जबलपुर में टोल प्लाजा का बैरियर तोड़कर भाग रही एसयूवी में मिली ब्रांडेड शराब

Branded liquor found in SUV that broke through toll plaza barrier in Jabalpur

  • अवैध शराब के व्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अब बरगी और पनागर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी और कच्ची शराब की बड़ी खेप पकड़ी।

विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता श्रीवास्तव 

जबलपुर। सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद जिले में पुलिस लगातार शराब के अवैध व्यापार में लिपत आरोपितों पर कार्रवाई कर रही है।

मामला दर्ज कर जांच कर रही है पुलिस

पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त एसयूवी और मोटरसाइकिल भी जब्त की है। दोनों मामलों में आरोपितों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

ग्राम निगरी कैनाल के पास रोकने का प्रयास किया

बरगी पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली कि धूमा की ओर से एक एसयूवी में भारी मात्रा में शराब जबलपुर लायी जा रही है। सूचना पर ग्राम निगरी कैनाल के पास एसयूवी एमपी 20 जेडडब्ल्यू 5181 को रोकने का प्रयास किया गया।

पुलिस को देखकर वाहन तेज गति से भगाने लगा

ड्राइवर पुलिस को देखकर वाहन तेज गति से भगाने लगा और राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा का बूम बैरियर तोड़कर आगे निकल गया।

48 पाव और 359 बोतल अंग्रेजी शराब मिली

पुलिस ने घेराबंदी कर बेलखाड़ू निवासी ड्राइवर आशुतोष शिवहरे (30) को पकड़ लिया। तलाशी में एसयूवी के अंदर 48 पाव और 359 बोतल अंग्रेजी शराब मिली।

Loading spinner
Advertisement