नई दिल्ली
 ब्रिक्स समिट (BRICS Summit) के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूस रवाना होने से पहले भारत को बड़ी सफलता मिली है. भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर जारी गतिरोध के हल का अब रास्ता साफ होता दिख रहा है.

पीएम मोदी रूस के कजान में होने वाली ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए रवाना होने वाले हैं. पीएम मोदी की रूस यात्रा से पहले विदेश सचिव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी एलएसी पर पेट्रोलिंग को समझौता हुआ है. इस समझौते के बाद एलएसी सैनिकों की वापसी और फिर इस मुद्दे के समाधान का रास्ता साफ हो सकेगा.

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता की संभावनाओं पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, 'पिछले कई हफ्तों से भारत और चीन के बीच राजनयिक और सैन्य वार्ता हो रही है. चीन के साथ एलएसी के मुद्दों पर हमारा समझौता हुआ है. सैनिकों की वापसी और स्थिति के समाधान के लिए पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है. द्विपक्षीय वार्ता के मुद्दे पर हम अब भी समय और व्यस्तताओं के अनुरूप काम कर रहे हैं.'

दोनों देशों के अधिकारियों के बीच हालिया बातचीत के बाद भारत और चीन पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर पेट्रोलिंग के लिए एक समझौते पर पहुंचे हैं. मिस्री ने कहा कि पेट्रोलिंग को लेकर बनी सहमति के बाद दोनों देशों के बीच एलएसी पर तनाव कम होने की उम्मीद है. 

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर 16वें ब्रिक्स समिट में भाग लेने के लिए कल कज़ान रवाना होंगे. भारत ब्रिक्स में बहुत महत्व रखता है और इसके योगदान ने आर्थिक विकास, सतत विकास और वैश्विक शासन सुधार जैसे क्षेत्रों में ब्रिक्स के प्रयासों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है… पिछले साल जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स के पहले विस्तार के बाद यह पहला शिखर सम्मेलन हो रहा है…’

वहीं एलएसी पर गश्त को लेकर चीन से हुए समझौते की जानकारी देते हुए विदेश सचिव मिस्री ने कहा, ‘…पिछले कई हफ्तों में हुई चर्चाओं के बाद भारत और चीन के बीच एलएसी पर पेट्रोलिंग (गश्त) को लेकर सहमति बन गई है और इससे 2020 में इस इलाके में छिड़े विवाद का समाधान हो रहा है.’

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0