नई दिल्ली
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9 से 12 तक के लिए नया सिलेबस जारी कर दिया है। यह सूचना CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर प्रकाशित की गई है। बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों को नए सिलेबस के अनुसार शिक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया है, जिसमें प्रोजेक्ट-बेस्ड, इंक्वायरी-ड्रिवन और टेक्नोलॉजी-इनेबल्ड शिक्षा पर जोर दिया गया है।
इस सिलेबस में 12वीं के फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और गणित के पाठ्यक्रम में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। इस सत्र के लिए सिलेबस शैक्षणिक सत्र 2024-25 जैसा ही रखा गया है। इसके तहत होने वाली पढ़ाई और परीक्षा इसी सिलेबस पर आधारित होगी, जैसा कि CBSE की एकेडमिक डायरेक्टर, डॉ. प्रज्ञा एम सिंह ने बताया।
कैसे करें CBSE सिलेबस डाउनलोड?
यदि आप CBSE कक्षा 9 से 12 तक के सिलेबस को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इन आसान कदमों का पालन करें:
सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट www.cbseacademic.nic.in पर जाएं।
"एकेडमिक" टैब पर क्लिक करें और "सेकेंडरी करिकुलम/सीनियर सेकेंडरी सिलेबस" लिंक पर जाएं।
अब एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आप अपनी कक्षा और विषय के अनुसार सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।
यह सिलेबस आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए उपयोगी होगा और परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न इसी पर आधारित होंगे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











