Wednesday, July 8, 2026 3:15 pm

मुंगेली में डेबिट कार्ड चार्ज बंद करने के नाम पर धोखाधड़ी, शख्स से की 15 लाख की ठगी

पथरिया मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र में एक बैंक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें 15 लाख रुपये की ठगी की गई। जानकारी के मुताबिक, सरगांव निवासी बजरंग साहू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 4 अक्टूबर 2024 को उनके भाई योगेश साहू के मोबाइल पर एक अज्ञात कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए डेबिट कार्ड का वार्षिक शुल्क बंद कराने के नाम पर ओटीपी प्राप्त कर लिया। इसके बाद उनके जॉइंट बैंक खाते से तीन बार में 15 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर सरगांव थाना पुलिस ने धारा 318(4) बी.एन.एस. के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इसके बाद टीम ने सक्रियता से मामले से जुड़े आरोपियों के बैंक डिटेल और मोबाइल लोकेशन की जानकारी एकत्रित की और दिल्ली के लिए रवाना हुई। स्थानीय पुलिस के सहयोग से संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, जिसमें तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में गुलशाना उर्फ शालिनी कुमारी (उम्र 28 वर्ष), नरेन्द्र प्रताप उर्फ पंकज कुमार (उम्र 30 वर्ष), और अनिल कुमार (उम्र 38 वर्ष) शामिल हैं। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने गुलशाना के कब्जे से 1,50,000 रुपये नकद, दो विवो मोबाइल, नरेन्द्र प्रताप से 1,10,000 रुपये नकद, और दो विवो मोबाइल, जबकि अनिल कुमार से 1,60,000 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए। recent visitors 49

धनतेरस सबके जीवन में खुशहाली और संपन्नता लेकर आए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

धनतेरस सबके जीवन में खुशहाली और संपन्नता लेकर आए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने सबके आरोग्य की कामना के साथ धन्वंतरि जयंती पर किया पूजन भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धनतेरस पर्व पर निवास में धन्वंतरि पूजा कर दिन की शुरुआत की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान धनवंतरि को समर्पित धनतेरस पर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि, धन-धान्य एवं आरोग्य की कामना की तथा सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में लिखा है कि "यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली व संपन्नता लेकर आए तथा सबके यश एवं वैभव में निरंतर वृद्धि होती रहे, माता लक्ष्मी और भगवान धन्वन्तरि से यही प्रार्थना है।"   recent visitors 60

विजयपुर उपचुनाव में कांग्रेस का विरोध, रिटर्निंग ऑफिसर को हटाने की मांग

Congress protests in Vijaypur by-election, demands removal of returning officer भोपाल। मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर आगामी उपचुनाव में कांग्रेस ने विजयपुर के रिटर्निंग ऑफिसर उदय सिंह सिकरवार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने रिटर्निंग अधिकारी पर पक्षपात और भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से अधिकारी को हटाने की मांग की है। कटारे का कहना है कि 2017-18 में हुए उपचुनाव के दौरान भी सिकरवार पर आरोप लगे थे, जिसके बाद उन्हें रिटर्निंग ऑफिसर के पद से हटाया गया था। उन्होंने प्रश्न उठाते हुए कहा, “हर बार उदय सिंह को ही चुनावी जिम्मेदारी क्यों दी जाती है?” कुल प्रत्याशी और उपचुनाव की प्रक्रिया विजयपुर में कुल 12 और बुधनी में 23 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र स्वीकृत हुए हैं, जबकि कुछ अभ्यर्थियों के नामांकन खारिज कर दिए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया के तहत 13 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना होगी। recent visitors 86

पुलिस ने छुड़ाकर दो आरोपी पकड़े, छत्तीसगढ़-दंतेवाड़ा के 4 मजदूरों और नाबालिगों को आंध्र प्रदेश में बनाया बंधक

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के चार मजदूरों और नाबालिगों को आंध्र प्रदेश में बंधक बनाकर प्रताड़ित किए जाने की घटना में दंतेवाड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने 26 घंटे के भीतर ऑपरेशन चलाकर सभी मजदूरों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है. इसके साथ ही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपियों को आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के कोटपल्ली से पकड़ा और उन्हें आज न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, प्रार्थी प्रेमा मांडवी निवासी तेलम, थाना कटेकल्याण ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई कि आंध्र प्रदेश के कुर्तेवैन्यू स्थित एक झींगा कंपनी के मैनेजर ने उन्हें अच्छी सैलरी, फ्री खाना और चिकित्सा सुविधा का झांसा देकर काम के लिए बुलाया. प्रेमा मांडवी अपने गांव के 6 अन्य साथियों के साथ झींगा कंपनी में काम करने गए, जहां उनका काम झींगा मछली को दाना देने और घास काटने का था. जब इन मजदूरों और बालकों ने मजदूरी मांगी, तो सुपरवाइजरों ने उन्हें मारपीट कर बंधक बना लिया और जबरन काम कराया. किसी तरह प्रेमा मांडवी वहां से भाग निकले और घटना की जानकारी थाना कटेकल्याण में दी. पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला और रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन में दंतेवाड़ा पुलिस की एक टीम कुर्तेवैन्यू, आंध्र प्रदेश रवाना हुई. पुलिस ने स्थानीय पुलिस की सहायता से बंधक बने मजदूर लिंगा मांडवी, बुधराम मंडावी और बालकों को सुरक्षित रेस्क्यू किया. गिरफ्तार आरोपी पुलिस ने आरोपियों एल. श्रीनिवास (42 वर्ष) और ए. सुरेश (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर आज दंतेवाड़ा की प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. recent visitors 73

2 हजार करोड़ के 215 एमओयू की बनी सहमति, राजस्थान-केकड़ी में ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट

केकड़ी. राजस्थान राइजिंग ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 को लेकर केकड़ी में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। अधिक से अधिक लक्ष्य हासिल करने के लिए उद्यमियों को सुविधाएं और संभावनाएं समझाने में संबंधित विभागों के अधिकारी कड़ी मेहनत करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। वे लगातार उद्यमियों और व्यवसायियों से संवाद व संपर्क का क्रम जारी रखे हुए हैं, जिससे निवेश और अधिक बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। जिला कलेक्टर श्वेता चौहान के निर्देशन में केकड़ी जिला मुख्यालय पर यह समिट 8 नवम्बर को अजमेर रोड़ स्थित कटारिया ग्रीन रिसोर्ट में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इसे लेकर जिले में अधिक से अधिक निवेशकों की भागीदारी सुनिश्चित किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने बताया कि आपसी चर्चा के बाद राजस्थान राइजिंग इन्वेस्टमेंट समिट के अंतर्गत निवेश की सहमति जताते हुए केकड़ी जिले के उद्योगपतियों, मंडी व्यापारियों एवं खुदरा व्यवसायियों द्वारा अब तक लगभग 2 हजार करोड़ रुपये के करीब 215 एमओयू के सहमति पत्र प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सफल क्रियान्विति के लिए होर्डिंग्स, पम्पलेट, डिजिटल स्क्रीन, पीपीटी, वीडियो फिल्म संबंधी कार्य के लिए रीको, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक को निर्देश दिए गए हैं। वहीं सफाई व्यवस्था के लिए नगर परिषद के अधिकारियों को ताकीद किया गया है। जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने बताया कि केकड़ी के सापण्दा रोड पर 250 बीघा का नया रीको औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का एक प्रस्ताव नगर परिषद की ओर से स्वीकृति के लिए राज्य सरकार को भिजवाया गया है। नया रीको क्षेत्र विकसित होने के बाद केकड़ी के औद्योगिक विकास में तेजी आएगी। निवेशकों में जोरदार उत्साह जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक कुलदीप बरसर ने बताया कि समिट के अंतर्गत निवेश के लिए निवेशकों में जोरदार उत्साह दिखाई दे रहा है और यहां निवेश की काफी अच्छी संभावनाएं नजर आ रही है। केकड़ी में नए उद्योगों के आने से एक ओर जहां क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति मिल सकेगी, वहीं लोगों के लिए भी रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। उनका कहना है कि उद्योगों को विकसित किए जाने के साथ साथ इस समिट के तहत सरकार से मिलने वाली सहायता के कारण पिछले काफी समय से क्षेत्र में आर्थिक संकट से जूझ रहे उद्योग धंधों में फिर से प्राण फूंकने का कार्य किया जा सकेगा। उद्योगपतियों को जिस विकास का इंतजार था, वह इस समिट के माध्यम से संभव होता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया गया कि केकड़ी जिले में जिला स्तरीय राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन पहले 28 अक्टूबर को प्रस्तावित किया गया था। मगर फिर आयोजन तिथि में अपरिहार्य कारण से आंशिक परिवर्तन कर इसे 8 नवम्बर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया हैं। recent visitors 73

रायपुरवासियों ने दिया एकता का संदेश, छत्तीसगढ़-रायपुर में यूनिटी फॉर रन को सीएम साय ने दिखाई हरी झंडी

रायपुर. छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने आज मंगलवार को राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब में राजधानीवासियों के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए दौड़ लगाई। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित रन फॉर यूनिटी हम सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान एकता दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री  राम विचार नेताम, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, टंकराम वर्मा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब ने भी एकता दौड़ लगाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रिटिश शासन के दौरान सरदार पटेल ने अंग्रेजों के खिलाफ कई बड़े आंदोलनों का नेतृत्व किया। स्वतंत्रता के बाद उन्हीं के प्रयासों से रियासतों को एक करके उन्हें स्वतंत्र भारत में शामिल किया गया। श्री साय ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत की अखंडता अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि रन फॉर यूनिटी सभी लोगों को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस संकल्प और साहस के साथ राष्ट्र को एकजुट किया, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। रन फॉर यूनिटी के आयोजन का उद्देश्य फिटनेस के मंत्र को भी देशभर में फैलाना है। सभी स्वस्थ रहेंगे तो देश अपनी पूरी ऊर्जा के साथ विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ पाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को धनतेरस, दीपावली, राज्य स्थापना, अन्नकूट और छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी। मंत्री राम विचार नेताम ने सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पावन दिन हमें अपने देश की एकता अखंडता को बनाये रखने की प्रेरणा देता है। सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को हम भारतवासी कभी नहीं भूल सकते। खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि रन फॉर यूनिटी देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा का संदेश देता है। सरदार पटेल ने देश की अखंडता के लिए 500 से अधिक रियासतों को एक बनाया। उन्होंने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो लक्ष्य रखा है, इसे पूरा करने के लिए हम सभी मिलकर आगे बढ़े। इस वर्ष दीपावली के उत्सव को देखते हुए 29 अक्टूबर को ही राष्ट्रीय एकता दिवस और रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। recent visitors 81

बिलासपुर में 200 करोड़ की लागत से बना है अस्पताल का पीएम मोदी ने वर्चुअली किया लोकार्पण

बिलासपुर धन्वंतरि जयंती और 9वें आयुर्वेद दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात दी है. उन्होंने यहां 290 करोड़ के प्रोजेक्ट की शुरुआत की. दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) नई दिल्ली से छत्तीसगढ़ में वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल होकर पीएम मोदी ने बिलासपुर में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल सिम्स का लोकार्पण और केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान का शिलान्यास किया. बिलासपुर में 200 करोड़ की लागत से बना है अस्पताल बिलासपुर का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल सिम्स 200 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ है. इसे 240 बिस्तरों की सुविधा के साथ शुरू किया जा रहा है. अस्पताल को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह अस्पताल तीन चरणों में शुरू होगा. पहले चरण में ओपीडी, दूसरे चरण में वार्ड और आईसीसीयू, डायलिसिस यूनिट और तीसरे चरण में कैथ लैब, ओटी, हार्ट और लंग की मशीनें शुरू होंगी और चौथे चरण में अस्पताल पूरी तरह तैयार होगा. बिलासपुर में इस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के शुरू हो जाने से सरगुजा और बिलासपुर संभाग के मरीजों को रायपुर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी और उन्हें पास में ही इलाज की बेहतर सुविधा मिलेगी. रायपुर में स्टेट का पहला प्राकृतिक चिकित्सा सेंटर नरेन्द्र मोदी वर्चुअल कार्यक्रम में रायपुर में 100 बिस्तरों वाले केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (CRIYN) का शिलान्यास किया. स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी ने बताया कि इस संस्थान को 90 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा. इस संस्थान के लिए 10 एकड़ जमीन आयुष विभाग को उपलब्ध करा दी गई है. यह छत्तीसगढ़ का पहला योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र और अस्पताल होगा. recent visitors 62