Tuesday, July 7, 2026 10:55 pm

कानपुर रामा विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए सीएम योगी

कानपुर सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को कानपुर पहुंचे और रामा विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने 80 छात्रों को स्वर्ण और 41 छात्रों को रजक पदक प्रदान किया। दीक्षांत समारोह में 2023 और 2024 के कुल 1935 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई। इस दौरान राज्यसभा सदस्य सुधा मूर्ति को मानद उपाधि प्रदान की गई लेकिन निजी कारणों की वजह से वो कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाई। मुख्यमंत्री के साथ दीक्षांत समारोह में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी मौजूद रहे। इधर, सीएम के कानपुर दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। विश्वविद्यालय के चप्पे-चप्पे पर 800 जवान तैनात किए गए है। इसके अलावा जीटी रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। बताया जा रहा है कि सीएम करीब डेढ़ घंटे तक कानपुर में रहेंगे। recent visitors 83

संतरी की भूमिका संदिग्ध, राजस्थान-दौसा में लालसोट थाने से अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी फरार

दौसा. दौसा के लालसोट थाने में जयपुर से लाए गए अपहरण और दुष्कर्म के दो आरोपी, मनीष और अक्षय मीणा, पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर तैनात संतरी उन्हें पानी पिलाने गया था। पुलिस इन आरोपियों की तलाश और संतरी अजीत सिंह की भूमिका की जांच कर रही है। मामला 11 नवंबर का है। बताया जा रहा है कि लालसोट इलाके की एक नाबालिग लड़की का कुछ बदमाश अपहरण कर ले गए थे। बाद में दोनों बदमाशों ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने में मामला भी दर्ज हुआ था। नाबालिग अपहरण और दुष्कर्म मामले को लेकर पुलिस इन दो बदमाशों को जयपुर से डिटेल कर लालसोट थाने लेकर आई थी। लालसोट थाना अधिकारी रामनिवास मीणा के अनुसार शुक्रवार की रात ड्यूटी पर तैनात संतरी मनीष और अक्षय मीणा दोनों आरोपियों को पानी पिलाने गया था। उसी वक्त रात के लगभग 11:45 बजे के आसपास दोनों बदमाश सन्तरी को धक्का देकर लालसोट थाने से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस अभी तक दोनों की तलाश में जुटी है। लालसोट थाना अधिकारी रामनिवास मीणा ने बताया कि बीती रात ही लालसोट थाना पुलिस महेश नगर से इन दोनों बदमाशों को पूछताछ के लिए लालसोट थाने लेकर आई थी। उनसे पूछताछ होनी थी, उससे पहले ही बीती रात पुलिस को गच्चा देकर फरार होने के बाद अब पुलिस लालसोट थाने पर तैनात संतरी अजीत सिंह की भूमिका पर भी जांच की जा रही है। recent visitors 159

फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा, बिहार पुलिस के तीन जवान 7 लोग घायल

फिरोजाबाद यूपी के फिरोजाबाद जिले के मटसेना थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां, एक कार को ट्रक ने टक्कर मारी और वह अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कुल 7 लोग घायल हुए, जिनमें बिहार पुलिस के तीन जवान भी शामिल है। बताया जा रहा है कि बिहार पुलिस गाजियाबाद से एक युवती को बरामद कर लौट रही थी। गाड़ी में युवती के परिजन भी सवार थे। पुलिस के मुताबिक बिहार के दरभंगा जिले के लहरिया सराय इलाके से एक युवती लापता हो गई थी। इस युवती की लोकेशन गाजियाबाद में मिली थी, लिहाजा लहरिया सराय थाने के उपनिरीक्षक दीपक कुमार,प्रिया और मुकेश कुमार युवती को बरामद करके लौट रहे थे। पुलिस की गाड़ी को मटसेना इलाके में एक ट्रक ने टक्कर मार दी और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बिहार पुलिस के जवानों के साथ युवती और उसके परिजन भी घायल हुए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहीं मौके से ट्रक ड्राइवर फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। recent visitors 61

नाबालिग को भेजा बाल सुधार गृह, राजस्थान-सिरोही में वांटेड आरोपियों को पकड़ने गए पुलिसकर्मियों से मारपीट

सिरोही. वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिले के वीरपुर गांव में पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने और राजकार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को डिटेन कर बाल सुधार गृह भेज दिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। मामला 4 दिसंबर का है, जब सिरोही सदर पुलिस टीम ने मारपीट और अन्य मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वीरपुर गांव में दबिश दी। सिरोही सदर थानाधिकारी हंसाराम सिरवी के अनुसार सिरोही कोतवाली के कॉन्स्टेबल सुरेंद्र मीणा और उनके साथी दुर्गेश कुमार ने गांव के आम चौराहे पर नाबालिग मुख्य आरोपी और उसके साथी रघुवीर सिंह को रोका तो आरोपियों ने जातिगत टिप्पणी करते हुए पुलिसकर्मियों से बहस की। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें थाने चलने को कहा तो मुख्य आरोपी और उसके साथी रघुवीर सिंह के साथ हिम्मत सिंह, विक्रम सिंह और एक अन्य व्यक्ति ने लोहे की रॉड से पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। घटना में सुरेंद्र मीणा और दुर्गेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के बाद आरोपी मोटर साइकिल पर फरार हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को मौके पर पहुंची टीम ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया। 5 दिसंबर को कॉन्स्टेबल सुरेंद्र कुमार ने एससी-एसटी एक्ट, राजकार्य में बाधा और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक नाबालिग को डिटेन कर बाल सुधार गृह भेज दिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। मामले की जांच सिरोही डीवाईएसपी मुकेश चौधरी कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। recent visitors 98

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फैशन शो में बिखेरा जलवा, ऐरी सिल्क जैकेट पहनकर किया रैंप वॉक

नई दिल्ली दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित अष्टलक्ष्मी महोत्सव में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक अलग ही रूप देखने को मिला। महोत्सव में हुए फैशन शो में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रैंप वॉक किया। सिंधिया जैसे ही ऐरी सिल्क जैकेट पहनकर रैंप वॉक करने उतरे तो देखने वाले लोग दंग रह गए। केंद्रीय मंत्री ऐसे-ऐसे पोज दे रहे थे, जैसे कि प्रोफेशनल मॉडल हो। उनके इस टैलेंट को देखकर हर कोई दंग रह गया। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ सुकांत मजूमदार ने भी रैंप वॉक किया। दरअसल अष्टलक्ष्मी महोत्सव में कारीगरों की प्रदर्शनी, राज्य-विशिष्ट मंडप समेत कई कार्यक्रम होते हैं। इसका उद्देश्य पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा में आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देना है। बता दें कि पूर्वोत्तर के आठ राज्यों को अक्सर ‘अष्टलक्ष्मी’ या समृद्धि के आठ रूप भी कहा जाता है। अष्टलक्ष्मी महोत्सव पूर्वोत्तर क्षेत्र के जीवंत वस्त्र उद्योग, हस्तशिल्प और अद्वितीय उत्पादों को प्रदर्शित करने का अभूतपूर्व मंच है। महोत्सव में इन राज्यों के भौगोलिक संकेत (जीआई) उत्पादों को दिखाया जा रहा है। महोत्सव में गोलमेज सम्मेलन का भी आयोजन अष्टलक्ष्मी महोत्सव में विशेष निवेशक गोलमेज सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। इसमें राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों, उद्यमियों, व्यापार जगत की हस्तियों और निवेशकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संवाद को बढ़ावा, निवेश के अवसरों की खोज और पूर्वोत्तर भारत के लिए अभिनव सहयोग को बढ़ावा देना है। पीएम मोदी ने किया था उद्घाटन यह फैशन शो तीन दिवसीय अष्टलक्ष्मी महोत्सव का हिस्सा था, जो पूर्वोत्तर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सेलिब्रेट करता है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया था। इसका उद्देश्य क्षेत्र के कपड़ा उद्योग, कारीगरी और अद्वितीय भौगोलिक संकेत (जीआई) उत्पादों को प्रदर्शित करना है। इसमें फैशन शो में क्षेत्रीय शैलियों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें पूर्वोत्तर फैशन केंद्र में रहा। क्या है अष्टलक्ष्मी महोत्सव अष्टलक्ष्मी महोत्सव में कारीगरों की प्रदर्शनी, राज्य-विशिष्ट मंडप, तकनीकी सत्र और निवेशक सम्मेलन सहित कई कार्यक्रम शामिल होते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा, कृषि उत्पाद और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देना है। असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम को ‘अष्टलक्ष्मी’ या समृद्धि के आठ रूप कहा जाता है। ये भारत के सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक ताने-बाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। यह महोत्सव जीवंत संगीत प्रदर्शनों और स्वदेशी व्यंजनों के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी प्रदर्शित करता है। संस्कृति, रचनात्मकता और आर्थिक अवसरों के अपने अनूठे मिश्रण के साथ, अष्टलक्ष्मी महोत्सव पूर्वोत्तर भारत के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम बनने के लिए तैयार है। recent visitors 42

किसान खाद के लिए परेशान, लंदन में डायनासोर के अंडे देख रहे मोहन यादव, उमंग सिंगार

रीवा ! मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार 2 दिवसीय प्रवास पर रीवा आए. उमंग सिंघार ने राज निवास भवन में अयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा. नेता प्रतिपक्ष ने सिंगरौली जिले में बढ़ते प्रदूषण को लेकर चिंता व्यक्त की. इसके साथ ही उन्होंने खाद की समस्या पर भी प्रदेश सरकार को घेरा. प्रदेश के प्रशानिक अधिकारियों पर सवाल खड़े करते हुऐ उमंग सिंघार ने बड़ा बयान दे दिया. उन्होंने कहा कि यहां पर अधिकारी जिस प्रकार से भाजपा नेताओं की गुलामी कर रहे उन्हें तेल ले लेना चाहिए और भाजपा नेताओं के लगाना चाहिए. पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला. नेता प्रतिपक्ष ने कहा, “सिंगरौली जिला देश के नक्शे में सबसे ज्यादा प्रदूषण वाला जिला बनता जा रहा है. सिंगरौली मध्य प्रदेश की ऊर्जाधानी कहलाता है. प्रदूषण के मामले में दिल्ली के बाद सिंगरौली दूसरे नंबर पर है. भविष्य में यह जगह वहां पर निवासरत लोगों के लिए बड़ी मुश्किल वाली जगह होगी. लगता है वहां पर सिर्फ खदाने ही रह जाएगी और लोगों को वहां से विस्थापित होना पड़ेगा. निजी कंपनियों की कोल माइंस ने वहां पर अपनी अपनी नीतियां बनाई है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, “वहां पर पुलिस और एसएएफ की बटालियन लगाकर लोगों के घर तोड़ दिए गए. ऐसा लगता है की मोहन यादव की सरकार दबाव में काम कर रही है. मुझे लगता है कि देश के अंदर मोदी के साथ अडानी सेफ है और प्रदेश के अंदर मोहन यादव के साथ अडानी सेफ है. झारखंड से कोल डस्ट सिंगरौली आती है. इसके बाद उसे कोयले में मिलाकर अन्य जगहों पर भेजा जाता है. इस तरह से कई प्रकार के घोटाले हैं, जो देखने को मिले हैं. इन सभी मुद्दों को विधानसभा में उठाने के साथ ही अगर पार्टी को जरुरत पड़ी, तो आने वाले समय में आंदोलन भी करेंगे.” नेता प्रतिपक्ष ने कहा, “रीवा जिले में 50% भी बोवनी नहीं हो पाई. किसानों को खाद नहीं मिली. इनके तो कृषि मंत्री को पता ही नहीं है कि खाद कौन देता है. सरकार पिछले 4 सालों से बहाना बना रही है कि रसिया यूक्रेन में युद्ध चल रहा है, लेकिन मैं सरकार से जानना चाहता हूं. भारत सरकार और मध्य प्रदेश सरकार ने कई बार चाइना, अमेरिका और मोरक्को सहित कई ऐसे देश है, जहां से खाद को इंपोर्ट किया, तो अब क्या दिक्कत है. क्या सरकार के पास पैसे नहीं है, किसानों के लिए, मुख्यमंत्री लंदन में घूम रहे थे, उसके पहले शिवराज गए थे, तब वह अमेरिका की सड़कों को चिकने गालों की तरह बता रहे थे. मोहन यादव लंदन में डायनासोर के अंडे देख रहे थे.” उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला पर निशाना साधते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि उप मुख्यमंत्री अस्पतालों के बातें करते हैं, लेकिन अस्पतालों की स्थिति ऐसी है की मरीजों को दवाईयां नहीं मिल पा रही है. प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं, लेकिन अपने ही जिले में मरीजों को दवाई उपलब्ध नहीं कर पा रही है. उमंग सिंघार ने कहा कि अगर उपमुख्यमंत्री से प्रदेश नहीं संभल रहा तो वह अपना जिला ही संभाल ले. स्वास्थ्य विभाग में जो घोटाले चल रहे हैं, जांचों के नाम पर पूरे प्रदेश के अंदर 200 – 300 करोड़ रुपए ब्लड टेस्ट के नाम से जिन कंपनियों को कम दिया जा रहा है, क्या वह कंपनियां सही जांच कर रही है या फिर फर्जी तरीके से सेंपल के नाम पर उनसे पैसे निकाले जा रहे हैं. कई आधिकारी तो ऐसे हो गए है, जो भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की गुलाम हो गए है. ऐसे अधिकारी जो भारतीय जनता पार्टी के नाम से माला जप रहे हैं. इनके लिए कांग्रेस को एक अभियान शुरू करना पड़ेगा कि इन्हें एक तेल की सीसी दें. यह भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को तेल लगाएं. क्योंकि ये तो जानता के काम नहीं कर रहे. 16 दिसंबर को हम जन हितैसी मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास करेंगे. नेता प्रतिपक्ष के तीखे प्रहार पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा, “कांग्रेस के नेताओं को किसी भी मुद्दे में सरकार के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है. 2003 के पहले की स्थिति मध्य प्रदेश की जनता अब तक नहीं भूली है. मैंने भी देखा है, सब ने देखा है कि कैसे खाद के लिए किसानों को तीन से चार दिन तक लाईन में लगना पड़ता था और डंडे भी खाने पड़ते थे. अभी तो खबर बनती है, लाइट जाने की तब खबर बनती थी. सिगरौली के सड़क बन रही है. दुनिया की सर्वाधिक कृषि प्रगति दर अगर कहीं है, तो वह मध्य प्रदेश में है. कांग्रेस मुद्दा विहीन है कांग्रेस को जनता समझ भी चुकी है और जवाब भी दे चुकी है. बहुत जल्द हमारा प्रदेश और देश कांग्रेस मुक्त राष्ट्र होगा. recent visitors 114

गुलाबी नगरी में ‘नेतृत्व संगम’ कैंप में होंगे शामिल, राजस्थान-जयपुर में मोदी से पहले पहुंचे राहुल गांधी

जयपुर. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज सुबह जयपुर पहुंचे। वे यहां सामोद में आयोजित कांग्रेस के 'नेतृत्व संगम' कैंप में शामिल होने आए हैं। एयरपोर्ट पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राहुल गांधी का स्वागत किया। राजस्थान में इनवेस्टमेंट समिट के उद्घाटन से एक दिन पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार को जयपुर पहुंचे। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निवेश समिट का उद्घाटन करने जयपुर पहुंच रहे हैं। हालांकि राहुल यहां सामोद में आयोजित कांग्रेस के 'नेतृत्व संगम' कैंप में शामिल होने आए हैं। राहुल गांधी सुबह करीब 7 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, और उपनेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा ने उनका भव्य स्वागत किया। अशोक गहलोत ने उन्हें सूत की माला पहनाई और पीसीसी चीफ गोविंदसिंह डोटासरा ने गुलदस्ता भेंट किया। राहुल गांधी का यह 17 दिनों में दूसरा जयपुर दौरा है। इससे पहले वे एक शादी समारोह में शामिल होने जयपुर आए थे। 'नेतृत्व संगम' ट्रेनिंग कैंप कांग्रेस का 'नेतृत्व संगम' ट्रेनिंग कैंप पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाने का प्रयास है। इस कैंप का उद्देश्य पार्टी में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना और नेताओं को पार्टी की विचारधारा और रणनीतियों से परिचित कराना है। राहुल गांधी इस कैंप में महत्वपूर्ण सत्रों का हिस्सा बनेंगे, जिसमें आगामी चुनावों की रणनीति, युवा नेतृत्व को प्रोत्साहन और पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं से संवाद शामिल होगा। कैंप में पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ संवाद और प्रशिक्षण सत्र आयोजित होंगे, जिसमें कांग्रेस के आगामी चुनावी एजेंडे और संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा होगी। recent visitors 98