गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति से जोड़ती है, गौ माता में सभी देवताओं का वास : गोविंद सिंह राजपूत

Govardhan Puja connects us with nature, all gods reside in cow: Govind Singh Rajput भोपाल। गोवर्धन पूजा हमारी संस्कृतक धार्मिक संपन्नता का प्रतीक है । यह पूजन हमारा और प्रकृति का संबंध दिखता है। मध्यप्रदेश सरकार तथा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा संपूर्ण प्रदेश में गोवर्धन पूजा एवं गौ पूजा के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं ताकि नागरिकों को पुरातन परंपरा और संस्कृति से जोड़ा जा सके। यह बात खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सागर में जिला गौपालन एवं पशुधन संवर्धन समिति द्वारा आयोजित जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा एवं गौपूजा कार्यक्रम के दौरान आचार्य विद्यासागर गौसंवर्धन केंद्र रतौना में कही। मंत्री राजपूत ने कहा कि गोवर्धन पूजा एवं गौ पूजा पुरातन समय से होती आ रही है । भाजपा सरकार ने इसे शासकीय तौर पर पूरे प्रदेश में आयोजित कर लोगों के लिए पुरातन परंपराओं और हमारी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का कार्य किया है। गौ माता में सभी देवताओं का वास होता है। गाय की सेवा से सभी देवताओं की पूजा हो जाती है । उन्होंने कहा मध्यप्रदेश सरकार लगातार सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता करके हमारी सनातनी परंपराओं और संस्कृति का प्रचार प्रसार कर रही है।इसी प्रकार से दशहरा पर शस्त्र पूजा आरंभ कराई गई । मंत्री राजपूत में कहा कि आचार्य विद्यासागर भगवान थे। उनके चरण जहां पड़े वहां का उद्धार होता रहा है ।आचार्य जी ने सागर के लिए बहुत कुछ दिया है आज हमें उनके पद चिन्हों पर चलकर सागर के विकास की संबंध में आगे बढ़ाना है।इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि गोवर्धन पूजा अब शासकीय कार्यक्रम के रूप में पूरे प्रदेश में आयोजित किया गया है ताकि लोग हमारी परंपराओं से जुड़े आने वाली पीढ़ी को भी हमारी परंपराओं की जानकारी हो सके। नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि हमारी संस्कृति में पेड़, पत्थर पहाड़ सभी पूजे जाते हैं गोवर्धन पूजा हमारी संस्कृति का अनुपम उदाहरण है दिवारी गीत पर जनता के साथ खूब थिरके मंत्री कार्यक्रम के दौरान खाद्य नागरिक का पूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दिवारी गीत गाकर जमकर नृत्य किया ।मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के इस अंदाज से कार्यक्रम में शामिल सभी लोग अति उत्साहित हुए और सभी ने मंत्री राजपूत के साथ नृत्य करते हुए गोवर्धन पूजा को परंपरा अनुसार धूमधाम से मनाया मंत्री राजपूत ने सभी को दीपावली व गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी। गौशाला में की गौ माता की विधि विधान से पूजा : कार्यक्रम की शुरुआत में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सागर विधायक शैलेंद्र जैन, विधायक प्रदीप लारिया ने गौशाला में पहुंचकर गौ माता की विधि विधान अनुसार तिलक रोरी लगाकर पूजन किया एवं रोटी खिलाई साथ ही गौशाला का निरीक्षण करते हुए गौशाला प्रबंधन की तारीफ की ।जहां सुरक्षित एवं स्वस्थ गौ माता को आसरा मिला है। मंत्री राजपूत ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि यहां जो भी आवश्यकता होगी उसके लिए वह पूरा करेंगे पानी की समस्या को लेकर समिति द्वारा बात कही गई थी जिस पर मंत्री राजपूत ने आश्वासन दिया कि जल्द ही यहां पानी की व्यवस्था की जाएगी।इस अवसर पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग जिला गोपालन पशु संवर्धन समिति के सदस्यसहित संभागायुक्त वीरेंद्र सिंह रावत,कलेक्टर संदीप जी आर एवं जिला पंचायत सीईओ विवेक के.वी निगमायुक्त राजकुमार खत्री,एमआईसी सदस्य, पार्षदों सहित नगर के गणमान्य जन मौजूद थे। recent visitors 135

भोपाल में पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का अपमान, पीसीसी के पूर्व चीफ अरुण यादव ने जताई नाराजी

Anti-social elements garlanded the statue of former Prime Minister Lal Bahadur Shastri with shoes in Bhopal भोपाल। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री के भोपाल में अपमान का मामला सामने आया है। इस मामले की वीडियो एक्स पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने वायरल कर तीखी नाराजगी जताई है। देश के महान नेताओं का सम्मान उनकी पुण्य तिथि और जयंती पर किया जाता है, लेकिन उनके अपमान के लिए शरारती तत्व कोई भी मौका नहीं चूकते। महान नेताओं की सार्वजनिक स्थानों व चौराहा-तिराहों पर उनकी स्थापित प्रतिमाएं की देखरेख को लेकर कोई जिम्मेदारी नहीं लेता और इसका परिणाम आए दिन महान नेताओं के अपमान की घटनाएं सामने आती हैं। एक ताजा मामला भोपाल का सामने आया है जिसे कांग्रेस के नेता ने एक्स पर वीडियो के साथ शेयर किया है।भोपाल में पुरानी विधानसभा के सामने पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा तिराहा पर स्थापित है। जिस पर उनकी पुण्यतिथि और जयंती पर फूल माला डालने के लिए राजनीतिक दलों के नेता पहुंचते हैं। मगर इसके बाद शायद ही कभी कोई नेता इनकी तरफ देखता होगा। प्रतिमा पर धूल चढ़ी रहती है लेकिन अभी एक्स पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने इस प्रतिमा का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो से भोपाल शहर शर्मसार हो रहा है क्योंकि पूर्व पीएम शास्त्री की प्रतिमा पर किसी शरारती तत्व ने जूतों की माला पहना दी है। पूर्व पीसीसी अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने इस मामले में दोषियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की है। साथ ही घटना को घोर निंदनीय एवं अपमानजनक बताया है। उन्होंने सरकार से मांग है कि दोषियों पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाए। वहीं, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष और मोहन सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने भी इसकी निंदा करते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। recent visitors 207

राधाकृष्णा सुरभि गौशाला में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा ।

Govardhan Puja was celebrated with great pomp in Radhakrishna Surbhi Gaushala.गौवंश रक्षा वर्ष के अन्तर्गत गौशाला कोंढरखापा में गोवर्धन सम्पन्न हुआ कार्यक्रम । हरिप्रसाद गोहेआमला । शासन की मंशानुसार गौवंश रक्षा वर्ष अन्तर्गत 02 नवंबर 2024,शनिवार – दिपावली के पावन अवसर पर राधाकृष्णा सुरभि गौशाला कोंढरखापा जिला बैतूल रजि.नं.1947 में गोवर्धन पूजा कार्यक्रम आयोजित किया, इस मौके पर सर्व प्रथम गौवंश पुजन,गोवर्धन पूजन, गौशाला परिसर में साफ़ सफाई, वृक्षारोपण एवं गौग्रास के रूप में गुड़ रोटी, हरा चारा (नेपियर घास), पशु आहार खिलाया तथा उपस्थित जनमानस को व्यक्तिगत एवं सामुहिक गौरक्षा का संकल्प दिलाया एवं गौसेवा में कार्यरत गौ सेवकों को पशु पालन विभाग द्वारा प्रसस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं गौवंश को डिवार्मींग की दवाई दी,एवं ग्राम कोंढरखापा की 10 सदस्यीय भगत भुमकाओं द्वारा गौवंश सुरक्षा के लिए खोड़ंग बांधकर, लोकगीत, झुम्मड़ डांस ,गायकी नृत्य,भजन कीर्तन कर इस त्योहार को धुमधाम से मनाया । इस अवसर पर जनपद सदस्य एवं भाजपा मिडिया प्रभारी पवन सिंह कुशवाह,जनपद सदस्य एवं कृषि स्थायी समिति के अध्यक्ष फुलचंद मोड़क,भाजपा कार्यकर्ता भरत मोड़क, सरपंच भजन धुर्वे,सचिव देवाजी भुमरकर, डाॅ.इन्द्रलाल चंदेलकर,गौसेवक कमलेश वागद्रे,धनाराम धुर्वे,श्रीमती दुलारी धाकड़, श्रीसंतोष झड़बड़े महेश बारपेटे,गौशाला प्रबंधक चेतन सिंह सिसोदिया सहित जनप्रतिनिधि, पशु सखी,महिलाएं, ग्रामीणजन उपस्थित रहे। recent visitors 663

अस्पताल में अमानवीयता की हद: पति की मृत्यु के बाद गर्भवती पत्नी से कराया बेड साफ़, प्रशासन पर उठे सवाल

The height of inhumanity in Dindori Hospital: After the death of the husband, the pregnant wife was made to clean the bed, questions raised on the administration मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले के सरकारी अस्पताल में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु के तुरंत बाद उसकी पाँच महीने की गर्भवती पत्नी को बेड की सफाई करने के लिए मजबूर किया गया। जिस महिला ने अभी-अभी अपने पति को खोया था और दुःख में डूबी हुई थी, उसे प्रशासन द्वारा इस तरह का काम सौंपा गया, जो मानवीय संवेदनाओं की पूरी तरह अनदेखी को दर्शाता है। घटना ने उठाए प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल यह घटना प्रशासनिक संवेदनहीनता की ओर इशारा करती है। सवाल उठ रहा है कि क्या सरकारी अस्पताल में सफाई व्यवस्था इतनी लचर है कि एक शोकाकुल गर्भवती महिला से ही सफाई कराई जाए। अस्पताल प्रशासन के इस रवैये को लेकर आम जनता में आक्रोश है। इस घटना ने सरकारी अस्पतालों की लापरवाही और गरीब मरीजों के प्रति संवेदनहीनता की पोल खोल दी है। मुख्यमंत्री से कार्रवाई की माँग घटना के सामने आने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग की जा रही है। ऐसे अमानवीय कृत्यों के प्रति शासन की अनदेखी से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। कई लोगों ने यह भी सवाल उठाया है कि क्या गरीब तबके के लोगों के प्रति सरकारी अस्पतालों में मानवीय व्यवहार की उम्मीद नहीं की जा सकती? https://twitter.com/UmangSinghar/status/1852583819397775415 स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की आवश्यकता यह घटना इस बात को दर्शाती है कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में केवल चिकित्सा सुविधाओं में ही नहीं, बल्कि कर्मचारियों के संवेदनशीलता और प्रशिक्षण पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। आम जनता यह आशा करती है कि शासन ऐसी घटनाओं से सबक ले और अस्पतालों में मानवीयता और संवेदनशीलता को सर्वोपरि रखा जाए। अस्पताल प्रशासन की ऐसी घटनाएँ स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रश्न चिह्न लगाती हैं और गरीब परिवारों के प्रति संवेदनशीलता की कमी को उजागर करती हैं। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य विभाग से उम्मीद है कि वे इस मामले में गंभीरता से कदम उठाएँगे, ताकि भविष्य में कोई गरीब परिवार ऐसी अमानवीयता का शिकार न हो। recent visitors 234

इंदौर: पुरखों के नाम दीपक जलाए, रांगोली सजाई व सन्मार्ग पर चलने का संकल्प लिया

In Indore, lamps were lit in the name of ancestors, rangoli was decorated and a pledge was taken to follow the right path इंदौर | संस्था ”आनंद गोष्ठी” के संयोजक लव गोविन्द मालू ने बताया कि संस्था के संस्थापक व भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. गोविन्द मालू द्वारा प्रारम्भ की गई इस परम्परानुसर प्रतिवर्ष की तरह इस 13वें वर्ष भी दीपावली पर्व पर गुरुवार को नरक चतुर्दशी पर संस्था के पदाधिकारियों द्वारा इंदौर शहर के हर श्मशान (मुक्तिधाम)  के मुख्यद्वार पर *”एक दिया, पुरखों के नाम”* लगाया  तथा रंगबिरंगी रांगोली का आसन सजाकर  उनका पुण्य स्मरण कर उनसे राष्ट्र की सुख समृद्धि सौभाग्य का आशीर्वाद व कृपा की आकांक्षा कर व अपनी त्रुटियों का प्रायश्चित किया।  मुख्य कार्यक्रम गुरुवार को सायं जुनी इंदौर मुक्तिधाम पर संस्था के संयोजक लव गोविन्द मालू के नेतृत्व में हुआ। सभी ने सामुहिक मंत्रोच्चार के साथ दिप दान किया गया। संस्था के लालू शर्मा,विनोद खण्डेलवाल, दीपू माली ने आकर्षक रांगोली बनाई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवकीनंदन तिवारी, दिनेश गोयल, लक्की मेवाती, कुलदीप,अंशुल पंडित, मुकेश खिंची, अमित विजयवर्गीय, शैलेंद्र राठौर, स्वप्निल तायड़े, अमन कसेरा, विशाल देशपांडे, दिनेश गोंदले, सोनू परेता, राहुल माली आदि मौजूद थे।  संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने जैसे रामबाग मुक्तिधाम- सुधीर दांडेकर , पंचकुईया मुक्तिधाम- प्रताप करोसिया, बाणगंगा मुक्तिधाम-गोलू रघुवंशी, तिलक नगर मुक्तिधाम – होलासराय सोनी, दिनेश गर्ग, चितावद मुक्तिधाम- राजू बौरासी तथा मालवामिल मुक्तिधाम – रवि खोकर, रीजनल पार्क मुक्तिधाम – युवराज दुबे, योगेश हार्डिया के संयोजन में दिये लगाए, रंगोली बनाई व संकल्प लिया। recent visitors 164

नवंबर में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, निकाल लें गर्म कपड़े, जानिए IMD की लेटेस्ट रिपोर्ट

There will be severe cold in November, take out warm clothes, know the latest report of IMD MP Weather News: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है. ज्यादातर जिलों में रातें सर्द हो गई हैं और तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि अगले एक हफ्ते यानी 5 नवंबर के बाद कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी. इन दिनों प्रदेश में सबसे कम रात का तापमान पचमढ़ी में दर्ज किया जा रहा है. कई दिनों से पचमढ़ी में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है.  जबकि खजुराहो में 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और गुना में 37.1 डिग्री और नौगांव में 36.5 डिग्री दर्ज किया गया आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम मौसम विभाग के अनुसार आज मध्य प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर मौसम सुहाना रहने की संभावना है. दिन में धूप खिली रहेगी और रातें हल्की ठंडी हो सकती हैं, खासकर उत्तरी मध्य प्रदेश में. इंदौर में दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. रात में तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. भोपाल में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. रात में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. ग्वालियर में दिन में धूप खिली रहेगी. अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. रात में तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. जबलपुर में भी मौसम सुहाना रहेगा. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. नवंबर में पड़ेगी कड़ाके की ठंड मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बताया गया है कि मंगलवार से राज्य के 15 जिलों में हल्की ठंड शुरू हो गई है. छिंदवाड़ा, मंडला, टीकमगढ़, बैतूल, भोपाल, गुना, ग्वालियर, इंदौर, खंडवा, खरगोन, पचमढ़ी, रायसेन, राजगढ़, रतलाम और उज्जैन का पारा 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया है. मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई है कि अगले एक सप्ताह यानी 5 नवंबर के बाद कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी. आपको बता दें कि बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती सर्कुलेशन सिस्टम के कारण नवंबर में मध्य प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. recent visitors 228

उज्जैन में महाकाल मंदिर तक रोप-वे सेवा: रेलवे स्टेशन से 1.76 किमी तक सफर होगा आसान

Ropeway service to Mahakal temple in Ujjain: Travelling for 1.76 km from the railway station will be easy उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक आप रोप-वे से आ-जा सकेंगे। इसके लिए ओडिशा की एमएस इंफ्रा इंजीनियर कंस्ट्रक्शन कंपनी को कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी ने इनिशियल वर्क भी शुरू कर दिया है। उज्जैन रेलवे स्टेशन से नूतन स्कूल-महाकाल मंदिर प्रशासक कार्यालय तक बनने वाला यह रोप-वे 1.76 किलोमीटर लंबा होगा। मोनोकेबल डिटैचेबल गोंडोला (MDG) सिस्टम से ऑपरेट होने वाले रोपवे में रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक 3 स्टेशन बनाए जाएंगे। रोप-वे में 48 केबिन होंगे। हर 1 केबिन में एक समय में 10 लोग आ-जा सकेंगे। रोप-वे 16 घंटे चालू रहेगा। इस हिसाब से मोटे तौर पर माना जा रहा है कि 16 घंटे में 64 हजार श्रद्धालु इसमें आना-जाना कर सकेंगे। रेलवे स्टेशन से आखिरी स्टेशन तक पहुंचने में करीब 6 मिनट का समय लगेगा। रोपवे 2026 तक शुरू हो जाएगा। recent visitors 324