धनतेरस दीपावली के 5 दिवसीय उत्सव का पहला दिन होता है और इस दिन नए बर्तन के साथ-साथ सोने और चांदी के आभूषणों की खरीद करना सबसे शुभ माना जाता है। इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर को मनाई जाएगी और इस दिन लोग जमकर सोने की खरीदारी करेंगे। धनतेरस पर सोना खरीदने के पीछे यह मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई हर वस्तु में 13 गुना वृद्धि होती है। सोने को सबसे महंगी धातु माना जाता है और इस दिन सोना खरीदने के पीछे लोगों का विश्वास है कि उसमें 13 गुना वृद्धि होकर उन्हें अच्छा रिटर्न मिलेगा। धनतेरस पर सोना खरीदने के पीछे पौराणिक मान्यता भी है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से और साथ ही सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त भी देखते हैं।
सोना खरीदने के पीछे पौराणिक मान्यता
धनतेरस को धन त्रयोदशी भी कहा जाता है और यह कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेरजी की पूजा की जाती है। आपके घर में पूरे साल बरकत बनी रहे इसके लिए मां लक्ष्मी और कुबेरजी का आशीर्वाद भी धनतेरस पर लिया जाता है। सोने को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है और सोना उनका प्रतीक कहलाता है। इसलिए इस दिन सोना घर में लाना मां लक्ष्मी को घर में लाने के समान माना जाता है। यही वजह है कि इस दिन घर में सोना खरीदना सबसे शुभ माना जाता है। अगर आप सोना खरीदने में समर्थ नहीं हैं तो जौ के दानों को भी सोने के समान माना गया है। इसलिए आप इस दिन घर में जौ लाकर भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करके उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। धनतेरस के दिन घर में जौं के दाने और धनिया लाने से संपन्नता बढ़ती है और आपको किसी प्रकार की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त (Dhanteras Par sona khareedne Ka Shubh Muhurat)धनतेरस के दिन इस बार त्रिपुष्कर योग बन रहा है और इस शुभ योग में सोने की खरीद करना बेहद शुभ माना जाता है। त्रिपुष्कर योग 29 अक्टूबर सुबह 6 बजकर 31 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 30 अक्टूबर 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। इस शुभ संयोग में इस बार सोना खरीदकर घर लाना आपकी किस्मत को चमकाने वाला माना जा रहा है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र