, तब आप उनके साथ खड़े थे। मेरे भाई को लड़ने के लिए आपलोगों ने साहस दिया। मेरा पूरा परिवार आपका कर्जदार है। मुझे मालूम है कि उसे (राहुल गांधी) आपलोगों को छोड़ना पड़ा और मैं आपसे वादा करती हूं कि मैं आपके और उसके बीच के संबंधों को मजबूत करूंगी। उन्होंने मुझे बताया कि आप किन बड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। मेरे भाई ने मुझे बताया कि आपलोगों की क्या तकलीफ है। मैं आपके घर आना चाहती हूं और आपसे सीधे समझना चाहती हूं कि आपकी समस्याएं क्या हैं और हम उनसे कैसे निपट सकते हैं।” Priyanka Gandhi filed nomination कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी रोड-शो को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “वायनाड देश का ऐसा निर्वाचन क्षेत्र है जहां से दो सांसद हैं, एक आधिकारिक सांसद और दूसरा अनौपचारिक सांसद।” प्रियंका गांधी के नामांकन पर कांग्रेस सांसद ने दी प्रतिक्रियाप्रियंका गांधी के नामांकन पर कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने कहा, “आप जो ऊर्जा यहां देख रहे हैं, यह कुछ ऐसा है, जिसका हम सभी इंतजार कर रहे थे। हम चाहते थे कि प्रियंका गांधी किसी भी सीट से चुनाव लड़े, लेकिन हमने कभी ऐसा नहीं सोचा था कि किस्मत हमारे पास चलकर आएगी। हम सभी उत्साहित हैं। हर तरफ उत्साह है। यह वायनाड और केरल के लिए दोहरा सौभाग्य है, क्योंकि इसे अब स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा- प्रियंका गांधी वाड्रा, लोकसभा की सदस्य, वायनाड, केरल।” नव्या हरिदास ने प्रियंका गांधी को दी चुनौतीभाजपा उम्मीदवार नव्या हरिदास ने कांग्रेस को पहले ही कड़े मुकाबले की चुनौती दे चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि आगामी उपचुनाव में प्रियंका गांधी को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।। उन्होंने कहा,”मेरी प्रतिद्वंद्वी प्रियंका गांधी हैं। मैं केवल इतना कहना चाहूंगी कि वायनाड में कांग्रेस को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। राहुल गांधी ने रायबरेली की सीट बरकरार रखने के लिए वायनाड की सीट छोड़ दी थी। जब वायनाड के लोगों को भूस्खलन का सामना करना पड़ा, तो उनके पास इन मुद्दों को उठाने के लिए संसद में कोई प्रतिनिधि नहीं था।” प्रियंका गांधी का पहला चुनावनव्या ने आगे कहा, “पिछले पांच वर्षों में राहुल गांधी ने शायद ही इस निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया हो। वे यहां के लोगों के मुद्दों को उठाने में भी नाकाम रहें। यह मेरा पहला लोकसभा चुनाव होगा।” उन्होंने यह भी कहा था कि वायनाड गांधी परिवार के लिए सिर्फ एक दूसरी सीट है। बता दें कि प्रियंका गांधी के साथ नव्या हरिदास का भी यह पहला चुनाव होगा। 13 नवंबर को होने वाले इस उपचुनाव में एलडीएफ ने भी उम्मीदवार खड़ा किया। उन्होंने सत्यन मोकेरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। Read More : https://mysecretnews.com/madhya-pradesh-governments-malaria-eradication-campaign-success-on-paper/ recent visitors 187

नीमच में दिवाली से पहले ही नप गया पटवारी, लोकायुक्त पुलिस ने ऐसे दबोचा

 नीमच जमीन बटवारे के नाम रिश्वत की मांग कर रहे नीमच के पटवारी की शिकायत उज्जैन लोकायुक्त में की गई थी। लोकायुक्त टीम ने नीमच पहुंचकर पटवारी को 7 हजार रुपए लेते रंगेहाथ दबोच लिया। लोकायुक्त डीएसपी सुनील तलान ने बताया कि नीमच के नया गांव स्थित ग्राम घुसंडी में रहने वाले पारसमल शर्मा ने 16 अक्टूबर को कार्यालय आकर दर्ज कराई और बताया कि हमारे पिता तीन भाइयों के बीच भूमि का बंटवारा करना चाहते हैं। इसके लिए ग्राम हल्का नम्बर-5 के पटवारी दिनेश चौरडिया से संपर्क किया गया। पटवारी ने आवेदन के नाम पर दो हजार रुपए लिए और कहा कि 25 हजार रुपए रिश्वत देना होगी। पटवारी ने भाइयों से 11 हजार रुपए ले लिए। शेष राशि की मांग कर रहा है। पारसमल शर्मा की शिकायत की पुष्टि की गई। इसमें पटवारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की सच्चाई सामने आ गई। निरीक्षक दीपक शेजवार के साथ नीमच पहुंचकर पटवारी को रंगेहाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। पारसमल को रिश्वत के 7 हजार रुपए देकर पंचायत कार्यालय ग्राम घुसंडी भेजा गया। जहां कार्यालय में पटवारी दिनेश ने रिश्वत की राशि प्राप्त की और जेब में रख ली। पटवारी को रिश्वत देने के बाद शिकायतकर्ता का इशारा मिलते ही टीम ने कार्यालय में पहुंचकर पटवारी को पकड़ लिया। उसके हाथ धुलवाए गए तो रिश्वत का रंग सामने आ गया। मौके पर ही पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम का प्रकरण दर्ज किया गया है। recent visitors 117

CM साय ने किया किसान सम्मेलन का शुभारंभ, चार दिनों तक चलेगा

रायपुर छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के रायपुर (Raipur) में आज, बुधवार से चार दिवसीय एग्री कार्नीवाल-2024 (Agri Carnival 2024) का शुभारंभ हुआ . दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Dev Sai) इस मेले का उद्घाटन किया . मेले की शुरुआत युथ कॉन्क्लेव के साथ किया . उद्घाटन समारोह में कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्रामविचार नेताम भी मौजूद रहें. क्या रहेगा कार्निवल में खास रायपुर में आयोजित होने वाले चार दिवसीय कार्निवल में हर दिन कृषकों, छात्रों और आम नागरिकों को विश्वविद्यालय के अनुसंधान प्रक्षेत्र में उगाई जा रही फसलों एवं कृषि प्रदर्शनी का भ्रमण करवाया जाएगा. इसके साथ ही लोगों को कृषि के क्षेत्र में जागरूक किया जाएगा. recent visitors 125

नगर पंचायत सफाई कर्मचारी ने सीएमओ के चेंबर में गतका जहर

आगर मालवा आगर मालवा जिले के नलखेड़ा नगर परिषद के एक सफाई कर्मचारी ने सीएमओ के केबिन में जहर निगलकर आत्महत्या की कोशिश की. चेम्बर में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तुरंत उसे पकड़ने की कोशिश की और हॉस्पिटल में भर्ती करवाया. फिलहाल कर्मचारी का इलाज चल रहा है. जिले के नलखेड़ा नगर परिषद का सफाईकर्मी मेहरुद्दीन अपना वेतन समय पर न मिलने और वेतन कटौती की शिकायत को लेकर नगर परिषद सीएमओ के केबिन में पहुंचा. जहां बातचीत के दौरान सफाईकर्मी ने अपनी जेब में से एक शीशी निकाली और कोई जहरीला पदार्थ पी गया. वहां मौजूद अन्य लोगों ने आनन-फानन में कर्मचारी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर किया. मामले में सीएमओ मुकेश भंवर कहा, ''सफाई कर्मचारी मेहरुद्दीन केबिन में आया और अपने वेतन को लेकर शिकायत करने लगा, जिस पर मैंने कहा कि आवेदन दे दो, मैं जांच करवाता हूं, उसी दौरान कर्मचारी ने जेब से एक शीशी निकाल कर कोई पदार्थ पी लिया. तत्काल कर्मचारी को हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां से उचित उपचार के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है.'' वही, सफाई कर्मचारी मेहरुद्दीन ने बताया कि उसकी ड्यूटी गायों के लिए लगाई गई थी, लेकिन लेखापाल रौनक जैन हर माह गैर हजारी लगाकर वेतन काट रहा है. जिसके कारण घर चलाने  में परेशानी हो रही थी. फिलहाल कर्मचारी का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है. मामले में पुलिस ने सफाई कर्मी के बयान लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.  recent visitors 92

इंदौर में देर रात आधे कपड़ों में मिली मानसिक विक्षिप्त महिला, रेप होने का संदेह

 इंदौर  सदरबाजार थाना क्षेत्र की नीलकंठ कॉलोनी में सोमवार रात घूम रही मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए तो एक युवक महिला के साथ बातचीत करते हुए दिखाई दिया। युवक को मंगलवार रात पुलिस ने हिरासत में लेकर प्रकरण दर्ज किया है। आरोपित युवक ने दुष्कर्म की घटना को कबूल कर लिया है। एडीसीपी जोन-1 के आलोक शर्मा ने बताया कि सोमवार रात को मानसिक रूप से विक्षिप्त 40 वर्षीय महिला नीलकंठ कॉलोनी में घूम रही थी। महिला अर्धनग्न हालत में पुलिस को मिली इस दौरान यहां से गुजर रहा सोनू सोनी निवासी जनता कॉलोनी महिला को अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। रात को महिला अर्धनग्न अवस्था में पुलिस को मिली। पुलिस पूछताछ में महिला जवाब नहीं दे पाई। इसके बाद महिला का मेडिकल कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। सीसीटीवी फुटेज में नजर आया आरोपित इसके बाद सीसीटीवी फुटेज में महिला घूमते हुए दिखी। अन्य फुटेज देखने पर आरोपित युवक महिला से बातचीत करते हुए दिखा। मंगलवार को आरोपित सोनू को हिरासत में लेकर प्रकरण दर्ज कर लिया। पूछताछ में सोनू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सोनू हम्माली का काम करता है। अस्पतालकर्मी महिला से दुष्कर्म, केस दर्ज कनाड़िया पुलिस ने 33 वर्षीय महिला की शिकायत पर राजेश रामेश्वर बारोड़ निवासी कनाड़िया के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। महिला निजी अस्पताल में नौकरी करती है। आरोपित राजेश की पत्नी का 2022 में देहांत हो चुका है। उसने महिला को शादी का झांसा दिया और एक फ्लैट में रहने लगा। शादी न करने पर महिला ने थाने में शिकायत कर केस दर्ज करवा दिया। प्रेमी जोड़ों से परेशान इंद्रपुरी रहवासी संघ ने ज्ञापन सौंपा प्रेमी जोड़ों से परेशान रहवासियों ने मंगलवार को भंवरकुआं टीआइ राजकुमार यादव को ज्ञापन सौंपा। रहवासियों ने गश्त और कार्रवाई की मांग की। सोमवार को इंद्रपुरी में गार्डन के बाहर एक युवक-युवती को कार में आपत्तिजनक हरकत करते हुए पकड़ा था। रहवासी राहुल कनौजिया के मुताबिक युवक-युवती का बच्चों ने वीडियो बनाया था। रहवासियों ने वीडियो बताया और कहा कि इस तरह की हरकतों से महिलाओं और बच्चियों को शर्मिंदगी का सामान करना पड़ता है। रहवासी इनसे परेशान हो चुके हैं। शिक्षा का केंद्र होने के कारण प्रेमी जोड़े बगीचे में आकर बैठ जाते हैं। टीआइ के मुताबिक क्षेत्र में लगातार पैदल भ्रमण कर गश्त की जाती है। बीट प्रभारी को विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि भंवरकुआं क्षेत्र में अनेक बड़े शिक्षण संस्थान, कोचिंग और होस्टल हैं जिनमें बड़ी संख्या में बाहर से छात्र-छात्राएं आकर पढ़ाई करते हैं। इनमें से कुछ शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास करते हैं। recent visitors 104

Diwali और छठ पर विशेष रूप से भोपाल मंडल से कुल आठ विशेष ट्रेनें गुजरेंगी

 भोपाल  दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेलवे विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। ये विशेष ट्रेनें एक अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच चलाई जा रही है। इस बार भी त्योहारों के दौरान भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की संख्या में वृद्धि की गई है। विशेष रूप से भोपाल मंडल से आठ विशेष ट्रेनें गुजरेंगी। त्योहारों के समय, विशेषकर दीपावली और छठ पूजा के दौरान, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों की ओर बड़ी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं। भोपाल मंडल से गुजरने वाली विशेष ट्रेन     एलटीटी-दानापुर दैनिक विशेष ट्रेन ट्रेन 01143 एलटीटी मुंबई से सुबह 10:30 बजे चलेगी। दानापुर पहुंचने का समय अगले दिन शाम 6:45 बजे। (22 अक्टूबर से 11 नवंबर) ट्रेन 01144 दानापुर से रात 9:30 बजे चलेगी। एलटीटी मुंबई पहुंचने का समय तीसरे दिन सुबह 4:50 बजे। (23 अक्टूबर से 12 नवंबर)     सीएसएमटी-आसनसोल साप्ताहिक विशेष ट्रेन ट्रेन 01145 सीएसएमटी मुंबई से हर सोमवार सुबह 11:05 बजे चलेगी। आसनसोल पहुंचने का समय तीसरे दिन राम 2:30 बजे।(21 अक्टूबर से 11 नवंबर) ट्रेन 01146 आसनसोल से हर बुधवार रात 9 बजे चलेगी। सीएसएमटी मुंबई पहुंचने का समय तीसरे दिन सुबह 8:15 बजे।(23 अक्टूबर से 13 नवंबर)     पुणे-दानापुर दैनिक विशेष ट्रेन ट्रेन 01205 पुणे से 9:30 बजे चलेगी। दानापुर पहुंचने का समय अगले दिन रात 2 बजे।(25 अक्टूबर से 7 नवंबर) ट्रेन 01206 दानापुर से सुबह 5:30 बजे चलेगी। पुणे पहुंचने का समय अगले दिन शाम 6:15 बजे।(27 अक्टूबर से 9 नवंबर)     सीएसएमटी-अगरतला साप्ताहिक विशेष ट्रेन ट्रेन 01065 सीएसएमटी मुंबई से प्रत्येक गुरुवार सुबह 11:05 बजे चलेगी। अगरतला पहुंचने का समय रविवार रात 1:10 बजे।(31 अक्टूबर और 7 नवंबर) ट्रेन 01066 अगरतला से प्रत्येक रविवार दोपहर 3:10 बजे चलेगी। सीएसएमटी मुंबई पहुंचने का समय बुधवार रात 3:50 बजे।(3 नवंबर और 10 नवंबर)     एलटीटी-मुंबई बनारस साप्ताहिक विशेष ट्रेन ट्रेन 01053 एलटीटी मुंबई से प्रत्येक बुधवार दोपहर 12:15 बजे चलेगी। बनारस पहुंचने का समय अगले दिन शाम 4:05 बजे।(30 अक्टूबर और 06 नवंबर) ट्रेन 01054 बनारस से प्रत्येक गुरुवार रात 8:30 बजे चलेगी। एलटीटी मुंबई पहुंचने का समय अगले दिन रात 11:55 बजे।(31 अक्टूबर और 07 नवंबर)     एलटीटी-दानापुर द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन 01009 एलटीटी मुंबई से हर सोमवार और शनिवार दोपहर 12:15 बजे चलेगी। दानापुर पहुंचने का समय अगले दिन शाम 5 बजे।(26, 28 अक्टूबर, 2 और 4 नवंबर) ट्रेन 01010 दानापुर से प्रत्येक मंगलवार और रविवार शाम 6:15 बजे चलेगी। एलटीटी मुंबई पहुंचने का समय अगले दिन रात 11:55 बजे।(27, 29 अक्टूबर, 3 और 5 नवंबर)     एलटीटी-समस्तीपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन ट्रेन 01043 एलटीटी मुंबई से प्रत्येक गुरुवार दोपहर 12:15 बजे चलेगी। समस्तीपुर पहुंचने का समय अगले दिन रात 9:15 बजे।(31 अक्टूबर और 07 नवंबर) ट्रेन 01044 समस्तीपुर से प्रत्येक शुक्रवार रात 11:20 बजे चलेगी। एलटीटी मुंबई पहुंचने का समय तीसरे दिन सुबह 07:40 बजे।(01 नवंबर और 08 नवंबर)     एलटीटी-प्रयागराज साप्ताहिक विशेष ट्रेन ट्रेन 01045 एलटीटी मुंबई से प्रत्येक मंगलवार दोपहर 12:15 बजे चलेगी। प्रयागराज पहुंचने का समय अगले दिन सुबह 11:20 बजे।(29 अक्टूबर और 05 नवंबर) ट्रेन 01046 प्रयागराज से प्रत्येक बुधवार शाम 6:50 बजे चलेगी। एलटीटी मुंबई पहुंचने का समय अगले दिन शाम 4:05 बजे।(30 अक्टूबर और 06 नवंबर) recent visitors 96