CM मोहन यादव का एक्शन मोड: देर रात समीक्षा बैठक में 11 अधिकारी निलंबित, तीन कलेक्टरों को फटकार

CM Mohan Yadav’s action mode: 11 officers suspended in late night review meeting, three collectors reprimanded भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीती रात समाधान ऑनलाइन हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए बिजली वितरण कंपनी के जीएम सहित 11 अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। बैठक के दौरान विभिन्न शिकायतों पर ध्यान देते हुए मुख्यमंत्री ने तीन जिला कलेक्टरों पर भी नाराजगी जताई। बैठक में रायसेन जिले के एक व्यक्ति की बिजली बिल में गड़बड़ी की शिकायत पर बिजली वितरण कंपनी के जनरल मैनेजर को निलंबित कर दिया गया, जबकि खंडवा में एक लापता लड़की की रिपोर्ट दर्ज न होने पर संबंधित उपनिरीक्षक पर भी कार्रवाई की गई। इसके अलावा, झाबुआ जिले में कपिलधारा कूप निर्माण योजना में भुगतान में देरी पर पंचायत सचिव को निलंबित कर सीईओ और लेखाधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। तीन कलेक्टरों पर नाराजगी समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने तीन कलेक्टरों पर भी असंतोष जताया। अशोकनगर के कलेक्टर को छात्रवृत्ति वितरण में देरी पर फटकार लगाई, जबकि आलीराजपुर कलेक्टर से नि:शक्त जन मामलों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। बालाघाट कलेक्टर को बैठक में आईटी और डीआईजी के बीच बैठने पर निर्देशित किया गया कि प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान करते हुए वे सही जगह पर बैठें। कर्मचारियों को जिम्मेदारी का संदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सरकारी कार्यों में देरी और लापरवाही को अस्वीकार्य बताया और कहा कि समाज के प्रति सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जबकि बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार और प्रमोशन से प्रोत्साहित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस कड़े रुख से प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने का संदेश स्पष्ट है। recent visitors 153

चिकित्सा क्षेत्र में मध्यप्रदेश की बन रही है नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh is becoming a new identity in the medical field: Chief Minister Dr. Yadav प्रत्येक जिले में खुलेगा मेडिकल कॉलेजप्रधानमंत्री श्री मोदी देंगे प्रदेश को अनेक सौगातें भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि चिकित्सा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश की नई पहचान बन रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार, 29 अक्टूबर को नीमच, मंदसौर और सिवनी में चिकित्सा महाविद्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश के 81 लाख किसानों के खातों में 1624 करोड़ रूपये अंतरित करेंगे और 512 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति-पत्र वितरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिस गति से प्रदेश के जिलों में चिकित्सा महाविद्यालय प्रारंभ किये जा रहे हैं, शीघ्र ही हर जिले में चिकित्सा महाविद्यालय होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आगामी दो वर्ष में लगभग 25 हजार पदों को भरने की कार्य-योजना है। प्रदेश में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 200-250 एकड़ के क्षेत्र में मेडिकल पार्क विकसित होंगे, जिससे विभिन्न सुपर स्पेशलिटी सेवाएं आमजन को एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी। प्रदेश के कुल 346 सामुदायिक केन्द्रों को एफ.आर. यू. में उन्नत करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किए जाने की कार्य योजना तैयार की गई है। प्रदेश में सिकल सेल एनीमिया की रोकथाम एवं बचाव के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। समस्त जनजातीय बहुल जिलों में सिकल सेल एनीमिया की जांच की जा रही है। गंभीर रोगियों के लिए हवाई सेवा पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा के अंतर्गत प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों से अत्यंत गंभीर रूप से बीमार और दुर्घटनाग्रस्त लोगों को एयरलिफ्ट कर समय पर उपचार उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार ने संवेदनशील पहल की है। इस सेवा में प्रयुक्त होने वाले हेलीकाप्टर में स्ट्रेचर और पैरामेडिकल स्टॉफ की व्यवस्था रखी गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के विलय का निर्णय सुशासन और कार्यदक्षता का उदाहरण बना है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रदेश में अब तक 4 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। recent visitors 147

जीतू पटवारी ने बुधनी में युवा प्रतिभाओं समीर और सनी को सराहा, उज्जवल भविष्य की कामना की

Jitu Patwari praised young talents Sameer and Sunny in Budhni, wished for a bright future. बुधनी। कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने बुधनी में प्रचार के दौरान युवा प्रतिभाओं समीर और सनी की कला का प्रदर्शन देखा और उनकी अद्भुत प्रतिभा से प्रभावित हुए। दोनों बच्चों की कला और आत्मविश्वास ने पटवारी को गहरे तक प्रभावित किया। जीतू पटवारी ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि दोनों बच्चों में भविष्य में कुछ बड़ा करने की काबिलियत है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि ये दोनों न केवल अपनी कला में बल्कि पढ़ाई-लिखाई में भी सफल हों और उन्नति की ओर बढ़ते रहें। पटवारी ने यह भी कहा कि समाज और शिक्षा के क्षेत्र में ऐसी प्रतिभाओं का प्रोत्साहन अत्यंत आवश्यक है। पटवारी के इस प्रोत्साहन से न केवल समीर और सनी बल्कि पूरे क्षेत्र में बच्चों और युवाओं का मनोबल बढ़ा है, जो उनकी मेहनत और लगन को आगे बढ़ाने का एक बड़ा प्रेरणा स्रोत बन सकता है। recent visitors 178

वन विभाग को सूचना मिली तो उड़नदस्ता घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की जा रही है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है

When the Forest Department received information, the flying squad reached the spot and started investigation. The police have registered the case and started searching for the accused. दमोह ! जिले के मड़ियादो इलाके से सूचना प्राप्त हुई थी यहाँ तीन लोगों के द्वारा जंगल से एक नीलगाय का शिकार किये जाने का मामला सामने आया है। वन विभाग को सूचना मिली तो उड़नदस्ता घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की जा रही है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पन्ना टाईगर रिजर्व के मड़ियादो बफर जोन से लगे पाली फारेस्ट बीट में एक नीलगाय के शिकार किये जाने की खबर वन अमले को मिली तो अमला हरकत में आया और फिर आसपास के इलाकों में फारेस्ट टीम ने दबिश दी तो एक घर से नीलगाय का मांस और उसका कटा हुआ सिर बरामद किया गया है।वन अमले ने मांस और सिर को जब्त कर जांच के लिए भेजावन अधिकारियों के मुताबिक नीलगाय के शिकार में तीन लोगों का हाथ है, जिन्होंने जंगल से शिकार करके उसे पका कर खा लिया है। फिलहाल तीनों आरोपी फरार है, वहीं मांस और सिर को जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है। recent visitors 164

छतरपुर में बड़ा हादसा: स्लीपर बस खाई में गिरी, एक छात्र की मौत और 20 यात्री घायल

biggest accident in Chhatarpur: Sleeper bus fell into ditch, one student died and 20 passengers injured छतरपुर। झांसी-खजुराहो फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-39 पर छतरपुर के पास एक स्लीपर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक छात्र की मौत हो गई और करीब 20 यात्री घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब रीवा से ग्वालियर जा रही बस की टक्कर एक डंपर से हो गई और बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। यह दुर्घटना रात लगभग 12 बजे बागेश्वर धाम गंज तिराहा के पास हुई। हादसे में सैनिक स्कूल रीवा के एक छात्र की जान चली गई, जो दीपावली की छुट्टी मनाने पिता के साथ भिंड स्थित अपने घर जा रहा था। दुर्घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया, जिसमें घायलों को अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि पाँच यात्रियों की हालत गंभीर है और उन्हें विशेष उपचार के लिए भेजा गया है। यह हादसा न केवल सड़क सुरक्षा की चिंता को बढ़ाता है बल्कि जिम्मेदार अधिकारियों के लिए एक चेतावनी भी है कि यात्री परिवहन में सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। recent visitors 142

जीतू पटवारी की कार्यकारिणी की हो रही प्रशंसा, चयन में दिखा लंबी पारी का इरादा

Jeetu Patwari’s executive is being praised, the selection shows the intention of a long innings भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी आख़िर घोषित हो ही गई। तरह तरह की अटकलों और कियासों के बाद जो लिस्ट सामने आई, उसने सब का मुँह बंद कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कार्यकारिणी में युवाओं को शामिल कर अग्रेसन, अनुभवी नेताओं को शामिल कर विजन, हर क्षेत्र को प्रतिनिधित्व देकर संतुलन और पीढ़ी परिवर्तन को ध्यान में रखकर भविष्य के नेतृत्व के विकल्पों की भी झलक दिखाई है।  कहा जा रहा है कि जीतू पटवारी की कार्यकारिणी अब तक की मध्यप्रदेश कांग्रेस की सबसे छोटी कार्यकारिणी है। कार्यकारिणी में पदों की बंदरबाँट की जगह सख्त चयन मापदंड की कोशिश स्पष्ट दिखाई दे रही है। ऐसा पहली बार हुआ है जब कार्यकारिणी घोषित होने के बाद मीडिया में भी इसकी खुलकर तारीफ़ ही हो रही है। वरिष्ठों को जगह देने के साथ साथ अनुभव को वरीयता देने की पटवारी की रणनीति काम कर गई है। विरोधी भी ख़ामोश हैं, क्योंकि वृहद् स्वरूप में सभी को संतुलित प्रतिनिधित्व देने की कोशिश में कोई कमी नहीं नज़र आ रही है। जीतू पटवारी ने बतौर प्रदेश अध्यक्ष अपनी टीम निर्विवाद घोषित कर एक बड़ा पड़ाव पार कर लिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रभार देकर जीतू पटवारी ज़मीन पर कई बड़े अभियानों के साथ नज़र आयेंगे। जीतू पटवारी की तैयारी लंबी दूरी और लंबे लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सामने आ रही है। लंबे समय बात जीतू पटवारी कांग्रेस के सभी गुटों को ख़त्म कर एकजुटता के प्रयास में भी सफल होते नज़र आ रहे हैं। recent visitors 213

जनजाति समाज के क्रांतिकारियों का देश के अस्तित्व की रक्षा में अहम योगदान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Revolutionaries of tribal society have made an important contribution in protecting the existence of the country: Chief Minister Dr. Yadav समाज के विकास के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी जनजाति समाज की गतिविधियों के लिए जमीन और धर्मशाला के लिए पाँच करोड़ रुपये की घोषणा भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जनजाति समाज के क्रांतिकारियों का देश के अस्तित्व की रक्षा में अहम योगदान रहा है। समाज के क्रांतिकारियों और महापुरूषों के व्यक्तित्व और कृतित्व को समाज में स्थापित किया जा रहा है। क्रांतिकारी टंट्या मामा की स्मृति में इंदौर संभाग में विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। जनजाति समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है इसके विकास के लिए कोई भी कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर में जनजाति समाज की गतिविधियों के लिए जमीन उपलब्ध कराने और निर्मित की जा रही धर्मशाला के लिए 5 करोड़ रुपए दिये जाने की घोषणा की।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को इंदौर में आयोजित भिलाला समाज समागम एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ईमानदारी, कर्मठता, लगनशीलता एवं परिश्रम जनजाति समाज की विशेष पहचान है। इसी पहचान से समाज में अपना अलग स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि जनजाति समाज ने अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं परंपराओं को सहज के रखा है। इस समाज ने “जो प्राप्त है उसी को पर्याप्त” मानकर आनंद से जीवन जीने की शैली अपनायी है। यह समाज कृषि एवं पशुपालन पर आधारित है। भोलापन भी इस समाज की विशेष पहचान रही है। उन्होंने कहा कि वे इस भोलापन को कमजोरी नहीं बनने दें और किसी भी दुष्चक्र में नहीं आये। कुरीतियों से दूर रहें। अपनी सांस्कृतिक, विरासत और परम्परा को सहज कर रखें। बदलते दौर में इन्हें सुरक्षित जरूर रखें। जो समाज अपनी विरासत, परम्परा और संस्कृति से दूर होता है, वह कमजोर बन जाता है। जड़ों से जुड़े रहें, एक दूसरे को साथ लेकर आगे बढें। आगे बढ़ने के लिए राज्य शासन द्वारा उन्हें हर संभव मदद दी जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनजाति समाज के विकास के लिए बजट में बढ़ोतरी की गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इस समाज के समग्र विकास के लिए कारगर प्रयास किए जा रहे है। हाल ही में इंदौर-मनमाड़ रेल परियोजना स्वीकृत की गई है। यह परियोजना मालवा-निमाड़ क्षेत्र के चहुँमुखी विकास में बड़ी मददगार होगी। परियोजना जिन्दगी बदलने का माध्यम भी बनेगी। इस परियोजना से विकास को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों में बदला जाएगा। सिकलसेल जैसी घातक बीमारी से समाज को मुक्त करने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे है। समाज के शैक्षणिक और आर्थिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए अनेक योजनाएं और कार्यक्रम संचालित किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि समाज के लोग आगे आए और इन योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ लें। छात्रावासों की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे है। मैं स्वयं भी छात्रावासों का दौरा कर व्यवस्थाओं को देखूंगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समाज के क्रांतिकारियों और महापुरूषों का जिक्र करते हुए कहा कि समाज में इनके कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा। आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुण्डा जंयती पर धार में विशाल कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा पूरी आस्था एवं हर्षोंल्लास से की जायेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समाज के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान भी किया। मुख्यमंत्री का स्वागत समाज की परंपरा के अनुरूप किया गया। उन्हें समाज के प्रतीक चिन्ह भी भेंट किए गए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्थानीय स्व-रोजगार को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम स्थल पर लगे स्टाल से स्थानीय स्व-रोजगारी युवा से स्वेटर भी खरीदा। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि अनुसूचित जनजाति के कल्याण के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध है। इस समाज के विकास एवं कल्याण के साथ ही समाज की संस्कृति एवं परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए भी लगातार कार्य किए जा रहे हैं। अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रयासों से अनुसूचित जनजाति के लोग तेजी से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। समाज को नशा मुक्त किए जाने की जरूरत है। समाज में व्याप्त अन्य कुरीतियों को भी दूर किया जाएगा। उन्होंने आहवान किया कि समाज के लोग आगे आये, जागरूक बने और शासन की योजनाओं का लाभ लेकर तेजी से आगे बढ़े। सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि जनजाति समुदाय की कुरीतियों को दूर करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। सनातन धर्म के संरक्षण एवं संवर्धन में जनजाति समुदाय का बड़ा योगदान है। कार्यक्रम के प्रारंभ में जय ऊँकार आदिवासी भिलाला समाज संगठन के अध्यक्ष  बी.एस. जामोद ने स्वागत भाषण दिया और आयोजन की रूपरेखा बताई। इस अवसर पर  जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट,  सासंद गजेंद्र सिंह पटेल तथा श्रीमती अनिता चौहान, विधायक  रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला,  कालू सिंह ठाकुर,  राजन मंडलोई, सुश्री मंजू दादू, पूर्व मंत्री श्रीमती रंजना बघेल, जय ऊँकार आदिवासी भिलाला समाज संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष बी. एस. जामोद सहित समाज के पदाधिकारी और जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे। recent visitors 207