MY SECRET NEWS

Wednesday, June 17, 2026 7:55 am

इंदौर नगर निगम के 60 हजार नल कनेक्शनधारियों ने नहीं चुकाया वाटर टैक्स, एफआईआर की तैयारी

 इंदौर

 इंदौर में पानी का टैक्स (जल कर) न चुकाने वालों की मुश्किल बढ़ सकती है। बकायादारों के खिलाफ FIR दर्ज कराने की तैयारी है। जलकर वसूली के लिए इंदौर नगर निगम प्रशासन 6 जनवरी से विशेष अभियान चलाएगा। लंबे समय से बिल न चुकाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

इंदौर नगर निगम क्षेत्र में 1.89 लाख नल कनेक्शन हैं। इनमें से 60 हजार नल कनेक्शन अनियमित हैं। नगर निगम को एक साल से पानी का टैक्स जमा नहीं किया। 60 हजार कनेक्शनधारियों पर करोड़ों रुपए बकाया हैं।

वन टाइम सेटलमेंट योजना से मिलेगी राहत
इंदौर नगर निगम ने जलकर वसूली के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम भी शुरू की है। बकायादार बकाया राशि का 50 प्रतिशत हिस्सा एक साथ भुगतान कर अपना नल कनेक्शन नियमित करवा सकते हैं। यानी 50 प्रतिशत राशि की छूट ले सकते हैं।

वाटर टैक्स के 400 करोड़ बताया
इंदौर में वाटर टैक्स के 400 करोड़ रुपए बताया हैं। इनकी वसूली के लिए नगर निगम प्रशासन ने वन टाइम सेटलमेंट योजना शुरू की है, लेकिन यह स्कीम बहुत प्रभावी नहीं रही। महज 45 करोड़ रुपए ही नगर निगम के खाते में जमा हो पाई है।

अब सख्त कार्रवाई करने का निर्णय
इंदौर नगर निगम ने बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। 6 जनवरी से अलग-अलग इलाकों में शिविर लगाकर जलकर की बताया राशि जमा कराई जाएगी। शुल्क न चुकाने पर एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है। 

Loading spinner

Leave a Comment