बुंदेलखंड की शान: डॉ. हरीसिंह गौर की जयंती पर बुंदेली परंपरा और युवा उत्सव का संगम, सोहर’ गाएंगी महिलाएं

Pride of Bundelkhand: On the birth anniversary of Dr. Harisingh Gaur, women will sing ‘Sohar’, a confluence of Bundeli tradition and youth festival. सागर ! बुंदेलखंड की शान डॉ. हरीसिंह गौर का जन्मदिन इस बार बुंदेली परंपरा से मनाया जाएगा. अपने जीवन भर की जमापूंजी दान कर बुंदेलखंड में आजादी के पहले यूनिवर्सटी की सौगात देने वाले महान कानूनविद और शिक्षाविद डॉ. हरीसिंह गौर की जयंती इस बार ‘गौर गौरव उत्सव’ के रूप में मनाई जाएगी. खास बात ये है कि 26 नवम्बर को उनके जन्मदिन के साथ ही सेंट्रल जोन की यूनिवर्सिटीज का यूथ फेस्टिवल सागर यूनिवर्सटी में शुरू होगा, जो गौर गौरव उत्सव का हिस्सा होगा. इस तरह करीब 100 यूनिवर्सटी के 1500 छात्र-छात्राएं अपनी कला का प्रदर्शन कर डॉ. सर हरीसिंह गौर की जयंती मनाएंगे. बुंदेली परंपरा के साथ जन्मदिन डॉ. हरीसिंह गौर जयंती को बुंदेली परम्परा के अनुसार मनाया जाएगा. दरअसल, बुंदेलखंड में किसी शिशु के जन्म लेने पर ननिहाल पक्ष जो उपहार लेकर पहुंचता है, उसे ‘पच’ कहते हैं. तो यहां के लोग 500 किताबें पच में लेकर पहुंचेंगे. वहीं बुंदेलखंड की ग्रामीण महिलाएं ‘सोहर’ गाएंगी और ग्रामीण इलाकों में शिशु के जन्म पर आयोजित होने वाले गनता (जन्मोत्सव) में बुंदेली राई नृत्य भी देखने मिलेगा. डॉ. हरी सिंह गौर की 155वीं जयंती सागर शहर ही नहीं बल्कि पूरे बुंदेलखंड के लिए डॉ. सर हरीसिंह गौर की जयंती किसी उत्सव से कम नहीं होती है. सागर जहां उन्होंने अपने जीवन की जमापूंजी दान करके यूनिवर्सटी की स्थापना की वहां पर सार्वजनिक अवकाश के साथ सुबह से ही गौर जयंती पर एक से बढ़कर एक कार्यक्रम आयोजित होते हैं. इसी कड़ी में इस बार सुखद संयोग बना है कि गौर जयंती के साथ ही सेंट्रल जोन के यूथ फेस्टिवल का आयोजन करने का मौका सागर यूनिवर्सटी को मिला है. ये यूथ फेस्टिवल भी 26 नवम्बर को गौर जयंती के साथ शुरू होगा. कार्निवाल के अंदाज में निकलेगी विशाल रैली डॉ. हरीसिंह गौर के जन्मदिन पर परम्परा है कि यूनिवर्सटी में उनकी जयंती मनाए जाने के पहले गौर मूर्ति पर माल्यार्पण कर प्रभात फेरी निकलती है. इसमें शहर के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विश्वविद्यालय परिवार और बड़ा संख्या में स्थानीय लोग शामिल होते हैं. सभी यूनिवर्सिटी में डाॅ. गौर की समाधि तक पैदल जाते हैं, जहां श्रृद्धाजंलि अर्पित करने के बाद मुख्य कार्यक्रम आयोजित होता है. इस बार दोपहर में विशाल रैली निकलेगी, जिसमें यूथ फेस्टिवल में पहुंचने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राएं अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए नाचते गाते जाएंगे. वहीं स्थानीय सामाजिक, सांस्कृतिक संस्थाएं भी शामिल होंगी और कार्निवाल की माहौल होगा. क्या है तैयारी? सागर यूनिवर्सटी के सांस्कृतिक संयोजक बताते हैं, ” हम लोगों के पितामह की 155वीं जयंती पर हम लोग गौर गौरव उत्सव करने जा रहे हैं. इसमें सेंट्रल जोन के 12 से 15 सौ छात्र कलाकार यूथ फेस्टिवल में शिरकत करेंगे. इस अवसर पर 26 नवम्बर को दोपहर दो बजे गौर मूर्ति से रैली निकलने वाली है, जिसमें सभी सहभागी छात्र पारम्परिक वेशभूषा में अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए चलेंगे. जहां तक बुंदेली परम्परा की बात करें, तो यहां के लोकनृत्य, लोकगीत देखने सुनने मिलेंगे. हमारी ग्रामीण अंचल की महिलाएं डॉ. गौर के जन्मदिन पर सोहर गाएंगी. उनके जन्मदिन पर ये नया प्रयोग है.” recent visitors 341

बुलडोजर संस्कृति पर उच्चतम न्यायालय प्रहार।

Supreme Court attacks bulldozer culture. जब आज से पांच महीने पहले मेने बुलडोजर संस्कृति पर लिखा,,गलत को गलत लिखा, बुलडोजर घर पर नहीं अपराधी पर चले, निरपराधी परिजनों पर कहर नहीं अपराधी को संरक्षण देने वाले पर कहर बरपे।बहुतेरे ने अपने सवाल जवाब किए, पर अब जब उच्चतम न्यायालय ने भी लगभग सुर वहीं छेड़ा तो मुझे लगा,निश्चल भाव मन व सोच का भाव सत्यता की लकीरें हमेशा जीत दिलाती है।अपराधी को सजा मिले कठोर से कठोर मिले, अपराधी के संरक्षकों को भी मिले पर निरपराधी परिजनों को नहीं।चिड़िया जिस तरह तिनका तिनका जोड़कर घोंसला बनाती है बच्चों को सुरक्षित रखने खातिर तो व्यक्ति भी यही करता है, अपराधी तो मेहनत नहीं करता, मेहनत करने वाले परिस्थिति जन्य अपराधी बनते हैं आदतन नहीं होते, परिस्थिति में दुर्भाग्य भी कारक होता है। पर आदतन तो अंधेरी गुफा में स्वयं जाता है। ।।अपराधी का अपराध पहला है, देशद्रोही अपराधी है, समाज या व्यवसाय, महिला शोषणकारी व्यवस्था का अंग है या शोषणकारी, समझने की आवश्यकता है फिर कठोर सजा मिले।बुलडोजर चला आज क्यों, अतिक्रमण दिखा आज क्यों,था तो पहले कौन-कौन दोषी,,, बुलडोजर आज ही क्यों, सुनवाई अवसर क्यों नहीं सबकुछ अधिकारियों को तय करना है।नहीं कानून हैं देश में हिटलरशाही नहीं चलेगी न्यायालय का चाबुक चलेगा न्याय अनुसार चलेगा,।साधुवाद उच्चतम न्यायालयप्रमोद कुमार व्दिवेदी एड्वोकेट recent visitors 152

भाजपा ने विजयपुर में वोट नहीं डलने दिए, बुधनी में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव को प्रभावित कराया गया, पटवारी ने लगाए भाजपा-सरकार पर गंभीर आरोप

BJP did not allow voting in Vijaypur, elections were influenced by Anganwadi workers in Budhni, Patwari made serious allegations against BJP-government. भोपाल। मध्यप्रदेश में 10 माह पहले विधानसभा चुनाव हुए थे। मोदी गारंटी को लेकर भाजपा सरकार में आई लेकिन भाजपा ने एक भी गारंटी पूरी नहीं की। भाजपा का मूल चरित्र जिसमें नये भारत में मंडी लगती है जनप्रतिनिधियों की। प्राचीन भारत में सुना था गुलाम बिकते हैं, लेकिन अभी आधुनिक भारत में जनप्रतिनिधियों की बोली लगती है। जिसमें मध्यप्रदेश इसमें सबसे ज्यादा ग्रसित रहा। भाजपा को जो मत मिला उससे वह मदहोष को गई है। बाबा साहेब अंबेडकर विरोधी, संविधान विरोधी मताधिकार विरोधी और लोकतंत्र विरोधी है भारतीय जनता पार्टी। कलेक्टर ने किया भाजपा एजेंट की तरह कार्य विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में उपद्रव और आतंक के अनुमान को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग को क़रीब 100 शिकायते की, लेकीन चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने के बजाए भाजपा सरकार के आगे घुटने टेक कर ये दयनीय मंजर देखता रहा! श्योपुर कलेक्टर किशोर कन्याल विजयपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत के एजेंट की तरह कार्य करते रहे। कांग्रेस लगातार शिकायत करती रही, लेकिन चुनाव आयोग ने भी संज्ञान नहीं लिया! जिसका नतीजा यह उपद्रव है। विजयपुर चुनाव में रामनिवास रावत के गुंडों ने संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर जी की प्रतिमा को तोड़ दिया। दबंगई और गुंडई में रावत के गुंडों ने बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा तोड़कर देश के प्रत्येक नागरिक, संविधान और वंचित वर्ग का अपमान किया है। सरकार के आगे घुटने टेक चुका प्रशासन यदि अपनी जिम्मेदारी निभाता, तो गुंडा तत्व भारत रत्न डॉं. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा तोड़ने की हिम्मत नहीं कर पाते। बंटी रावत ने चलाई गोलियां पटवारी ने कहा कि हमने जो संभावनाएं चुनाव में जाहिर की थी वह सब की सब सामने आयी। जैसे हमने कहा कि राजस्थान से डाकूं आयेंगे, आये, दलितों, आदिवासियों पर हमला होगा, दलितों के साथ मारपीट की जायेगी, ये सब हुआ। बंटी रावत नामक डकैत ने आदिवासियों के साथ मारपीट की। 10 बाईकों पर अपने 20 साथियों के आये बंटी रावत ने अंधाधुंध गोलियां चलाई जिससे क्षेत्र में भय और आतंक का माहौल निर्मित हुआ। सरकार की सह पर चुनाव आयोग पटवारी ने कहा कि चुनाव आयोग को कार्यवाही के लिए लगभग 100 शिकायतें भेजी, लेकिन सरकार की सह पर चुनाव आयोग ने कोई कार्यवाही नहीं की। विजयपुर विधानसभा के अंतर्गत जातिगत व्यक्ति का बीएलओ बनाये की षिकायत, संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा-व्यवथा, पोलिंग बूथ पर कैमरे लगाये जाये, सरकारी कर्मचारियों पर अमला चाहे वन विभाग स्वास्थ्य, रेवेन्यु या अन्य विभाग हो की शिकायत आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के पक्ष में कार्य करने की शिकायत, वहीं रामनिवास रावत के दो भाई जो आरटीओ में पदस्थ हैं जो चुनाव का संचालन कर रहे थे की शिकायत, 37 गांवों में जाटवों को पीटा गया। लोगों के घरों में आग लगायी गई, मतदाताओं को गुंडों से पिटवाने की घटना और हमें सबसे बड़ी शिकायत पर्यावरण विभाग का उपसचिव को अपने विजयपुर क्षेत्र में कलेक्टर बनाकर पदस्थ कराने की शिकायत। इस प्रकार कांग्रेस ने करीब 100 शिकायतें निर्वाचन आयोग को समय-समय पर की। पटवारी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी और अमित शाह संविधान विरोधी है। प्रदेष के मुख्यमंत्री कहते हैं कि जैसे भी हो जो भी करना पड़े करो, लेकिन यह चुनाव जीतों, यानि लोकतंत्र की खुलकर हत्या करो।पटवारी ने कहा कि विजयपुर में आदिवासियों को पर्ची नहीं दी गई। उनके साथ मारपीट की गई। विजयपुर में राजस्थान के गुंडों द्वारा 20-22 गुंडों के साथ आदिवासियों पर गोलियां चलायी गईं, वहीं बुधनी में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं द्वारा बूथों पर महिलाओं को भाजपा के पक्ष में मतदान कराने के लिए प्रेरित किया गया। भाजपा पागल हाथी की तरह हो गयी है। विजयपुर और बुधनी में इतना आंतक भाजपा ने करवाया इससे पहले कभी भी मप्र में ऐसा नहीं हुआ। फिर भी दोनों चुनाव कांग्रेस पार्टी जीतेगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अधिकारी सर्विरू रूल के अनुसार काम करें, जिन्होंने बाबा साहेब की मूर्ति को क्षति पहुंचाई हैं उन्हें गिरफ्तार किया जाये।पटवारी ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति पर हमला करने वालों की 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी होना चाहिए। भाजपा का असली चेहरा, चाल-चरित्र है। लोकतंत्र विरोधी, बाबा साहेब के संविधान विरोधी है भाजपा। आखिर कैसा मप्र बनाना चाहती है। भाजपा का असली चेहरा यही है कि वह महिलाओं को 1200 रूपये देकर गुंडों से पिटवाती है। सरकार की मिलीभगत से बाबा साहेब की मूर्ति को तोड़ा पटवारी ने कहा कि सरकार की मिलीभगत से बाबा साहेब की मूर्ति को तोड़ा गया है, बाबा साहेब की मूर्ति तोड़ने की कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है, कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि दलित विरोधी भाजपा जिन्होंने विजयपुर में बाबा साहेब की प्रतिमा तोडी, बाबा साहेब की मूर्ति तोड़े जाने की घटना के विरोध में उसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी 18 नवम्बर को पूरे प्रदेष मेें प्रदेष स्तरीय आंदोलन कर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज करायेगी और जिला और ब्लाक मुख्यालयों पर स्थिति बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा और भाजपा सरकार का पुतला दहन किया जायेगा तथा जिले में कलेक्टर और ब्लाक में एसडीएम को ज्ञापन सौंपेगी और आरोपियों, उपद्रियों की गिरफ्तारी की मांग की जायेगी।पत्रकार वार्ता के दौरान मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक, प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह, चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जेपी धनोपिया भी उपस्थित थे। recent visitors 343

भगवान श्री सत्य साईं जन्मोत्सव सप्ताह – 2024 का आगाज 17 नवंबर से 23 तक

Lord Shri Sathya Sai Birth Anniversary Week – 2024 starts from 17th November to 23rd भोपाल। भगवान श्री सत्य साईं बाबा का 99वां जन्मोत्सव 23 नवंबर को प्रतिवर्ष की भाँति पूर्ण उल्लास एवं भक्ति के साथ मनाया जाएगा।प्रतिवर्ष भगवान बाबा का जन्मोत्सव सप्ताह 17 नवंबर से 23 नवंबर तक आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भी भोपाल में इस जन्म सप्ताह का आयोजन भोपाल के सत्य साईं केंद्र शांतिवन (तुलसी नगर) एवं सत्य साईं समिति पिपलानी में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान संगठन, भगवान सत्य साईं बाबा से संबन्धित विभिन्न ईश्वरीय लीलाए एवं भगवान द्वारा किए गए मानव सेवा कार्यो से संबन्धित कार्य को बताने संबन्धित कार्यक्रम एवं बाल विकास के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्री सत्य साईं सेवा संगठन के भोपाल जिला अध्यक्ष विकास अवस्थी ने बताया की इस वर्ष संगठन द्वारा “ग्राम सेवा राम सेवा ” भगवान के महावाक्य अनुसार सम्पूर्ण प्रदेश में गोद लिए गावों में अधिकांश गतिविधि आयोजित करने का लक्ष्य है। 17 नवंबर से 23 नवंबर तक भोपाल की समितियों द्वारा गोद लिए गए गाँव बोदा खोह (कोलार रोड ) एवं ग्राम टांड़ा (रायसेन रोड ) पर निम्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएगी। नशा मुक्ति पर गाँव में युवाओ द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन होगा।भगवान बाबा की पालकी यात्रा एवं नगर संकीर्तन प्रात: 5 बजे से। स्वास्थय शिविर का आयोजन। सभी ग्राम वासियो के हैल्थ कार्ड बनाना। मातृ एवं शिशु कार्यक्रम का आयोजन। ग्राम की गर्भवती महिलाओ को संगठन द्वारा गोद ले कर स्वामी के प्रसाद के रूप में निरंतर साईं प्रोटीन का वितरण करना एवं सतत 9 माह तक उनकी देखभाल करना। इसी दिन ग्राम के बच्चो के लिए मूल्य आधारित प्रतियोगिताओ का आयोजान किया जाएगा एवं ग्राम वासियो के सहयोग से पूरे ग्राम में महा प्रसादी का वितरण भी किया जाएगा। धूमधाम से निकलेगी प्रभातफेरी भोपाल जिले के सेवा समन्वयक अशोक विधानी ने बताया कि 17 से 23 नवंबर तक प्रतिदिन भोपाल के विभिन जगहो से भगवान सत्य साईं बाबा की प्रभातफेरी एवं नगर संकीर्तन निकाला जाएगा एवं सांय कालीन कार्यक्रम शांतिवन एवं पिपलानी समिति केंद्र में आयोजित होंगे। जिसमे भगवान श्री सत्य साईं की लीलाओ का वर्णन, बच्चो द्वारा वेद पाठ, नाटक आदि एवं प्रतिदिन साईं भजनो का आयोजन होगा। श्री सत्य साईं सेवा संगठन भोपाल द्वारा विगत एक वर्ष से लगातार टीबी मरीजो को साई प्रोटीन का भी वितरण कर रहा है। इस साई प्रोटीन अस्पताल के डाक्टरों द्वारा भी कई मौको पर सराहना भी कि गयी है। उक्त प्रोटीन भगवान सत्य साई बाबा द्वारा बताया गया है। देश भर के समस्त साई संगठन इस प्रोटीन पाउडर को गांवो में एवं अस्पताल में सेवा के दौरान वितरण करते है। 23 नवंबर भगवान बाबा का जन्मदिन इस अवसर पर साईं युवाओ द्वारा भगवान के जीवन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जावेगा साथ ही भगवान के भजनो का आयोजन होगा। कार्यक्रम का समापन भगवान की महामंगल आरती के साथ होगा। 23 नवंबर को सुबह 5 बजे से शांतिवन में ॐ कारम / सुप्रभातम होगा इसके बाद भगवान सत्य साईं बाबा की प्रभातफेरी एवं नगर संकीर्तन निकाला जाएगा। शांतिवन समिति के संयोजक विपुल बहल ने बताया कि भगवान सत्य साईं बाबा की जन्मस्थली पुटटापर्थी (आंध्रप्रदेश) में इस वर्ष भी श्री सत्य साई विश्वविद्यालय, पुटटापर्थी (आंध्रप्रदेश), के दीक्षांत समारोह होगा। इस बार की ग्राम सेवा में 101अन्न कलश का वितरण नारायण परिवारों को किया जाएगा।यह अन्न कलश 9 किलो का होगा जिसमें 5 किलो आटा, 2 किलो चावल, 1 किलो दाल एवं 1 किलो शक्कर शामिल है। recent visitors 293

मध्यप्रदेश: विजयपुर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Police took the Congress candidate to Vijaypur assembly constituency in Madhya Pradesh  कांग्रेस प्रत्याशी को ले गई पुलिस विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्यशी मुकेश मल्होत्रा को पुलिस ने वोट डालने से पहले कस्टडी में लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा की पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा, चार से पांच पुलिस की गाड़ी आई और साथ लेकर गई। कराहल टीआई भारत सिंह बोले, सुरक्षा की दृष्टि से मुकेश मल्होत्रा को लेकर आए हैं। पुलिस की गाड़ी से क्षेत्र में भ्रमण कराया जाएगा। कांग्रेस प्रत्याशी ने किया मतदान, कहा- बदलाव की संभावना बुधनी विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल मतदान से पहले माता, पिता और परिवार के बड़ों का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए निकले। इस दौरान उनकी पत्नी भी उनके साथ मौजूद रहीं। मतदान करने के बाद राजकुमार पटेल ने कहा कि इस बार बुधनी में बदलाव की संभावना है।   recent visitors 233

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सुशासन के लिए संकल्पबद्ध मध्यप्रदेश सरकार ने प्रशासन को जनोन्मुखी बनाया

भोपाल नागरिकों को अधिसूचित सेवाएँ प्रदाय करने की कानूनी गारंटी देने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है। प्रदेश में 25 सितम्बर 2010 से लोक सेवाओं के प्रदाय की गारंटी अधिनियम प्रभावशील है। वर्तमान में अधिनियम अंतर्गत 748 सेवाएँ अधिसूचित की जा चूंकि है। इन सेवाओं में लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से नागरिकों के लिए 342 सेवाएँ ऑनलाईन प्रदाय की जा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सुशासन के लिए संकल्पबद्ध मध्यप्रदेश सरकार ने प्रशासन को जनोन्मुखी बनाया हैं। नागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए समाधान एक दिन तत्काल सेवा, सीएम हेल्पलाईन 181 कॉल सेन्टर, महिला हेल्पलाईन, सीएम जन सेवा, दिव्यांग हेल्पलाईन आदि का क्रियान्वयन जनोन्मुखी प्रशासन के गवाही देते है। मध्यप्रदेश सरकार ने नागरिक अधिकारों को सशक्त बनाने और सेवा प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए सुशासन की दिशा में समय-समय पर अनेक कदम उठाएँ है। मध्यप्रदेश लोक सेवाओं के प्रदाय की गारंटी अधिनियम 2010 के बेहतर क्रियान्वयन के लिए पृथक से लोक सेवा प्रबंधन विभाग का गठन किया गया। वर्ष 2013 में राज्य लोक सेवा अभिकरण की स्थापना की गई। राज्य लोक सेवा अभिकरण में लोक सेवा प्रदाय गारंटी अधिनियम के क्रियान्वयन के साथ-साथ लोक सेवा केन्द्रों की स्थाना और संचालन का सीएम हेल्पलाईन कॉल सेंटर का संचालन और सीएम डेशबोर्ड का संचालन भी शामिल है। लोकसेवा केन्द्रों के माध्यम से नगारिकों को एक समयावधि में सेवाएँ प्रदाय करने के लिए सभी तहसीलों में 439 लोकसेवा केन्द्रों की स्थापना की गई है, जिनके माध्यम से विभिन्न विभागों की अधिसूचित सेवाएँ नागरिकों को प्रदाय की जा रही हो। अधिनियम के अंतर्गत विभाग की अधिसूचित सेवा "जाति प्रमाण पत्र प्रदाय" अभियान के तहत लोकसेवा केन्द्रों द्वारा प्रदेश भर के स्कूलों के छात्र-छात्राओं को जाति प्रमाण पत्र प्रदान करने का अभियान सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस अभियान में अब तक लगभग 1 करोड़ 40 लाख डिजिटल हस्ताक्षरित रंगीन प्रमाण-पत्र प्रदान किए जा चुके है। प्रदेश में लोकसेवा गारंटी अंतर्गत अधिसूचित समस्त सेवाओं में 10 करोड़ 62 लाख आवेदनों का अब तक निराकरण किया जा चुका है। लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 अंतर्गत सेवाओं की प्रदाय की गारंटी हैं। प्रत्येक सेवा को प्रदाय करने की एक समयावधि भी तय की गई है। इसमें समय पर सेवा नहीं देने पर जिम्मेदार अधिकारी पर जुर्माना लगाने का प्रावधान भी है। अधिकारी वर्ग प्रतिदिन 250 रूपये से लेकर अधिकतम 5000 हजार रूपये तक की जुर्माना राशि जमा करने का प्रावधान है। समाधान एक दिन तत्काल प्रदाय सेवा नागरिकों को केवल एक दिन की समयावधि में सेवा उपलब्ध कराने की मंशा से मध्यप्रदेश शासन ने फरवरी 2018 में "समाधान एक दिन तत्काल सेवा" व्यवस्था शुरू की। इस व्यवस्था में आवेदक द्वारा दोपहर पूर्व तक दिए गए आवेदन का निराकरण दोपहर पश्चात कर दिया जाता है। इस सेवा में डिजिटल हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र व्हाटसअप, ई-मेल के माध्यम से भी आवेदकों को भेजे जा रहे है, जिससे आवेदक अपनी सुविधा अनुसार प्रमाण-पत्र समाधान एक दिन तत्काल सेवा व्यवस्था में अब तक दो करोड़ 63 लाख से अधिक आवेदन निराकृत किए गए है। समाधान एक दिन में दी जाने वाली 32 सेवाओं में आय प्रमाण-पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, ट्रेड लाइसेंस, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के अंतर्गत सम्मिलित पात्र परिवारों को डुप्लीकेट पात्रता पर्ची जारी चालू खसरा, बी-1 खतौनी चालू नक्शा, खसरा की प्रतिलिपि (खाते के समस्त), अभिलेखागार प्रतिलिपि, राजस्व प्रकरण में आदेश की प्रतिलिपि, भू-अधिकार पुस्तिका का प्रथम बार प्रदाय, जिला स्तरीय रिकॉर्ड रूम से पारित आदेश/अंतरिम आदेश आदि की सत्यप्रतिलिपि इत्यादि कई सुविधाएँ प्रदान की जाती है। संयुक्त राष्ट्र संघ से मिली सराहना मध्यप्रदेश लोक सेवा गारंटी अधिनियम अपनी तरह का पहला विशेष अधिनियम है जो निर्धारित समय-सीमा में नागरिकों को सार्वजनिक सेवाओं के प्रदान की गारंटी देता है। इसे वर्ष 2012 में अधिनियम को यूएनपीएसए पुरूस्कार प्राप्त हुआ। "लोक सेवाओं के वितरण में सुधार वर्ग में इस अधिनियम को संयुक्त राष्ट्र का वर्ष 2012 को लोक सेवा पुरूस्कार भी प्राप्त हुआ है।   recent visitors 83

मध्यप्रदेश: बाते एयर एम्बुलेंस की और वक्त पर 108 भी नहीं

Madhya Pradesh: Talk of air ambulance and not even 108 on time भोपाल। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की क्या स्थिति है? यह सीधी जिले के वायरल विडिओ से देखा जा सकता है। जो स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल का गृह जिला है। जिनके अधीन सम्पूर्ण प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं आती है। जब इन मंत्री के जिले का यह हाल है, तो सम्पूर्ण प्रदेश का क्या हाल होगा? जब इनके ही गृह जिले में प्रसूता के लिए बार-बार फोन लगाने पर भी 108 की सुविधा नहीं मिल पाती और हाथ ठेले से ले जाने के दौरान डिलीवरी उसी पर हो जाती है। समय पर एम्बुलेंस न आने से नवजात असमय काल के ग्रास में समां गया है, तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं कितनी लचर स्थिति में पहुँच चुकी  है? पीएम, सीएम से पूछा सवाल  आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता इंजी नवीन कुमार अग्रवाल ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भी पूछा है कि प्रधानमंत्री और आपने प्रदेश में मरीजों के इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस की सुविधाएं प्रदान करने की बड़ी-बड़ी बाते की थी।महिमामंडन के लिए प्रचार-प्रसार पर करोड़ो रूपये खर्च किये थे, लेकिन कितनी शर्म की बात है कि एयर एम्बुलेंस तो दूर प्रदेश में मरीजों के लिए 108 भी उपलब्ध नहीं है।  मरीजों के स्थान पर यात्रा कर रहे नेता- अधिकारी  आम जन को समय पर एम्बुलेंस भी नहीं मिल पा रही है, तो क्या मुख्यमंत्री यह बताएँगे कि 108 तो छोड़िये, अभी तक एयर एम्बुलेंस से कितने गरीब मरीजों को एयर लिफ्ट किया गया है? यह सुविधा मात्र गरीब लोगों के ऊपर लगाए गए गब्बर सिंह टैक्स (जीएसटी) के बदले प्रदेश के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ही चलाई गई है। प्रदेश में गरीब और मध्यमवर्गीय आम जन इसी प्रकार सीधी जिले के वायरल विडिओ की तर्ज पर  एम्बुलेंस का इंतज़ार करते करते ठेले पर प्रसव और नवजात दम तोड़ते रहेंगे। recent visitors 431