भोपाल वासियों का खत्म हुआ लंबा इंतजार, जीजी फ्लाईओवर पर कल से दौड़ने लगेंगे आम वाहन

The long wait of Bhopal residents is over, normal vehicles will start running on GG flyover from tomorrow भोपाल। गायत्री मंदिर से गणेश मंदिर के बीच 148 करोड़ की लागत से बने जीजी फ्लाईओवर को 23 जनवरी से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। 2734 मीटर लंबा ये भोपाल का पहला सबसे लंबा फ्लाईओवर है। करीब दो साल देरी से बनकर तैयार हुए इस फ्लाईओवर को पूरा करने की भी 8 बार तारीखें बदल चुकी हैं। पीडब्ल्यूडी सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23 जनवरी को सुबह 11 बजे लोकार्पण का समय दिया है। 60% की राह बदलेगी वल्लभ भवन चौराहा से इस फ्लाईओवर पर करीब 60% ट्रैफिक गणेश मंदिर के पास उत्तर जाएगा। केवल एमपी नगर, ज्योति टॉकीज चौराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहा या व्यापमं चौराहा से होकर अपने मुकाम पर जाने वाले वाहन चालक ही फ्लाईओवर पर नहीं जाएंगे। फायदा ये होगा कि इन चारों स्पॉट पर ट्रैफिक की रफ्तार नहीं थमेगी। recent visitors 139

तहसील में रिश्वतखोर क्लर्क की दबंगई: बुजुर्ग महिला पर बरसाए जूते-थप्पड़

Bullying of bribe taking clerk in Bhind tehsil: Elderly woman slapped with shoes बताया जा रहा है कि आरोपी क्लर्क ने उस महिला से काम कराने के नाम पर रिश्वत भी ली थी। महिला ने जब उससे काम के बारे में पूछताछ की तो मामला गर्मा गया और इसी दौरान बाबू ने दफ्तर में सबके सामने उससे मारपीट शुरु कर दी। इस दौरान जब महिला का पति उसे बचाने आया, तो आरोपी ने उसे भी पीट दिया। घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है। ये वाकया एक बार फिर सरकारी दफ्तरों में अधिकारी-कर्मचारियों की दबंगई का उदाहरण पेश करता है। Clerk assaulted elderly woman in Bhind tehsil office : भिंड जिले की गोहद तहसील कार्यालय में एक बाबू ने बुजुर्ग महिला की सरेआम जूतों से पिटाई कर दी। उस महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि वो अपने काम के बारे में पूछताछ कर रही थी। घटना का एक वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। मामला सामने आने के बाद कलेक्टर ने आरोपी क्लर्क नवल किशोर गौड़ को सस्पेंड कर दिया है। घटना के बाद ये बात भी सामने आई है कि आरोपी क्लर्क ने महिला से काम करने के बदले रिश्वत ली थी। बावजूद इसके, काम पूरा नहीं हुआ। महिला जब तहसील दफ्तर पहुंची और अपने काम के बारे में पूछताछ करने लगी तो आरोपी ने उसपर जूते और थप्पड़ बरसाने शुरु कर दिए। इस दौरान महिला का पति उसे बचाने आया तो बाबू ने उसे भी पीट दिया। महिला ने काम के बारे में पूछताछ की तो दबंगई पर उतर आया क्लर्कसरकारी दफ्तरों में अधिकारी-कर्मचारी किस कदर दादागिरी पर उतर आते हैं, ये घटना इसका नमूना है। सोमवार दोपहर गोहद तहसील में 55 वर्षीय महिला दीपा जाटव अपनी ज़मीन से संबंधित काम सिलसिले गोहद तहसील कार्यालय पहुंची थी। आरोप है कि बाबू नवल किशोर गौड़ ने काम करवाने के नाम पर उससे रिश्वत ली थी, लेकिन फिर भी काम पूरा नहीं किया। जब महिला ने इस बात को लेकर पर सवाल उठाया तो क्लर्क के साथ उसकी बहस हो गई। बुजुर्ग महिला को जूतों-थप्पड़ों से पीटाविवाद बढ़ने लगा और बाबू नवल किशोर गौड़ ने महिला को पीटना शुरु कर दिया। उसने बुजुर्ग महिला महिला पर थप्पड़ और जूतों की बौछार कर दी। घटना के दौरान जब महिला का पति उसे बचाने आया, तो बाबू ने उसे भी पीट दिया। मारपीट के दौरान महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और कलेक्टर ने बाबू नवल किशोर गौड़ को निलंबित कर दिया गया। recent visitors 179

अहिल्या देवी की नगरी महेश्वर में 24 को कैबिनेट की बैठक, बस सेवा शुरू करने का हो सकता है ऐलान

Cabinet meeting on 24th in Ahilya Devi’s city Maheshwar, announcement may be made to start bus service. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 24 जनवरी को लोकमाता अहिल्या देवी की नगरी महेश्वर में कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में सरकार द्वारा प्रस्तावित प्रदेश में बस सेवा शुरू करने को मंजूरी मिलने की संभावना है। सरकार इस वर्ष के अंत तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में यात्री बस सेवा प्रारंभ करना चाहती है। शुरू में कुछ चयनित रूटों पर बसे चलाई जाएंगी। बैठक के बाद परिवहन विभाग इस प्रस्ताव को लेकर आगे की कार्रवाई तेज करेगा। इसके तहत बस सेवा संचालित करने के लिए एक कंपनी स्थापित की जाएगी, जो प्रदेश में यात्री बसों का संचालन करेगी। इस बैठक को लेकर सभी संबंधित विभाग तैयारियों में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्ष 2025 मालवा की महारानी पुण्यश्लोका अहिल्या देवी का 300 वां जयंती वर्ष है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने देवी अहिल्या माता की 300वीं जयंती मनाने का निर्णय लिया है। इस उपलक्ष्य में हम पूरे वर्ष अलग-अलग कार्यक्रम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैबिनेट की अगली बैठक मालवा की महारानी लोकमाता अहिल्या देवी को समर्पित की जाएगी। कैबिनेट की बैठक 24 जनवरी को लोकमाता की राजधानी रही धार्मिक नगरी महेश्वर में होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को जारी अपने संदेश में यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकमाता अहिल्या देवी का जीवन धार्मिकता, त्याग और करुणा का प्रतीक था। वे न केवल एक कुशल शासिका थीं, बल्कि एक आदर्श नारी और माता भी थीं। लोकमाता अहिल्या देवी के शासनकाल, उनकी कर्तव्यपरायणता, धर्म परायणता, सुशासन, दानशीलता, धार्मिकता आदि गुणों से हमें सद्मार्ग और सुशासन के जरिए लोक-कल्याण की असीम ऊर्जा और प्रेरणा मिलती है। उनके व्यक्तित्व की आभा से पूरा समाज आज भी उन्हें अत्यंत श्रद्धा से देखता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश की पावन धरा वह स्थान है, जहां रानी दुर्गावती, लोकमाता अहिल्या देवी, सम्राट विक्रमादित्य और राजा भोज जैसे प्रतापी एवं सुशासन लाने वाले शासक हुए हैं। इनके नाम और काम पर मध्यप्रदेश सदैव गौरवान्वित होता आया है। इस संदर्भ में महिला शासिका लोकमाता अहिल्या देवी का नाम भी अजर-अमर है। उनके नाम पर समर्पित मंत्रि-परिषद की बैठक में हम जनकल्याण से जुड़ी कई नवीन योजनाओं को मंजूरी देने जा रहे हैं। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की कि हम सब मालवा की लोकमाता अहिल्या देवी के पुण्य स्मरण में शामिल हों। वे स्वयं और सभी मंत्रीगण मिलकर अहिल्या माता को समर्पित मंत्रिपरिषद की बैठक के लिए महेश्वर जाएंगे और यही लोकमाता को उनके सद्कार्यों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। recent visitors 154

छतरपुर जिला हॉस्पिटल में कईं दिनों से एक्सरे मशीन खराब: डॉक्टर मरीजों को एक्सरे करने भेज रहे बाहर

X-ray machine is not working in Chhatarpur District Hospital since many days: Doctors are sending patients outside for X-ray छतरपुर । जिला अस्पताल में 15 जनवरी से एक्स-रे मशीन खराब पड़ी है, जिससे मरीजों को बाहर के निजी केंद्रों पर एक्सरे कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इससे मरीजों का खर्चा भी बढ़ रहा और परेशानी भी हो रही है। ताजा मामला सोमवार की रात का है, जब एक सड़क दुर्घटना में घायल संतोष राजपूत (30) को एक्सरे की जरूरत पड़ी। संतोष अपनी पत्नी सविता (29), बेटी आंशिका (6) और बेटे कार्तिक (डेढ़ वर्ष) के साथ पन्ना से मातगुवां जा रहे थे। छतरपुर रेलवे स्टेशन के पास एक कार (MP16CB 3786) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे चारों घायल हो गए। बाहर से कराना पड़ा एक्सरे जिला अस्पताल में भर्ती संतोष के दाएं पैर में गंभीर चोट के कारण डॉक्टरों ने एक्सरे की सलाह दी, लेकिन अस्पताल की मशीन खराब होने के कारण परिजनों को बाहर से 250 रुपए खर्च कर एक्सरे कराना पड़ा। चिंताजनक बात यह है कि घायल मरीज को स्ट्रेचर पर बाहर ले जाते समय कोई वार्ड बॉय या अस्पताल कर्मचारी साथ नहीं था। सिविल सर्जन बोले- दो दिन से मशीन खराब है सिविल सर्जन डॉ. जीएल अहिरवार का कहना है कि मशीन दो दिन से खराब है और जल्द ठीक करवा दी जाएगी। वहीं, दुर्घटना के संबंध में सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। recent visitors 203

एमपी में 2 दिन तेज ठंड, फिर 3° बढ़ेगा पारा: ग्वालियर चंबल में बारिश के आसार

2 days of severe cold in MP, then mercury will rise by 3°: Chances of rain in Gwalior Chambal भोपाल । मध्यप्रदेश में 2 दिन और तेज ठंड पड़ेगी। फिर दिन-रात का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार रात को ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभाग के जिलों में कोहरा रहा। इससे पहले दिन में भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में धूप खिली। सर्दी से राहत रही। आज मंगलवार को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा है। ग्वालियर-चंबल के हिस्से में हल्की बारिश होने का अनुमान भी है। कल बुधवार को निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा रहेगा। ग्वालियर, श्योपुर, दतिया, मुरैना, भिंड में हल्की बारिश हो सकती है। बर्फीली हवा का असर कम मध्यप्रदेश में अभी मौसम का मिला-जुला असर है। कहीं रात में तेज ठंड है तो कुछ शहरों में पारा 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा और दिन में सर्द हवाएं चल रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बर्फीली हवा की वजह से प्रदेश में ठंड का असर है। इस कारण रात के तापमान में ज्यादा गिरावट हो रही है। सोमवार को जेट स्ट्रीम हवा 260 किमी प्रतिघंटा से चलीं। हालांकि, प्रदेश में ठंडक कम हो गई। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। recent visitors 187

मंत्री इंदर सिंह परमार का राहुल गांधी पर विवादित बयान, बोले- ‘विदेशी मां का बेटा कभी…’

minister inder singh parmar controversial statement on rahul gandhi congress Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि विदेशी महिला का बेटा कभी भी देश भक्त नहीं हो सकता. राजधानी भोपाल में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने राहुल गांधी के बयान पर चाणक्य के समय के घटनाक्रम का जिक्र किया और कहा, “कांग्रेस के नेतृत्व को यह पता ही नहीं है कि हमें देश के साथ बोलना है या दूसरे देश के साथ. ताजा बयान देखिए, इस देश के राष्ट्रीय विचार का विरोध करते-करते भारत राज्य के खिलाफ बोलने का साहस हो गया है.” ‘विदेशी महिला का बेटा नहीं हो सकता देशभक्त’उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि चाणक्य के समय चंद्रगुप्त मौर्य ने एक विदेशी महिला से शादी की थी तब यह शर्त रखी गई थी कि महिला से पैदा हुआ पुत्र मगध का कभी सम्राट नहीं बनेगा, तब चंद्रगुप्त मौर्य को यह वचन देना पड़ा था.” उन्होंने कहा, “मेरी मान्यता है कि विदेशी मां का बेटा कभी देशभक्त नहीं हो सकता. राहुल गांधी के आचरण लगातार देश विरोध की तरफ आगे बढ़ रहे हैं और सारी दुनिया देख रही है.” गुटबाजी पर क्या कहा?वहीं कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा, “कांग्रेस में गुटबाजी है, नीचे तक गांव और पंचायत में भी गुटबाजी है, कांग्रेस बंटी हुई है. किसकी कांग्रेस, किस व्यक्ति की कांग्रेस, यह बड़ा रोग लग चुका है. कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने जो कहा है कि कांग्रेस खत्म हो जाएगी, वह सही है.” मंत्री इंदर सिंह परमार ने ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय में निजी महाविद्यालयों को मान्यता दिए जाने के मामले पर कहा कि पूरे ही मामले की जांच चल रही है. सरकार सख्त से सख्त कदम उठाने की तरफ आगे बढ़ रही है. इतना ही नहीं, जितने भी निजी महाविद्यालय चल रहे हैं, उनकी भोपाल स्तर से जांच चल रही है. सभी महाविद्यालयों का फिजिकल वेरिफिकेशन कराया जा रहा है. अब, मान्यता संबंधी नियम को भी बदला जाएगा, इसके लिए सरकार अपने स्तर पर निर्णय करेगी. recent visitors 220

छतरपुर : प्राइवेट क्लीनिक रेफर करने वाले डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई, जिला अस्पताल में केंद्रीय मंत्री का औचक निरीक्षण: गंदगी और अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

Union Minister’s surprise inspection of district hospital: expressed displeasure over dirt and disorder छतरपुर । जिला अस्पताल में सोमवार दोपहर को केंद्रीय मंत्री एवं टीकमगढ़ सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में फैली गंदगी और अव्यवस्थाओं को देखकर प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाई। सर्दी के मौसम को देखते हुए मंत्री ने भर्ती मरीजों को कंबल वितरित किए और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एक मरीज को तत्काल रक्त की आवश्यकता थी, जिसके लिए उन्होंने अपनी टीम को ब्लड डोनेट करने का निर्देश दिया। डॉक्टरों और क्लीनिक के खिलाफ की जाएगी कार्रवाईजब उनसे जिला अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा मरीजों को प्राइवेट क्लीनिक रेफर करने के मुद्दे पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कड़ा रुख अपनाया। मंत्री ने कहा कि जिला अस्पताल सभी मरीजों के इलाज के लिए प्राइवेट क्लीनिक भेजने वाले डॉक्टरों और क्लीनिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस मामले में सीएमएचओ और सिविल सर्जन से चर्चा करने की बात कही। recent visitors 174