मुंबई
'बिग बॉस 18' में बीते दो हफ्ते से कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ। जिससे कुछ लोग नाराज भी हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है। अविनाश मिश्रा ने तो मेकर्स पर करणवीर मेहरा और उनके ग्रुप का फेवर करने का आरोप भी लगाया है। हालांकि आज 9 दिसंबर के एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क होगा, जिसमें घरवाले एक बार फिर से अपने दुश्मनों को बेघर करने के लिए नॉमिनेट करेंगे। लेकिन कौन-कौन सदस्य नॉमिेटेड हुआ है, उसके नाम आप पहले ही जान लीजिए।
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 18' के नॉमिनेशन टास्क में जहां चाहत पांडे ने ईशा को नॉमिनेट किया। वहीं अविनाश मिश्रा ने दोस्त और बड़े भाई विवियन का नाम लेकर सबको चौंका दिया। हालांकि किसने किसका नाम लिया, उसकी ज्यादा जानकारी तो शाम के एपिसोड को देखने के बाद ही मालूम होगी लेकिन लिस्ट बता देते हैं।
'बिग बॉस 18' के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट
'बिग बॉस तक' की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते बेघर होने के लिए जो सदस्य नॉमिनेटेड हैं, उनके नाम- दग्विजय सिंह राठी, चाहत पांडे, तजिंदर बग्गा, एडिन रोज, विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा का नाम शामिल है। जिसमें से बॉटम में एडिन और तजिंदर बग्गा का नाम बताया जा रहा है। और उनमें से ही किसी के एविक्ट होने के चांसेस हैं।
कौन हो सकता है 'बिग बॉस 18' से बेघर?
बता दें कि आखिरी एलिमिनेशन वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट अदिति मिस्त्री का हुआ था। क्योंकि उनका कनेक्शन घर के किसी सदस्य से नहीं बना था। जिस कारण बिग बॉस ने उन्हें फौरन बेघर कर दिया था। ऐसे में अब उनके साथ आईं यामिनी और एडिन बच गई थीं लेकिन अब उनमें से एक बेघर हो जाएंगी, ऐसा अनुमान है। क्योंकि लिस्ट में शामिल लोगों में से वह सबसे वीक हैं। लेकिन अंत में तो कुछ भी हो सकता है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











