बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी: एक क्लिक में नया बिजली कनेक्शन

भोपाल। नए साल में मध्य प्रदेश के लोगों को बिजली विभाग की ओर से बड़ी सौगात मिली है। अब उपभोक्ता एमपी ऑनलाइन के माध्यम से भी नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकेंगे। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जानकारी दी कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपने कार्यक्षेत्र के 16 जिलों के उपभोक्ताओं के लिए यह सुविधा शुरू की है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने एमपी ऑनलाइन के साथ अनुबंध किया है, जिससे उपभोक्ताओं को जनवरी के अंतिम सप्ताह से यह सुविधा उपलब्ध होगी। इस सेवा के तहत उपभोक्ता न केवल नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकेंगे, बल्कि गैर-कृषि उपभोक्ताओं का ईकेवाईसी, पीएम-सीएम किसान सम्मान निधि लाभार्थियों का सत्यापन, भार वृद्धि, और नाम परिवर्तन जैसे कार्य भी ऑनलाइन ही करवा सकेंगे। यह अनुबंध कंपनी मुख्यालय में प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल, निदेशक (वाणिज्य) सुधीर कुमार श्रीवास्तव, मुख्य महाप्रबंधक (वाणिज्य) स्वाति सिंह, और एमपी ऑनलाइन के बिजनेस हेड संदीप राजपाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस नई सुविधा के साथ बिजली उपभोक्ताओं के काम और भी सरल हो जाएंगे। ऊर्जा मंत्री ने इसे डिजिटल युग में उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए एक बड़ा कदम बताया है। recent visitors 159

अगले तीन महीने अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, प्रशासन एक्शन मोड में

भोपाल। मध्यप्रदेश में अगले तीन महीने तक अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दौर चलेगा। गृह विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनवरी से मार्च के बीच प्रदेश में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अपराधियों पर शिकंजा कसा जाए। आदतन अपराधियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई तेज की जाएगी और गंभीर मामलों में कलेक्टर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) का इस्तेमाल करेंगे। इसके अलावा, सभी जिलों के एसपी कलेक्टर को नियमित रूप से अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की रिपोर्ट सौंपेंगे। प्रदेश में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में है। आगामी तीन महीने में गुंडों और बदमाशों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जाएगी। सरकार की इस सख्ती से कानून-व्यवस्था के मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है। recent visitors 278

सर्द हवाओं से ठिठुरा मध्यप्रदेश, कईं जिलों में अलर्ट: भोपाल, सहित  जिले शीतलहर की चपेट में 

Madhya Pradesh shivers due to cold winds, alert in many districts: Bhopal and other districts in the grip of cold wave भोपाल । सर्द हवाओं से मध्यप्रदेश ठिठुर रहा है। आलम यह है कि दिन में भी कंपकंपी छूट रही है। वहीं कई शहरों में रात का टेम्परेचर 7 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। नए साल के पहले दिन भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर-उज्जैन समेत पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड रही। मौसम विभाग की माने तो अगले 3 दिन ऐसी ही ठंड पड़ेगी। गुरुवार को भोपाल, जबलपुर-ग्वालियर समेत 14 जिलों में शीतलहर का अलर्ट है। इससे पहले प्रदेश के 37 जिलों में सुबह मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। भोपाल, उज्जैन और शाजापुर में इतना घना कोहरा था कि विजिबिलिटी 50 मीटर ही रह गई थी। आज, गुरुवार को जिन जिलों में शीतलहर का अलर्ट है, उनमें भोपाल, ग्वालियर-जबलपुर के अलावा मुरैना, भिंड, दतिया, राजगढ़, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, उमरिया और कटनी भी शामिल हैं। बर्फबारी हो रही, इसलिए बढ़ रही ठंड वर्तमान में जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फबारी हो रही है। जिससे प्रदेश में सर्द हवाएं आ रही हैं। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी। जिससे हवा की रफ्तार तेज होगी और प्रदेश में ठंड का असर बढ़ जाएगा। इस कारण जनवरी में प्रदेश का मौसम ठंडा ही रहेगा। 20 से 22 दिन तक शीतलहर चलने का अनुमान है। बारिश थमते ही ठंड का असर बढ़ा बता दें कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की एक्टिविटी के चलते दिसंबर के आखिरी दिनों में बारिश और ओले का दौर रहा। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन समेत 45 से अधिक जिलों में बारिश हुई। वहीं, 20 जिले ऐसे रहे, जहां ओले भी गिरे। बारिश का दौर खत्म होते ही ठंड का असर बढ़ गया। साल 2024 की आखिरी रात भी ठंडी रही। वहीं, नए साल 2025 के पहले दिन सर्दी का असर बना रहा। अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम 2 जनवरी: भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोक नगर, सागर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, देवास, शाजापुर, सीहोर, हरदा, बैतूल, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, कटनी, उमरिया, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में मध्यम से घना कोहरा रहेगा। वहीं, भोपाल, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, राजगढ़, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, जबलपुर, उमरिया, कटनी में शीतलहर भी चलेगी। 3 जनवरी: जबलपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह में शीतलहर चलने का अलर्ट है। वहीं, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, विदिशा, गुना, अशोकनगर, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, उमरिया, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा छाया रहेगा। 4 जनवरी: निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा रहेगा। recent visitors 267

प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्री मुख्यमंत्रियों ने जो किया वही करने जा रहे हैं, सीएम मोहन

भोपाल ! मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव नए साल में नया प्रयोग करने जा रहे हैं। सीएम मोहन यादव, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और उमा भारती की तरह सीएम आवास पर जनता दरबार लगाएंगे। सीएम मोहन यादव लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और उसका समाधान करेंगे। सीएम आवास पर पहले जनता दरबार का आयोजन 6 जनवरी को होगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मोहन यादव से पहले राज्य के दो पूर्व सीएम उमा भारती और दिग्विजय सिंह जनता दरबार लगा चुके हैं। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस संबंध में कभी पहल नहीं की। सूत्रों के अनुसार, पहला जनता दरबार 6 जनवरी को सुबह 10 से 12 बजे तक होगा। सीएम हाउस पहुंचे लोगों से मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। लोगों की समस्या के समाधान के लिए अलग-अलग विभाग के अधिकारी भी मौजूद करेंगे जो लोगों की समस्या का तुरंत समाधान करेंगे। बताया जा रहा है कि जनता दरबार में ट्रांसफर और पोस्टिंग जैसे मुद्दों की कोई सुनवाई नहीं होगी। यहां केवल केवल बीमारी और जरूरतमंदों के आवेदनों पर ही सुनवाई होगी। बताया जा रहा है कि जनता दरबार में ग्रामीण इलाके से आए लोगों को प्राथमिकता मिलेगी। सीएम खुद उन लोगों की समस्या को सुनेंगे। पहले जनता दरबार में 500 से भी ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसके लिए विभाग स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मोहन यादव से पहले पूर्व सीएम उमा भारती भी जनता दरबार लगा चुकी हैं। पूर्व सीएम उमा भारती 2003 में राज्य की मुख्यमंत्री बनीं थी। वह लोगों की समस्या सुनकर उसका समाधान करती थीं। कहा जाता है कि जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचते थे जिस कारण से इसे बंद करना पड़ा था। मध्य प्रदेश में सबसे पहले दिग्विजय सिंह ने जनता दरबार लगाने की शुरुआत की थी। दिग्विजय सिंह 1993 से 2003 तक लोगों की समस्या सीएम आवास पर खुद सुनते थे। recent visitors 276

थाना अयोध्यानगर, जोन-2 पुलिस की चोर गिरोह पर ताबडतोड कार्यवाही, किया चोरी की 05 घटनाओं का पर्दाफास

सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल ! पुलिस ने 05 आरोपियों से सोने चांदी के जेवर सहित कुल 16 लाख रुपये का मसरुका बरामद आरोपी बदमाशों से पिस्टल, चाकू, छूरी, राड, टामी भी जप्तगिरोह में सागर, विदिशा, रायसेन तथा भोपाल के बदमाश थे शामिल कोई जल्दी अमीर बनने, कोई महंगे शौक पुरा करने तो कोई अपने कर्ज चुकाने के लिये बना चोरआरोपियों में रैकी तथा चोरी करने वालो की अलग अलग दो टीमे करती थी काम अयोध्यानगर पुलिस द्वारा हथियारबंद बदमाशो से 05 चोरी की घटनाओं में लगभग 16 लाख रुपये के मसरुका किया बरामद नगरीय क्षेत्र भोपाल मे चोर लुटेरो के विरुद्ध सख्त एवं कठोर वैधानकि कार्यवाही करने हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अति.पुलिस आयुक्त भोपाल अवधेश गोस्वामी द्वारा निर्देशित किया गया था उक्त तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-02 संजय कुमार अग्रवाल एवं अति. पुलिस उपायुक्त जोन- 02 महावीर सिंह मुजाल्दे एवं सहायक पुलिस आयुक्त अक्षय चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अयोध्यानगर महेश लिल्हारे के नेतृत्व में थाना पुलिस ने हथियार बंद आरोपियों को दबोचकर 05 चोरी की घटनाओं का खुलासा कर घटनाओं में चोरी हुये सोने चांदी के जेवर एवं घटना में प्रयुक्त 03 मो.सा. सहित लगभग 16 लाख रुपये का मसरुका जप्त करने में सफलता हासिल की है। घटना एवं कार्यवाही का विवरण- वरिष्ट अधिकारियो द्वारा अभियान स्वरुप संपत्ति संबंधी अपराध में आरोपियों को पकडने एवं शतप्रतिशत बरामदगी हेतु दिये गये दिशा निर्देशो के पालन में थाना अयोध्यानगर में थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने वर्षांत तथा तेज सर्द रातो में चोरी नकबजनी की घटना के फिराक में घुम रहे 5 आरोपियों को फेस-5 अऱहेडी रोड के पास से पकडकर हिकमत अमली से पुछताछ में 05 नकबजनी का खुलासा कर लगभग 16 रुपये का मसरुका पुलिस ने जप्त किया है। पकडे गये आरोपी में 01.शिवनारायण प्रजापति उर्फ चमन पिता स्व.हीरालाल प्रजापति उम्र 32 साल निवासी बडा बाजार सिटी कोतवाली विदिशा हाल पताः- म.न.251 लेबर कालोनी पिपलानी भोपाल । 02.जितेन्द्र राजपूत उर्फ जीतू पिता स्व.राजेन्द्र सिंह राजपूत उम्र 33 साल निवासी वृंदावन वार्ड अहमद नगर थाना गोपालगंज जिला सागर हाल पताः- एल-8 गौरीशंकर अपार्टमेंट थाना कटाराहिल्स भोपाल , 03.रजत कुंडे पिता मुन्नालाल कुंडे उम्र 29 साल निवासी म.न.265 लेवर कालोनी इन्द्रपुरी पिपलानी भोपाल हाल पताः- पानी की टंकी के पास ठाकुर साहब की चाय की दुकान के पास छावनी पठार बिलखिरिया भोपाल, 04.जसवंत सेन उर्फ गोलू पिता गुलाब सेन उम्र 25 साल निवासी पाल डेयरी के पास ओंमकारा सेवनिया थाना सूखीसेवनिया भोपाल, 05.नीरज मालवीय उर्फ सूर्या पिता मधुकर मालवीय उम्र 29 साल निवासी म.न.124 राधापुरम कालोनी डीमार्ट के आगे मैन रोड थाना कोलार रोड भोपाल द्वारा थाना अयोध्यानगर के 01. अप.क्र. 206/24 धारा 457, 380 भादवि में फरियादी जगदीश चन्द्र कपाडिया पुत्र स्व. भगवानदास कपाडिया नि. एमआईजी एच सेक्टर अयोध्यानगर भोपाल के घर से रात्रि में सोने चांदी के जेवर तथा नगदी, बरामद माल का विवरण – सोने के 04 कंगन, सोने का बडा हार-01, सोने की 02 अंगुठी, सोने के 01 जोडी झुमके, सोने की 02 अंगुठी, सोने के 01 जोडी टाप्स, चांदी की 01 जोडी पायल, चांदी की 01 बडी करदोनी, चांदी की 01 कटोरी व 01 चम्मच, चांदी की 05 जोडी पायल, चांदी की 01 बडी करदोनी, चांदी के 02 कडे बच्चे के, चांदी की पायल 01 जोडी, चांदी के 06 कडे बच्चो के, चांदी की 02 जोडी बडी पायल, चादीं की पायल 03 जोडी एवं घटना में प्रयुक्त मो.सा. एवेंजर MP04QE 2539, बजाज पल्सर क्र. MP04MH 3388 बजाज पल्सर क्र. UP94AD 1145, पिस्टर 01, छुरी, चाकू, रॉड, टामी इत्यादि सहित कुल लगभग 16 लाख रुपये कीमती मसरुका बरामद किया गया है। आरोपीशिवनारायण प्रजापति उर्फ चमन पिता स्व.हीरालाल प्रजापति उम्र 32 साल निवासी बडा बाजार सिटी कोतवाली विदिशा हाल पताः- म.न.251 लेवर कालोनी पिपलानी भोपालपढाई- 5वी, व्यवसाय- चाउमिन का ठेला लगाता था, अब कुछ नही करता। आपराधिक रिकार्ड-अप.क्र. 69/19 धारा 379 भादवि थाना पिपलानी भोपालअप.क्र. 170/19 धारा 379 भादवि थाना पिपलानी भोपालअप.क्र. 213/19 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना पिपलानी भोपालअप.क्र. 688/19 धारा 379 भादवि थाना पिपलानी भोपाल जितेन्द्र राजपूत उर्फ जीतू पिता स्व.राजेन्द्र सिंह राजपूत उम्र 33 साल निवासी वृंदावन वार्ड अहमद नगर थाना गोपालगंज जिला सागर हाल पताः- एल-8 गौरीशंकर अपार्टमेंट थाना कटाराहिल्स भोपालपढाई- 12वी, व्यसाय- खेती किसानी गांव मेंआपराधिक रिकार्ड- रजत कुंडे पिता मुन्नालाल कुंडे उम्र 29 साल निवासी म.न.265 लेवर कालोनी इन्द्रपुरी पिपलानी भोपाल हाल पताः- पानी की टंकी के पास ठाकुर साहब की चाय की दुकान के पास छावनी पठार बिलखिरिया भोपालपढाई- 5वी, व्यवसाय- पीओपी फाल सिलिंग का कामआपराधिक रिकार्ड- जसवंत सेन उर्फ गोलू पिता गुलाब सेन उम्र 25 साल निवासी पाल डेयरी के पास ओंमकारा सेवनिया थाना सूखीसेवनिया भोपालपढाई- 8वी, व्यवसाय- ड्रायवरआपराधिक रिकार्ड- नीरज मालवीय उर्फ सूर्या पिता मधुकर मालवीय उम्र 29 साल निवासी म.न.124 राधापुरम कालोनी डीमार्ट के आगे मैन रोड थाना कोलार रोड भोपालपढाई- 12वी, व्यवसाय- ड्रायवर हैआपराधिक रिकार्ड – सराहनीय भूमिका – निरीक्षक महेश लिल्हारे, उनि विजय सिंह, उनि. सुदील देशमुख, सउनि मनोज कछवाहा, सउनि संजय बरखने, प्रआर. 2233 रूपेश जादौन , प्रआर 1177 अमित व्यास, प्रआर 3178 ब्रजेश सिंह, प्रआर 860 मनीष मिश्रा, प्रआर. 154 सुनील राय, प्रआर. 885 कल्याण सिंह , आर 2115 मनोज जाट, आर 3523 जितेन्द्र उच्चारिया, आर. 4063 पुष्पेन्द्र सिंह , आर. 4548 मनमोहन मेहरा , आर.3424 अमरीश तिवारी , आर. 1055 प्रदीप दामले , म.आर. 4425 मुस्कान सराठे, आर. 198 दीपक (तकनीकी सेल उपायुक्त कार्यालय जोन- 02), आर. 1302 आकाश भास्कर (तकनीकि सेल उपायुक्त कार्यालय जोन- 02) की सराहनीय भूमिका रही । recent visitors 131

भोपाल आबकारी विभाग की नये वर्ष के दौरान अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही

सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल ! आज दिनाँक 31.12.2024 को कलेक्टर जिला भोपाल कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त आबकारी जिला भोपाल दीपम रायचुरा के मार्गदर्शन में भोपाल आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी आर.जी. भदौरिया के नेतृत्व में आबकारी टीम भोपाल द्वारा नये वर्ष के दौरान विशेष अभियान चलाया जाकर नीलबड, रातीबड़, सीहोर रोड़, गॉधीनगर, करोंद क्षेत्रों में अवैध मदिरा के उत्पादन, संग्रहण, विकय एवं परिवहन तथा होटल/रेस्टोरेंट / ढाबों पर ग्राहकों के द्वारा अवैध तरीके से मदिरा उपभोग करने वालों एवं मदिरा का उपभोग कराने वाले होटल/रेस्टोरेंट/ ढाबों यथा-हाउस ऑफ वेल्यू, एस.एन. क्लासिको, उड़ता पंजाब रेस्टोरेंटों के संचालकों के विरूद्ध म०प्र० आबकारी अधिनियम, 1915 की धाराओं के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध किये गये है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि हाल ही में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब तस्कर धनसिंह रघुवंशी, तेजसिंह यादव, अनिल अहिरवार, हेमवती बाई, अमन चंडालिया, आशिफ खाँ, जितेन्द्र गुर्जर, विक्की सरदार को अवैध शराब तस्करी के आरोप में जेल भेजा जा चुका है। निम्न अवैध शराब तस्करों पर विभाग द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही हैं: 1. गोल्डन, 2. मनोज 3. सुरेश पर आबकारी विभाग के द्वारा अवैध शराब तस्करी/विकय के पूर्व में प्रकरण पंजीबद्ध है। सहायक आबकारी आयुक्त, दीपम् रायचुरा के द्वारा बताया गया कि आबकारी विभाग के द्वारा अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, जिससे शराब तस्करों में हड़कंप एवं अफरा-तफरी का माहौल है। recent visitors 118

मलयाली चैरिटेबल सोसायटी, भोपाल: एक समाजसेवा की मिसाल

सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल ! मलयाली चैरिटेबल सोसायटी, भोपाल मध्य प्रदेश शासन के तहत पंजीकृत एक चैरिटेबल सोसाइटी है, जिसमें सभी धर्म के सदस्यों द्वारा संचालित है, जो हमारे आसपास रहने वाले पीड़ित लोगों की भलाई एवं समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। संस्था द्वारा निम्नलिखित सेवाएं एवं सहायता प्रदान करती है:- 1. कैंसर रोगियों / गरीबों को चिकित्सा एवं वित्तीय सहायता, 2. गरीब परिवार के छात्रों की शिक्षा में सहायता 3. श्रवण एवं मूक बाधितों एवं दिव्यांग जनों की सहायता, 4. कृत्रिम पैर/अंग-भुजा आदि निःशुल्क प्रदान करना, 5. गरीब परिवारों को उनकी अविवाहित पुत्री के विवाह के लिए सहायता, संस्था द्वारा हर शनिवार को नियमित रूप एम्स अस्पताल में करीब 600-650 लोगों को भोजन वितरित किया जाता है। संस्था के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि संस्था भविष्य में भी अपने इस समाज सेवा के कार्य को जारी रखेगी तथा और ज्यादा बेहतर तरीके से कार्य कर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक मदद पहुंचायेगी एवं अपने कार्यक्षेत्र की परिधि का विस्तार करेगी। recent visitors 115