मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
सदभावना स्टेडियम एसईसीएल साऊथ झगराखाण्ड से ठेकेदारी प्रथा पर लाखों रुपए से अधिक की लागत से बन रही नाली के निर्माण में पुरानी और घटिया ईंटों का इस्तेमाल खुले आम किया जा रहा है।
नगर का एक मात्र सदभावना स्टेडियम एसईसीएल अस्पताल के पीछे, हसदेव क्षेत्र महाप्रबंधक मुख्यालय के नाक निचे नाली निर्माण के लिए एसईसीएल ने ठेकेदार को लाखों रुपए का ठेका दिया है। इस नाली के निर्माण मे भारी अनियमितता बरती जा रही है। दर असल नाली बनाने के लिए बगल के मकान को तोड़कर उसी से पूरा निकला हुआ पुराने इंटों को लगाया जा रहा है। पुरानी ईंटों को छिपाने के लिए जुड़ाई के साथ ही बगल से मिट्टी भराई का काम भी जारी है।
इतना ही नही नाली की एक पटरी पर पुरानी दीवार पर ही केवल ईंट का खड़ंजा लगा कर इतिश्री की जा रही है। एसईसीएल हसदेव के सदभावना स्टेडियम जो भीड़भाड़ वाला इलाका प्रमुख मार्ग के किनारे बन रही नाली निर्माण की बाबत नागरिकों का कहना है कि कमीशनबाजी के चलते हसदेव क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक को उन्ही के नाक के नीचे हो रहे निर्माण कार्य एसईसीएल विभाग को यह खामी दिखाई नही दे रही है। मजदूरों से जब पुराने ईंट लगवाए जाने की बाबत पूंछा गया तो उसका कहना था कि यह सब ठेकेदार जाने वह तो केवल काम करने के लिए है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











