Wednesday, July 8, 2026 2:02 pm

वांछित अपराधियों का पुलिस चला रही धरपकड़ अभियान, राजस्थान-सिरोही में चार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

सिरोही. जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबूरोड शहर पुलिस थाना टीम द्वारा सोमवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अभियान में पुलिस की ओर से अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ये सभी लंबे समय से फरार थे तथा पुलिस गिरफ्त से दूर थे। कारवाई आबूरोड शहर पुलिस थानाधिकारी बंशीलाल की अगुवाई में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इन स्थाई वारंटियों को पकड़ने के लिए आबूरोड शहर पुलिस थाना टीम द्वारा कई जगहों पर दबिश दी गई। इसके बाद इन्हें गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आबूरोड शहर पुलिस द्वारा अब तक 9 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सबजेल का किया निरीक्षण आबूरोड उपखंड मजिस्ट्रेट शंकरलाल एवं माउंटआबू डीवाईएसपी गोमाराम चौधरी द्वारा सोमवार को केशरगंज सबजेल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संदिग्ध वस्तुओं एवं बंदियों की गतिविधियों का जायजा लिया गया। उनसे बातचीत कर समस्याओं के बारे में जाना गया। इस दौरान वहां सभी प्रकार की व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई। कोई अवैध गतिविधि नहीं पाई गई। इस पर जेल प्रशासन को सभी प्रकार के प्रबंध करने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। इस अवसर पर आबूरोड शहर पुलिस थानाधिकारी बंशीलाल एवं सबजेल इंचार्ज गंगाराम मौजूद रहे।र जेल प्रशासन को सभी प्रकार के प्रबंध करने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। इस अवसर पर आबूरोड शहर पुलिस थानाधिकारी बंशीलाल एवं सबजेल इंचार्ज गंगाराम मौजूद रहे। recent visitors 85

चुनाव के समय मैंने गारंटी दी थी, अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के देश के हर बुजुर्ग को अस्पताल में मुफ्त इलाज मिलेगा: मोदी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, " चुनाव के समय मैंने गारंटी दी थी कि तीसरे कार्यकाल में 70 वर्ष से ऊपर के सभी बुजुर्गों को 'आयुष्मान योजना' के अंतर्गत लाया जाएगा। आज धनवंतरी जयंती के दिन ये गारंटी पूरी हो रही है। अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के देश के हर बुजुर्ग को अस्पताल में मुफ्त इलाज मिलेगा। ऐसे बुजुर्गों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड दिया जाएगा। ये योजना मील का पत्थर साबित होगी। घर के बुजुर्ग के पास आयुष्मान वय वंदना कार्ड होगा, तो परिवार के खर्चे भी कम होंगे, उनकी चिंता भी कम होगी।"मैं दिल्ली और पश्चिम बंगाल के 70 वर्ष से अधिक उम्र के हर बुजुर्ग से क्षमा मांगता हूं कि मैं आपकी सेवा नहीं कर पाऊंगा। मुझे पता तो चलेगा कि आपको कष्ट है, लेकिन मैं आपको सहाय नहीं कर पाऊंगा, ​क्योंकि अपने राजनीति स्वार्थ के कारण दिल्ली और पश्चिम बंगाल की सरकार 'आयुष्मान भारत योजना' से जुड़ नहीं रही है। मोदी ने कहा, " एक समय था, जब इलाज में लोगों के घर, जमीने, गहने सब बिक जाते थे। गंभीर बीमारी के इलाज का खर्च सुनते ही गरीब की आत्मा कांप जाती थी। पैसे की कमी की वजह से इलाज न करा पाने की बेबसी, बेचारगी गरीब को तोड़ कर रख देती थी। मैं अपने गरीब भाई-बहनोंं को इस बेबसी में नहीं देख सकता था, इसलिए ही 'आयुष्मान भारत' योजना ने जन्म लिया है। सरकार ने तय किया, गरीब के 5 लाख रुपये तक के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी। देश में लगभग 4 करोड़ गरीबों ने आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाया है। नरेंद्र मोदी ने कहा, " जिस देश के नागरिक जितने स्वस्थ होंगे, उस देश के प्र​गति की गति भी तेज होगी, इस सोच के साथ अपने नागरिकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य नीति के पांच स्तंभ तय किए हैं:- प्रिवेंटिव हेल्थकेयर यानी बीमारी होने से पहले का बचाव, समय पर बीमारी की जांच, मुफ्त और सस्ता इलाज, सस्ती दवाएं, छोटे शहरों में अच्छा इलाज, डॉक्टरों की कमी दूर करना, स्वास्थ्य सेवा में टेक्नॉलॉजी का विस्तार।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, " हम सबके लिए खुशी की बात है कि आज 150 से ज्यादा देशों में आयुर्वेद दिवस मनाया जा रहा है। ये प्रमाण है, आयुर्वेद को लेकर बढ़ रहे वैश्विक आकर्षण का। ये प्रमाण है, नया भारत अपने प्राचीन अनुभवों से विश्व को कितना कुछ दे सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "ये दिवाली ऐतिहासिक है, 500 साल बाद ऐसा अवसर आया है जब अयोध्या में रामलला के जन्मभूमि पर बने उनके मंदिर में हजारों दीप जलाएं जाएंगे। एक अद्भूत उत्सव होगा। ये ऐसी दीपावली होगी जब हमारे राम एक बार फिर अपने घर आए हैं। इस बार ये प्रतिक्षा 500 वर्ष बाद पूरी हुई है.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज पूरा देश धनतेरस और भगवान धन्वन्तरि की जयंती का पर्व मना रहा है। मैं आप सबको धनतेरस और भगवान धन्वन्तरि की जयंती की बधाई देता हूं। आज के दिन बहुत बड़ी संख्या में लोग अपने घर के लिए कुछ न कुछ नया खरीदते हैं। मैं विशेष रूप से देश के व्यापारी लोग को भी शुमकामनाएं देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित 12,850 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाभार्थियों को आयुष्मान वया वंदना कार्ड सौंपा recent visitors 62

इंदौर में ट्रैफिक के साथ सुरक्षा के खास इंतजाम, प्रमुख मार्गों पर 300 से ज्यादा जवान ट्रैफिक रात में भी संभाल रहे

इंदौर प्रदेश में पांच दिनी दीपोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को धनतेरस से हो रहा है। पहले दिन बाजारों में जमकर खरीदी होगी और लोग अपनी पसंदीदा चीजें खरीदेंगे। शाम को भगवान धनवंतरि की पूजा होगी और सभी के आरोग्य की कामना की जाएगी। इस दौरान प्रदेश के सभी शहरों के बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ेगी। इसे देखते हुए पुलिस महकमे ने सभी शहरों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के निर्देश जारी किए हैं। ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी। प्रमुख बाजारों में पुलिस बल के साथ ही अग्मिशमन वाहन भी तैनात किए जाएंगे। इंदौर में ट्रैफिक के साथ सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। एक अनुमान के मुताबिक धनतेरस पर प्रदेश के बाजार में 1000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार होगा। वाहन, सोना चांदी, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं, बर्तन और कपड़ों की खरीदी को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। 300 से ज्यादा जवान संभाल रहे ट्रैफिक इंदौर में दीपावली त्योहार पर बाजारा और सड़कों पर आम दिनों की तुलना में ज्यादा भीड़ है। इसे देखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों पर 300 से ज्यादा जवान ट्रैफिक रात में भी संभाल रहे हैं। ट्रैफिक विभाग के अलावा थानों का स्टाॅफ भी इस काम में लगा है। विजय नगर, खजराना, पलासिया, लसुड़िया, रिंग रोड़ सहित अन्य इलाकों में रात को वाहनों की जांच भी हो रही है। इंदौर में प्रमुख मार्गों पर नगर निगम व जनसहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगे है। उसकी मदद से प्रमुख मार्गों पर पुलिस कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही है। चार फायर स्टेशनों पर पांच दिन अतिरिक्त स्टाॅफ दीपावली त्योहार के समय पटाखे, बिजली व शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की घटनाएं ज्यादा होती हैं। इसे देखते हुए इंदौर के चार प्रमुख फायर ब्रिगेड स्टेशनों पर रात के समय 20 से ज्यादा कर्मचारियों का अतिरिक्त स्टाॅफ रहेगा। इसके अलावा संकरी गलियों के लिए फायर ब्रिगेड ने बुलेट की व्यवस्था भी रखी है, जिस पर सवार होकर फायर ब्रिगेड कर्मी छोटी आग को बुझाने जा सके। खंडवा में ड्रोन और सीसीटीवी से नजर खंडवा के एसपी मनोज कुमार राय ने दीपावली जैसे महापर्व को लेकर पुलिस महकमे को अलर्ट मोड पर किया हुआ है। यहां जिले के पुलिस कप्तान से मिले निर्देशों के बाद एक ओर जहां महिला पुलिस का दल बाजारों में घूम घूम कर महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने में लगा हुआ है, वहीं दूसरी ओर जिले के सभी थानों के साथ ही रिजर्व बल के जवान मिलकर नागरिकों की जान माल की सुरक्षा में 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहकर डटे हुए हैं। यही नहीं, पुलिस कंट्रोल रूम से भी लगातार सीसीटीवी कैमरों की मदद से भीड़ भरे क्षेत्रों के साथ ही पटाखा बाजार और शहर के अन्य संवेदनशील स्थानों पर नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही ड्रोन कैमरे की मदद से भी नजर रखी जा रही है। महिला पुलिस बाजारों में मजनूओं पर रख रहीं नजर वहीं, खंडवा नगर में इस समय त्योहारों के चलते की गई सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बताते हुए जिले के आरआई अरविंद कुमार दांगी ने बताया कि बाजार में महिलाओं की सुरक्षा को खास ध्यान रखते हुए एक दुर्गा वाहिनी सेल तैयार किया गया है, जिसमें महिला पुलिसकर्मियों का चुनाव किया गया है, जो सिविल ड्रेस में बाजारों में घूम-घूम कर महिलाओं की सुरक्षा तो सुनिश्चित करती है। पुलिस बल के साथ ही रिजर्व बल के करीब 70 से अधिक जवानों को भी इस समय त्योहारों के मद्दे नजर ड्यूटी पर लगाया गया है। जवानों का दल लगातार शहर में गश्त कर रहा है, वहीं कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरों से बैठकर भी 24 घंटे शहर के चप्पे चप्पे की निगरानी की जा रही है। जबलपुर में धनतेरस पर एक हजार पुलिस कर्मी तैनात जबलपुर में धनतेरस पर्व पर बाजार में सुरक्षा की दृष्टि से एक हजार पुलिसकर्मी व अधिकारी तैनात रहेंगे। बम तथा डॉग स्क्वॉड के द्वारा बाजारों को निरीक्षण किया जा रहा है। इसके अलावा मुख्य बाजार क्षेत्र में चौपहिया वाहन, ऑटो व ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मीयों को तैनात किया जाएगा, जो असामाजिक व अपराधिक तत्वों पर नजर रखेंगे। गंजीपुरा, फुहारा, सराफा, गोरखपुर, रांझी, आधारताल क्षेत्र के मुख्य बाजार में धनतेरस पर्व पर एक हजार पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बाजार सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार धनतेरस पर्व पर शहर में 500 करोड़ से अधिक के कारोबार की संभावना है। recent visitors 71

मुख्‍यमंत्री, नीमच में वीरेंद्र कुमार सखलेचा शासकीय चिकित्‍सा महाविद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में हुए शामिल

औद्योगिक निवेश के लिए प्रदेश में चलाया जा रहा है अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव नीमच की औषधीय फसलों को जोड़ा जा रहा है पतंजलि योगपीठ से : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्‍यमंत्री, नीमच में वीरेंद्र कुमार सखलेचा शासकीय चिकित्‍सा महाविद्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में हुए शामिल मुख्‍यमंत्री ने नीमच में मेडिकल छात्रों से किया संवाद नीमच से रामपुरा, झालावाड फोरलेन सड़क निर्माण की घोषणा की भोपाल मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक निवेश के लिए प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है। नीमच, एशिया में औषधीय फसलों की सबसे बडी मण्‍डी है। यहाँ की औषधीय फसलों को योग गुरू बाबा रामदेव के पतंजलि योग पीठ से जोड़ा जा रहा है। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को नीमच में वीरेन्‍द्र कुमार सखलेचा शासकीय चिकित्‍सा महाविद्यालय के लोकार्पण समारोह को सम्‍बोधित कर रहे उप मुख्‍यमंत्री जगदीश देवडा, उप मुख्‍यमंत्री राजेन्‍द्र शुक्‍ल एवं महिला, बाल विकास तथा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती निर्मला भूरिया, सांसद सुधीर गुप्‍ता, विधायक जावद ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक नीमच दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरूद्ध मारू,जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्‍जन सिह चौहान, पवन पाटीदार, न.पा.अध्‍यक्ष श्रीमती स्‍वाति चौपड़ा एवं जनपदों एवं नगरीय निकायों के अध्‍यक्ष, जन-प्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा धनवंतरी जयंती धनतेरस पर नीमच सहित तीन नये मेडिकल कॉलेज की सौगात दी जा रही है। सनातन संस्‍कृति में चिकित्‍सक को भगवान के रूप में देखा जाता है। चिकित्‍सा के छात्र मानवता की सेवा में अपनी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाते है। उन्‍होंने कहा कि नीमच में महामाया माँ भादवामाता का आर्शीवाद रहा है। यहां भादवामाता के पानी से ही रोग ठीक हो जाते है। मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरेन्‍द्र कुमार सखलेचा ने प्रशासनिक कुशलता की मिसाल कायम की है। प्रशासनिक कुशलता के साथ उनके द्वारा किये गये कामआदर्श है। नीमच में असंभव को संभव कर दिखाने का जज्‍बा रहा है। मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने झालावाड-रामपुरा-नीमच सडक को फोरलेन करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि अगले 4 से 6 माह में एशिया से चीते गांधी सागर अभयारण्य में लाकर छोडे जाएंगे। इससे गांधीसागर में पर्यटन के नये द्वार खुलेंगे। मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने उपस्थि‍तजनों को धनतेरस, दीपोत्‍सव, धनवंतरी जयंती की बधाई देते हुए कहा कि सरकार ने सभी त्‍यौहार शासकीय स्‍तर पर मनाने की शुरूआत की है। दशहरे पर्व पर शस्त्र-पूजन किया गया। प्रदेश में गौवर्धन पूजा भी सरकार द्वारा की जायेगी। मुख्‍यमंत्री को विधायक ओमप्रकाश सखलेचा एवं परिहार की ओर से भगवान श्रीनाथ जी की तस्‍वीर भी स्‍मृति स्‍वरूप भेंट की गई। नीमच के मेडिकल कॉलेज में किया छात्र-छात्राओं से संवाद मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने धनवंतरी जयंती के अवसर पर नीमच के वीरेन्‍द्र कुमार सखलेचा शासकीय चिकित्‍सा महाविद्यालय में नवप्रवेशी चिकित्‍सा छात्र-छात्राओं और मेडिकल कॉलेज के स्‍टॉफ से संवाद किया। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राज्य सरकार निरंतर देश एवं प्रदेश में चिकित्‍सा शिक्षा को बढावा देने एवं चिकित्‍सा सेवाओं की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में 17 मेडिकल कॉलेज थे, आज 3 नये मेडिकल कॉलेजों की सौगात प्रदेश को प्रधानमंत्री मोदी से मिली है। उन्‍होंने कहा कि चिकित्‍सा शिक्षा प्राप्‍त कर मानवता की सेवा का सुअवसर मिल रहा है। चिकित्‍सक सनातन संस्‍कृति में भगवान के रूप में देखे जाते है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि चिकित्‍सक पीडित मानवता की सेवा कर दीन दुखियों और रोगियों को रोगों से मुक्ति दिलाते है। इसलिए चिकित्‍सक को सनातन संस्‍कृति में सर्वोच्‍च सम्‍मानित माना जाता है। चि‍कित्‍सक ईश्‍वर के रूप में देखे जाते है। मुख्‍यमंत्री ने सभी चिकित्‍सा छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अच्‍छे चिकित्‍सक बनकर यहां से निकले और देश-प्रदेश एवं दुनिया में नाम रोशन करें। recent visitors 117

नागरिकता की लाइन में कई विदेशी, छत्तीसगढ़-रायपुर में बसने के लिए पाकिस्तानियों ने किए सबसे ज्यादा आवेदन

रायपुर. CAA लागू होते ही भारत की नागरिकता लेकर छत्तीसगढ़ में बसने के लिए कई विदेशी कतार में हैं. पिछले कुछ महीनों में ही 90 से ज़्यादा लोगों ने नागरिकता लेने आवेदन किया है. आवेदन करने वालों में सबसे ज्याद पाकिस्तान के लोग हैं. इसके अलावा अफ़ग़ानिस्तान और बांग्लादेश के लोग भी नागरिकता चाहते हैं. अब तक मिले आवेदन में रायपुर में रहने के इच्छुक वाले लोग ज्याद हैं. इसके बाद बलौदबाज़ार के लिए आवेदन आए हैं. नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019 (सिटीजीनशिप अमेंडमेंट एक्ट 2019) के तहत वर्ष 1955 के नागरिकता कानून को संशोधित करके यह व्यवस्था की गई है कि 31 दिसंबर 2014 के पहले पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए हिंदू, बौद्ध, सिख, जैन, पारसी और ईसाई को भारत की नागरिकता प्रदान की जा सकेगी. इस विधेयक में भारतीय नागरिकता प्रदान करने के लिए आवश्यक 7 वर्ष तक भारत में रहने की शर्त में भी ढील देते हुए इस अवधि को केवल 5 वर्ष किया गया है. recent visitors 85

रतन टाटा ने अमिताभ से कुछ पैसे उधार मांगे थे

मुंबई, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने बताया है कि दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा ने फोनकॉल करने के लिये उनसे कुछ पैसे उधार मांगे थे। सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन के क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 16 में हाल ही में फराह खान और बोमन ईरानी प्रतियोगी बनकर आए थे। एपिसोड के दौरान अमिताभ ने दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा से जुड़ा एक किस्सा बताया। उन्होंने रतन टाटा की जमकर तारीफ की। अमिताभ ने कहा,क्या आदमी थे, मैं बता नहीं सकता। बहुत ही सिंपल आदमी थे। एक बार हुआ ये कि हम दोनों एक ही जहाज में जा रहे थे लंदन। फाइनली एयरपोर्ट पर लैंड किए. अब जो लोग उनको लेने आए थे वह चले गए होंगे और दिखे नहीं उन्हें। अमिताभ ने बताया,रतन टाटा फोन बूथ गए कॉल करने के लिए. मैं भी उधर बाहर ही खड़ा था। थोड़ी देर बाद वह आए और कहा, अमिताभ, क्या मैं आपसे कुछ पैसे उधार ले सकता हूं। मेरे पास फोनकॉल करने के लिए पैसे नहीं है। recent visitors 77

आज से एकादशी तक छोटे व्यापारियों और ठेले वालों से नहीं ली जाएगी मार्केट फीस’, CM मोहन यादव का निर्देश

‘Market fees will not be taken from small traders and street vendors from today till Ekadashi’, instructions from CM Mohan Yadav CM Mohan Yadav Directed Departments: दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए धनतेरस से देवउठनी एकादशी तक सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष व्यवस्था करने के लिए संबंधित विभागों को सीएम साय ने निर्देश दिया। प्रदेश में वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि दीपावली पर्व पर स्थानीय विक्रेताओं से सामग्री की खरीदी को प्रोत्साहित किया जाये। धनतेरस से एकादशी तक सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे व्यापारियों और हाथ ठेला वालों से बाजार शुल्क न लिया जाए। सभी नगरीय निकाय स्थानीय स्तर पर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने विशेष अभियान चलायें। साथ ही प्रदेश में रोशनी के पर्व दीपावली पर विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री यादव मंत्रालय में समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम के पहले प्रदेशवासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दीपावली और मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी। recent visitors 109