बोरदेहि पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मक्का की आड़ में उगा रहा था गांजा, 29 पौधे जप्त। पुलिस ने ग्राम बोदुड़ में मारा छापा, 44 हजार का गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार।

Major action by Bordehai police: Cannabis was being cultivated under the guise of a maize crop; 29 plants seized. Police raided the village of Bodud, recovered cannabis worth ₹44,000, and arrested the accused. हरिप्रसाद गोहेआमला/बोरदेही/। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत बोरदेही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम बोदुड़ में मक्का की बाड़ी की आड़ में की जा रही गांजे की खेती का भंडाफोड़ किया है।थाना बोरदेही पुलिस को दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बोदुड़ रैय्यत निवासी भूरा अखण्डे ने अपनी मक्का की बाड़ी में अवैध रूप से गांजे के पौधे लगा रखे हैं। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक भैयालाल उईके के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची।टीम ने जब बाड़ी की तलाशी ली तो मक्का के पौधों के बीच गांजे के 29 हरे-भरे पौधे लहलहाते हुए मिले। पुलिस ने विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए सभी पौधों को जप्त कर लिया। पुलिस के अनुसार जप्त किए गए 29 हरे गांजे के पौधों का कुल वजन 7.450 किलोग्राम है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 44,700 रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपीभूरा पिता कल्लू अखण्डे, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम बोदुड़ रैय्यत, थाना बोरदेही, जिला बैतूल।इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भैयालाल उईके, उपनिरीक्षक पंचम सिंह उईके, सहायक उपनिरीक्षक कमल सिंह मेहर, सहायक उपनिरीक्षक मिंतलाल धुर्वे, प्रधान आरक्षक नागेंद्र सिंह, आरक्षक नीरज शेडे, आरक्षक शशिकांत आरसे, आरक्षक रोहित भारती, आरक्षक उमेश विश्वकर्मा, आरक्षक राधेश्याम कुमरे, आरक्षक चालक किशोर साहू एवं महिला सैनिक भारती सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि अवैध मादक पदार्थों की खेती, तस्करी और बिक्री से दूर रहें। यह कानूनन गंभीर अपराध है। यदि किसी को भी आसपास ऐसी गतिविधि की जानकारी मिलती है तो तत्काल निकटतम थाने को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। recent visitors 60

विनाश नहीं, सृजन के लिए हुआ हम सब का जन्म – राजीव खंडेलवाल।

We were all born for creation, not for destruction — Rajeev Khandelwal. हरिप्रसाद गोहेआमला । हमारा जन्म विध्वंस के लिए नहीं, सृजन के लिए हुआ है। जल, जंगल और जमीन की रक्षा के कानून का सख्ती से पालन कर ही बेहतर भविष्य की कल्पना साकार हो सकती है। दिखावे की जिंदगी में इंसान अपनी सीमाओं का उल्लंघन कर रहा है, जिसका दुष्परिणाम बदलते ऋतु चक्र के रूप में सामने है।उक्त विचार सुधार न्यास के पूर्व अध्यक्ष, लेखक एवं प्रसिद्ध कर सलाहकार राजीव खंडेलवाल ने व्यक्त किए। वे महेश साहू द्वारा आयोजित नवरात्रि मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। औषधीय पौधे का रोपणकार्यक्रम में सार्थक सृजन संस्था द्वारा राजीव खंडेलवाल एवं राजा ठाकुर के हाथों अर्जुन के औषधीय पौधे का रोपण कराया गया। संस्था ने बताया कि अर्जुन का पौधा पर्यावरण के साथ-साथ हृदय स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है।खंडेलवाल ने कहा कि “पौधरोपण केवल हरियाली बढ़ाने का कार्य नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन और सुरक्षित भविष्य की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।” गणमान्य नागरिक रहे उपस्थितइस अवसर पर पूर्व विधायक निलय डागा, डॉ. के.के. श्रीवास्तव, अधिवक्ता महेंद्रनाथ भार्गव, राम भार्गव, डॉ. तरुण साहू, महेश साहू, सीमा चौरिया, डॉ. बी.पी. चौरिया, प्रवीण गुगनानी, लेखक बलवंत धोटे, विमल मदान सहित सार्थक सृजन के चंद्रशेखर सोनी, अनिल सोनी पटेल, यशवंत चढ़ोकार, जयंत सोनी सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। recent visitors 48

पैराडाइज स्कूल में भक्ति और संस्कृति का संगम, थिरके नन्हें गरबा वीर।

A confluence of devotion and culture at Paradise School, as little Garba dancers twirl. हरिप्रसाद गोहेआमला। नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान पैराडाइज हायर सेकेंडरी स्कूल में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में किया गया।विद्यालय परिसर माँ दुर्गा के जयकारों और गरबा की लयबद्ध ताल पर थिरकता नजर आया। कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा बारहवीं तक के सैकड़ों विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रंग-बिरंगे घाघरा-चोली, कुर्ता-पायजामा और पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों ने गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। ढोल की थाप और पारंपरिक संगीत की धुनों पर जब विद्यार्थी थिरके तो पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया।भक्ति, ऊर्जा और संस्कृति का अद्भुत प्रदर्शन कार्यक्रम का शुभारंभ माँ दुर्गा की आराधना के साथ हुआ। छोटे-छोटे बच्चों की मासूम अदाओं से लेकर सीनियर विद्यार्थियों की ऊर्जावान प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी गहरी आस्था को दर्शाया। इस आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच दिया बल्कि उनमें टीम भावना और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सम्मान भी जगाया।शिक्षिकाओं द्वारा सजाई गई झांकी ने मोहा मन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा तैयार की गई भव्य झांकी रही। कुमारी खुशबू साहू, कुमारी याचिका कोल्हे, कुमारी दिव्या देशमुख, श्रीमती पायल सातनकर, कुमारी शिखा यादव एवं श्रीमती लीना मिश्रा के अथक प्रयासों से सजाई गई इस झांकी ने नवरात्रि के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को बेहद सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। झांकी को देखने के लिए अभिभावक और अतिथि भी काफी देर तक रुके रहे। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना और उन्हें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। गरबा महोत्सव ने आनंद, उत्साह और भक्ति का ऐसा संगम प्रस्तुत किया जो लंबे समय तक याद रखा जाएगा। recent visitors 56

पर्यावरण विभाग के सिया अध्यक्ष ने ACS पर लगाए गंभीर आरोप, CBI जांच के लिए CS को लिखा पत्र

Stir in the Environment Department; SEIAA Chairperson levels serious allegations against the ACS, writes to the Chief Secretary seeking a CBI probe.भोपाल । मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय पर्यावरण समाघात निर्धारण प्राधिकरण (सिया) के अध्यक्ष और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शिवनारायण सिंह चौहान ने मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल को पत्र लिखकर पर्यावरण विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) अनिरुद्ध मुखर्जी और सिया के सदस्य सचिव हर्षल पंचोली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चौहान ने इन दोनों अधिकारियों ने आधिकारिक कार्यों को बाधित करने, पर्यावरण कानूनों का उल्लंघन और गंभीर अनियमितताएं बरतने के आरोप लगाए हैं।अध्यक्ष ने दोनों आईएएस अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने और पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। इंटरनेट बंद करने और स्टाफ को प्रताड़ित करने का आरोपमुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में अध्यक्ष चौहान ने आरोप लगाया है कि दोनों अधिकारियों द्वारा एक सोची-समझी साजिश के तहत प्राधिकरण के काम को ठप किया जा रहा है। उनके अनुसार, अध्यक्ष के स्वयं के कक्ष का इंटरनेट कनेक्शन बंद कर दिया गया और प्राधिकरण का मुख्य पोर्टल पिछले तीन माह से बंद पड़ा है। निष्ठा से काम करने वाले अनुभवी कर्मचारियों को हटाकर अक्षम स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। पत्र में उल्लेख है कि अध्यक्ष के निज सहायक के रूप में जिस पुस्तकालय सहायक को बैठाया गया है, उसे टाइपिंग तक नहीं आती। वहीं भृत्य के रूप में एक ऐसे व्यक्ति को तैनात किया गया है, जो कैंसर पीड़ित है और चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ है। एक साल में 20 से अधिक बार स्टाफ को बदला गया है।यह भी पढ़ें- कोसमी के आदिवासी अपनी जमीन पर ही करेंगे खेती, बुधनी विधायक बोले- ‘CM ने मानी मांगें, सिंगपुर में घर बनाकर बसाएंगे’237 अवैध डीम्ड ईसी जारी करने का आरोपमामले में सबसे गंभीर वित्तीय और कानूनी अनियमितता का आरोप पर्यावरण क्लीयरेंस (ईसी) को लेकर लगाया गया है। पत्र में दावा किया गया है कि पर्यावरण विभाग के तत्कालीन प्रमुख सचिव नवनीत मोहन कोठारी और तत्कालीन व वर्तमान सदस्य सचिवों ने मिलकर नियमों को ताक पर रखकर 237 डीम्ड ईसी जारी कर दीं।चौहान ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरण कानून में ऐसी किसी डीम्ड ईसी का प्रावधान ही नहीं है और पर्यावरण क्लीयरेंस देने का अधिकार सिर्फ भारत सरकार और सिया को है। प्राधिकरण द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद भी महीनों तक आधिकारिक पत्र जारी नहीं किए जाते।अध्यक्ष ने इस पूरे घटनाक्रम को अपराध की एक श्रृंखला और बड़ा घोटाला करार देते हुए कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। recent visitors 16

जबलपुर में दिशा गरबा महोत्सव 2026 का समापन, भक्ति और गरबा की रंगीन छटा ने बांधा समां

Disha Garba Festival 2026 concludes in Jabalpur; devotional and colourful Garba performances captivate the audience विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तवजबलपुर। नवरात्रि की भक्ति, मां दुर्गा की आराधना और गुजराती लोक संस्कृति की रंगीन छटा के बीच आयोजित दिशा गरबा महोत्सव 2026 का आयोजन जबलपुर में किया गया। महोत्सव को लेकर प्रतिभागियों में उत्साह रहा। गरबा और पारंपरिक नृत्य के माध्यम से श्रद्धा, संस्कृति और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मां दुर्गा की आराधना के साथ गरबा की पारंपरिक शैली और उत्सवी माहौल प्रमुख आकर्षण रहे। रंग-बिरंगे परिधानों में गरबा करने वाले प्रतिभागियों ने भारतीय लोक संस्कृति की खूबसूरती को दर्शाया।महोत्सव के अंतर्गत 5 से 10 अक्टूबर तक गरबा प्रशिक्षण का आयोजन भी निर्धारित किया गया था। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को गरबा की बारीकियां सीखने का अवसर मिला।दिशा गरबा महोत्सव का आयोजन 16 अक्टूबर 2026 को शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक प्रज्ञा मंडपम, लेबर चौक, मेहता पेट्रोल पंप के पास, जबलपुर में निर्धारित था। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ पारंपरिक संस्कृति और गरबा कला को प्रोत्साहित करना रहा। धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का संगम गरबा जैसे पारंपरिक आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, सामूहिकता और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का अवसर मिलता है। दिशा गरबा महोत्सव भी इसी सांस्कृतिक भावना को केंद्र में रखकर आयोजित किया गया। recent visitors 24

केंद्रीय जेल जबलपुर में बंदियों ने बनाई मां दुर्गा की स्वनिर्मित प्रतिमा नौ दिनों तक कर रहे पूजा-अर्चना

Inmates at the Jabalpur Central Jail have created a self-made idol of Goddess Durga and are worshipping it for nine days. विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता श्रीवास्तव  जबलपुर। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल जबलपुर के पूर्वी एवं पश्चिमी खंड में भक्तिमय वातावरण देखने को मिल रहा है। प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी बंदियों द्वारा मां दुर्गा की स्वनिर्मित प्रतिमा स्थापित कर नौ दिनों तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। नवरात्रि पर्व के दौरान बंदी श्रद्धा और आस्था के साथ मां दुर्गा की आराधना में सहभागी बन रहे हैं। बंदियों द्वारा स्वयं प्रतिमा का निर्माण करना इस आयोजन की विशेष बात है। जेल परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से नवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में केंद्रीय जेल जबलपुर के जेल अधीक्षक मदन कमलेश सहित अन्य अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। अधिकारियों और बंदियों के सहयोग से दोनों खंडों में पूजा-अर्चना की व्यवस्था की गई है। नवरात्रि का पर्व शक्ति, श्रद्धा और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। केंद्रीय जेल में आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम बंदियों को अपनी आस्था के अनुरूप पूजा-अर्चना करने का अवसर प्रदान कर रहा है। इस प्रकार केंद्रीय जेल जबलपुर के पूर्वी एवं पश्चिमी खंड में मां दुर्गा की आराधना के साथ नवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। recent visitors 20

यादव कॉलोनी में आज से शुरू होगी ‘जिन्नातों की दुनिया’, रहस्यों और रोमांच से सजेगी भव्य झाँकी

The world of Jinnats will begin today in Yadav Colony, a grand tableau filled with mysteries and thrills. श्री श्री दुर्गा उत्सव समिति का 33वाँ वर्ष, ‘द मिस्टिरियस वर्ल्ड’ थीम बनेगी आकर्षण का केंद्र विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता श्रीवास्तव  जबलपुर। श्री श्री दुर्गा उत्सव समिति, यादव कॉलोनी द्वारा शारदेय नवरात्रि के पावन अवसर पर इस वर्ष अपने 33वें वर्ष में एक अनूठी एवं आकर्षक झाँकी प्रस्तुत की जा रही है। ‘जिन्नातों की दुनिया – The Mysterious World’ नाम से तैयार यह झाँकी आज शुक्रवार से श्रद्धालुओं एवं दर्शकों के लिए प्रारंभ होगी। “जहाँ हर कदम पर छुपा है एक रहस्य…” की रोमांचक थीम पर आधारित इस झाँकी में रहस्य, रोमांच और कल्पनाओं की एक अनोखी दुनिया देखने को मिलेगी। समिति द्वारा प्रतिवर्ष नवरात्रि के अवसर पर आकर्षक झाँकियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को एक नया अनुभव प्रदान किया जाता है। इस वर्ष भी झाँकी को लेकर क्षेत्रवासियों एवं माता रानी के भक्तों में उत्साह का माहौल है। समिति के अध्यक्ष रंजीत पटेल के नेतृत्व में आयोजन की तैयारियाँ की जा रही हैं। समिति ने श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर माँ दुर्गा के दर्शन करने और ‘जिन्नातों की दुनिया’ की रोमांचक झाँकी का आनंद लेने की अपील की है। recent visitors 23