एमपी में बादल छाए: बर्फीली हवाओं से प्रदेश में ठिठुरन, फेंगल तूफान ने 6° तक बढ़ाया रात का पारा

Clouds in MP: Cold winds bring chill in the state, Fengal storm raises night temperature by 6° भोपाल । Weather update today मध्यप्रदेश में इस समय 2 तरह का मौसम है। ‘फेंगल’ तूफान की वजह से प्रदेश में बादल छाए हुए हैं और रात का टेम्परेचर 6 डिग्री तक बढ़ गया है। दूसरी ओर, बर्फीली हवाओं की वजह से ग्वालियर-चंबल ठिठुर रहे हैं। अगले 2-3 दिन तक तूफान का असर रहेगा। बादल छाए रहेंगे और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद पूरे प्रदेश में फिर से सर्दी बढ़ जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया, जब भी बादल रहते हैं तो रात के तापमान में गिरावट की बजाय बढ़ोतरी होती है। इस समय भी ऐसा ही मौसम है। पिछली 2 रात से भोपाल, उज्जैन, इंदौर समेत कई शहरों में पारे में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, ठिठुरन की वजह सर्द हवाएं हैं। अभी प्रदेश में औसत 8 से 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से उत्तरी हवाएं चल रही हैं। बादल छाए रहेंगे, पर बारिश के आसार नहीं मंगलवार को प्रदेश के दक्षिणी हिस्से यानी, छिंदवाड़ा, सिवनी, बैतूल समेत कई जिलों में बादल छाए रहे। मालवा-निमाड़, बुंदेलखंड, बघेलखंड में भी बादल रहे, जबकि मालवा-निमाड़ में भी कभी बादल तो कभी मौसम साफ रहा। वैज्ञानिक यादव के अनुसार, अगले 2 दिन तक बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश के आसार नहीं है। recent visitors 288

किसानों पर मेहरबान प्रदेश सरकार, करेगी पैसों की बारिश, जल्द खातों में आएगी इतनी राशि

भोपाल : प्रदेश में कोदो-कुटकी जैसे मिलेट्स की पैदावार करने वाले किसानों को मोहन सरकार बोनस देने की तैयारी कर रही है. बोनस के रूप में सरकार किसानों को 40 करोड़ रुपए का बोनस देगी. किसानों को प्रति हेक्टेयर 3900 रुपए का बोनस दिया जाएगा. हालांकि, धान खरीदी के साथ सरकार ने मक्का और बाजरा की खरीदी तो शुरू कर दी, लेकिन इसके साथ कोदो-कुटकी की खरीदी शुरू नहीं की जा सकी है. ऐसी फसलों को बिना खरीदे ही किसानों को राहत देने की तैयारी की जा रही है. प्रदेश की मोहन सरकार ने मिलेट्स के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मिलेट्स की खरीदी का निर्णय लिया था. लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी मिलेट्स की खरीदी नहीं कराई जा सकी. ऐसे में किसानों को कोदो-कुटकी की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने किसानों को 3900 रुपए प्रति हेक्टेयर का बोनस देने का निर्णय लिया है. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी गई थी. सरकार ने निर्णय लिया था कि प्रदेश में कोदो को 20 रुपए और कुटकी को 30 रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदा जाएगा. किसानों को प्रति किलो 10 रुपए प्रोत्साहन राशि दिए जाने का भी निर्णय लिया गया था. राज्य सरकार ने मिलेट्स की खरीदी से लेकर इसके प्रसंस्करण, ब्रांडिंग और मार्केटिंग के लिए मिलेट्स फेडरेशन का भी गठन किया था लेकिन फेडरेशन के गठन में देरी, खरीदी, परिवहन और स्टोरेज की व्यवस्था को लेकर सरकार इस साल मिलेट्स की खरीदी नहीं कर सकी. कृषि विभाग के सचिव एम.सेलवेंद्रन के मुताबिक, ” किसानों को बोनस की राशि जल्द ही जारी की जाएगी. इसे लेकर तैयारियां चल रही हैं. प्रदेश में करीबन 1 लाख हेक्टेयर में कोदो-कुटकी की बुआई की गई है. प्रदेश में आमतौर पर मंडला-डिंडोरी और जबलपुर इलाके में ही अधिकतर कुटकी का उत्पादन होता है.” recent visitors 185

विपणन संघ में प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया संविधान दिवस

Constitution Day celebrated as Inspiration Day in Marketing Association भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित भोपाल में संविधान दिवस को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन अजाक्स विपणन संघ के प्रान्तीय विभागीय अध्यक्ष सत्य विजय चन्दन के अनुरोध पर शाम 5.30 बजे किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहब डाॅक्टर भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर बुद्ध वन्दना के साथ हुआ। संविधान की उद्देशिका का वाचन विपणन संघ के मुख्य महाप्रबंधक (वित्त) राजेश कुमार बाजपेयी के साथ उपस्थित समस्त वरिष्ठ अधिकारीगण तथा कर्मचारियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने डॉ अम्बेडकर के जीवन संघर्षों पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के समापन पर में सत्य विजय चंदन ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश कुमार बाजपेयी, रोहित कुमार जैन, योगेश जोशी, भगवान सिंह खेड़ेकर, रोमेन तिर्की, श्रीमति मोना द्विवेदी, राकेश हेडाऊ, कमलेश ढोके, शैलेन्द्र कोचक, कमलेश चौधरी, राजेश बाथम, नितिन मिश्रा, शिशिर जैन, विनोद उपाध्याय, श्रीमति भावना सेयके, अर्जुन सिंह ठाकुर, मनोज डण्डेरवार, मिथलेश सोनकर, आनन्द विडवैकर, सुरेश पटेल, श्रीमति शर्मिला साहू, निखिल सक्सैना, रिषी राठौर, श्रीमति अल्पना गुप्ता, योगेन्द्र राजपूत, मोहम्मद फईम खांन, श्रीमति नेहा लाल, श्रीमति वृन्दा गुप्ता, ओमप्रकाश बाघेला, श्रीमति कविता वर्मा, सोहन सिंह उईके, ललित कुमार फलसौदिया, मनोज कुमार अग्निहोत्री, श्रीमती शीला चौधरी, श्रीमति प्रतिभा निमौरे, श्रीमति हर्षा आसेरी, श्रीमति सुहानी प्रधान, श्रीमती मीनाक्षी जोशी, नितिन गौर, समीउल्लाह खान, श्रीमति रजनी नेवरेती, श्रीमति रोशनी व्यास, नन्द किशोर तेलंग, वरूण चौबे, पवन विश्वकर्मा, सिमरनजीत सिंह, श्रीमति नन्दिनी बौद्ध, मोहम्मद मसूद खान, अवध बिहारी शर्मा, रमाकान्त तिवारी, श्रीमति आशा सोनी, संजय कौशल, ओपी पाण्डे, सतीश नागर, श्रीमति नेहा चौहान, श्रीमति पूर्णिमा घोष, श्रीमति सपना राय, श्रीमति अपर्णा जैन, राजीव पटेल, विवेक श्रीवास्तव, तीरथ सिंह रावत, श्रीमति कमला बाई, श्रीमति बतुल बाई, मिस्टर सिंह, श्रीमति फ्लोरैन्श मसीह, श्रीमति बाॅबी बाथम, श्रीमति शीतल बाथम, श्रीनिवास सोनी, महेश घुमाने, मुकेश कुमार धौलपुरे, होल्कर यादव, कमल किशोर झारिया, पदम बहादुर, प्रीतम नागर, श्रीमति कमलेश देश, धर्म सिंह नेपाली, देवेश शुक्ला, नन्हे सिंह, मोहम्मद समी हुसैन, अक्षय जैन, राजा मैना, लालजी पाण्डे, राजकुमार उपाध्याय, अजय कुमार श्रीवास्तव, भरत साहूश्री प्रकाश सिंह, प्रशांत उदय, श्रीमति माया अहिरवार, मोहन, महेश जाटव, पलक, विशाल डहेरिया, सौरभ गुप्ता के अलावा डाटा एन्ट्री आपरेटर और सुरक्षा प्रहरी के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। recent visitors 89

डोली देवी अहिरवाल के महापरिनिर्वाण पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Tribute meeting organized on Mahaparinirvana of Doli Devi Ahirwal भोपाल। मध्य प्रदेश सर्व जाटव संघ के पूर्व अध्यक्ष रामसिंह अहिरवाल की धर्मपत्नी श्रीमती डोली देवी अहिरवाल का 15 नवंबर 2024 को महापरिनिर्वाण हो गया था। उनके परिवार को संबल प्रदान करने द बुद्ध भूमि धम्मदूत संघ मप्र के अध्यक्ष भदंत शाक्यपुत्र सागर थैरोजी, कोषाध्यक्ष भंते राहुलपुत्र के सानिध्य में बुद्ध वंदना की गई। इसी दिवस 26 नवंबर 2024 को संविधान दिवस होने के कारण उपस्थित जन समूह के साथ भारतीय संविधान की उद्देशिका का भी वाचन कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भदंत शाक्यपुत्र सागर थैरोजी व भंते राहुलपुत्र, स्व श्रीमती डोली देवी अहिरवाल के पति एवं सर्व जाटव संघ के पूर्व अध्यक्ष रामसिंह अहिरवाल, बेटे एवं पुत्रवधू श्रीमती लक्ष्मी -दिनेश बिजोले, श्रीमती चंचल-महेश बिजोले, श्रीमती मनोरमा-अरुण बिजोले, श्रीमति श्रुति-चंद्रशेखर बिजोले तथा बेटी-दामाद श्रीमती सरोज-सत्य विजय चन्दन, श्रीमती मीना-डॉक्टर शेखर अहिरवार तथा नाती-नातिन अभिजीत चन्दन, अभिषेक चन्दन, प्रिंसी अहिरवार, मिशेख अहिरवार तथा पोता-पोती पलक बिजोले, तनिष्क बिजोले, डिंपी बिजोले, मिली बिजोले, मेहुल बिजोले, गुनगुन बिजोले, टीशा बिजोले, पल्लवित बिजोले के साथ दलित इंडियन चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज (डिक्की) के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिरवैया व उनके अन्य पदाधिकारीगण एवं परिवार के समस्त नाते रिश्तेदार ईष्ट मित्र एवं सहयोगी, मार्गदर्शक उपस्थित रहे। recent visitors 268

मध्यप्रदेश: तीन तहसीलें बनेंगी जिला! मुख्यमंत्री मोहन यादव का है प्लान

भोपाल. मध्यप्रदेश में जिले बनाने की मांग तेजी से उठ रही है। आने वाले समय में प्रदेश के कई जिलों और संभागों का नक्शा जल्द बदल सकता है। सरकार के द्वारा पुनर्गठन आयोग का गठन कर दिया गया है। जिसमें रिटार्यड आईएएस मनोज श्रीवास्तव और मुकेश कुमार शुक्ला को नियुक्त किया गया है। पुनर्गठन आयोग को जिम्मेदारी दी गई है कि प्रदेश में संभाग, जिले, तहसील, विकासखंड का नए सिरे से सीमांकन कर रूपरेखा तैयारी किए जाएंगे। इन तीन तहसीलों को जिला बनाने की तैयारी बीना को जिले बनाने की मांग पिछले 40 साल से हो रही है। विधायक निर्मला सप्रे ने बीना को जिला बनाने की मांग को लेकर बीजेपी ज्वाइन की थी, लेकिन खुरई को भी जिला बनाने की लॉबिंग होने लगी। बीना की सागर से दूरी लगभग 75 किलोमीटर है। अगर बीना नया जिला बनता है तो खुरई, बीना, मालथौन, कुरवाई, पठारी, बांदरी जैसी जगहों को इसमें शामिल किया जा सकता है। सिरोंज को बनाया जा सकता है नया जिला सिरोंज तहसील की विदिशा से दूरी करीब 85 किलोमीटर है। वहां के लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए विदिशा आने में काफी समय लग जाता है। जिससे की समय की बर्बादी होती है। अगर सिरोंज जिले के अस्तित्व में आता है तो लटेरी तहसील और ग्राम पंचायत आनंदपुर को इसमें शामिल किया जा सकता है। इधर, आनंदपुर को गुना जिले में शामिल करने का भी सुझाव दिया गया है। क्योंकि गुना की दूरी आनंदपुर से सिरोंज के बराबर है। नए जिले के अस्तित्व में आ सकता है पिपरिया नर्मदापुरम से अलग करके पिपरिया को अलग जिला बनाया जा सकता है। क्योंकि नर्मदापुरम से पिपरिया की दूरी 70 किलोमीटर है। पहाड़ी रास्तों से गुजरने में करीब 2 घंटे का समय लग जाता है। विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान पिपरिया को जिला बनाने की मांग को लेकर धरना, प्रदर्शन और हड़ताल भी की गई थी। बता दें कि, सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा था कि हमने सरकार बनाई तो हमने इस बात पर ध्यान दिया कि एमपी भौगेलिक दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। क्षेत्रफल में बड़ा तो है, लेकिन समय के साथ कुछ कठिनाइयां भी आई हैं। जिले तो बढ़ गए हैं, लेकिन सीमाओं को लेकर विसंगतियां हैं। recent visitors 86

धानुक समाज विकास संघ भारत (वंशकार,बरार)द्वारा बैठक का आयोजन

Meeting organized by Dhanuk Samaj Vikas Sangh India (Vanshkar, Berar) भोपाल ! विधायक विश्रामगृह भोपाल में बैठक का आयोजन किया गया बैठक में कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट बीपी बंसल रा.अध्यक्ष, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री भगवान दास सबनानी जी दक्षिण पश्चिम विधायक एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा ने मोबाइल फोन पर समाज को राजनैतिक,भागीदारी एवम् समाज की मांगे पूर्ण करने का आश्वासन दिया तथा सीधी जिले में धानुक समाज महेश बंसल ने वर्ष २०२१ में नहर में बस गिरने के कारण 2 लोगों की जिंदगियां बचाई,३६ लाशों को नहर से निकाला,कलेक्टर सीधी ने सीएम को पत्र लिखकर महेश बंसल को आर्थिक सहायता, प्रशंसा पत्र दिलवाने के लिए पत्र लिखा एवम् प्रधानमंत्री ने सीएस एमपी को पत्र लिखा परंतु कोई फायदा नही मिला। एमपी में समाज की राजनैतिक भागीदारी के संबंध में चर्चा की, रोजगार, शिक्षा,खेलों पर चर्चा की गई।धानुक समाज के मध्य प्रदेश के विभिन्न जिले, संभाग, प्रदेश, राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद थे वहीं समाज के सुनील वर्मारा, कोषाध्यक्ष,राजगढ़ से महेश वर्मा,मांगीलाल वंशकार, गुना से रामबाबू वंशकार, सीधी से महेश बंसल,सागर से मूलचंद उरया,सागर संभाग अध्यक्ष आत्माराम वर्मा,बी एल वर्मा गोविंद सिंह मधोलिया,पवन भरतेलिया, निलेश इंदौर,ज्ञान बाई बंसलखुरई, आरडी जराह, अनूप कुमार बेन,गुलशन वेनजबलपुर,राजू धानक झाबुआ,भगवत बंसल, मुन्नालालदमोह, शुभम टिकलियाहोशंगाबाद, नेपाल बनाफल,रवि बंसलरीवा, जोकेश वर्मानिवाड़ी, समर सतना, कमलेश बंसेल, गोपालखंडवा,उज्जैन संतोष सांडिया,ओमप्रकाश नागेले उज्जैन,शुभम वंशकार_ छिंदवाड़ा,भगवान सिंह दतिया, आशीषहरदा, प्रेमदेवास, सुनील नागेलेग्वालियर,राजेश बैतूल,बिरेंद्र वर्मा,संजू_इंदौर वीपी बंसल,श्यामसुंदर,जयराम बमरेले,महेश, विक्रम,राघवेंद्र, छोटेलाल,डमरू,विनोद,उत्तम,व अन्य जिलों से समाज बंधु शामिल हुए। recent visitors 267

अगले 48 घंटों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मध्य प्रदेश में फेंगल तूफान का असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में रविवार को प्रदेश में सबसे कम सात डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा। राजधानी सहित 11 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, हवाओं का रुख बदलने से कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने लगे हैं। इस वजह से न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन ठंड का जलवा बरकरार रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में देश के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में जेट स्ट्रीम बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में तूफान फेंगल कुछ कमजोर पड़ने के बाद गहरा अवदाब का क्षेत्र बन गया है। इसके पुड्डूचेरी के आसपास टकराने के आसार हैं। पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। तूफान फेंगल का असर मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि तूफान फेंगल के असर से हवाओं का रुख बदलने लगा है। इस वजह से कहीं-कहीं मध्यम एवं ऊंचाई के स्तर पर बादल छा रहे हैं। इस वजह से न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने के आसार हैं। उधर, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी, वर्षा होने की भी संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर एक बार फिर तापमान में गिरावट होने की संभावना है। 10 डिग्री से कम तापमान वाले शहर राजगढ़- 7.0 नौगांव- 7.2 भोपाल- 8.6 रायसेन- 9.0 टीकमगढ़- 9.0 खंडवा- 9.4 खजुराहो- 9.4 बैतूल- 9.5 उमरिया- 9.5 गुना- 9.6 ग्वालियर- 9.8 -, तापमान डिग्री सेल्सियस में। recent visitors 55