रिश्वतखोर ड्रग इंस्पेक्टर लोकायुक्त टीम के हफ्ते चढ़ा , मेडिकल स्टोर लाइसेंस के मांगे 26000

Bribery drug inspector attacks Lokayukta team, demands Rs 26,000 for medical store license

मंदसौर ! मध्‍यप्रदेश के सरकारी विभागों में रिश्वत लेने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बिना पैसे खिलाए कोई काम नहीं होता है। हालांकि ऐसे मामलों की शिकायत मिलते ही लोकायुक्त भी गंभीरता से एक्शन लेती है। ताजा मामला एमपी के मंदसौर जिले में का है, जहां शुक्रवार को उज्‍जैन लोकायुक्‍त ने बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त ने ड्रग इंस्‍पेक्‍टर को 26 हजार रुपए की रिश्‍वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ड्रग इंस्‍पेक्‍टर ने मेडिकल स्टोर का लाइसेंस बनाने के बदले रिश्वत मांगी थी।

उज्जैन लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक ने बताया कि फरियादी लखन पिता कृष्ण कुमार पाटीदार निवासी नारायणगढ़ रोड हरसोल ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया कि उसे मेडिकल स्टोर का लाइसेंस बनवाना था। इसके बदले ड्रग इंस्पेक्टर जयप्रकाश कुम्हार 26 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। जांच में शिकायत सही पाई जाने पर उज्जैन लोकायुक्त टीम ने शुक्रवार को मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष को रिश्वत के 26 हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा है। साथ ही उसने ड्रग इस्पेक्टर के लिए रुपए लिए थे। इसलिए उनको भी अरेस्ट किया गया है।

केंद्रीय जेल जबलपुर में बंदियों ने बनाई मां दुर्गा की स्वनिर्मित प्रतिमा नौ दिनों तक कर रहे पूजा-अर्चना

केंद्रीय जेल जबलपुर में बंदियों ने बनाई मां दुर्गा की

Inmates at the Jabalpur Central Jail have created a self-made idol of Goddess Durga and are worshipping it for nine…

यादव कॉलोनी में आज से शुरू होगी ‘जिन्नातों की दुनिया’, रहस्यों और रोमांच से सजेगी भव्य झाँकी

यादव कॉलोनी में आज से शुरू होगी ‘जिन्नातों की दुनिया’,

The world of Jinnats will begin today in Yadav Colony, a grand tableau filled with mysteries and thrills. श्री श्री दुर्गा…

जबलपुर शहर में यातायात नियंत्रित बना बीमारी, चार चौराहों पर नए सिग्नल लगाने की तैयारी

जबलपुर शहर में यातायात नियंत्रित बना बीमारी, चार चौराहों पर

Traffic management has become a problem in Jabalpur city; preparations are underway to install new signals at four intersections. विशेष संवाददाता:…

बुधनी वन क्षेत्र में आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले में कलेक्टर ने सीएम को सौंपी रिपोर्ट

बुधनी वन क्षेत्र में आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के

The Collector has submitted a report to the Chief Minister regarding the demolition of tribal homes in the Budhni forest…

हेड कॉन्स्टेबल निकला 6.26 करोड़ की संपत्ति का मालिक, 15 ठिकानों पर लोकायुक्त छापा

हेड कॉन्स्टेबल निकला 6.26 करोड़ की संपत्ति का मालिक, 15

Head Constable found to own assets worth ₹6.26 crore; Lokayukta raids 15 locations. इंदौर । इंदौर और देवास जिलों में भ्रष्टाचार…

जबलपुर: कालीमठ गरबा महोत्सव का भव्य समापन, गरबा की धुन पर झूमीं महिलाएं और बच्चे

जबलपुर: कालीमठ गरबा महोत्सव का भव्य समापन, गरबा की धुन

Jabalpur: Kalimath Garba Festival concludes with grand celebrations; women and children dance to the tunes of Garba. विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता…

दलाल को रुपए लेने भेजा

ड्रग इंस्पेक्टर जय प्रकाश ने फरियादी लखन को रुपए लेकर मंदसौर एसपी कार्यालय के सामने बुलाया। रुपए मनीष चौधरी को देने की बोला। इसके बाद फरियादी 26 हजार रुपए लेकर एसपी कार्यालय के सामने पहुंचा। यहां फरियादी को दलाल के रूप में मेडिकल एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष मनीष चौधरी मिला। उसने जैसे ही ड्रग इंस्पेक्टर के नाम के रुपए लिए वैसे ही लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

भ्रष्‍टाचार में मामला दर्ज

मामले में डीएसपी पाठक ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर जयप्रकाश कुम्हार और उसके साथी मनीष चौधरी के खिलाफ भ्रष्‍टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही मामले में विभिन्‍न स्‍तर पर जांच जारी है।

Loading spinner
Advertisement