धूप में किसानों की संघर्ष गाथा: घंटों धूप में खड़े किसान, फिर भी खाली हाथ

धूप में किसानों की संघर्ष गाथा: घंटों धूप में खड़े किसान, फिर भी खाली हाथ

Farmers stand in line for hours in the sun, yet return empty-handed गुना। जिले में लगातार दूसरे दिन भी खाद वितरण केंद्रों पर अव्यवस्था का माहौल देखने को मिला। एमपी एग्रो वितरण केंद्र पर सुबह से ही किसानों की लंबी कतारें लगी रहीं। किसान तेज धूप में घंटों खड़े रहे लेकिन उन्हें न तो समय पर खाद मिल पाया और न ही पानी व छांव जैसी बुनियादी सुविधाएं। भीड़ और धक्का-मुक्की में कई बुजुर्ग किसान घायल हो गए, जबकि तेज धूप के कारण कई किसानों की तबीयत बिगड़ गई। किसानों का कहना है कि उन्हें गुरुवार दोपहर तक टोकन मिल गए थे लेकिन उसके बावजूद खाद का वितरण आज तक नहीं हो सका। किसानों ने बताया कि वे सुबह 4 बजे से लाइन में लगे हैं, फिर भी नंबर नहीं आ रहा। पांच कट्टे खाद लेने के लिए उन्हें लगातार तीन दिन से परेशान होना पड़ रहा है। एक किताब पर सिर्फ पांच कट्टे ही दिए जा रहे हैं, जिससे उनकी जरूरत पूरी नहीं हो रही। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन ने पानी और छांव जैसी व्यवस्थाओं पर ध्यान ही नहीं दिया।किसानों की पीड़ा यह है कि वे खेती-किसानी छोडक़र केवल खाद के लिए केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं। कई किसानों का कहना है कि यदि समय पर खाद नहीं मिला तो उनकी रबी की फसल प्रभावित हो जाएगी। वहीं इस पूरे मामले में कृषि विभाग का कहना है कि खाद वितरण को लेकर पर्याप्त व्यवस्था की गई है। कृषि विभाग के उप संचालक संजीव शर्मा ने बताया कि जिले की 39 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों को कुल 975 मीट्रिक टन डीएपी खाद का आवंटन किया गया है। उनका कहना है कि सोसायटी के सदस्य बनने वाले किसानों को आसानी से खाद मिल जाती है, लेकिन कई किसान सदस्यता नहीं ले रहे, जिसकी वजह से उन्हें परेशानी हो रही है। शर्मा ने यह भी कहा कि एमपी एग्रो से लगातार खाद वितरण कराया जा रहा है और टोकन प्रणाली लागू है, फिर भी किसान धूप में लाइन लगाने की जिद कर रहे हैं।हालांकि किसानों का तर्क है कि टोकन मिलने के बावजूद कई बार वितरण में देरी हो जाती है और जानकारी का अभाव रहता है। ऐसे में उन्हें मजबूरन केंद्र पर लाइन में लगना पड़ता है। खाद वितरण में हो रही इस अव्यवस्था से किसानों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। प्रशासन यदि जल्द ही पानी, छांव और टोकन व्यवस्था को सुचारू नहीं करता तो हालात और बिगड़ सकते हैं। किसान पहले से खरीफ की फसल खराब होने से परेशान हैं और अब रबी की तैयारी में भी उन्हें ऐसी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। इससे उनकी मेहनत और भविष्य दोनों पर संकट मंडराता दिखाई दे रहा है। इनका कहना हैहमने सभी सोसायटियों में खाद भिजवा दी है। दिक्कत क्या है किसान सोसायटियों के सदस्य नहीं बन रहे हैं। जिसकी सदस्यता 500-500 रुपए है। यदि सोसायटी के सदस्य बन जाएं तो सोसायटियों से आसानी से खाद मिल जाएगी। एमपी एग्रो से भी खाद हम बंटवा रहे हैं। कल और आज भी टोकन बांटे गए थे। इसलिए भीड़ ज्यादा हो गई थी। किसान भी मानते नहीं है। जब टोकन से खाद का वितरण हो रहा है तो क्यों धूप में लाईन लगा के खड़े हैं। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, गुना के अंतर्गत आने वाली 39 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों नेगमा, मुरादपुर, छीपोन, नानाखेड़ी, बजरंगढ़, मावन, ढोलबाज, झागर, बडख़ेड़ा, गिर्द, करोद, पगारा, चकदेवपुर, म्याना, खांकर, धमनार, मगराना, मारकीमहू, भदौरा, टकनेरा, विशनबाड़ा, चीमरामपुर, हमीरपुरपाठी, कपासी, रामपुर, खजूरी, मूडराखुर्द, मक्सूदनगढ़, उकावद, नसीरपुर, डोंगर, लहरचा, चकपटोदी, देदला, सोनाहेड़ा, लखनवास, करमोदिया, केकडिय़ाखुर्द, तुलसीखेड़ी एवं सीगनपुर को कुल 975 मीट्रिक टन डीएपी खाद का आवंटन किया गया है। – संजीव शर्मा, उप संचालक कृषि विभाग recent visitors 75

अनावश्यक प्रकरणों में विलंब और लौटाने की कार्यवाही न करे: कमिश्नर

अनावश्यक प्रकरणों में विलंब और लौटाने की कार्यवाही न करे: कमिश्नर

Do not delay or return unnecessary cases: Rewa Commissioner BS Jamod रीवा। कमिश्नर बीएस जामोद ने बैंक अधिकारियों व विभागीय अधिकारियों से कहा है कि समन्वय बनाकर टीम भावना के साथ सकारात्मक सोच रखते हुए रोजगार व स्वरोजगार के हितग्राहियों को लाभ प्रदान करें.उन्होंने कहा कि युवाओं के रोजगार के प्रकरणों तथा हितग्राहियों के शासकीय योजनाओं से लाभ प्राप्त करने वाले प्रकरणों में तत्परता से स्वीकृति देकर वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं. कमिश्नर कार्यालय में बैंकर्स व विभागीय अधिकारियों की बैठक में कमिश्नर ने कहा कि अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में रीवा में संभागीय रोजगार मेले का आयोजन प्रस्तावित है. रोजगार मेले में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में रोजगार व स्वरोजगार के प्रकरणों की स्वीकृति के उपरांत हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया जाएगा. उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी योजनाओं के प्रकरण बैंकों में प्रस्तुत करते हुए प्रो एक्टिव होकर स्वीकृत कराने का कार्य करें साथ ही बैंकर्स प्रस्तुत प्रकरणों को स्वीकृति दें. अनावश्यक प्रकरणों में विलंब व प्रकरणों के लौटाए जाने की कार्यवाही न करें. बैठक में यूनियन बैंक के डीजीएम अजय खरे ने कहा कि स्वसहायता समूह के सभी प्रकरणों तथा अन्य शासकीय योजनाओं के प्रस्तुत प्रकरणों का तत्परता से स्वीकृति देकर वितरण के कार्यवाही की जाएगी. बैठक में संयुक्त आयुक्त सुदेश मालवीय, उपायुक्त एलएल अहिरवार आदि मौजूद रहे. recent visitors 81

रतलाम में कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान आज से, 50 हजार हस्ताक्षर का लक्ष्य

रतलाम में कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान आज से, 50 हजार हस्ताक्षर का लक्ष्य

Signature campaign of Congress vote thieves leaving the throne in Ratlam starts today, target of 50 thousand signatures रतलाम। रतलाम जिले में कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान का आज शुभारंभ होगा। अभियान में कांग्रेस संगठन प्रभारी विधायक प्रताप ग्रेवाल शामिल होंगे। हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ सुभाष नगर चौराहा से प्रारंभ होगा।अभियान को लेकर कांग्रेस पार्षद दल की बैठक हुई। बैठक में रतलाम शहर से 50 हजार हस्ताक्षर का लक्ष्य तय किया। 40 अलग-अलग चौराहों पर पर स्टॉल व प्रत्येक वार्ड में घर-घर जाकर हस्ताक्षर कराएंगे।कांग्रेस कार्यकर्ता अपने स्तर पर क्षेत्रों में हस्ताक्षर करवाएंगे। बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने बैठक में सभी को 2-2 हजार हस्ताक्षर करवाने का लक्ष्य दिया।पारस सकलेचा, महेंद्र कटारिया, यास्मिन शेरानी, रजनीकांत व्यास, कमरुद्दीन कछवाय, नासिर कुरैशी, सलीम बागवान, शाकिर खान, शैलेन्द्र सिंह अठाना, बसंत पंड्या आदि मौजूद रहे। recent visitors 91

स्कूल अनुमति के नाम पर रिश्वतखोरी, सर्व शिक्षा अभियान का परियोजना समन्वयक दंपति 60 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

स्कूल अनुमति के नाम पर रिश्वतखोरी, सर्व शिक्षा अभियान का परियोजना समन्वयक दंपति 60 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Bribery in the name of school permission, Sarva Shiksha Abhiyan project coordinator couple arrested red-handed while accepting 60 thousand rupees मंडला। जिले में भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसते हुए आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) जबलपुर ने शुक्रवार को सर्व शिक्षा अभियान के परियोजना समन्वयक अरविंद विश्वकर्मा और उनकी पत्नी आरती विश्वकर्मा को 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। आरोप है कि दंपति ने ककैया विकासखंड बिछिया स्थित विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल के संचालक रविकांत नंदा से स्कूल की अनुमति प्रदान करने के नाम पर कुल एक लाख 20 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने 23 सितंबर को पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये पहले ही सौंप दिए थे। शुक्रवार को दूसरी किस्त 60 हजार रुपये की अदायगी के समय ईओडब्ल्यू टीम ने बिंझिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों को पूछताछ के लिए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस लाया गया, जहां देर शाम तक आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई चलती रही। लगभग दो माह पहले स्कूल संचालक ने रिश्वत मांगने की लिखित शिकायत ईओडब्ल्यू जबलपुर को सौंपी थी, जिसके आधार पर यह जाल बिछाया गया। टीम ने मौके से नगद राशि सहित आवश्यक दस्तावेज जब्त कर लिए हैं और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है। recent visitors 85

वोट चोरी पर राहुल गांधी की तरह आदित्य ठाकरे भी करेंगे सर्जिकल स्ट्राइक

वोट चोरी पर राहुल गांधी की तरह आदित्य ठाकरे भी करेंगे सर्जिकल स्ट्राइक

Like Rahul Gandhi, Aditya Thackeray will also launch a surgical strike on vote theft. मुंबई। शिवसेना यूबीटी के नेता व विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा है कि राहुल गांधी की तरह वह भी महाराष्ट्र विधानसभा में ‘वोट चोरी का खुलासा करेंगे। आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमने भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोट चोरी को लेकर चुनाव आयोग को लिखा है। जिसमें मतदाताओं की अचानक बढ़ी संख्या, गायब मतदाताओं और मतदान केंद्रों के कुप्रबंधन के बारे में जिक्र है। इन सभी गड़बडिय़ों के बारे में हम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता को बताएंगे। हालांकि कब खुलासा करेंगे, यह नहीं बताया।आदित्य ठाकरे ने एक कार्यक्र्रम में कहा कि हमने कई खामियां पाई है और इससे जुड़े डाटा की स्टडी की जा रही है और इसमें हम जनता के सामने रखेंगे। महाराष्ट्र में अगले जनवरी तक बीएमसी के चुनाव होने वाले हैं। विधानसभा चुनाव में जो नतीजे आए हमने उसे स्वीकार किया, लेकिन ये सरकार ठीक से काम क्यों नहीं कर रही है। आप देखते हैं कि एक डिप्टी चीफ मिनिस्टर कभी अपने गांव में जाकर रोते हैं तो कभी दिल्ली में शिकायतें करते हैं। उनका इशारा डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की ओर था, लेकिन उन्होंने कहा कि मैं डरपोक लोगों का नाम नहीं लेता।ठाकरे ने कहा कि कुछ चीजों पर समझौता नहीं हो सकता है। जिस तरह से सरकार चल रही है उस पर समझौता नहीं हो सकता, जिस तरह बीएमसी को लूटा जा रहा है उस पर समझौता नहीं हो सकता। जिस तरह राज्य को लूटा जा रहा है इस पर कोई समझौता नहीं हो सकता है। आदित्य ठाकरे ने कहा हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कभी भी बुरे रिश्ते नहीं थे और राहुल गांधी से भी हमेशा अच्छे रिश्ते रहे हैं और राजनीति ऐसी ही होनी चाहिए। राजनीति में कोई किसी का दुश्मन नहीं है। बीजेपी के हिन्दुत्व से सहमत नहींबीजेपी के हिन्दुत्व की आलोचना करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि बीजेपी के साथ जाना हिन्दुत्व है और क्या कांग्रेस के साथ जाना हिन्दुत्व नहीं है। हम एक मात्र पार्टी हैं जहां उद्धव ठाकरे तीन बार अयोध्या गए। हमारी देशभक्ति और हिन्दुत्व पर प्रमाण पत्र देने वाली बीजेपी कौन होती है। मैं बीजेपी के उस हिन्दुत्व से सहमत नहीं हूं जहां किसी व्यक्ति को उसके खाने के पसंद के आधार पर जला दिया जाता है। मैं हिन्दू हूं और गौरवशाली हिन्दू हूं और बीजेपी मुझे प्रमाण पत्र नहीं दे सकती है। नेपो किड के आरोपों पर दिया जवाबआदित्य ठाकरे ने राजनीति में नेपो किड होने के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि मुझे अपने विरासत का गर्व है। मुझे गर्व है कि मैं अपने दादा का पोता है और मेरी ब्लडलाइन इस परिवार की है। उन्होंने कहा कि ये एक मात्र ऐसा पेशा है जहां आपका एक अच्छा निर्णय एक अरब लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर सकता है।भारत के पड़ोस में जेन-जी आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आदित्य ठाकरने कहा कि इन आंदोलनों के मूल में जाना होगा। ये समझना होगा कि ऐसा क्यों हो रहा है, बेरोजगारी, असानता, ध्रुवीकरण बढ़ रहा है। क्या इस बारे में बात की जा रही है। 2029 में देश का नेतृत्व करने के लिए बेहतर चेहरा नरेंद्र मोदी हैं या राहुल गांधी? इसके जवाब में आदित्य ठाकरे ने कहा कि ये फैसला देश की जनता करेगी। recent visitors 101

शिक्षक का कमाल: 2,900 रुपये में बनाई एआई मैडम, 95 प्रतिशत बढ़ गई हाजिरी

शिक्षक का कमाल: 2,900 रुपये में बनाई एआई मैडम, 95 प्रतिशत बढ़ गई हाजिरी

Teacher’s amazing feat: AI Madam created for Rs 2,900, attendance increased by 95% Recorded in India Book Recorded in India Book में दर्ज भोपाल। Recorded in India Book एआई के बढ़ते इस्तेमाल ने लोगों को इससे जुड़े इनोवेशन के लिए प्रेरित किया है। बाहर के देशों में तो एआई से जोड़कर लोग नए-नए प्रयोग कर ही रहे हैं। भारत में भी प्रतिभाएं सामने या रही हैं। झांसी के एक सहायक शिक्षक मोहनलाल सुमन ने कम खर्च में एक खास आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) रोबोट शिक्षक बनाया, जिसे एआई टीचर कहा जा रहा है। इसके लिए मोहनलाल को इंडिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स 2025 में जगह मिली है।मोहनलाल ने सिर्फ 2,900 रुपये खर्च करके सर्वो मोटर, तारों और फे्रम से इस रोबोट को तैयार किया। यह रोबोट अब स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहा है। इसका नाम सुमन मैडम रखा गया है। सुमन मैडम ने मई में राजापुर गांव के कम्पोजिट स्कूल में पढ़ाना शुरू किया था, जिसके बाद से स्कूल की हाजिरी 65 प्रतिशत से बढ़कर 95 प्रतिशत हो गई। बच्चे सुमन मैडम की क्लास छोडऩा नहीं चाहते। हर विषय के सवालों का जवाब Recorded in India Bookमोहनलाल बताते हैं कि उनके द्वारा बनाई गई एआई रोबोट सुमन मैडम कभी थकती नहीं है। वह हर विषय के सवालों का जवाब देती है, बच्चों की तारीफ करती है और पहेलियां पूछती है। बच्चे उनके साथ पढ़ाई का मजा लेते हैं और उत्साह के साथ क्लासरूम में आते हैं। अब इसके लिए मोहनलाल को इंडिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स के चीफ एडिटर बिस्वरूप रॉय चौधरी ने उन्हें प्रमाणपत्र दिया। यह सम्मान उन्हें इसलिए मिला, क्योंकि उन्होंने इतने कम खर्च में एआई रोबोट बनाया है। पढ़ाने के साथ-साथ सुनाती है कहानी-कविता Recorded in India Bookसुमन मैडम बच्चों सिर्फ पढ़ाती ही नहीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रेरित करती है। एआई टीचर सुमन मैडम बच्चों को कहानियां कहानी सुनाती है, कविता सिखाती है और साइंस पढ़ाने से लेकर ड्रॉइंग करने में भी मदद करती है। सुमन मैडम के चेहरे पर भाव भी आते हैं, आंखों की पलक झपकने से लेकर होठों के मूवमेंट तक भी होते हैं, ये सब मोटर के सहारे होते हैं। इससे बच्चे सुमन मैडम से जुड़ाव महसूस कर पाते हैं। गैर-शैक्षिक काम से आया आइडिया Recorded in India Bookमोहनलाल को यह रोबोट बनाने का विचार तब, आया जब उन्होंने देखा कि शिक्षकों को गैर-शैक्षिक काम करने पड़ते हैं, जैसे मिड-डे मील की देखरेख या चुनाव ड्यूटी। इन कामों की वजह से स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती थी, लेकिन सुमन मैडम ने इस कमी को पूरा किया। उन्होंने एक टेक्नोलॉजी कंपनी की मदद से एक लकड़ी के पुतले में एआई असिस्टेंट फिट किया और उसे स्कूल के लिए तैयार किया। recent visitors 103

अजाक्स को मिले तीन काबिल वरिष्ठ आईएएस (IAS)अफसर, जो हर मंच पर रखेंगे समाज की बात

अजाक्स को मिले तीन काबिल वरिष्ठ आईएएस (IAS)अफसर, जो हर मंच पर रखेंगे समाज की बात

Ajax has acquired three capable senior IAS officers, who will represent society on every platform. भोपाल। मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण अधिकारी-कर्मचारी संघ (अजाक्स) को संघ की विचारधारा से मेल खाने वाले तीन काबिल वरिष्ठ आईएएस अफसर मिल गए हैं। यह अफसर अब समाजहित और उनके अधिकारों की बात हर मंच पर प्रमुखता से रखेंगे। क्योंकि यह तीनों ही अफसर प्रशासनिक अनुभवी हैं। मप्र के ही हैं, जो जमीनी हकीकत से वाकिफ हैं। इनके आने से जहाँ संघठन के काम में तीन गुना तेजी आएगी, वहीं प्रांताध्यक्ष जेएन कंसोटिया का बोझ भी क़ुछ हद तक कम हो जाएगा। हालांकि संघठन की बागडोर उन्हीं के हाथों में रहेगी, क्योंकि वे अब फूल टाइम संघ को आगे बढ़ाने दे रहे हैं। काफ़ी विचार-मंथन के बाद तीनों अफसरों को प्रांतीय अध्यक्ष ने संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। 21 सितम्बर 2025 को इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। रीवा कमिश्नर आईएएस बीएस जामोद और कृषि कल्याण विभाग मंत्रालय के उपसचिव आईएएस संतोष वर्मा को प्रांतीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं ऊर्जा विभाग मंत्रालय के सचिव आईएएस विशेष गढ़पाले को प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। आईएएस जामोद की नियुक्ति के आदेश की एक प्रतिलिपि रीवा कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और अजाक्स के प्रदेश के सभी संभागीय व जिला अध्यक्ष को भी भेजी गई है। आईएएस वर्मा और गढ़पाले की नियुक्ति के सम्बन्ध में संबंधित विभाग के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव मंत्रालय के अलावा भोपाल कमिशनर, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और अजाक्स के प्रदेश के सभी संभागीय व जिला अध्यक्ष को एक-एक प्रतिलिपि भेजी गई है। तीनों अफसरों ने प्रान्ताध्यक्ष व पूर्व एसीएस जेएन कंसोटिया का आभार माना है। जल्द ही इन वरिष्ठ अफसरों शपथ समारोह आयोजित होगा, जिसमें विधिवत रूप से शपथ लेंगे और काम करना शुरू कर देंगे। संघठन में होगा नई ऊर्जा का संचार अजाक्स मंत्रालय इकाई के अध्यक्ष घनश्याम भकोरिया और महासचिव हरिमोहन अहिरवार समेत अन्य के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के इन तीन वरिष्ठ अफसरों के अजाक्स के विधिवत पदाधिकारी बनने से निश्चित ही संघठन में नई ऊर्जा आएगी और अन्य पदाधिकारी भी उनके साथ मिलकर उत्साह के साथ काम करेंगे। प्रदेश के सभी पदाधिकारियों ने दी बधाई इन अफसरों के अजाक्स में प्रदेश स्तर की नई जिम्मेदारी मिलने पर महासचिव (प्रशासन) इंजी. एस एल सूर्यवंशी, महासचिव गौतम पाटिल, सचिव इंजी. एमसी अहिरवार, प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर श्रवण, भोपाल संभागीय अध्यक्ष वंशीलाल, भोपाल जिलाध्यक्ष विनोद बट्टी, मंत्रालय इकाई अध्यक्ष घनश्याम भकोरिया, मंत्रालय इकाई महासचिव हरिमोहन अहिरवार, मंत्रालय महिला इकाई अध्यक्ष विमला हिरकने, अजाक्स के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तथा मप्र विपणन संघ के विभागीय प्रान्त अध्यक्ष सत्य विजय चन्दन, मिथलेश सोनकर, अर्जुन सिंह ठाकुर समेत प्रदेशभर के सभी संभागीय, जिला इकाई के पदाधिकारियों, सदस्यों और अजाक्स से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया तथा शुभकामनायें भी दीं। recent visitors 217