सिंधी मेला समिति आज कबीर कुटिया पर 9:30 बजे किया झंडा-वंदन

Sindhi Mela Samiti today did flag-salutation at Kabir Kutia at 9:30 am सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल। सिंधी मेला समिति द्वारा 76वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर रविवार दिनांक 26 जनवरी को प्रातः 9:30 बजे ईदगाह हिल्स स्थित कबीर कुटिया में झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस अवसर पर सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी ने बताया कि इस कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में  मनोहर ममतानी( अध्यक्ष, मानव अधिकार आयोग) मुख्य अतिथि  किशोर तनवानी ( अध्यक्ष, सिन्धी सेंट्रल पंचायत) एवं  अमर लाल दावानी (अध्यक्ष नानक टेकरी पंचायत) एवं  विशेष अतिथि के रूप में  भगवान देव इसरानी, जयकिशन लालचंदानी, परमानंद राजानी,  तेजासिंह मूलचंदानी, कन्हैया लाल दलवानी एवं  घनश्याम पंजवानी मुख्य रूप से उपस्थित होकर झंडा वंदन करेंगे। इस गरिमामय समारोह में मातृशक्ति को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। recent visitors 259

जबलपुर में मंत्री राकेश सिंह ने फहराया तिरंगा: परेड की सलामी ली; मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया

जितेन्द्र श्रीवास्तव (विशेष संवाददाता) जबलपुर। लोकतंत्र का महापर्व गणतंत्र दिवस संस्कार धानी में धूम धाम से मनाया जा रहा है। सभी शासकीय और अशासकीय संस्थाओं में देश की आन बान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज शान से फहराया गया। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह पुलिस लाइन स्थित मैदान में आयोजित किया गया। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और परेड की सलामी ली । मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। मुख्यमंत्री के संदेश में मोहन सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों और केंद्र एवं राज्य शासन की नई योजनाओं के बारे में बताया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई प्रस्तुति गणतंत्र दिवस समारोह में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति हुई। इसके अलावा सार्थक संदेश देने वाली झांकियां भी सभी के आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को समारोह के दौरान पुरस्कृत किया गया। समारोह में ये रहे उपस्थित 76 वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, आई जी अनिल कुशवाहा, संभागायुक्त अभय वर्मा, डीआई जी अतुल सिंह, कलेक्टर दीपक सक्सेना,एसपी सम्पत उपाध्याय सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं स्कूल के विद्यार्थी मौजूद रहे। recent visitors 277

जीतू ने पीसीसी कार्यालय में ध्वज फहराया, सीएम ने इंदौर में फहराया तिरंगा: भोपाल में राज्यपाल ने किया झंडावंदन

Jitu hoisted the flag at the PCC office, CM hoisted the tricolor in Indore: Governor saluted the flag in Bhopal भोपाल । मध्यप्रदेश में आज 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है।  पीसीसी कार्यालय में मना गणतंत्र दिवस गणतंत्र दिवस पर मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पीसीसी कार्यालय में ध्वज फहराया। इसके बाद वे लोगों से मिले। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के नेहरू स्टेडियम में सुबह 9 बजे तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के बाद खुली जीम में परेड की सलामी ली। सीएम इसके बाद बाल विनय विद्या मंदिर उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित भोज कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। भोपाल में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने तिरंगा फहराकर संयुक्त परेड की सलामी ली। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा देवास और राजेंद्र शुक्ल रीवा में हैं। recent visitors 184

एमपी में 1 फरवरी से मावठा गिरेगा: जबलपुर, ग्वालियर-चंबल समेत 7 संभाग भीगेंगे; भोपाल-इंदौर में ठंड बढ़ेगी

Mawtha will fall in MP from February 1: 7 divisions including Jabalpur, Gwalior-Chambal will get wet; Cold will increase in Bhopal-Indore भोपाल। मध्यप्रदेश में 1 फरवरी से मावठा गिरेगा। इससे जबलपुर, ग्वालियर, चंबल समेत 7 संभाग के जिलों में असर रह सकता है, जबकि भोपाल, इंदौर और उज्जैन में हल्की ठंड रहेगी। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से फरवरी के शुरुआती 4 दिन तक मौसम बदला रहेगा। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सिंह ने बताया कि, प्रदेश में उत्तरी हवाएं आ रही हैं। वहीं, जेट स्ट्रीम हवा राजस्थान, पश्चिम उत्तरप्रदेश, पश्चिम-उत्तर मध्यप्रदेश और गुजरात में चल रही है। इस वजह से पारे में गिरावट हुई है, जो अगले 2 दिन बनी रहेगी। फिर 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। 29 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। जिसका असर 2 दिन बाद से प्रदेश में देखने को मिलेगा। इस कारण 1 से 4 फरवरी के बीच पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इंदौर, भोपाल और उज्जैन संभाग में मौसम साफ रहेगा। दक्षिण-पूर्वी हवा से गायब हो गई थी ठंड इससे पहले दक्षिण-पूर्वी हवाओं ने प्रदेश से ठंड जैसे गायब कर दी थी। 6 दिन से दिन-रात के तापमान में खासी बढ़ोतरी देखने को मिली। यहां शुक्रवार से तापमान में गिरावट शुरू हो गई। रात में भी पारा लुढ़का। वहीं, शनिवार को भी मौसम में ठंडक देखने को मिली। 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम 26 जनवरी: प्रदेश के सभी हिस्से में ठंड का असर रहेगा। खासकर सुबह और रात में मौसम सर्द रहेगा। 27 जनवरी: दिन-रात में ठंड का असर रहेगा। कुछ शहरों में हल्का कोहरा भी रह सकता है। recent visitors 162

मध्य प्रदेश का राज भवन घूमने का सुनहरा अवसर , जाने नियम

Golden opportunity to visit Raj Bhavan of Madhya Pradesh, know the rules MP News: मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल के निर्देश पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर तीन दिनों के लिए राजभवन के दरवाजे आम लोगों के लिए खुले रहेंगे. राजभवन में कई ऐसे दर्शनीय स्थान है जो इतिहास से जुड़े हुए हैं. इनका भ्रमण और अवलोकन आम लोगों द्वारा किया जा सकता है. राजभवन के अपर मुख्य सचिव के सी गुप्ता ने बताया कि राज्यपाल मंगू भाई पटेल के निर्देश पर राजभवन को आम लोगों के अवलोकन के लिए तीन दिनों तक खोला जाएगा. उन्होंने बताया कि आम नागरिक 25 से 27 जनवरी 2025 तक की निर्धारित समय अवधि में राजभवन देख सकते हैं. इसके लिए समय भी तय किया गया है. आम लोगों के लिए दोपहर 2:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक राजभवन खुला रहेगा. इसी प्रकार 26 जनवरी को प्रातः 11 से दोपहर 2:00 बजे तक राजभवन का भ्रमण किया जा सकेगा. संभावना जुटाए जा रही है कि तीन दिन की अवधि में हजारों की संख्या में लोग राजभवन को देखने के लिए जा सकते हैं. उन्हें गेट नंबर 2 से आवागमन की अनुमति मिलेगी. इतिहास को संजोए हुए है राजभवनराजभवन राज्यपाल का निवास होने के साथ-साथ इतिहास को अपने आप में संजोए हुए हैं. यहां पर तोप, आकर्षक प्राचीन‌ वस्तुओं के साथ-साथ एक विशाल वेंकट हाल भी है, जो कि काफी पुराना है. राजभवन की कई प्राचीन वस्तुएं आम लोगों को अपनी और आकर्षित करती है. इसके अलावा प्राचीन समय के लगे हुए झूमर भी राजभवन की खूबसूरती के साथ-साथ लोगों के आकर्षण का केंद्र माने जाते हैं. जिस क्षेत्र में राजभवन स्थित है वह 1880 तक एक सैन्य छावनी क्षेत्र था. इस क्षेत्र में किसी भी निजी निर्माण की अनुमति नहीं थी. 1880 में वर्तमान राजभवन का निर्माण भोपाल की नवाब शाहजहां बेगम ने ब्रिटिश अधिकारियों के ठहरने के लिए किया था. इसे शुरू में लाल कोठी नाम दिया गया था. 1880 के बाद से लाल कोठी भोपाल में तैनात ब्रिटिश राजनीतिक एजेंटों का आधिकारिक निवास बन गया. recent visitors 217

एमपी में शराबबंदी, अब उज्जैन काल भैरव का क्या होगा, संतों,,,,,

मध्यप्रदेश के उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की ओर से शराबबंदी का एलान करने के बाद बाबा महाकाल के सेनापति भगवान कालभैरव मंदिर, After prohibition of liquor in Ujjain जहां भगवान को श्रद्धालु शराब का भोग लगाते हैं, इस परंपरा के चलते मंदिर के बाहर आबकारी विभाग की दो सरकारी शराब दुकानें संचालित होती हैं। इन दुकानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शराब खरीदकर भगवान को अर्पित करते हैं और कई लोग इसे प्रसाद के रूप में भी ग्रहण करते हैं। लेकिन अब इस नई नीति से यह दोनो दुकाने बंद हो जाएगी। 17 दुकानों पर लग जाएगा तालाउज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने कहा कि इस मुद्दे पर फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है। आदेश आने के बाद नई आबकारी नीति के अनुसार ही निर्णय लिया जाएगा। वहीं उज्जैन शहर के नगर निगम क्षेत्र में 17 शराब की दुकान आती हैं, जिससे आबकारी विभाग को 242 करोड़ रुपए का रेवेन्यू मिलता है, After prohibition of liquor in Ujjainलेकिन अब मोहन सरकार कैबिनेट के फैसले के बाद इन 17 दुकानों पर ताला लग जाएगा और 242 करोड़ रुपए का नुकसान आबकारी विभाग को होगा। कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि कालभैरव के इस मुद्दे पर फैसला अभी बाकी है और जब आदेश जारी होगा, तब काल भैरव मंदिर के आसपास शराब बंदी के आदेश पर विचार किया जाएगा। इन 17 शहरों में लगा बैनमोहन यादव सरकार ने मध्य प्रदेश के 17 शहरों में शराबबंदी का फैसला किया। इन शहरों में उज्जैन, ओंकारेश्वर, मैहर, खजुराहो, महेश्वर, ओरछा, सांची, नलखेड़ा, सलकनपुर, जबलपुर, मंदसौर सहित अन्य जिलों का नाम शामिल है। सीएम मोहन ने कहा कि ये सभी क्षेत्र हमारी धार्मिक आस्था के केंद्र हैं। इसी नीति के आधार पर इन सभी क्षेत्रों में सरकार ने शराबबंदी का निर्णय लिया है। खास बात ये है कि, शराबबंदी वाले क्षेत्रों से हटाई जाने वाली सभी शराब दुकानों को अन्य किसी स्थानों या शहरों में विस्थापित भी नहीं किया जाएगा। यानी ये सभी दुकानें पूरी तरह से बंद होंगी। Read more: MP Cabinet Meeting: 17 धार्मिक स्थलों पर शराबबंदी पर मुहर, विशेष परिस्थितियों में मंत्री कर सकेंगे तबादले महाकाल के सेनापति है काल भैरवधार्मिक मान्यताओं के अनुसार काल भैरव बाबा महाकाल के सेनापति है। महाकाल दर्शन से पहले काल भैरव मंदिर में दर्शन किए जाते हैं। भगवान काल भैरव को आदिकाल से ही शराब का भोग लगाकर सबके सामने पिलाई जाती है। यही वजह है कि मंदिर के पास दो शराब की दुकानें हैं, जहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु करीब 5 लाख रुपए की शराब लेते है। उज्जैन में शराब बंदी को लेकर सवाल उठ रहा है कि काल भैरव मंदिर में दर्शन करने आने वाले भक्तों को शराब चढ़ाने के लिए शराब कहां से मिलेगी….? ऐसे में यहां शराब बंदी के आदेश को कैसे लागू किया जाएगा? संतों ने कहा लोगों को सीमित मात्रा में ही मिलेउज्जैन अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रामेश्वर दास जी महाराज ने कहा कि सरकार शराब बंदी लागू करे, लेकिन काल भैरव मंदिर में ख़ास ध्यान देकर नई नीति बनाए, ताकि लोग इसे सिर्फ चढ़ाने के उद्देश्य से ही खरीद सके। साथ ही भक्तों को दुकान से शराब सीमित मात्रा में ही मिले। [/more] recent visitors 200

MP Cabinet Meeting: 17 धार्मिक स्थलों पर शराबबंदी पर मुहर, विशेष परिस्थितियों में मंत्री कर सकेंगे तबादले

MP Cabinet Meeting Decisions: मध्यप्रदेश के महेश्वर में आज 24 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की अध्यक्षता में पहली डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। बैठक नर्मदा किनारे स्थित नर्मदा रिट्रीट में आयोजित हुई, जिसे अहिल्याबाई किले की थीम पर सजाया गया है। महेश्वर में हो रही यह ऐतिहासिक बैठक देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती वर्ष को समर्पित की गई है। लिए गए ये फैसले (MP Cabinet Meeting Decision): महू में भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय को 50 हजार करोड़ की राशि देने की घोषणा।विधि सेंटर आफ एक्सीलेंस के हिसाब से विकसित किया जाएगा।विस्तारित रूप से स्थापित करने के लिए​कल्याणी विभागों को प्रोत्साहित करने का प्रावधानविशेष परिस्थितियों में मंत्री कर सकेंगे तबादले2 लाख किसानों को 3 से 5 हार्स पावर की मशीनों के लिए 10 प्रतिशत की राशि देने पर पंप फ्री दिए जाएंगेभोपाल में बावड़िया कला पर नया सेतू के लिए 180 करोड़ की लागत से नया सेतू मिलेगापहले चरण में 17 नगर नगर पालिका, नगर पंचायत की दुकाने बंद होंगी। इन्हें दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया जाएगा। recent visitors 144