भोपाल को झुग्गी मुक्त करने कलस्टरों में विभाजित करने की योजना, पीपीपी माेड के तहत बनाए जाएंगे पक्के मकान

भोपाल  राजधानी को झुग्गी मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।दरअसल मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के निर्देश पर शहर को नौ कलस्टरों में विभाजित करने की योजना बनाई है।इसके तहत सभी झुग्गी क्षेत्रों का सर्वे कर चिह्नांकन किया जाएगा और कुल कितनी शासकीय भूमि पर झुग्गी बनी हुई हैं इसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस रिपोर्ट के आधार पर डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। इन सभी विषयों पर चर्चा करने के लिए कलेक्ट्रेट में गुरुवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बैठक ली। जिसमें नगर निगम आयुक्त हरेंद्र नारायन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। जिसमें तय किया गया कि झुग्गी हटाने के पहले चरण की शुरूआत मंत्रालय वल्लभ भवन से की जाएगी। यहां करीब 39 हेक्टेयर भूमि में बनी नौ झुग्गी बस्तियों को हटाया जाएगा और रहवासियों को पीपीपी मोड (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) के तहत पक्के मकान बनाकर दिए जाएंगे। बता दें कि नवदुनिया ने पूर्व में शासकीय भूमि पर झुग्गियों से संबंधित खबरें प्रकाशित की हैं। 12 हेक्टेयर में बनाए जाएंगे पक्के मकान पहले कलस्टर के प्रथम चरण में मंत्रालय के पास बनी नौ झुग्गी बस्तियों को चिह्नित किया गया है।इनमें ओम नगर, वल्लभ नगर, भीम नगर, दुर्गा नगर, अशोक सम्राट नगर, कुम्हार पुरा, झदा कॉलोनी और वल्लभ नगर दो के छह हजार 534 परिवारों को पक्के मकानों में शिफ्ट किया जाना है। इसके लिए अधिकारियों सर्वे पूरा कर लिया है और अब इसके आधार पर ही डीपीआर, डिजाइन, प्लानिंग पालिसी, एस्टीमेट और टेंडर तैयार किए जाएंगे। यह काम अधिकारियों को एक सप्ताह में पूरा करना है।यहां स्थित 39 हेक्टेयर भूमि में से 12 हेक्टेयर पर झुग्गीवासियों के लिए पीपीपी मोड पर पक्के मकान बनाए जाएंगे। बाकि 27 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर सुराज अभियान और रिडेंसीफिकेशन नीति के तहत आवासीय परियोजनाओं में माल, व्यवसायिक कांप्लेक्स, प्राइम डेवलेपमेंट कार्य भी किए जाएंगे। दो महीने में करना है पूरी तैयारी जिले में साढ़े चार लाख मकान हैं,जिनमें से डेढ़ लाख झुग्गियां है।इन डेढ़ लाख झुग्गियों को शासकीय भूमि से हटाने के लिए दो महीने में पूरी तैयारी करनी है।इस दौरान अधिकारियों के द्वारा सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसी सर्वे रिपोर्ट के आधार पर नौ कलस्टर के तहत झुग्गी हटाने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। जिसे पहले सरकार को दिखाया जाएगा। सरकार से अनुमति मिलते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। पांच वर्ष का रखा गया है लक्ष्य शहर को झुग्गी मुक्त बनाने के लिए पांच वर्ष का लक्ष्य रखा गया है।अगले एक वर्ष में करीब 25 हजार झुग्गी हटाने का प्रयास जिला प्रशासन, नगर निगम द्वारा किया जा रहा है।अधिकारियों ने दावा किया है कि दो महीने बाद ही पहले कलस्टर पर काम शुरू कर दिया जाएगा।इसके तहत झुग्गी पुनर्वास कार्यक्रम के तहत भी पक्के मकान लोगों को दिए जाएंगे। फैक्ट फाइल शहर में कुल मकान – 450000 शहर में कुल झुग्गियां – 150000 हटाने के लिए बनाए कलस्टर – 09 recent visitors 76

भाजपा ने विजयपुर में वोट नहीं डलने दिए, बुधनी में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव को प्रभावित कराया गया, पटवारी ने लगाए भाजपा-सरकार पर गंभीर आरोप

BJP did not allow voting in Vijaypur, elections were influenced by Anganwadi workers in Budhni, Patwari made serious allegations against BJP-government. भोपाल। मध्यप्रदेश में 10 माह पहले विधानसभा चुनाव हुए थे। मोदी गारंटी को लेकर भाजपा सरकार में आई लेकिन भाजपा ने एक भी गारंटी पूरी नहीं की। भाजपा का मूल चरित्र जिसमें नये भारत में मंडी लगती है जनप्रतिनिधियों की। प्राचीन भारत में सुना था गुलाम बिकते हैं, लेकिन अभी आधुनिक भारत में जनप्रतिनिधियों की बोली लगती है। जिसमें मध्यप्रदेश इसमें सबसे ज्यादा ग्रसित रहा। भाजपा को जो मत मिला उससे वह मदहोष को गई है। बाबा साहेब अंबेडकर विरोधी, संविधान विरोधी मताधिकार विरोधी और लोकतंत्र विरोधी है भारतीय जनता पार्टी। कलेक्टर ने किया भाजपा एजेंट की तरह कार्य विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में उपद्रव और आतंक के अनुमान को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग को क़रीब 100 शिकायते की, लेकीन चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने के बजाए भाजपा सरकार के आगे घुटने टेक कर ये दयनीय मंजर देखता रहा! श्योपुर कलेक्टर किशोर कन्याल विजयपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत के एजेंट की तरह कार्य करते रहे। कांग्रेस लगातार शिकायत करती रही, लेकिन चुनाव आयोग ने भी संज्ञान नहीं लिया! जिसका नतीजा यह उपद्रव है। विजयपुर चुनाव में रामनिवास रावत के गुंडों ने संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर जी की प्रतिमा को तोड़ दिया। दबंगई और गुंडई में रावत के गुंडों ने बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा तोड़कर देश के प्रत्येक नागरिक, संविधान और वंचित वर्ग का अपमान किया है। सरकार के आगे घुटने टेक चुका प्रशासन यदि अपनी जिम्मेदारी निभाता, तो गुंडा तत्व भारत रत्न डॉं. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा तोड़ने की हिम्मत नहीं कर पाते। बंटी रावत ने चलाई गोलियां पटवारी ने कहा कि हमने जो संभावनाएं चुनाव में जाहिर की थी वह सब की सब सामने आयी। जैसे हमने कहा कि राजस्थान से डाकूं आयेंगे, आये, दलितों, आदिवासियों पर हमला होगा, दलितों के साथ मारपीट की जायेगी, ये सब हुआ। बंटी रावत नामक डकैत ने आदिवासियों के साथ मारपीट की। 10 बाईकों पर अपने 20 साथियों के आये बंटी रावत ने अंधाधुंध गोलियां चलाई जिससे क्षेत्र में भय और आतंक का माहौल निर्मित हुआ। सरकार की सह पर चुनाव आयोग पटवारी ने कहा कि चुनाव आयोग को कार्यवाही के लिए लगभग 100 शिकायतें भेजी, लेकिन सरकार की सह पर चुनाव आयोग ने कोई कार्यवाही नहीं की। विजयपुर विधानसभा के अंतर्गत जातिगत व्यक्ति का बीएलओ बनाये की षिकायत, संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा-व्यवथा, पोलिंग बूथ पर कैमरे लगाये जाये, सरकारी कर्मचारियों पर अमला चाहे वन विभाग स्वास्थ्य, रेवेन्यु या अन्य विभाग हो की शिकायत आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के पक्ष में कार्य करने की शिकायत, वहीं रामनिवास रावत के दो भाई जो आरटीओ में पदस्थ हैं जो चुनाव का संचालन कर रहे थे की शिकायत, 37 गांवों में जाटवों को पीटा गया। लोगों के घरों में आग लगायी गई, मतदाताओं को गुंडों से पिटवाने की घटना और हमें सबसे बड़ी शिकायत पर्यावरण विभाग का उपसचिव को अपने विजयपुर क्षेत्र में कलेक्टर बनाकर पदस्थ कराने की शिकायत। इस प्रकार कांग्रेस ने करीब 100 शिकायतें निर्वाचन आयोग को समय-समय पर की। पटवारी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी और अमित शाह संविधान विरोधी है। प्रदेष के मुख्यमंत्री कहते हैं कि जैसे भी हो जो भी करना पड़े करो, लेकिन यह चुनाव जीतों, यानि लोकतंत्र की खुलकर हत्या करो।पटवारी ने कहा कि विजयपुर में आदिवासियों को पर्ची नहीं दी गई। उनके साथ मारपीट की गई। विजयपुर में राजस्थान के गुंडों द्वारा 20-22 गुंडों के साथ आदिवासियों पर गोलियां चलायी गईं, वहीं बुधनी में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा बूथों पर महिलाओं को भाजपा के पक्ष में मतदान कराने के लिए प्रेरित किया गया। भाजपा पागल हाथी की तरह हो गयी है। विजयपुर और बुधनी में इतना आंतक भाजपा ने करवाया इससे पहले कभी भी मप्र में ऐसा नहीं हुआ। फिर भी दोनों चुनाव कांग्रेस पार्टी जीतेगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अधिकारी सर्विरू रूल के अनुसार काम करें, जिन्होंने बाबा साहेब की मूर्ति को क्षति पहुंचाई हैं उन्हें गिरफ्तार किया जाये।पटवारी ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति पर हमला करने वालों की 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी होना चाहिए। भाजपा का असली चेहरा, चाल-चरित्र है। लोकतंत्र विरोधी, बाबा साहेब के संविधान विरोधी है भाजपा। आखिर कैसा मप्र बनाना चाहती है। भाजपा का असली चेहरा यही है कि वह महिलाओं को 1200 रूपये देकर गुंडों से पिटवाती है। सरकार की मिलीभगत से बाबा साहेब की मूर्ति को तोड़ा पटवारी ने कहा कि सरकार की मिलीभगत से बाबा साहेब की मूर्ति को तोड़ा गया है, बाबा साहेब की मूर्ति तोड़ने की कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है, कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि दलित विरोधी भाजपा जिन्होंने विजयपुर में बाबा साहेब की प्रतिमा तोडी, बाबा साहेब की मूर्ति तोड़े जाने की घटना के विरोध में उसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी 18 नवम्बर को पूरे प्रदेष मेें प्रदेष स्तरीय आंदोलन कर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज करायेगी और जिला और ब्लाक मुख्यालयों पर स्थिति बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा और भाजपा सरकार का पुतला दहन किया जायेगा तथा जिले में कलेक्टर और ब्लाक में एसडीएम को ज्ञापन सौंपेगी और आरोपियों, उपद्रियों की गिरफ्तारी की मांग की जायेगी।पत्रकार वार्ता के दौरान मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह, चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जेपी धनोपिया भी उपस्थित थे। recent visitors 343

भगवान श्री सत्य साईं जन्मोत्सव सप्ताह – 2024 का आगाज 17 नवंबर से 23 तक

Lord Shri Sathya Sai Birth Anniversary Week – 2024 starts from 17th November to 23rd भोपाल। भगवान श्री सत्य साईं बाबा का 99वां जन्मोत्सव 23 नवंबर को प्रतिवर्ष की भाँति पूर्ण उल्लास एवं भक्ति के साथ मनाया जाएगा।प्रतिवर्ष भगवान बाबा का जन्मोत्सव सप्ताह 17 नवंबर से 23 नवंबर तक आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भी भोपाल में इस जन्म सप्ताह का आयोजन भोपाल के सत्य साईं केंद्र शांतिवन (तुलसी नगर) एवं सत्य साईं समिति पिपलानी में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान संगठन, भगवान सत्य साईं बाबा से संबन्धित विभिन्न ईश्वरीय लीलाए एवं भगवान द्वारा किए गए मानव सेवा कार्यो से संबन्धित कार्य को बताने संबन्धित कार्यक्रम एवं बाल विकास के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्री सत्य साईं सेवा संगठन के भोपाल जिला अध्यक्ष विकास अवस्थी ने बताया की इस वर्ष संगठन द्वारा “ग्राम सेवा राम सेवा ” भगवान के महावाक्य अनुसार सम्पूर्ण प्रदेश में गोद लिए गावों में अधिकांश गतिविधि आयोजित करने का लक्ष्य है। 17 नवंबर से 23 नवंबर तक भोपाल की समितियों द्वारा गोद लिए गए गाँव बोदा खोह (कोलार रोड ) एवं ग्राम टांड़ा (रायसेन रोड ) पर निम्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएगी। नशा मुक्ति पर गाँव में युवाओ द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन होगा।भगवान बाबा की पालकी यात्रा एवं नगर संकीर्तन प्रात: 5 बजे से। स्वास्थय शिविर का आयोजन। सभी ग्राम वासियो के हैल्थ कार्ड बनाना। मातृ एवं शिशु कार्यक्रम का आयोजन। ग्राम की गर्भवती महिलाओ को संगठन द्वारा गोद ले कर स्वामी के प्रसाद के रूप में निरंतर साईं प्रोटीन का वितरण करना एवं सतत 9 माह तक उनकी देखभाल करना। इसी दिन ग्राम के बच्चो के लिए मूल्य आधारित प्रतियोगिताओ का आयोजान किया जाएगा एवं ग्राम वासियो के सहयोग से पूरे ग्राम में महा प्रसादी का वितरण भी किया जाएगा। धूमधाम से निकलेगी प्रभातफेरी भोपाल जिले के सेवा समन्वयक अशोक विधानी ने बताया कि 17 से 23 नवंबर तक प्रतिदिन भोपाल के विभिन जगहो से भगवान सत्य साईं बाबा की प्रभातफेरी एवं नगर संकीर्तन निकाला जाएगा एवं सांय कालीन कार्यक्रम शांतिवन एवं पिपलानी समिति केंद्र में आयोजित होंगे। जिसमे भगवान श्री सत्य साईं की लीलाओ का वर्णन, बच्चो द्वारा वेद पाठ, नाटक आदि एवं प्रतिदिन साईं भजनो का आयोजन होगा। श्री सत्य साईं सेवा संगठन भोपाल द्वारा विगत एक वर्ष से लगातार टीबी मरीजो को साई प्रोटीन का भी वितरण कर रहा है। इस साई प्रोटीन अस्पताल के डाक्टरों द्वारा भी कई मौको पर सराहना भी कि गयी है। उक्त प्रोटीन भगवान सत्य साई बाबा द्वारा बताया गया है। देश भर के समस्त साई संगठन इस प्रोटीन पाउडर को गांवो में एवं अस्पताल में सेवा के दौरान वितरण करते है। 23 नवंबर भगवान बाबा का जन्मदिन इस अवसर पर साईं युवाओ द्वारा भगवान के जीवन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जावेगा साथ ही भगवान के भजनो का आयोजन होगा। कार्यक्रम का समापन भगवान की महामंगल आरती के साथ होगा। 23 नवंबर को सुबह 5 बजे से शांतिवन में ॐ कारम / सुप्रभातम होगा इसके बाद भगवान सत्य साईं बाबा की प्रभातफेरी एवं नगर संकीर्तन निकाला जाएगा। शांतिवन समिति के संयोजक विपुल बहल ने बताया कि भगवान सत्य साईं बाबा की जन्मस्थली पुटटापर्थी (आंध्रप्रदेश) में इस वर्ष भी श्री सत्य साई विश्वविद्यालय, पुटटापर्थी (आंध्रप्रदेश), के दीक्षांत समारोह होगा। इस बार की ग्राम सेवा में 101अन्न कलश का वितरण नारायण परिवारों को किया जाएगा।यह अन्न कलश 9 किलो का होगा जिसमें 5 किलो आटा, 2 किलो चावल, 1 किलो दाल एवं 1 किलो शक्कर शामिल है। recent visitors 293

आधी रात में पूरी ताकत…IAS अधिकारियों का अचानक तबादला: कांग्रेस ने जताई आपत्ति

MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में एक बार फिर दो दर्जन से ज्यादा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का आधी रात तबादला कर दिया गया है. ट्रांसफर लिस्ट में मुख्यमंत्री मोहन यादव के दोनों प्रमुख सचिव का भी नाम शामिल है. रात में अधिकारियों के तबादला आदेश पर कांग्रेस ने सवाल उठाये हैं. प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि आधी रात पूरी ताकत से चल रहा ‘तबादला उद्योग’ अब प्रशासनिक मशीन में खड़खड़ाहट की तेज आवाज पैदा कर रहा है. पटवारी ने कहा कि नियमों के विपरीत लगातार हो रहे तबादले डरी हुई सरकार की कमजोर इच्छाशक्ति और अनिर्णय की स्थिति को दर्शाता है. पटवारी के आरोप पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी नेता राजपाल सिंह ने कहा कि जीतू पटवारी अभी तक के सबसे असफल प्रदेश अध्यक्ष साबित हुए हैं. लगता है कि कांग्रेस सरकार का कार्यकाल शायद याद नहीं रहा. उन्होंने कहा कि 15 महीने में कमलनाथ सरकार ने तबादला उद्योग चला दिया था. एक अधिकारी को एक महीने में तीन बार बदला जा रहा था. रात में तबादले का आदेश जारी होने पर कांग्रेस ने उठाये सवाल प्रदेश की बीजेपी सरकार नियम अनुसार पोस्टिंग कर रही है. कांग्रेस को मध्य प्रदेश के विकास से शायद घृणा है, शायद इसलिए जीतू पटवारी झूठे आरोप लगा रहे हैं. प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया का दावा है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यकाल में अभी तक सबसे कम तबादले हुए हैं. कार्यकाल पूरा होने के बाद अधिकारियों को नियमानुसार इधर से उधर भेजा गया है. उन्होंने मोहन यादव सरकार के आदेश का बचाव किया. बीजेपी नेता ने कहा कि उपचुनाव होने की वजह से कांग्रेस को हर आदेश में राजनीति दिख रही है. सरकार कोई भी आदेश दिन-रात देखकर नहीं निकालती है. सरकार का आदेश जनहित को देखते हुए जारी होता है. recent visitors 152

भाजपा में जुबानी जंग! प्रदेश अध्यक्ष नहीं संभाल पा रहे भाजपा, पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र ने लगाए आरोप

Verbal war in BJP! State president is unable to handle BJP, former Home Minister Bhupendra made allegations भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के सीनियर नेता भूपेन्द्र सिंह आमतौर पर सार्वजनिक रूप से सधे रूप में अपनी बात रखते रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से वे लगातार मुखर हैं। वे अपने बयान के बाद अब सागर जिले में अकेले पड़ गए हैं। विगत दिनों एक कार्यक्रम में कांग्रेस से आए एक नेता को लेकर भूपेंद्र सिंह के बयान से सियासी घमासान मच गया है। इस बयान पर अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की इंट्री हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने साफ कहा है कि पार्टी में आने वाला हर व्यक्ति अब पार्टी की ताकत और पार्टी का कार्यकर्ता है। किसी को कोई समस्या होगी तो पार्टी फोरम पर चर्चा की जाएगी। पार्टी में आने वाला अब पार्टी की ताकत बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व और उनके कामों से प्रभावित होकर यदि कोई आया है तो पार्टी उनका स्वागत करती है। भाजपा में आए हुए लोग अब भारतीय जनता पार्टी हैं। अब व्यक्तिगत मेरी या किसी और की किससे क्या है, मैं नहीं कह सकता। मनुष्य होने के नाते एक-दूसरे के अलग विचार हो सकते हैं, लेकिन भाजपा में आने वाले सभी भाई पार्टी की ताकत और पार्टी के कार्यकर्ता हैं। आने वाले लोगों को लेकर कोई संदेह नहीं है। भाजपा में कहीं कोई मतभेद नहीं होते। यदि कहीं कोई व्यक्तिगत समस्या होगी तो पार्टी फोरम पर उस पर चर्चा होगी। पूर्व मंत्री ने कहा था- कांग्रेसियों को मैं कभी स्वीकार नहीं करूंगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह के उस बयान पर जवाब दिया है, जो उन्होंने सागर के आदर्श गार्डन में हुए दीपावली मिलन समारोह में दिया था। भूपेन्द्र सिंह ने पूर्व के वर्षों में हुए घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा था, ” खुरई विधानसभा क्षेत्र में एक समय कांग्रेस का इतना आतंक था कि कोई भी भाजपा से जुड़ा व्यक्ति पार्षद, सरपंच और यहा तक कि विधायक का भी फॉर्म नहीं भर सकता था। पार्टी ने मुझसे कहा कि खुरई विधानसभा से लड़ना है तो मैं तैयार हो गया। इसके बाद लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत गया। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस के सामने हमला हुआ, इसमें 72 कार्यकर्ता घायल हुए। ऐसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी स्वीकार करे या न करे, मैं कभी स्वीकार नहीं करूंगा। भूपेन्द्र सिंह ने इसके पहले उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के सामने मोबाइल सीडीआर का भी मामला उठाया था। recent visitors 340

IAS TRANSFER 26 अफसरों का तबादला, संजय कुमार शुक्ला को मिली ये अहम जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

IAS TRANSFER 26 officers transferred, Sanjay Kumar Shukla gets this important responsibility, see the full list भोपाल। IAS TRANSFER BREAKING: मध्य प्रदेश में एक बार फिर देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। शासन ने 26 आईएएस अफसरों का थोकबंद तबादला कर दिया है। नीरज मंडलोई को ऊर्जा एवं पावर मैनेजमेंट का जिम्मा मिला है। मनु श्रीवास्तव को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। संजय कुमार शुक्ला नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव बनाए गए हैं। राघवेंद्र सिंह को उद्योग विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। उमाकांत उमराव खनिज साधन विभाग के प्रमुख सचिव बनाए गए हैं। गुलशन बामोरा को जनजातीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। नवनीत मोहन कोठारी पर्यावरण विभाग के सचिव बनाए गए हैं। श्रीमन शुक्ल को आदिवासी विकास विभाग आयुक्त का प्रभार सौंपा गया है। recent visitors 175

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की विजयपुर और बुधनी के मतदाताओं से अपील: 13 नवंबर को करें मतदान और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं

Leader of Opposition Umang Singhar’s appeal to the voters of Vijaypur and Budhni: Vote on 13th November and strengthen democracy. भोपाल ! मध्य प्रदेश में 13 नवंबर को श्योपुर जिले की विजयपुर और सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट के उपचुनाव होने जा रहे हैं। इस उपचुनाव में न केवल इन दो विधानसभा क्षेत्रों का भविष्य तय होगा, बल्कि यह मध्य प्रदेश सरकार के पिछले 10 महीने के कार्यकाल का भी महत्वपूर्ण मूल्यांकन का अवसर होगा। कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने विजयपुर और बुधनी के मतदाताओं से एक अपील की है, जिसमें उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ उम्मीदवारों का चुनाव नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र की ताकत को मजबूत करने और प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यों पर आम जनता की राय जानने का भी मौका है। उमंग सिंघार ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा, “आपका एक-एक वोट प्रदेश की दिशा तय करेगा। यह सिर्फ विधानसभा चुनाव नहीं है, बल्कि यह हमारी सरकार की जवाबदेही और पारदर्शिता का मापदंड भी है। आपके मतदान से यह संदेश जाएगा कि आप किस प्रकार के नेतृत्व और नीतियों को अपने क्षेत्र और प्रदेश में देखना चाहते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि 10 महीने पहले सत्ता में आई प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली, वादों की पूर्ति और जनता की सेवा के हिसाब से इस उपचुनाव में मतदाताओं को अपना फैसला लेना है। यह एक बड़ा मौका है जहां जनता को यह तय करना है कि क्या सरकार अपने वादों को पूरा करने में सफल रही है या नहीं।“आपका मतदान ही यह तय करेगा कि आने वाले दिनों में प्रदेश की विकास यात्रा किस दिशा में आगे बढ़ेगी। विजयपुर और बुधनी के मतदाता लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत हैं, और हम आपसे आग्रह करते हैं कि आप 13 नवंबर को अपने मतदान का अधिकार अवश्य उपयोग करें,” उमंग सिंघार ने कहा। यह उपचुनाव न केवल इन दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश में चुनाव परिणामों से यह संकेत मिलेगा कि राज्य के नागरिक आगामी विधानसभा चुनावों में किस दिशा में अपना समर्थन देंगे। recent visitors 137