शिवराज के एक -एक फैसले को रह-रहकर बदल रही मोहन सरकार

Mohan government is changing

Mohan government is changing every decision of Shivraj from time to time भोपाल। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव ने भाजपा की मोहन सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मोहन सरकार ने शिवराज सरकार में जारी सीएम राइज स्कूल योजना का नाम बदलकर ‘सांदीपनि विद्यालय’ रख दिया है। क्या ये बदलाव शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए है या सिर्फ नाम बदलकर दिखावे की राजनीति को चमकाने और नया रंग बनाने के लिए है? जब शिक्षा के असली मुद्दों पर काम करने की जरूरत थी, तब सरकार ने नाम बदलने की दिशा में कदम उठाया। डॉ मनोज का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी की पिछली सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे डॉ मोहन यादव न जाने कौन-सी राजनीतिक उपेक्षा का बदला लेते हुए शिवराज सिंह चौहान के बतौर सीएम लिए गए फैसले बदलने पर आमादा हैं। शिवराज सरकार के बनाए ‘सीएम राइज’ का नाम अब “सांदीपनि विद्यालय” कर दिया है! तर्क दिया जा रहा है कि यह सीएम राइज जैसा नाम अंग्रेजों के जमाने का लगता है, इसलिए बदलकर ऋषि के नाम पर किया गया है! सरकार को नाम बदलने से ज्यादा अपने “सरकारी काम” सुधारने की जरूरत है! उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में स्कूली शिक्षा पर 7 साल में सरकार ने 80% खर्च बढा दिया इसके बावजूद स्कूल बुनियादी सुविधा से जूझ रहे हैं। हालत ये हैं कि प्रदेश के 3 हज़ार 620 स्कूलों में छात्राओं के लिए अलग से शौचालय नहीं है। स्कूलों में 12 लाख से अधिक बच्चे घट गए। आज भी 13,198 स्कूल सिर्फ 01 शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं। यदि CM शिक्षा मंत्रालय के UDISE की जनवरी 2025 में जारी रिपोर्ट ही पढ़ लेंगे, तो नाम की बजाय काम पर ध्यान देंगे। ‘ रिपोर्ट चीख रही है, “10 हजार 702 स्कूलों में बच्चियों के लिए बनाए गए टॉयलेट किसी के काम के नहीं हैं। 7 हजार 966 स्कूलों में हैंडवॉश की सुविधा नहीं है। 7 हज़़ार 422 स्कूलों में पीने के पानी की सुविधा नहीं है। recent visitors 80

कांगेस प्रवक्ता संगीता शर्मा के चक्रव्यूह में फंसे विधायक भूपेंद्र और मंत्री गोविन्द

Congress spokesperson Sangeeta Sharma

MLA Bhupendra and Minister Govind trapped in the trap of Congress spokesperson Sangeeta Sharma भोपाल। मध्यप्रदेश में परिवहन विभाग से जुड़े कथित भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने अब मुख्यमंत्री मोहन यादव पर भी सीधा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुश्री संगीता शर्मा ने एक ट्वीट कर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि लोकायुक्त की निष्क्रियता कोई लापरवाही नहीं, बल्कि एक संगठित और सुनियोजित भ्रष्टाचार को छिपाने की साजिश है, जिसमें भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हैं।सुश्री शर्मा ने ट्वीट में लिखा, यह मध्यप्रदेश सरकार की तोता (जांच एजेंसी) लोकायुक्त की लापरवाही नहीं, बल्कि करोड़ों रुपए के संगठित और सुनियोजित भ्रष्टाचार में सालों से संलिप्त भाजपा नेताओं, भाजपा के मप्र प्रभारियों, संगठन के अन्य पदाधिकारियों और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत पूर्व परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह और गोविंद सिंह राजपूत (अब खाद्य मंत्री) को बचाने की मोहन यादव सरकार की कारगुज़ारी है।सुश्री शर्मा ने मुख्यमंत्री से सीधा सवाल करते हुए कहा कि, आप प्रदेश के गृह मंत्री भी हैं, क्या आपने लोकायुक्त की इस निष्क्रियता की समीक्षा की? आखिर आप किसे बचाना चाह रहे हैं—भूपेंद्र सिंह, जिनके कार्यकाल में इस भ्रष्टाचार की नींव रखी गई, या गोविंद सिंह राजपूत, जिनके कार्यकाल में यह लूट खुलकर हुई, या फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया, जिनके कहने पर गोविंद सिंह राजपूत को परिवहन विभाग सौंपा गया? जीरो टॉलरेंस पर खामोशी क्यों ? : कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात तो करते हैं, लेकिन इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पूर्व मंत्रियों की अवैध संपत्तियों की जांच करवाने के बजाय उन्हें राजनीतिक संरक्षण देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भ्रष्टाचार विरोधी नीति को कमजोर कर रही है। उन्होंने ट्वीट में यह भी पूछा कि, क्या सरकार ने लोकायुक्त को परिवहन विभाग के करोड़पति सिपाही सौरभ शर्मा के खिलाफ चालान पेश करने से रोका है? सख्त कार्रवाई की मांग : कांग्रेस ने मांग की है कि भ्रष्टाचार के इस मामले में सौरभ शर्मा के साथ-साथ पूर्व परिवहन मंत्रियों भूपेंद्र सिंह और गोविंद सिंह राजपूत की अघोषित संपत्ति की निष्पक्ष जांच हो। साथ ही, यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में कोई भी मंत्री इस तरह की लूट न कर सके। सुश्री शर्मा ने कहा है कि 4 साल बाद भाजपा को जनता के सामने भी जाना पड़ेगा तब इस संगठित भ्रष्ट्राचार पर क्या कार्रवाई की थी इसका हिसाब तो देना पड़ेगा । recent visitors 299

नक्सल गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश में एसआईए का गठन हुआ

भोपाल नक्सली गतिविधियों को रोकने, जांच व उनके विरुद्ध ऑपरेशन के लिए प्रदेश में स्टेट इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (एसआईए) का गठन किया गया है। पुलिस मुख्यालय की सीआईडी शाखा के आईजी स्तर के अधिकारी को इसका प्रमुख बनाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि नक्सल प्रभावित अन्य राज्यों में भी इसी तरह की जांच एजेंसी बनाई गई है। यह केंद्र की नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) की तरह काम करेगी। एनआईए का गठन देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों पर कार्रवाई के लिए किया गया है। नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई में आएगी तेजी केंद्र सरकार के निर्देश पर महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में इसका गठन किया जा चुका है। नक्सलियों ने इन तीनों राज्यों को मिलाकर एक जोन (एमएमसी) बनाया हुआ है। एसआईए से इसमें नक्सलियों के विरुद्ध कार्रवाई में तेजी आएगी। बता दें, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च, 2026 तक देश से नक्सल समस्या पूरी तरह खत्म करने का लक्ष्य रखा है। एसआईए का गठन इसी दिशा में एक प्रयास है। इसका मुख्य काम नक्सलियों के नेटवर्क का पता लगाना है। साथ ही, एजेंसी के अन्य कार्य नक्सलियों को आर्थिक सहायता कहां से मिल रही है, नक्सलियों द्वारा उपयोग किए जा रहे हथियार उन तक कैसे पहुंच रहे हैं, नए नक्सलियों की भर्ती का तरीका, ग्रामीणों से संपर्क की रणनीति, बड़ी नक्सली घटनाओं की जांच से संबंधित रहेगा। मध्य प्रदेश एसआईए नक्सल गतिविधियों की रोकथाम में एनआईए का भी सहयोग लेगी। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि एसआईए ने काम प्रारंभ कर दिया है। मध्य प्रदेश में सक्रिय हैं 65 से 70 नक्सली बता दें, मध्य प्रदेश में नक्सल प्रभावित बालाघाट, मंडला और डिंडौरी जिलों में 65 से 70 नक्सली सक्रिय हैं। इनमें लगभग आधी महिलाएं हैं। ये नक्सली मूल रूप से छत्तीसगढ़ या महाराष्ट्र के हैं। मध्य प्रदेश के मात्र तीन ही हैं। पुलिस का प्रयास है कि ये नक्सली या तो आत्मसमर्पण कर दें या उन्हें मार दिया जाए। नक्सली संगठन में नई भर्ती नहीं होने पाए, यह भी पुलिस की कोशिश है। 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का संकल्प सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2026 तक नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के संकल्प में मध्य प्रदेश महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य स्तर से लेकर जिला स्तर तक नक्सलियों पर लगातार नजर रखी जाए और निगरानी के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाए। सुरक्षा बलों को सीएम की बधाई मुख्यमंत्री ने हाल ही में बालाघाट में हुए पुलिस ऑपरेशन की सराहना की, जिसमें चार नक्सलियों को मार गिराया गया था और भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में नक्सलवाद को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा और इसके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। सीएम ने इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की हालिया बैठक का भी जिक्र किया, जिसमें देश को 2026 तक नक्सल मुक्त बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई थी। अब मध्य प्रदेश में नक्सलियों के लिए बचने का कोई रास्ता नहीं! सरकार पूरी ताकत से विकास और सुरक्षा पर काम कर रही है। recent visitors 39

बागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं को मिली नई सुविधा: राम दरबार के पास स्टेट बैंक ने लगाए दो एटीएम, जल्द खुलेगी बैंक शाखा

Devotees get new facility in Bageshwar Dham: State Bank installed two ATMs near Ram Darbar, bank branch will open soon छतरपुर। बागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भारतीय स्टेट बैंक ने दो एटीएम शुरू किए हैं। राम दरबार के पास लगाई गई इन मशीनों से अब श्रद्धालु आसानी से निकाल सकेंगे। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने एटीएम का उद्घाटन फीता काटकर किया। भारतीय स्टेट बैंक के भोपाल वृत्त के महाप्रबंधक अजिताभ पारासर ने कहा कि बागेश्वर धाम की महिमा विश्वभर में फैली है। यहां दुनियाभर से लोग बालाजी और महाराजश्री के दर्शन के लिए आते हैं। यूपीआई और ऑनलाइन लेनदेन के बावजूद कई बार नकद की जरूरत पड़ती है। खासकर धार्मिक स्थलों में यह आवश्यकता और भी अधिक होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। महाप्रबंधक ने यह भी बताया कि निकट भविष्य में बागेश्वर धाम में भारतीय स्टेट बैंक की एक शाखा भी खोली जाएगी। इससे श्रद्धालुओं को बैंकिंग सेवाओं का और बेहतर लाभ मिल सकेगा। recent visitors 103

मध्यप्रदेश के कईं जिलों में ओले गिरने का अलर्ट: ग्वालियर-जबलपुर समेत आधे एमपी में आंधी-बारिश का अनुमान; भोपाल-इंदौर में बादल रहेंगे

Hailstorm alert in many districts of Madhya Pradesh: Thunderstorm and rain expected in half of MP including Gwalior-Jabalpur; Bhopal-Indore will remain cloudy भोपाल । मध्यप्रदेश में आज यानी गुरुवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से खरगोन, खंडवा, हरदा और बैतूल में ओले गिर सकते हैं। ग्वालियर-जबलपुर समेत आधे एमपी में आंधी और हल्की बारिश होने का अनुमान है। भोपाल, इंदौर में बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग ने ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, श्योपुर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मैहर, पन्ना, कटनी, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर में गरज-चमक और हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है। इसलिए बदल रहा मौसम सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि ट्रफ, वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से प्रदेश में मौसम बदला है। गुरुवार को ओलावृष्टि, आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। सिवनी में तापमान 28.2 डिग्री, नर्मदापुरम में 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा इससे पहले बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदला रहा। मंदसौर के गरोठ और शामगढ़ में शाम को ओले गिरे। वहीं, डिडौरी, छिंदवाड़ा, मंडला, सिवनी, उमरिया समेत कई शहरों में बारिश हुई। भोपाल में दोपहर तक बादल छाए रहे। बदले मौसम की वजह से दिन के तापमान में भी गिरावट हुई है।सिवनी में पारा 28.2 डिग्री, उमरिया में 29.3 डिग्री, सीधी में 30.8 डिग्री, पचमढ़ी में 31 डिग्री, रीवा में 32 डिग्री और छिंदवाड़ा में 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, नर्मदापुरम, रतलाम, धार और शिवपुरी में पारा बढ़ा रहा। नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 36.4 डिग्री, इंदौर में 37 डिग्री, ग्वालियर में 36.7 डिग्री, उज्जैन में 38.5 डिग्री और जबलपुर में 30.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। अगले 2 दिन ऐसा मौसम 3 अप्रैल: खरगोन, खंडवा, हरदा, बैतूल में ओले गिर सकते हैं। ग्वालियर, जबलपुर, मुरैना, श्योपुर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, रीवा, मैहर, पन्ना, कटनी, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर में गरज-चमक और हल्की बारिश की स्थिति बनी रहेगी। 4 अप्रैल: इस दिन मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि, भोपाल समेत कुछ जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। recent visitors 107

ईश्वर जिलाध्यक्ष,जगदीश सचिव,शंभू दयाल कोषाध्यक्ष ,श्रीमती हेमलता डोलेकर संभाग प्रतिनिधि निर्वाचित

Ishwar was elected as the District President, Jagdish as the Secretary, Shambhu Dayal as the Treasurer and Mrs. Hemlata Dolekar as the Divisional Representative. भोपाल, ब्यूरो रिपोर्ट। कुरुवाई हमारे विचार परिवार के आप जैसे संगठनों के कारण आज मैं विधायक हूँ l आपके योगदान का मुझे अहसास है l राज्य कर्मचारी संघ की देश के निर्माण में अहम भूमिका है l यह बात विधायक हरि सिंह सप्रे ने मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला अधिवेशन में कुरुवाई के उत्सव गार्डन में कही l उन्होंने मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का जिले में कार्यालय आवंटित कराने का आश्वासन दिया l संघ के लिए इन्होंने एक लाख रुपए भी देने की घोषणा की l  इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महाराज सिंह दांगी ने कहा कि राज्य कर्मचारी संघ हमारे परिवार का ही अंग है l कर्मचारियों के बिना सरकारी योजना का क्रियान्वयन संभव नहीं है l जिसे भी दायित्व मिले समर्पण भाव से काम करना चाहिए l  अधिवेशन में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का जिला कार्यकारणी का निर्वाचन हुआ,जिसमे ईश्वर प्रसाद शर्मा नटेरन जिलाध्यक्ष,भगत सिंह राजावत विदिशा कार्यकारी जिलाध्यक्ष,जगदीश कुमार श्रीवास्तव पठारी जिला सचिव,शंभू दयाल विश्वकर्मा बासौदा जिला कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए l  राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.अनिल भार्गव ने अधिवेशन के द्वितीय सत्र में जिले की सभी तहसील एवं विकास खंड से आए पदाधिकारियों से पैनल मांगी l निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद एकमत होकर मिली पैनल के आधार पर निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की l जिसमे रश्मिकांत श्रीवास्तव कुरुवाई,राजेश चौबे विदिशा,सुरेश जी जाटव विदिशा,मनोज तिवारी नटेरन,श्रीमति रश्मि सकवार बासौदा,अशोक शर्मा सिरोंज,ओम प्रकाश रघुवंशी सिरोंज,सुश्री दुर्गेश जादोन ग्यारसपुर,वीरेंद्र सिंह यादव लटेरी,आशीष दुबे बासौदा जिला उपाध्यक्ष,अरविंद विश्वकर्मा बासौदा,श्रीमति स्मिता शर्मा विदिशा,डॉ.संतोष शर्मा अंबानगर,जितेंद्र सिंह  रघुवंशी नटेरन,श्रीमति ऊषा राय नटेरन जिला सह सचिव,महेंद्रपाल सिंह  रघुवंशी बासौदा जिला सह कोषाध्यक्ष,नीलेश तिवारी नटेरन एवं शिवराज सिंह दांगी विदिशा जिला संगठन मंत्री,आनंद श्रीवास्तव नटेरन सह संगठन मंत्री,अतुल कुमार श्रीवास्तव विदिशा जिला प्रवक्ता,महेंद्र तिवारी गुलाबगंज जिला प्रचार मंत्री,ऋषि द्विवेदी लटेरी जिला सह प्रचार सचिव,महेश करतारिया जिला कार्यालय मंत्री शमशाबाद निर्वाचित घोषित किए गए l डॉ.सुरेंद्र सिंह चौहान लटेरी,श्रीमति रत्ना पांडेय बासौदा,राम सहाय जड़िया कुरुवाई,अनिल  मिश्रा लटेरी,बलभद्र मीणा विदिशा,कमलेश अहिरवार गुलाबगंज को जिला कार्यकारणी में सदस्य बनाया गया l  संभाग एवं जिला प्रतिनिधि भी बनाए श्रीमती हेमलता डोलेकर सम्भाग प्रतिनिधि,मोहन प्रसाद ग्यारसपुर,राजेश रजक गुलाबगंज,श्रीमती अंजली तेनगुरिया बासौदा,माखन सिंह तोमर त्योंदा,दिनेश  चिडार पठारी,मनोज मिश्रा लटेरी,रघुवीर सिंह बंजारा लटेरी,विश्वनाथ सिंह  राजपूत शमशाबाद जिला प्रतिनिधि बनाए l 6 विशेष आमंत्रित सदस्य  महेश सेन सिरोंज,महेंद्र शर्मा शमशाबाद,प्रशांत शर्मा बासौदा राजेश रघुवंशी विदिशा,पूर्व जिलाध्यक्ष भारत सिंह यादव एवं नारायण प्रसाद चतुर्वेदी को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया l विभागीय समिति जिलाध्यक्ष की भी घोषणा अधिवेशन में करीब दो दर्जन विभाग की समिति अध्यक्ष की भी घोषणा की गई,जिसमे विमलेश सक्सेना लघुवेतन कर्मचारी समिति,संजय जोशी राजस्व समिति,लोकेंद्र रघुवंशी महिला एवं बाल विकास समिति,जितेंद्र शर्मा लिपिक संवर्ग समिति,अभिषेक दुबे लोक निर्माण समिति,दीवान सिंह किरार,वन समिति,अतुल अन्बेकर भूतपूर्व सैनिक कर्मचारी समिति,केशव यादव सहकारिता समिति,कमल सिंह रैकवार कोषालय समिति,मोहन गिरी मत्स्य विभाग समिति,जगदीश दीक्षित पंचायत विभाग समिति,अजय शर्मा शिक्षा समिति,गौरव सोनी ग्रामीण यांत्रिकी यांत्रिकी विभाग समिति,डॉ.जय बाबू चौधरी आयुष विभाग समिति,संजय ठाकुर पशु विभाग समिति नितिन उपाध्याय पटवारी संवर्ग समिति,सूर्यभान थानेश्वर कृषि विभाग समिति,देवेंद्र शर्मा राज्य शिक्षा सेवा संवर्ग समिति जिलाध्यक्ष का दायित्व दिया गया l दो वर्ष के आय व्यय एवं कार्यों का उल्लेख कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की पूजन से की गई l निवर्तमान जिलाध्यक्ष परसराम दुबे ने अपने स्वागत भाषण में पिछले कार्यकाल की गतिविधियों का उल्लेख किया l जिला कोषाध्यक्ष शंभू दयाल विश्वकर्मा ने दो वर्ष के आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया l संचालन रश्मिकांत श्रीवास्तव ने किया एवं अंत में सभी का आभार जगदीश कुमार श्रीवास्तव ने माना l इस मौके पर बड़ी संख्या में जिले भर के पदाधिकारी उपस्थित थे l recent visitors 92

सिन्धी सभ्यता-सुहिणी सभ्यता का प्रतीत होगा इस वर्ष पारिवारिक सिन्धी मेला में टप्पू सेना करेगी धमाल

Sindhi culture and beautiful culture will be seen this year in the family Sindhi fair, Tappu Sena will make a splash भोपाल, ( ब्यूरो रिपोर्ट ) । Sindhi culture and beautiful culture सिन्धी मेला समिति द्वारा दिनांक 12 एवं 13 अप्रैल को लालघाटी स्थित सुंदरवन गार्डन में दो दिवसीय पारिवारिक सिन्धी मेले का आयोजन किया जा रहा है। सिन्धी मेला समिति का यह आयोजन इस वर्ष अपने 28वे वर्ष में प्रवेश कर रहा है। सिन्धी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी व महासचिव नरेश तलरेजा ने बताया कि इस मेले की तैयारियों को लेकर कबीर कुटिया में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें समस्त साथियों को उनकी ज़िम्मेदारी सौपी गई। इस वर्ष मेले में और भी आकर्षक बनाने के लिए तारक मेहता उल्टा चश्मा के फेम टप्पू सेना गोली, गोगी एवं टप्पू को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। साथ ही हिंदुस्तान में अपनी कला के दम पर अपनी अलग पहचान बना चुकी देसी लेडी गागा (पिंकी मैदासानी, पिकॉक) को भी इस सिंगिंग के लिये आमंत्रित किया गया है, इसके साथ ही युवाओं और बच्चों की पसंद को ध्यान में रखते हुए सिम्फ़ोनी बैंड ( शुभम नाथानी) की प्रस्तुति भी इस वर्ष मेले के आकर्षण का केन्द्र रहेगी। इस वर्ष यह पारिवारिक मेला सिन्धी सभ्यता सुहिणी सभ्यता का प्रतीत होगा, जिसमें सिन्धियत के अनेक रंगो को दर्शाया जायेंगा, साथ ही अपनी सिन्धी सांस्कृति को इस मेले के माध्यम से युवाओं को अवगत कराया जायेगा। मेले की शुरुआत भगवान झूलेलाल के बहिरणा साहिब व द्वीप प्रज्वलन के साथ की जायेगी, साथ ही गीत संगीत मनोरंजन के लिए भी कई कलाकारो को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए झूलो के साथ साथ ऊठ और घोड़ों की सवारी, सिन्धी फन क्विज, म्यूजिकल चेयर रेस और छेज (सिन्धी डांडिया) की भी विशेष प्रस्तुति होगी। साथ ही विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इसके अलावा सिन्धी व्यंजनों के स्टाल भी इस दो दिवसीय सिन्धी मेले में आकर्षण का केंद्र रहेंगे। सिन्धी मेले में वरिष्ठ समाजसेवी स्व. उत्तमचंद ईसरानी, स्व. दादा गोविंदराम बतरा, स्व. शौकत राय कटारिया और स्व. काका कीमत राय नागदेव जी की स्मृति में सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाज सेवियों को भी सम्मानित किया जाएगा। साथ ही चेटीचंड पर आयोजित झूलेलाल शोभायात्रा में सम्मिलित झांकियों में से श्रेष्ठ झांकियों को सिन्धी सेंट्रल पंचायत द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा शान ए सिंधयित, ओल्ड इज गोल्ड, लकी फैमिली ऑफ द ईव जैसे पुरस्कारों का वितरण भी किया जाएगा। इस आयोजन के लिए श्रीमती किरण वाधवानी को संयोजिका एवं मोहन देवरख्यानी, महेश नगरानी को सह संयोजक के रूप में मनोनीत किया गया है। Read more: एमपी के 8 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट: भोपाल-जबलपुर में आंधी चलने के आसार; सिवनी-पचमढ़ी में तापमान गिरा इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रमुख रूप से विधायक एवं सिन्धी मेला समिति के संरक्षक भगवानदास सबनानी, के.एल. दलवानी, घनश्याम पंजवानी, वासु गोलानी, जयपाल सचदेव, अमर दावानी, तरुण मूलचंदानी, अशोक माटा सहित समाज के गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में मात्रशक्ति का प्रतिनिधित्व माया पंजवानी, शकुन देवरख्याणी, सरला दलवानी, वर्षा कोटवानी, चेतना वाधवानी, भावना नागरानी, मीना भागचंदानी, किरण बत्रा, पूजा भाटिआ, भावना जगवानी आदि ने किया। साथ ही समिति की युवा शक्ति से कपिल भाटिआ, सुनील मंगवानी, करन भागचंदानी, हरीश मेघानी, दीपक राजानी आदि भी शामिल हुए। साथ ही विभिन्न मोहल्ला पंचायतों के पदाधिकारी भी इस मीटिंग में शामिल हुए। recent visitors 94