Thursday, July 9, 2026 12:47 pm

थाना बमनौरा पुलिस की अवैध शराब माफियाओं पर बड़ी कार्यवाही, 20 पेटी, 180 लीटर अवैध शराब बरामद

Major action by Bamnoura police station against illegal liquor mafia, 20 boxes, 180 liters of illegal liquor recovered.

  • फरार आरोपी लाखन सिंह पायक के विरुद्ध मारपीट के दो अपराध पूर्व से दर्ज

छतरपुर। माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है। छतरपुर पुलिस द्वारा विगत महीनों में एनडीपीएस में 95 प्रकरण एवं आबकारी में 2000 से अधिक प्रकरण दर्ज किये गए हैं। 52 कुंतल से अधिक अफीम के पौधे, 1000 किग्रा से अधिक गांजा, 5 सैकड़ा से अधिक शीशी नशीली सिरप, 1100 से नशीली टैबलेट, 200 से अधिक इंजेक्शन, स्मैक, 18000 लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त की गई है।

थाना बमनौरा पुलिस को विगत दिवस पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम डोंगरपुर में अवैध शराब संग्रह संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान पर पहुंची। एक बाड़े में विधिवत तलाशी ली गई, टीन शेड के नीचे भूसे में ढकी अवैध शराब पाई गई। 20 पेटी अवैध शराब मात्रा करीब 180 लीटर कीमत करीब 80000 रुपये बरामद की गई।
अवैध शराब में संलिप्त फरार आरोपी लाखन सिंह पायक निवासी ग्राम डोंगरपुर के विरुद्ध थाना बमनौरा में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। फरार आरोपी लाखन सिंह मारपीट के अपराध में पूर्व से लिप्त है। फरार आरोपी की तलाश एवं विवेचना कार्यवाही जारी है।

उक्त कार्रवाई में एसडीओपी बड़ा मलहरा रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बमनौरा उपनिरीक्षक शिशिर तिवारी, उनि दौलत सिंह, प्रधान आरक्षक राम मिलन, आरक्षक विनीत जैन, सुरेंद्र रजक, उमाशंकर, रवि शंकर यादव एवं टीम की भूमिका रही।

Loading spinner
Advertisement