बिलासपुर,
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2025 के तहत विकासखण्ड कोटा के ग्राम पंचायत आमागोहन में 19 मई को आयोजित शिविर में हितग्राही मूलक योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया। मुख्यमंत्री ने इस शिविर में आमागोहन क्लस्टर की 11 ग्राम पंचायतों आमागोहन, खोंगसरा, बिटकुली, डांडबछाली, मोहली, नगोई नगपुरा, नवागांव सोन, सोनपुरी, टाटीधार व तुलफ के 191 पात्र हितग्राहियों को व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की स्वीकृति आदेश दी।
यह पहल उन लोगों के लिए राहत लेकर आई है जिन्हें शौचालय के अभाव में खुले में शौच या सामुदायिक शौचालय का उपयोग करना पड़ता था, जिससे उन्हें असुविधा और अस्वस्थता का सामना करना पड़ता था, बरसात के दिनों में तो परेशानियां और भी बढ़ जाती थी। स्वीकृति आदेश मिलने से हितग्राहियों के चेहरे खिल उठे। शौचालय निर्माण में मदद मिलेगी और स्वच्छता अभियान को मजबूती मिलेगी। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब उन्हें बरसात के दिनों में होने वाली दिक्कतों से छुटकारा मिल जाएगा।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र




