मुंबई
महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 का लीग चरण खत्म हो गया है। मुंबई इंडियंस (एमआई) की ऑलराउंडर नैट स्किवर ब्रंट ने आखिरी लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। एमआई को 200 रन का टारगेट मिला था। ब्रंट ने मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में 35 गेंदों में 69 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 2 सिक्स हैं। यह उनकी डब्ल्यूपीएल में पांचवीं फिफ्टी है। हालांकि, ब्रंट की अर्धशतकीय पारी के बावजूद एमआई को 11 रनों से हार मिली लेकिन उनके 'करंट' से रिकॉर्ड बुक हिल गई। इंग्लैंड की खिलाड़ी ने एक नया इतिहास रच डाला है।
दरअसल, ब्रंट डब्ल्यूपीएल के एक सीजन में 400 रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। वह मौजूदा सीजन में 8 मैचों में 69.33 की औसत से 416 रन बटोर चुकी हैं। उन्होंने आरसीबी की ऑलराउंडर एलिस पैरी का रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाला है। पैरी ने 2024 में डब्ल्यूपीएल में 347 रन बनाए थे। वहीं, पैरी ने डब्ल्यूपीएल 2025 में 372 रन जोड़े मगर आरसीबी प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी। डब्ल्यूपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की कप्तान मेग लैनिंग ने 345 रन जुटाए थे। उस साल ब्रंट के बल्ले से 332 रन निकले थे।
मुंबई आखिरी लीग मैच में हार के कारण डायरेक्ट फाइनल में एंट्री करने से चूक गई। दिल्ली ने सीधे फाइनल में जगह बनाई है। दिल्ली 10 अंक के साथ शीर्ष पर रही। मुंबई के भी 10 अंक हैं लेकिन दिल्ली ने 0.396 के बेहतर नेट रनरेट से बाजी मार ली। दिल्ली 15 मार्च को खिताबी मुकाबले में उतरेगी जबकि मुंबई और गुजरात जायंट्स (जीटी) के बीच 13 मार्च को एलिमिनेटर मैच होगा। एलिमिनेटर जीतने वाली टीम फाइनल में दिल्ली से टकराएगी। आरसीबी ने मुंबई को हराकर पांच टीमों की तालिका में अपने अभियान का अंत चौथे स्थान पर किया। आरसीबी ने पिछले सीजन में ट्रॉफी जीती थी।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









