राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले महू पहुंचे CM मोहन यादव, कांग्रेस बोली- ‘खुद नहीं आए, उनका डर लाया है’

Jitu Patwari on Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गणतंत्र दिवस के अवसर पर महू पहुंचे जहां उन्होंने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतीक स्थली के दर्शन किए. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले सीएम मोहन यादव के महू आने पर जीतू पटवारी की प्रतिक्रिया आई है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि सीएम मोहन यादव अपने आप यहां नहीं आए, बल्कि उनका डर उन्हें महू खींच कर लाया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए जीतू पटवारी ने लिखा, “मुख्यमंत्री जी, सच यह है कि बाबा साहब की जन्म भूमि और संविधान की प्रतीक स्थली डॉ. अंबेडकर नगर (महू) आप नहीं आए, आपका ‘डर’ आपको यहां लेकर आया है. डर जनता का, डर लोकतंत्र की शक्ति का, डर संवैधानिक मूल्यों/मान्यताओं का. याद रखें कि संविधान के अस्तित्व को ही नकारने वाले आप जैसे कितने ही बीजेपी वाले आएंगे और चले भी जाएंगे, लेकिन बाबा साहब के पवित्र संविधान को छू भी नहीं पाएंगे.” राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पहुंचेंगे महूकांग्रेस ने कहा है कि सोमवार को मध्य प्रदेश के महू में ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ रैली को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी संबोधित करेंगे. इंदौर से करीब 25 किलोमीटर दूर महू भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता डॉ. बी.आर. आंबेडकर की जन्मस्थली है. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने रविवार को दावा किया कि रैली में 2 लाख से ज्यादा लोग हिस्सा लेंगे. संविधान की रक्षा का लेंगे संकल्पकांग्रेस ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मध्य प्रदेश के प्रभारी महासचिव जितेंद्र सिंह और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी रैली को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम के दौरान नेता और कार्यकर्ता संविधान की रक्षा का संकल्प लेंगे. भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार पर संविधान का ‘बार-बार अपमान’ करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी संविधान बदलने के लिए लोकसभा में 400 सीटें चाहती है. जीतू पटवारी ने दावा किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और सत्तारूढ़ पार्टी के नेता आरक्षण को चुनौती दे रहे हैं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल में आंबेडकर का अपमान किया था. पटवारी ने कहा, ‘‘ये सभी मुद्दे कांग्रेस के लिए चिंता का विषय हैं. कांग्रेस ने संविधान की रक्षा के लिए काम किया है, जिसके लिए पार्टी देश भर में ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान चलाएगी.” recent visitors 144

गणतंत्र दिवस सहभोज में हलवा-पूरी खाकर 55 बच्चे बीमार, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

55 children fell ill after eating halwa-puri at Republic Day banquet, administration ordered investigation खंडवा जिले के हरसूद विधानसभा क्षेत्र के कसरावद गांव में गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल में हुए सहभोज के दौरान फूड पॉइज़निंग का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि इस घटना से लगभग 55 बच्चे प्रभावित हुए। सभी बच्चों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हरसूद में भर्ती कराया गया है, उनका ईलाज जारी है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। बच्चे खतरे से बाहर हैं। हालांकि प्रशासन ने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। बताया जा रहा है कि सहभोज में परोसे गए भोजन की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। क्या है मामला? (Khandwa News)गणतंत्र दिवस के दिन सुबह झंडावंदन के बाद प्राइमरी, मिडिल स्कूल और आंगनवाड़ी के बच्चों को खीर, पूड़ी और हलवा परोसा गया। दोपहर तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन शाम करीब 6 बजे से बच्चों को उल्टी और दस्त की शिकायतें होने लगी। धीरे-धीरे बच्चों की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। शुरुआती तौर पर 15 बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन बाद में बीमार बच्चों की संख्या बढ़कर 55 हो गई। इनमें से 25 बच्चों का इलाज अब भी जारी है। डॉक्टरों ने फूड पॉइज़निंग की पुष्टि की है। अस्पताल में सुविधाओं की कमीघटना के बाद अस्पताल में बेड की कमी देखने को मिली। कई बच्चों को गैलरी में लेटाकर इलाज करना पड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की क्षमता सीमित होने के कारण इलाज में असुविधा हुई। प्रशासन ने दिया आश्वासनप्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने आश्वासन दिया है कि बच्चों की स्थिति अब स्थिर है। जल्द ही सभी को घर भेज दिया जाएगा। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर चिंता का माहौल है। प्रशासन ने भोजन वितरण के नियमों को और सख्त करने का निर्णय लिया है। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। recent visitors 181

महू पहुंचे CM सुक्खू और प्रतिभा सिंह: ‘जय भीम, जय बापू, जय संविधान’ में शामिल होंगे

CM Sukhu and Pratibha Singh reached Mhow: will join the Congress’s constitution campaign कल से 3 दिन दिल्ली में चुनाव प्रचार करेंगे हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इन्दौर। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज मध्यप्रदेश के महू पहुंच गए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस महू संविधान अभियान शुरू करने जा रही है। कुछ देर में इंदौर के पास बाबा साहेब की जन्मस्थली महू में ‘जय भीम, जय बापू, जय संविधान’ रैली में शामिल होंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी इसमें शामिल होने महू पहुंच गई हैं। महू में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद रहेंगी। मुख्यमंत्री सुक्खू आज शाम को वापस दिल्ली लौट आएंगे और कल से अगले तीन दिन दिल्ली में चुनाव प्रचार में जुट जाएंगे। कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री सुक्खू को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया है। लिहाजा वह दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए नजर आएंगे। recent visitors 210

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज 11.30 इंदौर आकर महू जाएंगे

Congress leader Rahul Gandhi will arrive in Indore today at 11.30 and go to Mhow  इन्दौर। देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज सुबह करीब 11.30 बजे चार्टर्ड प्लेन से इंदौर आएंगे। यहां से हेलिकॉप्टर से महू के लिए रवाना होंगे। वे महू में दशहरा मैदान स्थित हेलीपेड पर उतरेंगे। वहां आधे घंटे एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। इसके बाद वेटरनरी कॉलेज के पास स्थित हेलीपेड पहुंचकर मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित सभी पूर्व और कांग्रेस शासित राज्यों के वर्तमान और मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ लाखों की संख्या में कार्यकर्ता और संविधान को मानने वाले अनुयायी शामिल होंगे। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू से ‘जय बापू-जय भीम-जय संविधान अभियान’ रैली के आगाज किया जाएगा। recent visitors 127

मध्यप्रदेश वासियों को सर्द हवा व ठिठुरन से राहत कल से मिलेगी; 1 फरवरी से बारिश का दौर 

Madhya Pradesh residents will get relief from cold winds and chill from tomorrow; spell of rain to begin from February 1 भोपाल। सर्द हवाओं ने मध्यप्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट हुई है। शहडोल के कल्यापुर में तो पारा 5 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। सोमवार को भी मौसम में ठंडक बनी रहेगी। खासकर सुबह और रात में ठंड पड़ेगी, लेकिन इसके बाद पारे में फिर उछाल आएगा। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार-मंगलवार की रात से पारे में 3 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। 28, 29, 30 और 31 जनवरी को दिन में गर्मी और रातें ठंडी रहेगी, लेकिन 1 फरवरी से बारिश का दौर शुरू हो सकता है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से फरवरी के शुरुआती 4 दिन तक मौसम बदला रहेगा। 1 से 4 फरवरी के बीच पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इनमें रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग के जिले शामिल हैं। इंदौर, भोपाल और उज्जैन संभाग में मौसम साफ रहेगा। दक्षिण-पूर्वी हवा से गायब हो गई थी ठंड इससे पहले दक्षिण-पूर्वी हवाओं ने प्रदेश से ठंड जैसे गायब कर दी थी। एक सप्ताह तक दिन-रात के तापमान में खासी बढ़ोतरी देखने को मिली था, लेकिन शुक्रवार से तापमान में गिरावट शुरू हो गई। रात में भी पारा लुढ़का। वहीं, शनिवार-रविवार की रात में पारा फिर से पांच डिग्री के नीचे चला गया। 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम 27 जनवरी: प्रदेश के सभी हिस्से में ठंड का असर रहेगा। खासकर सुबह और रात में मौसम सर्द रहेगा। 28 जनवरी: दिन-रात में ठंड का असर रहेगा। कुछ शहरों में हल्का कोहरा भी रह सकता है। recent visitors 157

महापुरूषों की प्रतिमाओं पर ना विधुत सज्जा और ना तिरंगा ध्वज क्यों।

Why are there no electrical decorations or tricolour flags on the statues of great men? कल गणतंत्र दिवस पर विशेष समारोह आयोजित किया गया प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आदमकद बेनर होर्डिंग पोस्टर्स लगाऐं गये। इन्दौर। तिरंगा ध्वज उससे छोटा रखा गया मुख्य आयोजन जगह पर क्यों सवाल, साथ ही गणतंत्र दिवस था क्या नगरनिगम, मप्र शासन इन राष्ट्रीय नेताओं, महापुरूषों की, शहीदों की, बलिदानीयों की प्रतिमाओं के आसपास रोशनी नहीं करवा सकती थी। तिरंगा ध्वज खातिर जहां जहां स्टैंड बना हुआ है वहां वहां ध्वज नहीं फहराया जा सकता था। हालात यह है कि राजमोहल्ला स्थित भगतसिंह प्रतिमा पर गंदा कटा फटा राष्ट्रीय ध्वज लगा हुआ है,, और स्टैंड पर अन्य ध्वज,,, राष्ट्रीय संपतियों, शासकीय कार्यालयों पर, नगरनिगम कार्यालय पर आदि जगहों पर रोशनी की गई इन प्रतिमाओं पर क्यों नहीं कि। मप्र कांग्रेस कमेटी ने सीधे सीधे भाजपा सरकार और जिला प्रशासन तथा नगरनिगम परिषद् पर आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं का महिमा मंडन करने में सरकारी धन खैरात की तरह खर्च किए गए परंतु महापुरूषों, बलिदानी शहीदों ,, स्वतंत्रता संग्रामके नायकों को भूला दिया  क्योंकि ये सब संघ की विचारधारा से जुड़े हुए नहीं थे,संघ और भाजपा का चरित्र इससे स्पष्ट होता है। लेख  प्रमोद कुमार व्दिवेदी एड्वोकेट प्रवक्ता मप्र कांग्रेस कमेटी मप्र  recent visitors 127

सुरभि परिसर रहवासी कल्याण समिति द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह

Republic Day celebration by Surbhi Complex Resident Welfare Committee  सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल। गणतंत्र दिवस समारोह के इस अवसर पर परिसर के वरिष्ठ सदस्य उमेश व्यास जी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम का संचालन समिति के सचिव महेश शर्मा जी के द्वारा किया गया।अध्यक्ष  देवेन्द्र कुमार मिश्र ने गणतंत्र दिवस पर बधाई एवं शुभकामनायें देकर अपने विचार व्यक्त किये। समिति को  आगे बढाने एवं  सभी को एक साथ  अपनी ईमानदारी, मेहनत एवं लगन से सभी को परिसर के सुखद एवं समृद्ध बनाने के लिए काम करने को कहा हम सभी को परिसर के बने संविधान के अनुसार काम करना है l इस पर अपने विचार व्यक्त किये।  संयोजक डॉ आर के अग्रवाल जी, कोषाध्यक्ष शरद वत्स जी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष एच एस श्रीवास्तव जी, वरिष्ठ सचिव रमेश मूलचंदानी जी, सह सचिव एस के नामदेव जी, सह कोषाध्यक्ष दीपक अरगडे जी,अनिल वर्मा जी,पंकज झा जी, वाय एस परमार जी, राज अग्रवाल जी,बी के तिवारी जी, नितिन खोदरे जी,बी एल भाटिया जी,एवं दुर्गेश कुमार जी ने आज के पर्व पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देकर समिति को कैसे सुचारु रूप से आगे बढ़ाना है एवं आर्थिक मजबूती लाना है इस पर विचार व्यक्त किये l सचिव महेश शर्मा जी ने सभी का आभार व्यक्त किया l अन्त में मूलचंदानी जी ने सभी को इस पर्व पर लडडू खिलाकर पुनः धन्यवाद व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन  किया। recent visitors 182