Monday, July 6, 2026 11:07 pm

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्यवाही—टीकमगढ़ पुलिस की जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग

Strict action against illegal activities on the instructions of Superintendent of Police- Tikamgarh Police conducts intensive vehicle checking across the district टीकमगढ़ ! सड़क सुरक्षा को व्यापक जनभागीदारी का रूप देने और यातायात अनुशासन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से टीकमगढ़ पुलिस द्वारा पूरे जिले में विशेष वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार के निर्देशन में यह अभियान शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सक्रिय रूप से चलाया गया। पुलिस टीमों ने मुख्य मार्गों, चौकों तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहनों की गहन जांच करते हुए नागरिकों को हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों के अनिवार्य पालन के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक श्री आलोक कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को जिले की सीमाओं पर सतत निगरानी रखने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए वाहनों की कठोर चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह तथा एसडीओपी (टीकमगढ़/जतारा) के पर्यवेक्षण में 16 दिसंबर 2025 को कुल 247 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 33 वाहनों पर ₹9300 के चालान जारी किए गए।अभियान के दौरान वाहन चालकों एवं नागरिकों से अपील की गई कि यातायात नियमों का पालन केवल दंड से बचने का माध्यम नहीं, बल्कि स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा का अनिवार्य सिद्धांत है। recent visitors 64

कोल माफिया पर खनिज का करारा प्रहार, 8 हाइवा जप्त

Mining department strikes hard on coal mafia, 8 Hiva trucks seized सिंगरौली । अवैध खनन और कोयले के गैरकानूनी परिवहन के खिलाफ सिंगरौली प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर गौरव बैनल के स्पष्ट निर्देशों के तहत खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोयले के अवैध परिवहन में संलिप्त 8 हाइवा वाहनों को जप्त किया है। इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। खनिज विभाग को ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि झिंगुरदह क्षेत्र के बरहवा टोला में रात के अंधेरे में कोयले का अवैध परिवहन धड़ल्ले से किया जा रहा है। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम का नेतृत्व खनिज निरीक्षक अशोक मिश्रा ने किया। गोपनीय सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान खनिज विभाग की टीम ने मौके से 8 हाइवा वाहनों को कोयले के साथ रंगे हाथों पकड़ा। वाहनों के पास वैध परिवहन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। तत्पश्चात सभी जप्त वाहनों को सुरक्षार्थ मोरवा थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में कोयला माफियाओं में अफरा-तफरी का माहौल है। लगातार हो रही प्रशासनिक सख्ती से अवैध खनन व परिवहन करने वाले कारोबारी सकते में हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई को ग्रामीणों ने भी सराहा है और कहा है कि इससे क्षेत्र में हो रहे पर्यावरणीय नुकसान पर भी रोक लगेगी। खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिले में अवैध खनन और परिवहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के विरुद्ध गौण खनिज अधिनियम एवं संबंधित धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया है कि सिंगरौली में अवैध खनन व परिवहन करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं है। आने वाले दिनों में और भी कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। खनिज विभाग की कार्रवाई से कोल माफियाओं में हड़कंपजिले में अवैध कोयला उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा की गई सख्त कार्रवाई से कोल माफियाओं में हड़कंप मच गया है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसा। कार्रवाई के दौरान बिना वैध दस्तावेजों के कोयला परिवहन करते कई वाहनों की जांच की गई, वहीं कुछ वाहनों को जप्त कर चालान की प्रक्रिया भी की गई। अधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से जिले में अवैध कोयला कारोबार की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह अभियान तेज किया गया। अचानक हुई कार्रवाई से माफियाओं में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। recent visitors 60

छतरपुर थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी की 6 मोटरसाइकिल एवं 8 मोबाइल फोन सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

Chhatarpur police station arrested the accused with 6 stolen motorcycles and 8 mobile phones. छतरपुर ! पुलिस टीम द्वारा थाना कोतवाली सहित अन्य थानों से चोरी संबंधी जानकारी एकत्र कर भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए गए। मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा चोरी की गई मोटरसाइकिल एवं आरोपी की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित कर निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही थी।पुलिस टीम को जिला अस्पताल के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल संबंधी सूचना थाना सटई क्षेत्र अंतर्गत होने की प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा छापामार कार्यवाही की गई जिला अस्पताल के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स सहित पृथक पृथक स्थान से चोरी की गई 6 मोटरसाइकिल- एचएफ डीलक्स, पैशन प्रो, टीवीएस स्पोर्ट, सीडी डीलक्स बरामद की गई। 1 मोटरसाइकिल छतरपुर जिला अस्पताल के पास से तथा अन्य 5 मोटरसाइकिल खजुराहो से 2, जटाशंकर मेला से 2 तथा 1 सागर जिले से चोरी की गई थी। आरोपी मोटरसाइकिल चोरी करने के साथ-साथ मोबाइल चोरी करने का भी काम करता था। छापामार कार्यवाही के दौरान अभियुक्त के पास से 8 मोबाइल फोन, टेक्नो, लावा, वीवो, रेडमी, रियलमी कंपनी के भी बरामद किए गए।6 मोटरसाइकिल एवं 8 मोबाइल फोन कुल कीमत करीब 4 लाख रुपए बरामद कर आरोपी गजेंद्र उर्फ गर्जन सिंह बुंदेला पिता शंकर सिंह बुंदेला निवासी ग्राम मझगंवा थाना सटई को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त चोरी जैसे तीन से अधिक अपराधों में लिप्त है, अन्य थानों से मोटरसाइकिल एवं मोबाइल चोरी संबंधी जानकारी हेतु संपर्क किया जा रहा है। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है, विवेचना कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी, प्रधान आरक्षक वीपेंद्र चौबे, उमाशंकर शुक्ल, अवधेश चतुर्वेदी, आरक्षक सौरभ तिवारी, अभय यादव, आशीष खरे, सत्येंद्र यादव, नरेश सिंह, संदीप एवं पुलिस टीम की भूमिका रही। recent visitors 71

‘टाइगर स्टेट’ मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड मौतें: एक हफ्ते में 6 बाघों की मौत, 2025 में आंकड़ा 54 पार

Record deaths in ‘Tiger State’ Madhya Pradesh: 6 tigers died in a week, toll crosses 54 in 2025 भारत के ‘टाइगर स्टेट’ मध्य प्रदेश में पिछले एक हफ्ते के भीतर 6 बाघों की मौत दर्ज की गई है. इसके साथ ही वर्ष 2025 में अब तक बाघों की कुल मौतों का आंकड़ा 54 हो गया है. यह संख्या 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत के बाद किसी एक साल में अब तक की सबसे अधिक बताई जा रही है. आंकड़ों के मुताबिक मध्य प्रदेश में- ज्यादातर मौतों का कारण प्राकृतिकवन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अधिकतर मौतें प्राकृतिक कारणों से हुई हैं, जो बाघों की बढ़ती संख्या को भी दर्शाती हैं. उन्होंने कहा, “संख्या जितनी ज्यादा होगी, प्राकृतिक मौतें भी उतनी बढ़ेंगी. यह स्वाभाविक है.” अधिकारियों के अनुसार, यह रुझान बताता है कि अगली बाघ गणना में भी मध्य प्रदेश देश का शीर्ष ‘टाइगर स्टेट’ बना रह सकता है. हाल ही में बांधवगढ़ में मिला बाघ का शवबाघ की मौत का ताजा मामला बांधवगढ़ का है, जहां उमरिया जिले के चंदिया वन परिक्षेत्र के आरएफ-10 में कथली नदी के पास एक बाघ का शव मिला. शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिसके बाद इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी गई है. फील्ड स्टाफ नियमित गश्त और जनगणना कार्य में जुटा था, तभी यह मामला सामने आया. करंट लगने से बाघ की मौत की आशंकावन विभाग की टीमें साक्ष्य सुरक्षित करने में जुटी हैं. डॉग स्क्वॉड की मदद से संदिग्ध गतिविधियों की तलाश की जा रही है और आसपास के वन क्षेत्रों व नदी किनारे की पट्टी की सघन तलाशी ली जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि शव बिजली लाइन कॉरिडोर के पास मिला है, इसलिए करंट लगने की आशंका से भी इनकार नहीं किया गया है. नजदीकी बिजली ढांचे की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं खुले या अवैध तारों की वजह से घटना तो नहीं हुई. 54 में से 36 रहस्यमयी मौतें, ज्यादातर शिकार सेटाइगर की 54 मौतों में से 36 मौतें रहस्यमयी हैं. ज्यादातर मामलों में टाइगर का शिकार किया गया है. कई बार टाइगर के पंजे काटकट शिकारी ले गए. तस्करी में एक टाइगर की कीमत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करीब एक से 3 करोड़ रुपये होती है. कई बार शिकारी जंगल मे टाइगर्स की निगरानी में लगे कैमरों में कैद हो चुके हैं. बाघों की निगरानी के लिए लगाए गए कैमरे भी चोरी होने के कई मामले आए हैं. टाईगर्स की बढ़ती मौतों और सुरक्षा में लापरवाही पर NTCA ने चिंता जताई है. कांग्रेस ने एमपी सरकार पर लगाए आरोपटाइगर्स की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने सरकार को में असफल बताया है. कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बबारोलिया ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. वन राज्यमंत्री दिलीप सिंह अहरवार का कहना है कि विभाग मामलों की गंभीरता से जांच कर रही है. recent visitors 63

बहुत स्वादिष्ट लगती है गाजर की खीर, ठंड में जरूर Try करें ये स्वादिष्ट स्वीट डिश …

बहुत स्वादिष्ट लगती है गाजर की खीर, ठंड में जरूर Try करें ये स्वादिष्ट स्वीट डिश …

Carrot kheer tastes delicious, definitely try this delicious sweet dish in winter… खीर एक ऐसी स्वादिष्ट स्वीट डिश है जो शायद ही किसी को नापसंद हो। वैसे तो हम सभी के घरों में चावल की खीर बनती है पर क्या आपने कभी गाजर की खीर खाई है? गाजर ठंड के मौसम में मिलने वाली बेहतरीन सब्जी है जिस से हम हलवा बनाते हैं लेकिन इसकी खीर भी बहुत स्वादिष्ट लगती है। तो इस बार ठंड में गाजर की खीर इस रेसिपी से जरूर try करें. सामग्रीगाजर – 4 मध्यम (कद्दूकस की हुई)दूध – 1 लीटरचीनी – 4–5 टेबलस्पूनइलायची पाउडर – ½ टीस्पूनकाजू – 10–12 (कटे हुए)बादाम – 10–12 (कटे हुए)किशमिश – 1 टेबलस्पूनघी – 1 टेबलस्पून विधि recent visitors 83

नेशनल हेराल्ड मामले में सियासी उबाल: भोपाल में भाजपा दफ्तर का घेराव करेगी कांग्रेस, जीतू पटवारी के नेतृत्व में 3 बजे कूच करेंगे कार्यकर्ता

Political uproar in the National Herald case: Congress to surround BJP office in Bhopal, workers led by Jitu Patwari to march at 3 pm भोपाल। नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ED की कार्रवाई तथा हालिया न्यायालय से मिली राहत के बाद सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस ने भाजपा पर गांधी परिवार को फंसाने का आरोप लगाते हुए भोपाल में भाजपा कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे कांग्रेस कार्यालय से भाजपा कार्यालय की ओर कूच करेंगे और वहां घेराव करेंगे। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सरकार ने राजनीतिक बदले की भावना से गांधी परिवार को नेशनल हेराल्ड मामले में फंसाने की कोशिश की। पार्टी नेताओं ने ED की कार्रवाई को लोकतंत्र पर हमला करार दिया है। हालांकि, हालिया अदालती फैसले में दिल्ली कोर्ट ने ED की शिकायत पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया, जिसे कांग्रेस ने सत्य की जीत बताया है। recent visitors 64

MP Assembly Special Session: मनरेगा योजना का नाम बदलने को लेकर विधानसभा में कांग्रेस का प्रदर्शन, महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठकर जताया विरोध

MP Assembly Special Session: मनरेगा योजना का नाम बदलने को लेकर विधानसभा में कांग्रेस का प्रदर्शन, महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठकर जताया विरोध

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा ने आज अपने स्थापना के 69 साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर आज 17 दिसंबर को विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया गया है। यह दिन इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि ठीक 69 साल पहले, 17 दिसंबर 1956 को मध्यप्रदेश विधानसभा की पहली बैठक हुई थी। वहीं कांग्रेस ने विधानसभा में मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा परिसर में जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस विधायकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठकर विरोध किया। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि बीजेपी महात्मा गांधी का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि राम जी के नाम पर कोई नई योजना लानी चाहिए थी, राम जी के नाम पर कोई नई योजना आती तो हम उसकी तारीफ करते। महात्मा गांधी से बीजेपी को तकलीफ है। कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले विधायक रामेश्वर शर्माकांग्रेस के विधानसभा में प्रदर्शन पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को राम से एलर्जी है इसलिए विरोध कर रही है। राम से एलर्जी रखोगे तो रावण से राम तक सबका अंत होगा।कांग्रेस ने महात्मा गांधी के नाम का इस्तेमाल किया। हम महात्मा गांधी के विचारों और कार्यों का अनुसरण कर रहे हैं। कांग्रेस गांधी का नाम लेकर कई बार सत्ता में आई लेकिन गरीब का घर नहीं बनाया। यह दुनिया जानती है कि महात्मा गांधी के रामराज्य को जमीन पर उतारने का काम किसी ने किया है तो वो पीएम मोदी ने किया है। शर्मा ने कहा कि हमने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया, ग़रीब के पक्के मकान बनाने का काम किया, गरीब के इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड बनाए, किसानों का सम्मान किया क्योंकि यही गांधी जी चाहते थे। सबका साथ सबका विकास – यही काम भाजपा सरकार कर रही है। मनरेगा में मनमोहन सिंह की सरकार के समय भ्रष्टाचार हुआ, अब मनरेगा के बलबूते पर ग्रामीण लोगों का विकास होगा। recent visitors 71