बिना बिल के आपका घर होगा रोशन, किफायती दर पर सोलर पैनल होगा स्थापित

बिना बिल के आपका घर होगा रोशन, किफायती दर पर सोलर पैनल होगा स्थापित

Your house will be illuminated without bills, solar panels will be installed at affordable rates भोपाल। बिना बिजली बिल के आपका घर रोशन होने का सपना जल्द ही पूरा होता हुआ दिखेगा। इस सपने को साकार करने के लिए भोपाल में रोहित नगर F-1, f-2 प्रथम तल दुर्गा टावर रिलायंस मार्ट के पास ‘अर्थ वेव टेक्नोलॉजी प्राथमिक लिमिटेड’ के ऑफिस का महापौर मालती राय व गिरीश शर्मा ने शुभारंभ किया। इस मौके पर कंपनी के डायरेक्टर अल्पेश पटेल, पार्थ पटेल, केयूर गजेरा, हार्दिक काछड़िया तथा एमपीईवी के सेवानिवृत जीएम राकेश नायक, ऊर्जा विकास निगम के अनिल समुद्री, भोपाल डेवलपमेंट अथॉरिटी नवीन श्रीवास्तव, शंकर भाई पटेल, आरएस पांडे, संजय पटेल, प्रवीण भाई काछड़िया के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। महापौर मल्टी राय ने अर्थवेव सोलर टेक्नोलॉजी प्राथमिक लिमिटेड के डायरेक्टर और उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जो भी प्रोडक्ट लोगों को उपलब्ध कराएं, वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरे। महापौर राय ने लोगों से आग्रह किया है कि सभी लोग सोलर ऊर्जा से ही अपने घर रोशन करें और बिजली बिलों से मुक्ति पाएं। वहीं मुख्य अतिथि गिरीश शर्मा ने कहा कि पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग से जूझ रही है, ऐसे में हमें अब प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करने से बचना चाहिए। सूर्य हमें बिना किसी रुकावट के उजाला दे रहा है। इसके उपयोग से हमारे घर भी रोशन होंगे, तो पर्यावरण का संतुलन नहीं बिगड़ेगा। इससे लाखों टन कोयला की बचत होगी। कंपनी के डायरेक्टर अल्पेश पटेल ने बताया कि हमारी कंपनी 4 राज्यों में काम कर रही है। कंपनी का पहला ऑफिस गुजरात से शुरू हुआ। इसके बाद उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और अब मध्य प्रदेश में शुभारंभ हो गया है। उन्होंने दावा किया कि हमारी कंपनी जो भी प्रोडक्ट और सर्विस प्रोवाइडर कराती है, वह क्वालिटी और क्वांटिटी बेस पर आधारित होती है। हमारी यही कोशिश रहती है कि किसी को शिकायत का मौका नहीं मिले। उन्होंने बताया कि वेव सोलर कंपनी इनवर्टर का निर्माण करती है। यह प्रोडक्ट 10 साल का गारंटेड है। हमारी कंपनी ने यह ऐसा प्रोडक्ट बनाया है, जिसमें लोगों को शिकायत करने का मौका नहीं मिलेगा। recent visitors 101

जब मंत्री ही अपराध के कटघरे में हों, तो न्याय किससे मांगे जनता?

जब मंत्री ही अपराध के कटघरे में हों, तो न्याय किससे मांगे जनता?

When the ministers themselves are in the dock for crime, then from whom should the public seek justice? भोपाल ! Shivraj government to ministers MP आई ताज़ा रिपोर्ट ने शिवराज सरकार की छवि पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) के विश्लेषण ने साफ कर दिया है कि प्रदेश सरकार का मंत्रिमंडल स्वच्छ राजनीति का दावा करने के बावजूद विवादों और आपराधिक मामलों में गहराई तक उलझा हुआ है। प्रदेश की कैबिनेट में शामिल 31 मंत्रियों में से 12 मंत्री आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। इनमें से 3 मंत्री तो हत्या के प्रयास, महिलाओं के प्रति अपमानजनक व्यवहार और भड़काऊ भाषण जैसे गंभीर आरोपों में घिरे हुए हैं। शेष 9 मंत्री भी हल्की धाराओं में ही सही, लेकिन कानून के शिकंजे में फंसे हुए हैं। सवाल यह है कि जब मंत्रिमंडल ही दागदार हो तो आम जनता किससे न्याय और सुरक्षा की उम्मीद करे? कैलाश विजयवर्गीय का मामला – सबसे चौंकाने वाला Shivraj government to ministers MP इस सूची में सबसे ऊपर नाम है भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का। उनके खिलाफ कुल 5 एफआईआर दर्ज हैं, जिनमें 6 गंभीर आईपीसी की धाराएँ और 14 अन्य धाराएँ शामिल हैं। इनमें साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने, धार्मिक भावनाएँ भड़काने और भड़काऊ भाषण देने जैसे गंभीर आरोप हैं। अधिकतर मामले पश्चिम बंगाल की अदालतों में लंबित हैं। सवाल यह नहीं है कि अब तक आरोप तय क्यों नहीं हुए, बल्कि यह है कि ऐसे व्यक्ति को मंत्रिमंडल में बैठने का अधिकार आखिर कैसे दिया गया? लोकतंत्र का मज़ाक Shivraj government to ministers MPमध्यप्रदेश की शिवराज सरकार बार-बार सुशासन और भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति का दावा करती है, लेकिन ADR की रिपोर्ट ने इस दावे की पोल खोल दी है। जब सत्ता के गलियारों में बैठे लोग ही अपराध के मामलों में लिप्त हों, तो यह लोकतंत्र का मज़ाक है। जनता का भरोसा टूटना स्वाभाविक है। महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल Shivraj government to ministers MPरिपोर्ट बताती है कि कुछ मंत्रियों पर महिलाओं के प्रति अपमानजनक व्यवहार के गंभीर मामले दर्ज हैं। यह तब है, जब सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे नारों के सहारे खुद को महिलाओं की हितैषी बताती है। लेकिन हकीकत यह है कि जो नेता खुद कटघरे में खड़े हों, वे महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी कैसे दे सकते हैं? जनता की जिम्मेदारी Shivraj government to ministers MPयह मामला केवल सरकार की नाकामी का नहीं, बल्कि जनता की जिम्मेदारी का भी है। आखिरकार ये मंत्री चुनाव जीतकर विधानसभा पहुँचे और वहीं से कैबिनेट में शामिल किए गए। यदि हम जातीय, धार्मिक या भावनात्मक मुद्दों से ऊपर उठकर “स्वच्छ छवि” वाले उम्मीदवारों का चयन नहीं करेंगे, तो लोकतंत्र में ऐसे ही दागदार चेहरे सत्ता की कुर्सी तक पहुँचते रहेंगे। Read more: कर्ज़ का बोझ, विकास का खोखला वादा – 2020 से 2025 तक मध्य प्रदेश सरकार ने जनता को दिया सिर्फ़ कर्ज़ का पहाड़ ADR की रिपोर्ट एक चेतावनी है। यह केवल आँकड़े नहीं, बल्कि लोकतंत्र की गिरती साख का आईना है। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार को चाहिए कि वह ऐसे दागी चेहरों को मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाए और राजनीति को स्वच्छ बनाने का वास्तविक साहस दिखाए। वरना यह याद रखना होगा जब सत्ता अपराधियों से घिर जाती है, तो लोकतंत्र कमजोर होता है और जनता सबसे बड़ा नुकसान उठाती है। recent visitors 127

कर्ज़ का बोझ, विकास का खोखला वादा – 2020 से 2025 तक मध्य प्रदेश सरकार ने जनता को दिया सिर्फ़ कर्ज़ का पहाड़

कर्ज़ का बोझ, विकास का खोखला वादा – 2020 से 2025 तक मध्य प्रदेश सरकार ने जनता को दिया सिर्फ़ कर्ज़ का पहाड़

MP government Debt burden, empty promise of development – ​​from 2020 to 2025, the Madhya Pradesh government gave the people only a mountain of debt भोपाल ! MP government Debt burden पिछले पाँच सालों (2020 से 2025) में मध्य प्रदेश सरकार ने इतना कर्ज़ लिया कि अब हर नागरिक के सिर पर इसका बोझ साफ दिखाई देने लगा है। आंकड़े बताते हैं कि मार्च 2025 तक प्रदेश पर ₹4.21 लाख करोड़ का कर्ज़ चढ़ चुका है, जो जल्द ही ₹4.35 लाख करोड़ को पार कर जाएगा। सवाल ये है कि इतना पैसा आखिर गया कहां? पांच साल… 2020 से 2025 तक। मध्य प्रदेश सरकार ने जनता के नाम पर कर्ज़ पर कर्ज़ लिया। आंकड़े गवाह हैं — MP government Debt burden अब जनता पूछ रही है — इतना पैसा आखिर गया कहां? MP government Debt burden सड़कें टूटी, स्कूल जर्जर, अस्पताल बेहालअगर कर्ज़ विकास के नाम पर लिया गया तो क्यों आज भी गाँवों में बच्चे खंडहरनुमा स्कूलों में पढ़ रहे हैं? क्यों सड़कें अधूरी और अस्पतालों में दवाई नदारद है? 370 योजनाएं ठंडे बस्ते में क्यों?जब शिक्षा, कृषि और बुनियादी योजनाएं बंद करनी थीं तो फिर कर्ज़ का ढोल क्यों पीटा गया? गैर-जरूरी खर्च किसके लिए?सरकार ने जेट विमान, नई गाड़ियाँ और आलीशान मरम्मत पर करोड़ों लुटाए। क्या जनता की गाढ़ी कमाई का कर्ज़ नेताओं की ऐशो-आराम में डुबोने के लिए था? “लाड़ली बहना” और कर्ज़ का गणितहर महीने योजना पर ₹1,500 करोड़ से ज्यादा खर्च। क्या आने वाली पीढ़ियों को गिरवी रखकर वोट खरीदना विकास कहलाता है? कटघरे में सरकार MP government Debt burden यह साफ है कि सरकार ने 2020 से 2025 तक कर्ज़ की राजनीति की है, विकास की नहीं। और अब जनता के पास यही सवाल है — ये कर्ज़ हमारा भविष्य सुधारने के लिए था, या नेताओं के वर्तमान को चमकाने के लिए? recent visitors 243

कांग्रेस का बड़ा सियासी धमाका, बीजेपी-बीएसपी के नेताओं ने जीतू पटवारी कि मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम

कांग्रेस का बड़ा सियासी धमाका, बीजेपी-बीएसपी के नेताओं ने जीतू पटवारी कि मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम

Big political by Congress, BJP-BSP leaders joined Congress in the presence of Jeetu Patwari ग्वालियर। Big political by Congress ग्वालियर-चंबल अंचल की राजनीति में नए समीकरण बनने लगे हैं। रविवार को ग्वालियर ग्रामीण से बीजेपी और बीएसपी के कई नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। इस कदम ने कांग्रेस के संगठन को नई ताकत और सियासी परिदृश्य को नया मोड़ दिया है। ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा की राजनीति ने रविवार को नया मोड़ ले लिया। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) से जुड़े कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस मौके पर पटवारी ने कहा – कांग्रेस परिवार में सभी का स्वागत और हृदय से अभिनंदन करता हूं। लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई, हम सब मिलकर लड़ेंगे। ग्वालियर-चंबल: सत्ता की कुंजी वाला क्षेत्र Big political by Congress मध्यप्रदेश की राजनीति में ग्वालियर-चंबल अंचल हमेशा निर्णायक रहा है। यहाँ की दिशा ही कई बार सत्ता की दशा तय करती आई है। बीजेपी और बीएसपी से कांग्रेस में हुआ यह जुड़ाव स्थानीय और राज्य स्तरीय समीकरणों को गहराई से प्रभावित करेगा। लोकतंत्र बनाम सत्ता की राजनीति Big political by Congress पटवारी का वक्तव्य यह स्पष्ट करता है कि कांग्रेस केवल सत्ता की लड़ाई नहीं लड़ रही, बल्कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए संघर्षरत है। मौजूदा हालात में जब विपक्ष पर दबाव और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं, कांग्रेस ने खुद को लोकतांत्रिक मूल्यों का संरक्षक बताने की कोशिश की है। नए कार्यकर्ता, नई ऊर्जा Big political by Congress किसी भी राजनीतिक दल की ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं। बीजेपी और बीएसपी छोड़कर कांग्रेस में आए इन कार्यकर्ताओं से न केवल संगठन को मजबूती मिलेगी बल्कि गांव-गांव में कांग्रेस का जनाधार भी और गहराएगा। यह बदलाव कार्यकर्ताओं की नाराजगी और जनता की नई उम्मीदों दोनों को दर्शाता है। बीजेपी और बीएसपी को झटका Big political by Congress ग्वालियर ग्रामीण में यह घटना बीजेपी और बीएसपी के लिए बड़ा झटका है। यहाँ के जातीय और सामाजिक समीकरण अक्सर चुनावी नतीजों को प्रभावित करते हैं। कांग्रेस में हुए इस जुड़ाव से विपक्षी दलों का परंपरागत वोट बैंक प्रभावित होना तय माना जा रहा है। जनता की प्राथमिकताएँ बदल रही हैं Big political by Congress महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों से जूझती जनता अब ऐसे नेतृत्व की तलाश में है, जो सच्चे अर्थों में उनकी आवाज बने। कांग्रेस में शामिल हुए नए नेता और कार्यकर्ता इस उम्मीद को मजबूत कर सकते हैं। राजनीतिक संदेश स्पष्ट Big political by Congress यह सदस्यता अभियान केवल दल-बदल की औपचारिकता नहीं, बल्कि एक बड़ा राजनीतिक संदेश है जनता बदलाव चाहती है। ग्वालियर ग्रामीण की यह तस्वीर प्रदेश में नई राजनीति की पृष्ठभूमि तैयार करती दिख रही है। ग्वालियर ग्रामीण का यह घटनाक्रम कांग्रेस के लिए नई ऊर्जा लेकर आया है। वहीं बीजेपी और बीएसपी के लिए यह चेतावनी है कि जनता अब उनके पारंपरिक वादों से आगे बढ़कर लोकतांत्रिक मूल्यों और वास्तविक मुद्दों को प्राथमिकता दे रही है।कांग्रेस का बढ़ता परिवार प्रदेश की राजनीति में नई करवट का संकेत है—बदलाव अब सिर्फ शुरुआत है, असली लड़ाई आगे है। ग्वालियर-चंबल अंचल की राजनीति में हलचल, जब बीजेपी और बीएसपी के कई नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा। जीतू पटवारी ने कहा – लोकतंत्र और संविधान की रक्षा ही अब असली राजनीति है। recent visitors 104

निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने किया प्रांतीय कुशवाहा समाज के प्रदेश कार्यालय कुशवाहा भवन एवं छात्रावास का भव्य शुभारंभ

निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने किया प्रांतीय कुशवाहा समाज के प्रदेश कार्यालय कुशवाहा भवन एवं छात्रावास का भव्य शुभारंभ

Corporation Chairman Kishan Suryavanshi inaugurated the state office of Provincial Kushwaha Samaj, Kushwaha Bhawan and hostel with great pomp भोपाल। नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने प्रांतीय कुशवाहा समाज के प्रदेश कार्यालय एवं छात्रावास का फीता काटकर भव्य शुभारंभ किया। निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने कहा कि कुशवाहा भवन एवं छात्रावास का निर्माण समाज के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह भवन न केवल समाज के युवाओं को शिक्षा और आवास की सुविधा उपलब्ध कराएगा, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों का भी प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि यहां से समाज के बच्चों और युवाओं को नए अवसर प्राप्त होंगे और वे राष्ट्र निर्माण में अपनी सशक्त भूमिका निभा सकेंगे। इस शुभ अवसर पर समाज के प्रदेश अध्यक्ष योगेश मानसिंह कुशवाहा, नारायण सिंह कुशवाहा, कैलाश कुशवाहा, ओमवती कुशवाहा, सुनील कुशवाहा सहित अनेक गणमान्य जनों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। नगर निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने कहा कि समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। जब युवा शिक्षा और संस्कार से सशक्त होंगे, तभी समाज और राष्ट्र मजबूत होगा। नगर निगम सदैव समाज के विकास के लिए तत्पर रहेगा एवं यह भवन समाज की एकता, जागरूकता और प्रगति का प्रतीक है तथा आने वाली पीढ़ियों को नई दिशा प्रदान करेगा। आइए, हम सब मिलकर इस पहल को सफल बनाएं और शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान की ज्योति को और प्रखर करें। recent visitors 115

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर बिना कार्यवाही के लेवल-2 पर शिकायत गई तो होगी कार्यवाही ; आयुक्त नगर निगम

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर बिना कार्यवाही के लेवल-2 पर शिकायत गई तो होगी कार्यवाही ; आयुक्त नगर निगम

If the complaint reaches level-2 without any action on CM helpline complaints action will be taken; Commissioner Municipal Corporation रीवा ! CM helpline complaints action कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित बैठक में आयुक्त नगर निगम डॉ सौरभ सोनवड़े ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की. डॉ सोनवड़े ने कहा कि सभी अधिकारी सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों में तथ्यपूर्ण प्रतिवेदन दर्ज करके संतुष्टिपूर्वक निराकरण करें ! अभी से लगातार प्रयास करेंगे तभी स्थिति में सुधार होगा ! अगस्त माह की शिकायतों तथा 50 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों का निराकरण करके विभाग की ग्रेडिंग सुधारें ! विभाग के ग्रेडिंग में सी और डी ग्रेड में रहने पर कार्यवाही की जाएगी ! कोई भी प्रकरण लेवल-1 से बिना किसी कार्यवाही के यदि लेवल-2 पर गया तो संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी ! राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, खाद्य विभाग, ऊर्जा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा ट्राईबल विभाग लंबित आवेदनों के निराकरण पर विशेष ध्यान दें ! प्रत्येक गुरूवार को शिविर लगाकर सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण कराएं ! मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर दीवाली तक मिठाई, खोवा सहित सभी खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित कराएं. नमूने अमानक पाए जाने पर दण्डात्मक कार्यवाही करें ! खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन हर सप्ताह प्रस्तुत करें ! बैठक में डॉ सोनवड़े ने कहा कि शहर के सभी फ्लाई ओवर में सडक़ों के सुधार तथा रात में प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करें ! कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग चोरहटा से रतहरा माडल रोड में यातायात को सुगम बनाने के लिए आवश्यक निर्माण कार्य कराएं ! सभी एसडीएम तथा अन्य राजस्व अधिकारी खाद के वितरण की सतत निगरानी करें ! खाद वितरण केन्द्रों में छाया-पानी की सुविधा सुनिश्चित करें ! बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी, सभी एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर राजेश सिन्हा, डिप्टी कलेक्टर सुधीर बेक तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे ! recent visitors 116

स्कूली बच्चों से भरा मैजिक वाहन पलटा, कई बच्चे घायल, प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

Magic vehicle full of school children overturned, many children injured, administrative officials reached the spot गंजबासौदा। कस्बा बागरोद से सेमरा जा रही एक तेज रफ्तार स्कूल वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार स्कूली बच्चे घायल हो गए। जिन्हें त्योंदा शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार त्योंदा रोड पर एक प्रायवेट स्कूल के बच्चों से भरा तेज रफ्तार मैजिक वाहन सड़क से नीचे खेत में पलट गया। इस हादसे में प्राइवेट स्कूल के बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। जानकारी मिलने पर घायलों के परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के कई स्कूल संचालक क्षेत्र के बच्चों को आने जाने के लिए मैजिक वाहन भी चलाये जा रहे हैं। जिनमें कई वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर स्कूल और घर छोड़ते है। सोमवार को एक प्रायवेट स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही मैजिक वाहन सेमरा इस्तमुरार के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में पलट गई। जिसमें कई बच्चे घायल हो गए। वाहन में एक दर्जन से अधिक बच्चे सवार होना बताया गए हैं। सड़क से निकल रहे राहगीरों ने खेत में पलटे वाहन के अंदर भरे घायल बच्चों की आवाज को सुनकर उन्हें बाहर निकाला गया। आसपास बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी बबीता सिंह व हैदरगढ़ थाना प्रभारी सहित पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में आधा दर्जन से अधिक बच्चों को चोटें आईं हैं। जिनमें घायल बच्चों की स्थिति को देखते हुए हाईवे मार्ग की एंबुलेंस से त्योंदा शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां घायलों का उपचार किया गया। वहीं जो मामूली घायल थे स्थानीय स्तर पर उपचार कराकर घर चले गए थे। मामले की जानकारी मिलने पर प्रभारी एसडीएम संतोष बटोलिया , एसडीओपी शिखा भलावी, बीएमओ प्रमेन्द्र तिवारी घायल बच्चों का हाल जानने के लिए त्योंदा अस्पताल पहुँचे। घायल बच्चों से चर्चा की। अधिकारियों ने बच्चों के परिजनों को स्कूल वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। हादसे के बाद पुलिस ने स्कूल वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। recent visitors 103