राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव के बाद नवीन शुक्ला ने अधिवक्ता साथियों से की मुलाकात, बताईं प्राथमिकताएं

After the State Bar Council elections, Naveen Shukla met with fellow advocates and outlined his priorities. विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तवजबलपुर। मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद एडवोकेट नवीन शुक्ला जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ पहुंचे। उन्होंने अधिवक्ता साथियों से मुलाकात कर चुनाव के दौरान मिले समर्थन, स्नेह और आशीर्वाद के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने नवीन शुक्ला का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता साथियों का प्यार और विश्वास उनके लिए उत्साह और जिम्मेदारी दोनों को बढ़ाने वाला है। नवीन शुक्ला ने अधिवक्ताओं से जुड़े कल्याणकारी मुद्दों को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के लिए सामूहिक बीमा योजना लागू कराने, मृत्यु दावों का 30 दिन के भीतर निराकरण सुनिश्चित कराने और वकील पेंशन योजना को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समुदाय की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर लगातार प्रयास किए जाएंगे। चुनाव के बाद अधिवक्ताओं से हुई इस मुलाकात को उन्होंने सहयोग और विश्वास के लिए आभार व्यक्त करने का अवसर बताया। recent visitors 5

एमपी में बेखौफ अपराधी …थाने से निकलते ही चाचा-भतीजों को कार से उड़ाया, फिर सरिया व बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर किया अधमरा

Unafraid criminals in MP… Uncle and nephews were run over by a car as they left the police station, then beaten to death with iron rods and baseball bats. मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं। आए दिन फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं। बीती रात कोतवाली के ठीक सामने ऐसी घटना हुई, जिससे लगता है कि बदमाशों में पुलिस का कोई भय नहीं बचा। हुआ यूं, कि थाने से एफआईआर करके निकले दो सगे भाई व उनके चाचा पर आरोपियों ने कार चढ़ाई। उसके बाद सरिया, बेसबाल के डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घायलों में से दो की हालत नाजुक है। पुलिस ने चार लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। इरफान का विवाद पड़ोसी नदीम से हो गया इस्लामपुरा की मस्जिद वाली गली, काजी कुआं के पास रहने वाले इरफान पुत्र जफर कुरैशी का विवाद अपने ही पड़ोसी नदीम कुरैशी से हो गया, जिसमें चार लोगों ने मिलकर इरफान और उसके छोटे भाई गुलफाम की मारपीट कर दी। इसी झगड़े की एफआईआर करवाने के लिए इरफान खान अपने बड़े भाई वकील कुरैशी व चाचा नवाब कुरैशी के साथ गुरुवार रात में कोतवाली थाने आया। किआ कार से बाइक सवारों को मारी टक्कर रात 11 बजे एफआईआर दर्ज हुई, इसके बाद इरफान अपने भाई व चाचा को मोटरसाइकल पर बैठाकर घर की ओर रवाना हुआ। कोतवाली से निकलकर जैसे ही बाइक एमएस रोड पर संग्रहालय के पास आई, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आई किआ कार क्रमांक यूपी 80 जीए 1856 आई, जिसने बाइक को टक्कर मारी। टक्कर के कारण इरफान, वकील और नवाब सड़क पर गिरे। इसके बाद कार चला रहे सोहिल कुरैशी ने बाइक सहित तीनों पर कार चढ़ा दी। आरोपियों का आतंक यहीं खत्म नहीं हुआ। कार से नदीम कुरैशी, सोहिल कुरैशी, भूरा कुरैशी, मनुआ कुरैशी उतरकर आए। सरिया, बेसबाल के डंडे व लाठी से लैस से हमलावार सभी के हाथ में सरिया, बेसबाल के डंडे व लाठी थीं। चारों ने सड़क पर पहले से घायल पड़े चाचा-भतीजों को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। यह आतंक करीब 15 मिनट तक चलता रहा, लेकिन 100 मीटर दूर कोतवाली और पुलिस लाइन से कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंच सका। एक घायल ने अपने घर फोन कर दिया, तब इरफान का छोटो भाई भाई राजू कुरैशी और उसका दोस्त राजू खटीक आए, उनको देखकर आरोपी भागे। कार से टक्कर मारकर लाठी-डंडों से पीटा है। चार लोगों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। दोनों पक्षों में दिन में विवाद हुआ था, जिनके केस दर्ज हैं। घायल पक्ष ने दिन के समय आरोपितों की गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी थी, जिसका भी केस भी दर्ज हुआ है। अभी आरोपित फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है। आरोपितों की कार मौके से बरामद की गई है। – अमित भदौरिया, टीआई, कोतवाली मुरैना recent visitors 8

एमपी : 2 लाख की रिश्वत लेते CMO गिरफ्तार, 15 लाख के बिल के बदले मांगे थे 4 लाख

MP: CMO arrested for accepting bribe of Rs 2 lakh; demanded Rs 4 lakh for a bill of Rs 15 lakh मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में लोकायुक्त की टीम ने नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) गजानन नाफड़े को कथित तौर पर 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को हुई इस कार्रवाई से नगर पालिका कार्यालय में हड़कंप मच गया। लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई को बेहद गोपनीय तरीके से अंजाम दिया और रिश्वत की रकम लेते ही अधिकारी को पकड़ लिया। मिली जानकारी के अनुसार, जबलपुर निवासी ठेकेदार ज्ञानचंद बेन के नगर पालिका से जुड़े भुगतान का मामला सामने आया था। बताया जा रहा है कि ठेकेदार को पहले करीब 40 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका था। इसके बाद लगभग 15 लाख रुपए का एक और बिल भुगतान के लिए लंबित था। इसी लंबित भुगतान को लेकर कथित रूप से रिश्वत की मांग किए जाने की शिकायत लोकायुक्त के पास पहुंची थी। शिकायत के मुताबिक, बिल का भुगतान कराने के एवज में CMO पर कुल 4 लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। तय रणनीति के तहत रिश्वत की रकम की पहली किस्त के रूप में 2 लाख रुपए देने की बात तय हुई। शुक्रवार को ठेकेदार तय रकम लेकर मंडला नगर पालिका कार्यालय पहुंचा। वहां जैसे ही उसने 2 लाख रुपए CMO गजानन नाफड़े को दिए, पहले से तैयार लोकायुक्त टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद की है। कार्रवाई के बाद लोकायुक्त अधिकारियों ने CMO को नगर पालिका कार्यालय से सर्किट हाउस ले जाकर आगे की प्रक्रिया शुरू की। यहां पंचनामा तैयार करने के साथ मामले से संबंधित दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों को जुटाने की कार्रवाई जारी रही। लोकायुक्त टीम अब पूरे मामले में रिश्वत की कथित मांग, लंबित बिल और भुगतान से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि मामले में अन्य किसी व्यक्ति की भूमिका रही है या नहीं। अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। नगर पालिका के अधिकारी के खिलाफ हुई इस कार्रवाई के बाद स्थानीय प्रशासनिक महकमे में भी चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल लोकायुक्त की जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। recent visitors 11

जनता जमीन पर परेशान, ₹350 करोड़ के जेट के बाद ₹225 करोड़ का हेलीकॉप्टर खरीदी पर ! उमंग सिंघार ने मोहन सरकार को घेरा

Public struggling on the ground while a ₹225 crore helicopter is purchased following a ₹350 crore jet! Umang Singhar targets the Mohan government. भोपाल। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के लिए नए वीवीआईपी विमान और हेलीकॉप्टर की खरीद को लेकर राजनीति तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि प्रदेश में आम जनता स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं की समस्याओं से जूझ रही है, जबकि सरकार वीवीआईपी हवाई सुविधाओं पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। उमंग सिंघार ने कहा कि पहले करीब ₹350 करोड़ के लग्जरी जेट की खरीद को लेकर सवाल उठे और अब करीब ₹225 करोड़ के वीवीआईपी हेलीकॉप्टर को लेकर सरकार निशाने पर है। उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक मध्यप्रदेश सरकार का नया बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान 2026 में बेड़े में शामिल होने की प्रक्रिया में है, जबकि एयरबस H160 हेलीकॉप्टर को 2027 तक बेड़े में शामिल किए जाने की जानकारी सामने आई है। सिंघार का आरोप है कि एक तरफ प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं और आपातकालीन सेवाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के हवाई दौरों और वीवीआईपी सुविधाओं पर भारी खर्च किया जा रहा है। उन्होंने जहरीली शराब से हुई मौतों और स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े मामलों का उल्लेख करते हुए सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाया है। सितंबर में जहरीली शराब से मौतों के बाद सिंघार प्रभावित परिवारों से भी मिले थे। हेलीपैड को लेकर भी सरकार पर सवाल हवाई सुविधाओं के विस्तार को लेकर सरकार की योजनाओं पर भी विपक्ष सवाल उठा रहा है। हाल में कैबिनेट ने 140 विधानसभा क्षेत्रों में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित करने की योजना को मंजूरी दी है, जिनमें हेलीपैड का प्रावधान बताया गया है। योजना के लिए ₹962.50 करोड़ के बजट को मंजूरी दिए जाने की रिपोर्ट है। सरकार की ओर से हेलीपैड को जरूरत पड़ने पर एयर एंबुलेंस और हवाई संपर्क के लिए उपयोगी बताया गया है। उमंग सिंघार ने सवाल उठाया कि जब प्रदेश के अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन जैसी जरूरतें मौजूद हैं, तो सरकार की प्राथमिकता वीवीआईपी हवाई सुविधाओं पर इतनी बड़ी राशि खर्च करना क्यों है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि क्या जनता की बुनियादी जरूरतों से ज्यादा जरूरी वीवीआईपी सुविधाओं पर करोड़ों रुपये खर्च करना है? हालांकि, विमान और हेलीकॉप्टर की खरीद सरकार की ओर से विमानन बेड़े के आधुनिकीकरण और सरकारी यात्राओं की जरूरतों से जुड़ी बताई गई है। इसलिए इसे लेकर विपक्ष के खर्च और प्राथमिकताओं संबंधी आरोपों को सरकार के पक्ष के साथ देखा जाना जरूरी है। recent visitors 20