मुंगेली
मुंगेली के त्यौहार के नाम से प्रसिद्ध ‘मुंगेली व्यापार मेला’ के ब्रोशर विमोचन के साथ ही आगामी आयोजन की तारीख़ का ऐलान कर दिया गया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय पहुना में स्टार्स आफ टुमारो वेलफेयर सोसायटी मुंगेली के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात कर आमंत्रण पत्र देकर मेले में सम्मिलित होने का न्योता दिया, जिस पर सीएम ने मेले में शामिल होने का आश्वासन दिया. साथ ही 26 नवंबर से आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित मुंगेली व्यापार मेला के 9वें वर्ष के ब्रोशर का विमोचन किया.
इस अवसर पर स्टार्स ऑफ टुमॉरो के संयोजक रामपाल सिंह, सह संयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव और सलाहकार मंडल के सदस्य मनीष शर्मा उपस्थित रहे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने व्यापार मेले में आमंत्रण के लिए प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद देते हुए व्यापार मेले के सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी.
मुख्यमंत्री ने स्टार्स ऑफ टुमॉरो द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयासों की सराहना की और पिछले सालों में मुंगेली व्यापार मेला के माध्यम से व्यापार व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूल वातावरण के निर्माण के लिए प्रयासों की भी सराहना की. बता दें कि स्टार्स ऑफ टुमारो वेलफेयर सोसाइटी मुंगेली के तत्वाधान में छह दिवसीय मुंगेली व्यापार मेला का आयोजन 26 नवंबर से 1 दिसंबर 2024 तक किया जा रहा है. मुंगेली जिले के औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों के विकास एवं प्रोत्साहन के लिए पिछले 8 सालों से यह आयोजन किया जा रहा है, जिसकी ख्याति साल दर साल बढ़ती ही जा रही है.
विगत वर्ष की भांति इस साल भी व्यापार मेले में देश के सभी राज्यों के प्रमुख उत्पाद के साथ हस्तशिल्प, टेराकोटा, खादी ग्रामोद्योग, बस्तर आर्ट, महिला गृह उद्योग, हर्बल प्रोडक्ट, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, छत्तीसगढ़ सहित राष्ट्रीय स्तर के उपयोगी उत्पादों, शिक्षा, स्वास्थ, कृषि, आटोमोबाइल, लघु एवं कुटीर उद्योगों के साथ ही शासन के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के स्टाल लगाए जाएंगे. साथ ही शाम से लेकर देर रात तक होने वाले विविध परिवारिक सांस्कृतिक गतिविधिया, स्वस्थ मनोरंजन के लिए अत्याधुनिक झूला घर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण के केंद्र होंगे.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









