अनूपपुर
अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम- अमरकंटक मार्ग स्थित किरर घाट के पास बस एवं ऑटो के आपसी भिड़ंत में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु हुई है, प्रशासन की तत्परता से दुर्घटना में घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाकर उपचार प्रारंभ किया गया। जहां कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान ने तत्काल पहुंच मरीजों एवं उनके परिजनों के प्रति पूर्ण संवेदनशीलता दिखाते हुए उनका कुशलक्षेम जाना और मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान कलेक्टर ने घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा चिकित्सकीय और पैरामेडिकल स्टाफ को मौके पर दिये। कलेक्टर ने अधिकारियों को मृतकों एवं घायल मरीजों के परिजनों को शासन द्वारा निर्धारित सहायता राशि दिलाने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर के निर्देश पर मृतकों एवं घायलों के परिजनों को रेडक्रास मद से तात्कालिक सहायता राशि भी प्रदान की गई। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.सी. राय, तहसीलदार श्री अनुपम पाण्डेय, थाना प्रभारी कोतवाली श्री अरविन्द जैन सहित प्रशासन एवं पुलिस के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









