नरक चतुर्दशी को छोटी दिवाली, रूप चौदस और काली चतुर्थी, जानें इस दिन क्या करें, क्या नहीं?

नरक चतुर्दशी को छोटी दिवाली के नाम से भी जाना जाता है. साल 31 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जाएगा. हिंदू धर्म में हर साल यह पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. यह पर्व दिवाली से एक दिन पहले मनाया जाता है और इसे हम रूप चौदस और काली चतुर्थी भी कहते है. मान्यता है की नरक चतुर्दशी के दिन भगवान श्री कृष्ण ने नरकासुर राक्षस का वध करके उसकी कैद से 16 हजार महिलाओं को मुक्त कराया था. पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 30 अक्टूबर को दोपहर 1:15 से होगी और समाप्त अगले दिन 31 अक्टूबर दोपहर 3:52 मिनट पर होगी ऐसे में उदयातिथि के मुताबिक नरक चतुर्दशी का पर्व 31 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा. इस दिन देवता यमराज की पूजा भी की जाती है और घर में दीप भी जलाये जाते है. इस दिन विशेष बातों का ख्याल रखना जरुरी होता है. नरक चतुर्दशी पर जरूर करें ये काम     इस दिन आप सूर्योदय से पहले स्नान जरूर करें और माथे पर तिलक जरूर लगाए.     नरक चतुर्दशी पर यम के नाम का दीप जलाये इस दिन यम की पूजा करना अच्छा माना जाता है और ऐसा करने से अकाल मृत्यु का डर खत्म होता है.     इस दिन पूरे शरीर में तेल की मालिश करें और फिर स्नान कर लें. कहा जाता है की चतुर्थी को तेल में लक्ष्मी जी निवास करती है जिसे देवियों का अशीर्वाद मिलता है.     इस दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा करना शुभ माना जाता है और ऐसा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है.     इस दिन 14 दिये जलाये जाते है और घर का अलग अलग स्थान पर रखें जाते है. नरक चतुर्दशी पर ना करें ये काम     नरक चतुर्थी वाले दिन देवता यमराज की पूजा की जाती है. इसलिए इस दिन किसी भी जीव को नहीं मरना चाहिए.     इस दिन घर की दक्षिणी दिशा को गंदा ना रखें.     इस दिन तेल का दान भी नहीं करना चाहिए ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होती है.     इस दिन मांसाहार भोजन का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए.     इस दिन देर तक नहीं सोना चाहिए ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है. और देर तक सोने से घर में दरिद्रता का वास होता है.   recent visitors 171

पति बच्चे के साथ हाल में टीवी देख रहा था, पत्नी ने बेडरूम में लगा ली फांसी

भोपाल  कोलार इलाके में एक 30 वर्षीय महिला ने फांसी लगा ली। महिला जब फांसी लगा रही थी, तब उसका पति अपने नौ महीने के बच्चे के साथ हाल में था और टीवी देख रहा था। काफी देर बाद जब पत्नी नहीं दिखाई दी तो उसने कमरे देखा, जहां वह फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। सूचना के बाद पहुंची कोलार थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर खुदकुशी के कारणों की जांच शुरू की है, महिला के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच कर रहे एएसआइ रुपेंद्र ने बताया कि शैलेंद्र कुमार और निशा सिंह ने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। शैलेंद्र उत्तरप्रदेश के अमेठी से संबंध रखता है, जबकि निशा अशोका गार्डन में अपने माता-पिता के साथ रहती थी। शादी के बाद दोनों कोलार शिफ्ट हो गए थे। दंपति मिलकर एक ट्रेवल एजेंसी चलाते थे। निशा ने यह कदम क्यों उठाया, इसको लेकर अब तक कोई कारण सामने नहीं आया है। पुलिस महिला के स्वजनों के बयान दर्ज करेगी। recent visitors 75

08 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी अनुपम खेर की फिल्म विजय 69

मुंबई, बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म विजय 69, नेटफ्लिक्स पर 08 नवंबर को रिलीज होगी। भारतीय सिनेमा के ‘मैराथन मैन’ के रूप में पहचाने जाने वाले अनुपम खेर ने अपने अबतक के सिने करियर के दौरान लगभग 600 फिल्मों में काम किया है। वर्ष 2024 में अनुपम खेर ने अपने फ़िल्मी करियर के 40 साल पूरे कर लिये हैं। उनके इस समृद्ध करियर और शानदार योगदान का जश्न वाईआरएफ और नेटफ्लिक्स मना रहा है। यह जश्न उनकी आगामी फ़िल्म विजय 69 के प्रमोशन के दौरान किया जा रहा है, जो 08 नवंबर को रिलीज़ होगी। असल ज़िंदगी की तरह ही, इस फ़िल्म में भी अनुपम खेर विजय मैथ्यू का किरदार निभा रहे हैं, जो जीवन के प्रति अपनी अटूट ऊर्जा और जुनून को लेकर एक ट्रायथलॉन एथलीट बनने का फ़ैसला करते हैं। यह फिल्म, एक सकारात्मक और प्रेरणादायक अनुभव है, जो 08 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर विश्वभर में रिलीज़ की जा रही है। अनुपम खेर ने इस्टाग्राम पर लिखा,दोस्तो! मुझे याद ही नहीं था कि मैंने भारतीय फिल्म उद्योग में 40 साल बिता दिए हैं। मेरी आगामी रिलीज़ #विजय69 की मार्केटिंग मीटिंग के दौरान मुझसे कम से कम 30-40 साल छोटे लोगों ने मुझे इस बात की ओर ध्यान दिलाया। यह जानकर मैं भावुक हो गया कि मेरे काम ने उन्हें छू लिया है। मुझे फिर से एक अभिनेता होने पर गर्व था। मुझे लगता है कि 40 साल यूं ही उड़ गए क्योंकि मैं वही करता रहा जो मुझे दिल से पसंद है। अभिनेता होना मेरा पेशा नहीं है… यह मेरी पहचान है… बस मैं इसे सभी सपने देखने वालों के साथ साझा करना चाहता था… जय हो! recent visitors 64

दीपावली पर ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे व्यवसायियों, कारीगरों एवं स्व-सहायता समूहों को बाजार शुल्क से छूट

भोपाल प्रदेश की ग्राम पंचायतों में रेहड़ी पटरी पर व्यवसाय, पथ पर विक्रय करने वाले, छोटे व्यवसायियों, ग्रामीण कारीगरों एवं गरीब महिलाओं द्वारा संचालित स्व-सहायता समूहों को दीपावली पर्व पर निर्मित सामग्री के विक्रय के लिये पंचायत क्षेत्रों में लाने तथा विक्रय करने पर बाजार शुल्क से छूट प्रदान की गई है। इसके आदेश भी जारी कर दिए गए है। यह आदेश स्थानीय कौशल एवं उस पर आधारित स्व-रोजगार को प्रोत्साहित करने के लिये जारी किया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास के आदेश में लेख है कि आदेश दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में 29 अक्टूबर से 11 नवंबर (ग्यारस पर्व) तक प्रभावशील रहेगा। प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतें दीपावली के अवसर पर पथ विक्रेताओं तथा आम नागरिकों की सुविधा के लिये बाजारों की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्थाएँ तथा शौचालय इत्यादि की आवश्यक सुविधाएँ भी उपलब्ध कराएगी। recent visitors 57

प्रधानमंत्री ने धनतेरस पर रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

सरकार ऐसी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है जिससे हर युवा को अवसर मिले : प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री ने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा देश के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले, ये हमारा कमिटमेंट है प्रधानमंत्री ने धनतेरस पर रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को धनतेरस के मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। प्रधानमंत्री ने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि देश के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले, ये हमारा कमिटमेंट है। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर देशवासियों को धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस वर्ष की दीपावली को विशेष बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 500 वर्षों के बाद भगवान श्रीराम के अयोध्या में भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद यह पहली दीपावली है। इस दीपावली का इंतजार कई पीढ़ियों ने किया है, जबकि कई लोगों ने इसके लिए अपने प्राणों की आहुति दी है या विपत्तियों का सामना किया है। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि वर्तमान पीढ़ी ऐसे उत्सवों को देखने और उनका हिस्सा बनने के लिए बेहद भाग्यशाली है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्सव के माहौल में 51,000 युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती पत्र सौंपे जा रहे हैं। उन्होंने नए भर्ती हुए लोगों को बधाई दी और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि लाखों युवाओं को स्थायी सरकारी नौकरी देने का सिलसिला जारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा और एनडीए सहयोगियों द्वारा शासित राज्यों में भी लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि हरियाणा में 26,000 युवाओं को नई सरकार द्वारा नौकरी मिलने से उत्सव का माहौल है। हरियाणा में भाजपा की सरकार की पहचान बिना किसी खर्च या सिफारिश के नौकरी देने की है। प्रधानमंत्री ने सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई कि देश के युवाओं को अधिकतम रोजगार मिलना चाहिए। सरकार की नीतियों और निर्णयों का रोजगार सृजन पर सीधा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने देशभर में तमाम विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे न केवल नागरिकों को लाभ हो रहा है बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं। कल गुजरात के वडोदरा की अपनी यात्रा को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने रक्षा क्षेत्र के लिए एक विमान निर्माण सुविधा का उद्घाटन करने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इससे हजारों नागरिकों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा जबकि एमएसएमई उद्योगों को स्पेयर पार्ट्स और अन्य उपकरणों के निर्माण से बहुत लाभ होगा, जिससे आपूर्ति श्रृंखलाओं का एक विशाल नेटवर्क तैयार होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में सरकार की नीतियों के कारण भारत के खादी उद्योग में काफी बदलाव आया है और इसका असर गांवों के लोगों पर पड़ा है। खादी ग्रामोद्योग का कारोबार आज डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। 10 साल पहले की तुलना में प्रधानमंत्री ने कहा कि खादी की बिक्री में 400 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है, जिससे बुनकरों और कारोबारियों को लाभ हुआ है और रोजगार के नए अवसर पैदा हुए। मोदी ने लखपति दीदी योजना का भी जिक्र किया, जिसके तहत ग्रामीण महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा, “पिछले एक दशक में 10 करोड़ से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों में शामिल हुई हैं। उन्होंने कहा कि 10 करोड़ महिलाएं स्व-रोजगार के कारण कमाने लगी हैं और सरकार ने इन्हें पूरी तरह सपोर्ट किया है। तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने कहा कि अब तक 1.25 करोड़ से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं और उनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपये से अधिक हो गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। पिछली सरकारों पर स्पष्ट नीतियों और इरादों की कमी का अभाव बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया में नई तकनीकें आती थीं। लेकिन भारत में हम उनका इंतजार करते थे, ये सोचकर कि ये दुनिया के पास आ गई है, हमारे पास कब आएगी। जो तकनीक पश्चिमी देशों में पुरानी और बेकार हो जाती थी, वो हमारे पास आ जाती थी। ये मानसिकता बना दी गई कि हमारे देश में आधुनिक तकनीक विकसित नहीं हो सकती। इस मानसिकता से कितना बड़ा नुकसान हुआ, भारत न सिर्फ आधुनिक विकास की दौड़ में पिछड़ गया, बल्कि रोजगार के सबसे महत्वपूर्ण स्रोत भी हमसे दूर होने लगे। आधुनिक दुनिया में अगर रोजगार पैदा करने वाले उद्योग नहीं होंगे, तो रोजगार कैसे मिलेगा? इसीलिए हमने देश को पिछली सरकारों की उस पुरानी सोच से मुक्त करने के लिए काम करना शुरू किया है। अंतरिक्ष क्षेत्र से लेकर सेमी कंडक्टर तक, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर इलेक्ट्रिक वाहनों तक, हमने हर नई तकनीक में प्रगति की है। प्रधानमंत्री ने दोहराया कि आज सरकार भारत के युवाओं की क्षमता बढ़ाने के लिए कौशल विकास पर बहुत ध्यान दे रही है। इसलिए, उन्होंने कहा कि सरकार ने कौशल भारत जैसे मिशन शुरू किए हैं और कई कौशल विकास केंद्रों में युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। मोदी ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्था की गई है कि भारत के युवाओं को अनुभव और अवसर के लिए भटकना न पड़े। प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना का हवाला देते हुए मोदी ने कहा कि भारत की शीर्ष 500 कंपनियों में सशुल्क इंटर्नशिप के लिए प्रावधान किए गए हैं, जहां प्रत्येक इंटर्न को एक वर्ष के लिए प्रति माह 5,000 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अगले 5 वर्षों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में वास्तविक जीवन के कारोबारी माहौल से जुड़ने का मौका मिलेगा और उनके करियर में लाभकारी अनुभव जुड़ेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा कार्तिक साहेब की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय समुदाय के प्रमुख नेताओं में शुमार कार्तिक उरांव की जयंती पर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वंचितों के कल्याण के लिए उनका अतुलनीय योगदान देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। मोदी ने सोशल मीडिया … Read more

इंदौर में दो बच्चियों को कार से कुचलने वाला नाबालिग निकला, किराए पर ली थी कार

इंदौर इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. इलाके में एक तेज रफ्तार कार ड्राइवर ने घर के बाहर रंगोली बना रही दो बच्चियों को टक्कर मार दी. हादसे के बाद आसपास के लोगों ने बच्चियों को कार के नीचे से निकाला और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. दोनों बच्चियों की हालत स्थिर बनी हुई. दोनों बच्चियों की पहचान 13 वर्षीय नव्या प्रजापत और उसकी बहन 21 वर्षीय प्रियांशु के रूप में हुई है. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए वीडियो के मुताबिक एरोड्रम थाना क्षेत्र के राजनगर में घर के बाहर दोनों बहने बैठकर रंगोली बना रही थी. इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार आई और उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर की जानकारी जब वहीं पर रहने वाले रहवासियों को लगी, तो तुरंत मौके पर पहुंचे और कार चालक आयुष प्रजापत को पकड़ कर पूरे मामले की सूचना एरोड्रम पुलिस को दी. इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र के जय भवानी नगर में हुए हादसे का आरोपी पकड़ा गया है। वह नाबालिग है और उसने कार चलाने के लिए किराए से ली थी। सोमवार शाम तेज गति से कार चलाते हुए उसने दो लड़कियों को कुचल दिया था। प्रियांशी (21) पुत्री पवन प्रजापत और निव्या (13) पुत्री आनंद प्रजापत दोनों बच्चियां अपने घर के बाहर रंगोली बना रही थीं, जब कार ने उन्हें टक्कर मारी और फिर पास के एक घर की दीवार में जा घुसी। टक्कर के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद घायल लड़कियों को स्थानीय लोगों ने तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया था। अचानक दबा दिया एक्सलेरेटर पुलिस ने आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की और भारतीय दंड संहिता की धारा 110, 324(5) के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि उसने कार द्वारकापुरी निवासी एक व्यक्ति से चलाने के लिए ली थी और अचानक सामने आए एक दोपहिया वाहन को बचाने के प्रयास में एक्सलेरेटर दब गया, जिससे यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद इलाके में भारी हंगामा हुआ और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। किराए पर ली थी कार जानकारी के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी 17 साल का नाबालिग है। जो अपने दोस्त से कार मांगकर लाया था। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की। जो हुकुमचंद कॉलोनी का रहने वाला निकला। उक्त कार द्वारकापुरी में रहने वाले किसी सेन नाम के व्यक्ति की है। जो उसने किसी को किराए पर दी थी। नाबालिग ने उससे कार चलाने के लिए मांगी थी। कार का नंबर MP09ZW7287 है।   लोगों ने चक्का जाम करके की नारेबाजी कार ड्राइवर की पहचान हुकुमचंद कॉलोनी में रहने वाले तुषार अग्रवाल के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में रहने वाले लोग भड़क गए भड़क गए और कार को पलट दिया. इसके बाद लोगों ने रास्ते पर चक्का जाम किया और नारेबाजी की. डीसीपी आलोक शर्मा का कहना है कि पूरे ही मामले में कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि दोनों ही युवतियों की स्थिति अभी स्थिर बनी हुई है. फिलहाल सीसीटीवी कैमरे के आधार पर प्रारंभिक तौर पर आरोपी कार चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. मामले में शिकायत कराई दर्ज इंदौर में एक दिन पहले खजराना क्षेत्र में पदस्थ नारकोटिक्स डीआईजी महेश चंद्र जैन की कार को एक तेज स्पीड दूसरी कार ने टक्कर मार दी थी. हादसे के वक्त डीआईजी कार में ही सवार थे. डीआईजी ने मामले में शिकायत दर्ज कराई है. recent visitors 70

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी की मंशा अनुरूप “वोकल फॉर लोकल” को कर रहे प्रोत्साहित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुनील और लकी प्रजापति की दुकान से खरीदे दीपक मुख्यमंत्री का पथ-विक्रेताओं ने बाजार शुल्क से मुक्ति के लिए माना आभार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी की मंशा अनुरूप “वोकल फॉर लोकल” को कर रहे प्रोत्साहित भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा देते हुए, धनतेरस पर्व पर टी.टी. नगर स्टेडियम के पास मिट्टी के दीपक की दुकान लगाने वाले कारीगर सुनील व लकी प्रजापति तथा बबलू प्रजापति से दीये ख़रीदे और उनकी कुशल क्षेम पूछी। सुनील, लकी व बबलू प्रजापति ने त्यौहारों के दौरान पथ विक्रेताओं को बाजार छूट से मुक्ति दिलाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार माना है। प्रधानमंत्री मोदी की मंशा अनुरूप “वोकल फॉर लोकल” को कर रहे प्रोत्साहित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि धनतेरस से एकादशी तक सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पथ विक्रेताओं से बाजार शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी व्यक्ति आनंद और उत्साह से दीपावली का पर्व मनाएं, राज्य सरकार ने यह निर्णय सभी के आनंद के लिये लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा अनुरूप, इससे “वोकल फॉर लोकल” को भी प्रोत्साहन मिलेगा   recent visitors 66