बीजापुर
छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल के जवानों ने आज नक्सलियों की मांद में घुसकर उनका मनोबल तोड़ दिया है. प्रदेश के अंतिम छोर और तेलंगाना से सटे पुजारी कांकेर में नक्सलियों का कई फीट ऊंचे स्मारक को जवानों ने ध्वस्त कर दिया है. यह स्तंभ दोनों राज्यों की सीमा पर पुजारी कांकेर के तामील भट्टी में स्थित था और नक्सलियों के आतंक के चलते इसे इंटरस्टेट रेड कारीडोर के रूप चर्चित था, जिसे आज जवानों ने तोड़ दिया है.
बता दें, बीते दिनों इसी इलाके में जवानों ने नक्सलियों से मुठभेड़ में 12 हार्डकोर नक्सली मार गिराए थे. इसके साथ ही सुरक्षा बल के जवानों ने हाल ही में यहां (पुजारी कांकेर) में फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस कैंप भी स्थापित किया है.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









