बैकुण्ठपुर/कोरिया
कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें महिला के पति और ससुराल पक्ष ने मिलकर हत्या को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। कोरिया पुलिस ने 48 घंटे के भीतर इस मामले की गुत्थी सुलझा ली और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम सिंघोर, चौकी रामगढ़ निवासी सोनसाय पंडो ने पुलिस को सूचित किया कि उसकी पत्नी ललिता ने गोपद नदी के किनारे एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर सोनहत थाना में मर्ग क्र. 46/2024 धारा 194 BNSS के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। मृतिका का पोस्टमार्टम कराने पर डॉक्टरों ने पाया कि उसकी मृत्यु का कारण हेमरेज शॉक और पोस्टमॉर्टम हैंगिंग है। डॉक्टरों ने इसे हत्या का मामला बताया, जिसके बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्र. 171/2024 धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
इस विवेचना के दौरान पीएम रिपोर्ट और गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस ने संदेहियों, मृतिका के पति लक्ष्मनिया पंडो, ससुर सोमारसाय पंडो और देवर सोनसाय पंडो को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में लक्ष्मनिया ने स्वीकार किया कि 23 अक्टूबर को खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद उसने ललिता का गला दबाया और उसके सिर को दीवार पर दे मारा, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। बाद में, शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए लक्ष्मनिया, सोमारसाय और सोनसाय ने मिलकर ललिता के शव को गोपद नदी के पास सरई के पेड़ पर फांसी से लटका दिया।प्राथमिक जांच और सबूतों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला सिद्ध पाया गया। पुलिस ने आरोपी लक्ष्मनिया पंडो (42), सोमारसाय पंडो (43) और सोनसाय पंडो (24) को 27 अक्टूबर 2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











