विजयपुर उपचुनाव में कांग्रेस का विरोध, रिटर्निंग ऑफिसर को हटाने की मांग

Congress protests in Vijaypur by-election, demands removal of returning officer भोपाल। मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर आगामी उपचुनाव में कांग्रेस ने विजयपुर के रिटर्निंग ऑफिसर उदय सिंह सिकरवार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने रिटर्निंग अधिकारी पर पक्षपात और भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से अधिकारी को हटाने की मांग की है। कटारे का कहना है कि 2017-18 में हुए उपचुनाव के दौरान भी सिकरवार पर आरोप लगे थे, जिसके बाद उन्हें रिटर्निंग ऑफिसर के पद से हटाया गया था। उन्होंने प्रश्न उठाते हुए कहा, “हर बार उदय सिंह को ही चुनावी जिम्मेदारी क्यों दी जाती है?” कुल प्रत्याशी और उपचुनाव की प्रक्रिया विजयपुर में कुल 12 और बुधनी में 23 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र स्वीकृत हुए हैं, जबकि कुछ अभ्यर्थियों के नामांकन खारिज कर दिए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया के तहत 13 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना होगी। recent visitors 99

आज से एकादशी तक छोटे व्यापारियों और ठेले वालों से नहीं ली जाएगी मार्केट फीस’, CM मोहन यादव का निर्देश

‘Market fees will not be taken from small traders and street vendors from today till Ekadashi’, instructions from CM Mohan Yadav CM Mohan Yadav Directed Departments: दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए धनतेरस से देवउठनी एकादशी तक सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष व्यवस्था करने के लिए संबंधित विभागों को सीएम साय ने निर्देश दिया। प्रदेश में वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि दीपावली पर्व पर स्थानीय विक्रेताओं से सामग्री की खरीदी को प्रोत्साहित किया जाये। धनतेरस से एकादशी तक सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे व्यापारियों और हाथ ठेला वालों से बाजार शुल्क न लिया जाए। सभी नगरीय निकाय स्थानीय स्तर पर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने विशेष अभियान चलायें। साथ ही प्रदेश में रोशनी के पर्व दीपावली पर विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री यादव मंत्रालय में समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम के पहले प्रदेशवासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दीपावली और मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी। recent visitors 118

भोपाल में बजरंग दल के पोस्टर से विवाद: दिवाली की खरीदारी ‘हिन्दू दुकानदारों’ से करने की अपील, कांग्रेस ने जताई नाराजगी

Controversy over Bajrang Dal poster in Bhopal: Appeal to do Diwali shopping from ‘Hindu shopkeepers’, Congress expressed displeasure भोपाल। दीपावली के बीच भोपाल में बजरंग दल के एक पोस्टर ने विवाद खड़ा कर दिया है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर में पोस्टर लगाए हैं, जिनमें लोगों से दिवाली की खरीदारी केवल हिन्दू दुकानदारों से करने की अपील की गई है और अन्य धर्म के व्यापारियों से सामान न खरीदने का अनुरोध किया गया है। इन पोस्टरों पर लिखा गया है, “अपना त्योहार, अपनों से व्यवहार। दीपावली की खरीदी उनसे करें, जो आपकी खरीदी से दीपावली मना सकें।” विश्व हिंदू परिषद का समर्थन विश्व हिंदू परिषद (VHP) के प्रांत प्रचार-प्रसार प्रमुख जितेंद्र सिंह चौहान ने इस अपील का समर्थन करते हुए कहा कि दीपावली सनातनियों का बड़ा त्योहार है और लोगों को अपने ही समुदाय से खरीदारी करनी चाहिए ताकि हर हिन्दू परिवार भी इस पर्व को मना सके। उनका मानना है कि यह त्योहार श्रीराम के अयोध्या आगमन की खुशी में मनाया जाता है और इसे समुदायिक स्तर पर समर्थन मिलना चाहिए। बीजेपी की प्रतिक्रिया इस मामले पर बीजेपी प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने भी प्रतिक्रिया दी। उनका कहना है कि कुछ मामलों में सनातन धर्म की भावनाओं को आहत करने की कोशिश की जाती रही है, और ऐसे में धार्मिक संगठनों द्वारा इस तरह की अपील स्वाभाविक है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह सनातन धर्म का विरोध करने वालों के साथ खड़ी रहती है और कहा कि देश में स्वदेशी को बढ़ावा देना जरूरी है। कांग्रेस की कड़ी आलोचना दूसरी ओर, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश बुंदेला ने बजरंग दल की इस अपील को शर्मनाक बताते हुए इसकी निंदा की है। उन्होंने इसे विभाजनकारी राजनीति करार दिया और कहा कि फूलों और सब्जियों का कारोबार करने वाले अधिकतर लोग दूसरे धर्म के हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इस सोच के तहत भगवान को फूल चढ़ाना भी बंद कर देना चाहिए। कांग्रेस ने इसे ‘घटिया सोच’ का परिणाम बताते हुए मुख्यमंत्री से बजरंग दल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। भोपाल में लगे इन पोस्टरों ने फिर से धार्मिक भावनाओं और सामाजिक एकता पर सवाल खड़े किए हैं। recent visitors 202

डॉ. ज़ीशान अहमद : अनियमित खानपान बन रहा हृदय गति के लिए घातक नियमित जांच अवश्य कराएं

Dr. Zeeshan Ahmed: Irregular eating habits are becoming fatal for heart rhythm. Be sure to get regular checkups done. भोपाल। अचानक हृदय गति रुकने से होने वाली मौतों के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, खासकर युवा लोगों में। इसके पीछे मुख्य कारण क्या हैं? इस संदर्भ में डॉ. ज़ीशान अहमद ने कई चौकाने वाले बिंदु बताए हैं। डॉ. ज़ीशान अहमद से, जो हृदय रोग विशेषज्ञ और भोपाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, लालघाटी के निदेशक हैं। डॉ. ज़ीशान को हृदय रोगों और आंतरिक चिकित्सा के क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है और उन्होंने अपनी विशेषज्ञता के माध्यम से कई जटिल मामलों को सफलतापूर्वक हल किया है। आज के इस साक्षात्कार में हम उनसे अचानक हृदय गति रुकने (सडन कार्डियक अरेस्ट) के बढ़ते मामलों, खासकर युवाओं में, और COVID-19 वैक्सीन के प्रभावों के बारे में चर्चा करेंगे। सवाल :- डॉ. ज़ीशान, हाल के दिनों में अचानक हृदय गति रुकने से होने वाली मौतों के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, खासकर युवा लोगों में। इसके पीछे मुख्य कारण क्या हैं? जवाब :- जी हां, यह एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। अचानक हृदय गति रुकने (सडन कार्डियक अरेस्ट) के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इसमें सबसे प्रमुख है हृदय की न्यूरल सर्किट में गड़बड़ी, जिससे हृदय की धड़कन असामान्य रूप से तेज या धीमी हो जाती है। इसके अलावा, हृदय की धमनियों में ब्लॉकेज (कोरोनरी आर्टरी डिजीज), हाइपरटेंशन और हृदय की मांसपेशियों की कमजोरी (कार्डियोमायोपैथी) भी मुख्य कारण हो सकते हैं। लेकिन चिंता की बात यह है कि अब युवा लोगों में यह मामले बढ़ते जा रहे हैं। सवाल :- क्या यह वृद्धि युवा पीढ़ी की जीवनशैली से जुड़ी है? जवाब :- आजकल की जीवनशैली में अत्यधिक तनाव, जंक फूड का सेवन, शारीरिक गतिविधियों की कमी, और धूम्रपान व शराब का अधिक सेवन युवा लोगों में दिल की बीमारियों के जोखिम को बढ़ा रहे हैं। इसके साथ ही, नींद की कमी और मोटापा भी इन रोगों में योगदान कर रहे हैं। आधुनिक जीवनशैली में कई युवा अत्यधिक व्यस्त रहते हैं और अपने स्वास्थ्य पर उतना ध्यान नहीं देते। सवाल :- क्या COVID-19 महामारी और उसके बाद दिए गए टीकों का इससे कोई संबंध हो सकता है? जवाब :- इस बारे में कई अध्ययन किए जा रहे हैं। हालांकि, COVID-19 संक्रमण ने निश्चित रूप से हृदय स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। जो लोग गंभीर रूप से संक्रमित हुए, उनमें मायोकार्डिटिस (हृदय की मांसपेशियों की सूजन) और हृदय की क्षति के मामलों में वृद्धि देखी गई है। जहां तक टीकों का सवाल है, कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि कुछ मामलों में COVID-19 टीकों से भी मायोकार्डिटिस के हल्के मामले हो सकते हैं, खासकर युवा पुरुषों में। लेकिन यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि टीकाकरण से होने वाले लाभ कहीं ज्यादा हैं। टीकाकरण से गंभीर COVID-19 संक्रमण और उससे जुड़ी जटिलताओं से बचाव होता है, जो खुद हृदय के लिए हानिकारक हो सकते हैं। सवाल :- फिर युवा लोग टीकाकरण को लेकर चिंतित क्यों हैं? जवाब :- यह स्वाभाविक है कि किसी भी नए टीके के बारे में चिंताएं हों। शुरुआती कुछ मामलों में, कुछ युवा पुरुषों में हल्के मायोकार्डिटिस की रिपोर्ट की गई थी। लेकिन हमें यह समझना चाहिए कि यह समस्या बेहद दुर्लभ है और अधिकतर मामलों में यह पूरी तरह से ठीक हो जाती है। टीकाकरण के बाद के लाभ, विशेष रूप से गंभीर COVID-19 संक्रमण से बचाव, कहीं अधिक महत्वपूर्ण हैं। इसके अलावा, हृदय संबंधी समस्याओं का मुख्य कारण अब भी COVID-19 संक्रमण ही है, न कि टीका। सवाल :- आखिर युवा लोग विशेष रूप से इस स्थिति से क्यों प्रभावित हो रहे हैं? जवाब :- यह एक महत्वपूर्ण प्रश्न है। युवा लोग आमतौर पर स्वस्थ माने जाते हैं, इसलिए जब उनके साथ ऐसा कुछ होता है, तो यह अधिक चिंताजनक हो जाता है। अचानक हृदय गति रुकने का एक प्रमुख कारण है अनुवांशिक कारक। कई बार युवाओं में हृदय की संरचनात्मक समस्याएं या विधुत प्रणाली की अनियमितताएं होती हैं, जो आमतौर पर बिना लक्षणों के होती हैं। इसके अलावा, मायोकार्डिटिस या कोविड-19 के प्रभाव जैसी स्थितियों ने भी हाल के वर्षों में युवाओं को प्रभावित किया है। तीव्र शारीरिक गतिविधियां, खासकर बिना उचित प्रशिक्षण या मेडिकल जांच के, हृदय पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती हैं। सवाल :- इस समस्या को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं? जवाब :- सबसे महत्वपूर्ण है नियमित स्वास्थ्य जांच। विशेष रूप से अगर परिवार में हृदय रोग का इतिहास है, तो नियमित ईसीजी और अन्य हृदय जांचें कराना आवश्यक है। इसके साथ ही, स्वस्थ जीवनशैली अपनाना बेहद महत्वपूर्ण है – जैसे संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और तनाव को नियंत्रित रखना। अगर कोई शारीरिक गतिविधि या खेल शुरू कर रहा है, तो उसे पहले हृदय संबंधी जांच जरूर करानी चाहिए। सवाल :- क्या आपको लगता है कि COVID-19 संक्रमण के बाद कार्डियक जांच आवश्यक है? जवाब :- COVID-19 के बाद हृदय स्वास्थ्य की जांच करवाना जरूरी है, खासकर उन लोगों के लिए जो गंभीर संक्रमण का सामना कर चुके हैं। संक्रमण के बाद, अगर किसी को थकान, सीने में दर्द, सांस लेने में कठिनाई या अनियमित धड़कन जैसी शिकायतें हो रही हैं, तो उन्हें तुरंत हृदय विशेषज्ञ से परामर्श करना चाहिए। यह जरूरी है कि लोग संक्रमण के बाद भी अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय सहायता लें। सवाल :- बहुत-बहुत धन्यवाद, डॉ. ज़ीशान, इतनी महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने के लिए। जवाब :- आपका धन्यवाद। यह विषय महत्वपूर्ण है और हमें इस पर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है ताकि हृदय स्वास्थ्य का उचित ख्याल रखा जा सके और युवाओं को इस गंभीर समस्या से बचाया जा सके। recent visitors 112

जीतू पटवारी की कार्यकारिणी की हो रही प्रशंसा, चयन में दिखा लंबी पारी का इरादा

Jeetu Patwari’s executive is being praised, the selection shows the intention of a long innings भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी आख़िर घोषित हो ही गई। तरह तरह की अटकलों और कियासों के बाद जो लिस्ट सामने आई, उसने सब का मुँह बंद कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कार्यकारिणी में युवाओं को शामिल कर अग्रेसन, अनुभवी नेताओं को शामिल कर विजन, हर क्षेत्र को प्रतिनिधित्व देकर संतुलन और पीढ़ी परिवर्तन को ध्यान में रखकर भविष्य के नेतृत्व के विकल्पों की भी झलक दिखाई है।  कहा जा रहा है कि जीतू पटवारी की कार्यकारिणी अब तक की मध्यप्रदेश कांग्रेस की सबसे छोटी कार्यकारिणी है। कार्यकारिणी में पदों की बंदरबाँट की जगह सख्त चयन मापदंड की कोशिश स्पष्ट दिखाई दे रही है। ऐसा पहली बार हुआ है जब कार्यकारिणी घोषित होने के बाद मीडिया में भी इसकी खुलकर तारीफ़ ही हो रही है। वरिष्ठों को जगह देने के साथ साथ अनुभव को वरीयता देने की पटवारी की रणनीति काम कर गई है। विरोधी भी ख़ामोश हैं, क्योंकि वृहद् स्वरूप में सभी को संतुलित प्रतिनिधित्व देने की कोशिश में कोई कमी नहीं नज़र आ रही है। जीतू पटवारी ने बतौर प्रदेश अध्यक्ष अपनी टीम निर्विवाद घोषित कर एक बड़ा पड़ाव पार कर लिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रभार देकर जीतू पटवारी ज़मीन पर कई बड़े अभियानों के साथ नज़र आयेंगे। जीतू पटवारी की तैयारी लंबी दूरी और लंबे लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सामने आ रही है। लंबे समय बात जीतू पटवारी कांग्रेस के सभी गुटों को ख़त्म कर एकजुटता के प्रयास में भी सफल होते नज़र आ रहे हैं। recent visitors 210

एम्स भोपाल में शुरू हुई ‘स्कैन एंड पे’ सुविधा: मरीजों के लिए कैशलेस भुगतान आसान

‘Scan and Pay’ facility started in AIIMS Bhopal: Cashless payment easy for patients एम्स भोपाल ने अपने मरीजों के लिए एक नई कैशलेस भुगतान सुविधा शुरू की है, जो अस्पताल में इलाज करवाने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत का काम करेगी। अब मरीज ‘आभा’ ऐप के माध्यम से डॉक्टर द्वारा सुझाए गए टेस्ट और अन्य बिलों का भुगतान आसानी से कर सकेंगे। यह सुविधा मरीजों को लंबी कतारों से बचाएगी और उन्हें कैश लेकर घूमने की जरूरत नहीं होगी। ‘स्कैन एंड पे’ सुविधा की शुरुआतशनिवार से अस्पताल में ‘स्कैन एंड पे’ सेवा की शुरुआत की गई है। मरीजों को अपने मोबाइल पर आभा ऐप डाउनलोड करना होगा। इस ऐप के जरिए वे अपने टेस्ट और सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मरीज को केवल ऐप में दिखाई देने वाले क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा, जिसके बाद वे आसानी से भुगतान कर सकेंगे। डिजिटल इंडिया के दृष्टिकोण के अनुरूपएम्स के निदेशक, प्रोफेसर डॉ. अजय सिंह ने कहा कि यह सुविधा मध्य भारत में पहली बार शुरू की जा रही है। उनका मानना है कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया दृष्टिकोण के अनुरूप है। अस्पताल में हर दिन लगभग 5000 से ज्यादा मरीजों को इस नई सुविधा का लाभ मिलेगा, जिससे न केवल उनका समय बचेगा, बल्कि उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। भुगतान प्रक्रिया में सरलताइस सुविधा का उपयोग करना बेहद सरल है। मान लीजिए, डॉक्टर ने आपको कुछ टेस्ट करवाने के लिए कहा है। आप अपने आभा ऐप को खोलकर टेस्ट की जानकारी पर क्लिक करेंगे, फिर क्यूआर कोड को स्कैन करके अपना भुगतान करेंगे। इस तरह, मरीज अन्य अस्पताल के बिलों का भुगतान भी कर सकेंगे। मरीजों के लिए लाभकारी पहलएम्स के निदेशक ने इस पहल के लाभों को बताते हुए कहा कि इससे मरीजों को काफी सहूलियत होगी। लंबी लाइनों में लगने की बजाय, वे आसानी से और जल्दी से अपना पेमेंट कर सकेंगे। यह सुविधा समय की बचत करेगी और अस्पताल में भुगतान प्रक्रिया को सरल बनाएगी, जिससे मरीजों का अनुभव बेहतर होगा। इस तरह की डिजिटल सुविधाएं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक सकारात्मक बदलाव का संकेत देती हैं, और उम्मीद है कि इससे मरीजों के अनुभव में सुधार होगा। recent visitors 171

दीपावली के बाद भोपाल में 300 क्षेत्रों में बढ़ सकती है प्रॉपर्टी की कीमतें

After Diwali, property prices may increase in 300 areas in Bhopal. भोपाल। भोपाल शहर में बीते छह महीने में एक हजार 294 स्थानों पर जमकर प्रॉपर्टी की खरीद -फरोख्त की गई है। इनमें से 300 स्थान ऐसे हैं, जहां वर्तमान दरों से अधिक दरों पर रजिस्ट्रियां हुई हैं। ऐसे में अब जिला प्रशासन और पंजीयन विभाग ने इन स्थानों पर प्रॉपर्टी की दरें बढ़ाने का निर्णय लिया है। संभवत : दीपावली के बाद यहां प्रॉपर्टी महंगी हो सकती है और इसके लिए किसी भी तरह की कोई दावे-आपत्ति भी नहीं लिए जाएंगे। इस संबंध में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने गुरुवार को वरिष्ठ जिला पंजीयक मुकेश श्रीवास्तव, स्वप्नेश शर्मा सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक ली और उन्हें नई कलेक्टर गाइडलाइन का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल सहित प्रमुख जिलों में प्रॉपर्टी की जमकर खरीद-फरोख्त के चलते पिछले दिनों तीन-तीन महीने में प्रॉपर्टी की दरें तय करने के निर्देश दिए थे। एआई से किया जाएगा सर्वे अधिकारियों ने बताया कि शहर के किन स्थानों पर अधिक दामों में प्रॉपर्टी की ज्यादा खरीद-फरोख्त की जा रही है, इसका पता लगाने के लिए एआई की मदद ली जाएगी। इससे यह पता चल सकेगा कि किन क्षेत्रों में अधिक दामों पर जमकर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त की जा रही है। इन्हीं स्थानों को प्रस्ताव में शामिल किया जाएगा।उप जिला मूल्याकंन और जिला मूल्यांकन में सहमति के बाद नई दरें एक जनवरी से लागू कर दी जाएंगी। जिले में प्रॉपर्टी की बढ़ती खरीद-फरोख्त के चलते हर तीन महीने यानि अप्रैल, जुलाई, अक्टूबर और जनवरी में दरें दोबारा से बढ़ाई जाएंगी। ऐसे में एक स्थान पर तीन-तीन महीनों की खरीद-फरोख्त का असर प्रॉपर्टी के दामों पर पड़ेगा।यहां बढ़ सकते हैं प्रॉपर्टी के दाम एआई की मदद से पंजीयन के पोर्टल के बीते छह महीने के डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है। क्षेत्रीय स्थान, मेट्रो रूट, प्रमुख सरकारी परियोजनाएं और बस स्टैंड के आसपास की प्रॉपर्टी का मूल्यांकन एआई मॉडल से किया गया है। कोलार सिक्सलेन की वजह से गोल जोड़, थुआखेड़ा से लेकर कजलीखेड़ा तक बदलाव होगा। चूनाभट्टी से नेहरू नगर, कोटरा, वैशाली नगर में भी दरें बदलेंगी।सलैया से बगली के बीच, बैरागढ़ रेलवे लाइन के आसपास, सनखेड़ी, हिनोतिया आलम, बरखेड़ा नाथू, कलखेड़ा, सेवनियां गोंड से लेकर इंद्रपुरी से अयोध्या बायपास और यहां से आशाराम तिराहा तक प्रस्तावित बायपास से 100 मीटर तक की दरों में बदलाव प्रस्तावित किया जाएगा। हुई थी 25 से 95 प्रतिशत वृद्धिअप्रैल 2024 में नई गाइडलाइन लागू की थी, जिसमें कोलार, सलैया, अयोध्या बाइपास और मिसरोद में 25 से लेकर 94 प्रतिशत तक दाम बढ़ाए गए थे। सबसे ज्यादा मिसरोद के कोरल वुड्स के मुख्य मार्ग पर प्रति वर्ग मीटर 94 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। यहां रहवासी प्लाट की कीमत 44 हजार रुपये वर्ग मीटर से बढ़ाकर 70 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर किया गया। recent visitors 124