सांची के पेड़े में फफूंद: शिकायत मिलते ही दुग्ध संघ की क्वालिटी कंट्रोल शाखा की टीम मौके पर पहुंची 

Fungus in Sanchi Peda: As soon as the complaint was received, the team of the quality control branch of the milk union reached the spot  विद्यानगर के रहवासी ने पास के पार्लर से खरीदा था भोपाल। सांची के पेड़े में बुधवार को फफूंद मिलने का मामला सामने आया है। शिकायत पहुंचते ही भोपाल दुग्ध संघ की क्वालिटी कंट्रोल शाखा की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दरअसल, नर्मदापुरम रोड स्थित विद्यानगर के रहवासी डॉ. सुधीर दानेज द्वारका ने सांची पार्लर से बुधवार सुबह 8:30 बजे 250 ग्राम पेड़े एक पैकेट खरीदापैकेट खोला तो पेड़ों में फफूंद लगी देखी। पेड़े के इस पैकेट पर शेल्फ लाइफ(एक्सपायरी डेट) 19 अप्रैल अंकित थी। दोपहर करीब 2: 30 बजे उन्होंने दुग्ध संघ के ईमेल पर इसकी जानकारी दी। दुग्ध संघ की जांच टीम के सुदीप तिवारी के मुताबिक पैकेट में लीकेज होने के कारण फफूंद लग गई होगी। खाद्य अमले ने फलों, दाल के सैंपल लिए: खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बुधवार को शहर के अलग-अलग इलाकों से फलों के 15 और मूंग दाल के 6 सैंपल लिए हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए भेजा है। recent visitors 89

नरवाई जलाने पर 7 किसानों पर FIR: किसानों लगभग ने 50 एकड़ की फसल में लगाईं थी आग; जांच के बाद कार्रवाई

FIR against 7 farmers for burning stubble: Farmers had set fire to crops of about 50 acres; action after investigation छिंदवाड़ा । अमरवाड़ा थाने में नरवाई जलाने के मामले में 7 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 3 अप्रैल को किसानों द्वारा लगाई गई आग से लगभग 50 एकड़ में खड़ी और कटी हुई गेहूं की फसल जल गई थी। थाना प्रभारी राजेंद्र धुर्वे ने बताया कि जिले में नरवाई जलाने पर 21 मार्च से प्रतिबंध लगा हुआ है। किसानों ने शुरू में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का बहाना बनाया, लेकिन राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम की जांच में पाया गया कि आग जानबूझकर लगाई गई थी। इन 7 किसानों पर FIR जिन किसानों पर मामला दर्ज किया गया है, उनमें नारायण लोधी, मोतीलाल साहू, ओमप्रकाश साहू, अजय साहू, दीनदयाल साहू, श्याम सिंह राजपूत और शक्ति नारायण राजपूत शामिल हैं। सभी अमरवाड़ा के निवासी हैं। घटना के बाद राजस्व विभाग और हल्का पटवारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का पंचनामा बनाया। आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने के लिए फायर फाइटर की मदद लेनी पड़ी। प्रशासन ने मामले की शिकायत पर पुलिस में प्रकरण दर्ज कराया है। recent visitors 117

टीकमगढ़ में खाद्य निरीक्षक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा

टीकमगढ़ में खाद्य निरीक्षक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा

Food inspector caught taking bribe of 10 thousand rupees in Tikamgarh टीकमगढ़। सागर लोकायुक्त टीम ने बुधवार को दोपहर फूड इंस्पेक्टर पंकज करोलिया को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। शहर के सुभाषपुरम स्थित करोलिया के किराए के घर पर रिश्वत की रकम आपरेटर धर्मेंद्र सिंह ने लेकर ड्राइवर हनी साहू को दी। ऐसे में तीनों को आरोपित बनाया गया है। खाद्यान्न का स्टाक मशीन में शून्य कराने के एवज में 20 हजार रुपये मांगे गए थे। यह था पूरा मामला recent visitors 107

रेडक्रॉस इकाइयों के निर्वाचन की हो नियमित व्यवस्था : राज्यपाल मंगुभाई पटेल

रेडक्रॉस इकाइयों के निर्वाचन की हो नियमित व्यवस्था : राज्यपाल मंगुभाई पटेल

There should be regular arrangements for the election of Red Cross units: Governor Mangubhai Patel भोपाल ! राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेश की जिला रेडक्रॉस समितियों के निर्वाचन कार्य की राजभवन में समीक्षा की। उन्होंने जिला इकाइयों जिनका कार्यकाल पूरा हो रहा है अथवा हो गया है। उनके निवार्चन की प्रक्रिया को शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिए है। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संदीप यादव, आयुक्त तरुण राठी, राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव, कलेक्टर भोपाल कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, राज्य रेडक्रॉस समिति के जनरल सेक्रेटरी सहित राजभवन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। राज्यपाल पटेल ने कहा कि रेडक्रॉस की सभी स्तर की इकाइयों के निर्वाचन की नियमित व्यवस्था हो। निर्वाचन कार्य समय पर हो। इस व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाए। प्रदेश की जिला इकाइयों का कार्यकाल अंतिम चरण में है अथवा पूरा हो गया है। उनके निर्वाचन का कैलेंडर जारी किया जाए। राज्यपाल श्री पटेल ने रेडक्रॉस से संबंद्ध समितियों के निर्वाचन प्रक्रिया को भी शुरू करने के लिए कहा है। उन्होंने अधिकारियों से राजभवन द्वारा रेडक्रॉस इकाइयों को दिए गए अनुदान के उपयोग की समीक्षा करने की अपेक्षा की है। सिकल सेल एनीमिया के रोगियों को उचित औषधियों की उपलब्धता में बाधा नहीं आए। उन्होंने इस की सतत मॉनिटरिंग के लिए भी निर्देशित किया है। recent visitors 104

ग्लोबल स्किल पार्क की सभी सीटें भरी जाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ग्लोबल स्किल पार्क की सभी सीटें भरी जाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

All seats of Global Skill Park should be filled: Chief Minister Dr. Yadav भोपाल ! Global Skill Park should मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्लोबल स्किल पार्क की ब्रांड वैल्यू को स्थापित करते हुए यहाँ की सभी सीटें भरना सुनिश्चित किया जाएं। स्किल पार्क में संचालित सभी तकनीकी पाठ्यक्रमों, उनकी उपयोगिता और रोजगारपरक क्षमता पर केंद्रित प्रचार-प्रसार अभियान का संचालन व्यापक स्तर पर किया जाए। प्रदेश में विद्यमान उद्योगों की मांग के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और युवाओं को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने में निजी क्षेत्र का भी सहयोग लिया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के हर विकासखंड में आईटीआई की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आईटीआई और पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय स्तर पर विद्यमान औद्योगिक इकाइयों के समन्वय से गतिविधियां संचालित की जाएं। इससे युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तकनीकी शिक्षा, कौशल एवं रोजगार विभाग की समीक्षा में यह निर्देश दिए। समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में हुई बैठक में तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल, मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। Global Skill Park should Read more: बुक्स और यूनिफॉर्म के लिए स्कूलों ने डर दिखाया तो प्रशासन का डंडा पड़ेगा, आपकी एक कॉल पर दौड़ी आएगी कलेक्टर की टीम मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार, उद्यमिता और रोजगार के लिए प्रशिक्षित करने में तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विभाग में संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति के प्रति असंतोष व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवाओं के कौशल विकास और उनके लिए रोजगारपरक कार्यक्रमों के लक्ष्य और समय-सीमा निर्धारित कर परिणाममूलक गतिविधियां संचालित की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जर्मन और जापानी भाषाओं में दक्ष व्यक्तियों के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि जिन भी भाषाओं में रोजगार के अवसरों की अधिक संभावना है, उनके प्रशिक्षण की प्रदेश में उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने तकनीकी रूप से दक्ष विश्वविद्यालयों और निजी क्षेत्र के औद्योगिक इकाइयों को जोड़ते हुए युवाओं को व्यवहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इससे प्रदेश के उद्योगों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप कुशल और दक्ष मानव संसाधन उपलब्ध होंगे तथा युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सकेगा। बैठक में कौशल विकास नीति, रोजगार कार्यालयों और कौशल विकास के विलय, स्थानीय एवं परम्परागत पद्धतियों की पहचान के लिए आरंभ श्रुति कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। recent visitors 91

थाना अयोध्यानगर, जोन-02 पुलिस की हवाई फायर करने वाले 04 आरोपियो पर कार्यवाही

थाना अयोध्यानगर, जोन-02 पुलिस की हवाई फायर करने वाले 04 आरोपियो पर कार्यवाही

Ayodhyanagar Police Station, Zone-02 Police took action against 04 accused who fired in the air भोपाल,ब्यूरो रिपोर्ट ! नगरीय क्षेत्र भोपाल में हवाई फायर करके रौब दिखाने और हथियार की दम पर दहशत फैलाने वालो के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल हरिनारायणचारी मिश्र एवं अति. पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी द्वारा निर्देशित किया गया है।उक्त दिशा निर्देशो के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-02 डॉक्टर संजय कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) निर्देशन मेंअति.पुलिस उपायुक्त महावीर सिंह मुजाल्दे के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी.नगर संभाग श्री अक्षय चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रायफल से फायर कर दहशत फैलाने वाले 04 आरोपीगणों को पकडकर कार्रवाई करते हुये घटना में प्रयुक्त वाहन थार तथा रायफल कारतूस सहित जब्त करने में सफलता प्राप्त की हैं। घटना का विवरणः-शीतल पैराडाईज अपार्टमेन्ट अयोध्या वायपास रोड भोपाल से गार्ड गुरूप्रसाद सचान पिता परशुराम सचान उम्र 65 साल निवासी- म.न.193 EWS सेक्टर ए राजीव नगर थाना अयोध्या नगर भोपाल द्वारा रिपोर्ट की गई – शीतल पैराडाईज में विगत रात्रि करीबन 03:00 बजे मैं अपने अपार्टमेन्ट के मैनगेट पर बैठा था तभी एक काले रंग की थार मेरे अपार्टमेन्ट के पास टनानट ढाबे के सामने रूकी जिससे 3-4 लड़के उतरे और आपस में मस्ती कर रहे थे उसके बाद सभी लड़के उसी थार गाड़ी में बैठकर मेरे अपार्टमेन्ट के अन्दर आये और गाड़ी को मन्दिर के सामने खड़ी किया तथा सभी लड़के गाड़ी से उतरकर गाड़ी से बन्दूक निकालकर चिल्ला चोट करते हुए तीन हवाई फायर किये उसके बाद सभी लड़के उसी थार कार मे बैठकर अपार्टमेन्ट के गेट से बाहर निकलकर भाग गये जब थार कार गेट से बाहर निकल रही थी तभी आवाज सुनकर अपार्टमेन्ट के लोग आ गये, तब से वहां डर का माहौल बना हुआ है, उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक-165/2025 धारा 125 बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । जिसके पालन में टीम गठित कर घटनास्थल के आसपास के फूटेज व मुखबीर तंत्र विकसित कर लगातार आरोपी की तलाश पतारसी कर आरोपीगणों को पकडकर को घटना में प्रुयक्त वाहन थार कार व 12 बोर बंदूक मय 03 नफर खाली कारतूस जप्त किये । आरोपीः–01.अनिकेत ठाकुर पिता श्री कृष्ण कुमार ठाकुर उम्र 23 साल निवासी- ग्राम मनकापुर थाना भारकच्छजिला रायसेन हाल पता- म.न.बी-100 रिदम पार्क बंगरसिया थाना मिसरोद भोपाल 02.राज ठाकुर पिता राघवेन्द्र सिंह ठाकुर उम्र 24 साल निवासी वार्ड न.13 बारना बस्ती बाडी थाना बाडी रायसेन हाल पताः- बी-100 रिदम पार्क बंगरसिया थाना मिसरोद भोपाल 03.अमन दुबे पिता कृष्णकांत दुबे उम्र 23 साल निवासी फॉर्च्यून डिवाइन सिटी मिसरोद भोपाल 04.सजल रघुवंशी पिता देवी सिंह रघुवंशी उम्र 21 साल निवासी ग्राम नीगरी थाना सिलवानी जिला रायसेनहाल पताः- ब्यंजन रेस्टोरेंट के उपर साकेत नगर भोपाल सराहनीय भूमिकाः–थाना प्रभारी महेश लिल्हारे, उनि सुदील देशमुख, सउनि मनोज सिंह कछवाह, प्रआर 1177 अमित व्यास, प्रआर 3178 बृजेश सिंह, प्रआर 1616 राजेन्द्र सिंह राजपूत, प्रआर 2233 रूपेश सिंह जादौन, प्रआर 4986 मुकेश कुमार यादव, आर 3523 जितेन्द्र उच्चारिया, आर 2115 मनोज जाट, मआर 502 अपर्णा कटारे की सराहनीय भूमिका रही । recent visitors 79

बुक्स और यूनिफॉर्म के लिए स्कूलों ने डर दिखाया तो प्रशासन का डंडा पड़ेगा, आपकी एक कॉल पर दौड़ी आएगी कलेक्टर की टीम

बुक्स और यूनिफॉर्म के लिए स्कूलों ने डर दिखाया तो प्रशासन का डंडा पड़ेगा, आपकी एक कॉल पर दौड़ी आएगी कलेक्टर की टीम

If schools show fear schools regarding books-uniforms, the administration will take action, the collector’s team will come running on your one call भोपाल ! schools regarding books-uniforms राजधानी भोपाल में अधिकांश परिजनों को 1 हजार की किताबें 4 हजार रुपये तक में खरीदने को मजबूर होना पड़ा है। मजबूरी में यह खरीदी भी कर ली गई लेकिन भोपाल जिला प्रशासन की नींद तब नहीं टूटी। अब जब अधिकांश खरीदी बिक्री हो चुकी है, तब जाकर भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने टीम बनाई है। कलेक्टर के आदेश में क्या schools regarding books-uniforms कलेक्टर ने आदेश में लिखा है कि भोपाल के प्राइवेट स्कूलों ने यदि पुस्तक खरीदी करने के लिए और यूनिफॉर्म के लिए पालकों पर दबाव डाला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पालकों को कोई समस्या न हो इसके लिए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कुछ अफसरों को मिलाकर एक टीम बनाई है। परिजन चाहें तो नंबर्स पर कॉल कर सकते हैं, जिस पर टीम तत्काल कार्रवाई करेगी। ज्यादातर पेरेंट्स की खरीदी हुई पूरी रोचक बात यह है कि ज्यादातर पालक इस समय तक अपने बच्चों के लिए पुस्तकें और यूनिफॉर्म खरीद चुके हैं। ऐसे में उनकी प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। इस मामले पर परिजनों का कहना है कि आपने हुजूर बड़ी देर कर दी। कई परिजनों का कहना है कि कलेक्टर ने यह आदेश देरी से लागू किया है। वे पहले ही पुस्तकें और यूनिफॉर्म खरीद चुके हैं। इसके लिए उन्होंने 20 से लेकर 25 हजार रुपये तक खर्च किये हैं। Read more: भोपाल में लू के बीच बदला स्कूलों का समय, 12 बजे के बाद नहीं लगेंगी कक्षाएं टीम में यह अफसर शामिल भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने जो टीम बनाई है, उसमें संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, तहसीलदार के अलावा अन्य कर्मचारी भी रखे गए हैं। अगर किसी परिजन की शिकायत मिलती है तो यह टीमें मौके पर जाएंगी और समय-समय पर दुकानों का निरीक्षण भी करेंगी। भोपाल में अशासकीय स्कूलों के लिए निरीक्षण दल गठित पाठयपुस्तकों और यूनिफार्म की बाध्यता पर होगी जाँच आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा । recent visitors 116