मुंबई,
जियो स्टूडियोज़ ने, रिलायंस एंटरटेनमेंट और ड्रीमर्स एंड डूअर्स कंपनी के सहयोग से गैंगस्टर ड्रामा पान पर्दा जर्दा की शूटिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। मोना सिंह, तन्वी आज़मी, तान्या मानिकतला, प्रियांशु पेनयुली, सुशांत सिंह, राजेश तैलंग और मनु ऋषि सहित कई दमदार कलाकारों से सजी यह सीरीज मध्य भारत की अवैध अफीम तस्करी की पृष्ठभूमि पर आधारित एक ऐसी सम्मोहक कहानी जहां परिवार और प्रियजनों के बीच युद्ध की रेखाएं खींची जाती हैं और निष्ठाएं बदल जाती हैं, यह श्रृंखला, एक्शन, ड्रामा और साज़िश की एक रोमांचक कहानी बुनती है।
ज्योति देशपांडे और नमित शर्मा निर्मित, मनोरंजक पटकथा, शानदार टीम और भव्य पैमाने के साथ पान पर्दा ज़र्दा डिजिटल मनोरंजन के क्षेत्र में एक गेम-चेंजर बनने के लिए तैयार है। जियो स्टूडियोज और रिलायंस एंटरटेनमेंट जल्द ही इस सिनेमाई अनुभव को दुनिया भर के दर्शकों के लिए लेकर आएंगे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









