पाकिस्तान इमाम ने बताया बिजली का बिल बचाने का नुक्सा, Meter पर ‘जम-जम’ लिखो

कराची कोई शख्स बिजली के बिल से परेशान है, तो उसे क्या करना चाहिए? कोई कहेगा कि बिजली का कम से कम इस्तेमाल करें, ज्यादा खपत वाले उपकरणों (जैसे AC या हीटर) को सीमित समय के लिए चलाएं. लेकिन अगर कोई इस समस्या का बिल्कुल अलग समाधान बताए. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तान के मौलाना ने बिजली का बिल कम करने का ऐसा अनोखा तरीका बताया कि सुनने वाले हैरान रह गए. यह क्लिप अब तेजी से वायरल हो रही है. पाकिस्तान के एक प्राइवेट चैनल पर एक शो प्रसारित होता है, जिसका कॉन्सेप्ट यह है कि मौलाना आजाद जमील नाम के शख्स लोगों की समस्याएं सुनते हैं और उनके समाधान बताते हैं. बिजली के मीटर और 'जमजम' का क्या कनेक्शन?   इसी कड़ी में, कराची के एक शहरी ने शो में सवाल किया कि उसका बिजली का बिल बहुत ज्यादा आता है और उसने इसका कोई हल जानना चाहा. इस पर मौलाना आजाद जमील ने बिजली का बिल कम करने का एक अनोखा हल बताया. उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घर में बिजली का बिल ज्यादा आता है, वे अपने बिजली के मीटर पर उंगली से 'जम-जम' लिखें, इससे उनके बिल में कमी आएगी. पाकिस्तानी मौलाना का यह बयान देखते ही देखते वायरल हो गया. कुछ लोगों ने इसे सुनकर सिर पकड़ लिया, जबकि कुछ का मानना था कि शायद यह एक तंज था. हालांकि, पाकिस्तान के कई लोगों ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं. किसी ने कहा कि दरअसल, मौलाना साहब का असली मतलब यह था कि उंगली उन स्विचों पर रखें, जो बेवजह चालू हैं-जैसे पंखे या AC के स्विच पर उंगली रखें. अगर ऐसा किया जाए, तो अगले महीने तक बिजली का बिल खुद ही कम हो जाएगा! हालांकि, कई लोगों ने इस नुस्खे को आजमाया और अपने अनुभव कमेंट में अपने अनुभव भी शेयर किए. किसी ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ा, जबकि किसी और का कहना था कि उन्होंने दो बार 'जम-जम' लिख दिया, जिससे उनका बिजली का बिल अब दोगुना आने लगा.   recent visitors 54

माफी नहीं मांगूंगा… BJP विधायक चिंतामणि मालवीय का पार्टी के खिलाफ मोर्चा, कांग्रेस का भी मिल गया साथ

ujjain kumbh land acquisition controversy chintamani malviya उज्जैन ! बीजेपी विधायक चिंतामणि को राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने नोटिस भेजा है. इस पर चिंतामणि ने कहा है कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिली है. अगर मिलती भी है तो मैंने कुछ भी ग़लत नहीं कहा है. मैं माफ़ी नहीं मांगूंगा.उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ को लेकर बवाल मचा हुआ है. बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय ने विधानसभा में मुद्दा उठाया और कहा कि उज्जैन के किसान परेशान हैं और डरे हुए है. उनकी ज़मीन जबरदस्ती अधिग्रहण की जा रही है. इस बयान के बाद अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने उन्हें नोटिस जारी किया है. नोटिस में कहा गया है कि आज सार्वजनिक जगह पर बयानबाजी कर पार्टी की छवि धूमिल कर रहे हैं. बीजेपी की ओर से भेजे गए नोटिस में चिंतामणि को 7 दिनों जवाब देने के लिए कहा गया है. मुझे नोटिस नहीं मिलाइस मामले पर आलोट विधायक चिंतामणि मालवीय ने कहा कि मैं बीजेपी का प्रतिबद्ध कार्यकर्ता हूं. मैंने जो कुछ कहा, वो सदन के अंदर का विषय है. मैंने कुछ भी ग़लत नहीं कहा है. मैं माफ़ी नहीं मांगूंगा. पार्टी का नोटिस अभी मुझे प्राप्त नहीं हुआ है. अगर मुझे मिलेगा तो मैं उसके तथ्यानुरूप जवाब से पार्टी को अवगत कराऊंगा. उन्होंने कहा था कि भू-माफियाओं की साजिश की वजह से किसानों को अपनी ही जमीन से बेदखल किया जा रहा है. सालों से यहां भूमि का अधिग्रहण कुछ ही महीनों के लिए होता था, लेकिन स्थाई तौर पर कब्जा सही नहीं है. दूसरे नेताओं को क्यों नहीं जारी किया नोटिस?वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि बीजेपी में कोई आवाज़ उठाता है तो उसकी आवाज़ दबा दी जाती है. किसानों के मुद्दे पर हम उनके साथ है. कांग्रेस पार्टी भी उज्जैन जाकर किसानों के साथ प्रदर्शन में शामिल होगी.नोटिस जारी करना ही थे बीजेपी को तो आख़िर क्यों गोविंद राजपूत ,प्रहलाद पटेल और विश्वास सारंग को नहीं किए. दूसरी तरफ़ बीजेपी इस मामले पर चुप है. सिंहस्थ क्या है?सिंहस्थ उज्जैन मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाला महाकुंभ मेला है, जो हर 12 साल में एक बार शिप्रा नदी के तट पर होता है. इसे ‘सिंहस्थ कुंभ महापर्व’ भी कहा जाता है. यह हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें संत, महात्मा, अखाड़े, श्रद्धालु और तीर्थयात्री बड़ी संख्या में शामिल होते हैं. recent visitors 136

मैहर मां शारदा मंदिर के मन्नत वाले पेड़ में लगी आग, सामने आ रही भक्तों की लापरवाही

maihar fire broke out in maa sharda temple wishing tree burned मैहर ! देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों में शुमार मां शारदा देवी मंदिर के कैंपस में अचानक आग लग गई. मां शारदा देवी के मंदिर परिसर में स्थित मान्यता वाले पेड़ में के पास ये आग लेगी, जो देखते-देखते मंदिर के घंटे तक पहुंच गई. आग की वजह से पेड़ के पास रखे मान्यता के नारियल भी जलकर खाक हो गए. मंदिर प्रबंध समिति ने तत्काल आग पर काबू पाया जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई. इस दौरान भारी संख्या में लोग मंदिर परिसर में मौजूद थे. भक्तों की लापरवाही से लगी आग? संभावना जताई जा रही है कि दर्शनार्थी द्वारा अगरबत्ती या दीपक जलाने के दौरान वहां बांधी गई मन्ना वाली चुनरी ने आग पकड़ ली, जिससे आग पेड़ के आसपास विकराल रूप धारण कर लिया. गनीमत रही कि हादसे के वक्त मंदिर परिसर में श्रद्धालु और मंदिर समिति के लोग मौजूद थे, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया. समय रहते समिति के लोगों ने दर्शनार्थियों की मदद से आग पर काबू पा लिया. समय रहते पा लिया गया आग पर काबू इस मामले में मैहर एसडीएम विकास सिंह ने बताया,” रविवार की शाम मंदिर परिसर में लगे वृक्ष के नीचे लोग दीपक जलाकर रखते हैं. ऐसे में अचानक पेड़ में लगे रक्षा सूत्र व छोटे-छोटे चुनर में आग लग गई. आग पर तुरंत ही काबू पा लिया गया था, जिससे किसी भी प्रकार की कोई बड़ी घटना या दुर्घटना नहीं हुई है. समय रहते दर्शनार्थियों को मौके से हटा दिया गया, जिससे जानमाल की हानि नहीं हुई.” recent visitors 109

खलील की गेंद पर विकेट गंवाने वाले हिटमैन के लिए आईपीएल में यह 18वां डक रहा

चेन्नई आईपीएल-2025 का तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच लो स्कोरिंग रोमांचक रहा। मुंबई ने 23 मार्च 2025 को चेन्नई में एमएस धोनी की टीम के खिलाफ 9 विकेट पर 155 रन बनाए, जबकि मेजबान टीम ने 19.1 ओवरों में 6 विकेट खोकर 158 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। मैच में मुंबई के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या नहीं खेले, जबकि पूर्व कप्तान  सिर्फ 4 गेंद खेलकर बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके साथ ही उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ। रोहित शर्मा को खलील अहमद ने किया शून्य पर आउट, शर्मनाक रिकॉर्ड मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ओपनर रोहित शर्मा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और उन्होंने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। हाल ही में अपनी कप्तानी में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर लौटे रोहित शर्मा से इस मैच में काफी उम्मीदें थीं। MI पिछले साल IPL 2024 में सबसे नीचे रही थी और इस हार को भुलाकर अच्छा प्रदर्शन करना चाहती थी। टीम चाहती थी कि रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन मिलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाएं। फ्लिक शॉट खेलने में रोहित शर्मा आउट ऐसा हालांकि नहीं हो सका। खलील अहमद ने रोहित शर्मा को शुरुआत में ही परेशान कर दिया। चौथी गेंद पर खलील अहमद ने रोहित शर्मा को बिना खाता खोले आउट कर दिया। गेंद उनके पैड पर थी और रोहित शर्मा अपना पसंदीदा फ्लिक शॉट खेलने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन, वह गेंद को ठीक से मार नहीं पाए और शिवम दुबे ने मिड-विकेट पर आसानी से कैच ले लिया। ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक भी हो चुके हैं 18 बार शून्य पर आउट इस तरह रोहित शर्मा IPL में 18 बार शून्य पर आउट हुए। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक के साथ IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड बराबर कर लिया है। उनके बाद सुनील नरेन और पीयूष चावला का नंबर आता है, जो 16 बार शून्य पर आउट हुए हैं। राशिद खान और मनदीप सिंह 15-15 बार शून्य पर आउट हुए हैं।   इन 16 गेंदबाजों ने किया है रोहित शर्मा को शून्य पर आउट मुरली कार्तिक (KKR) ने 2008 में रोहित को 0 (3) रन पर आउट किया जैक्स कैलिस (KKR) ने 2010 में रोहित को 0 (6) रन पर आउट किया डग बोलिंगर (CSK) ने 2012 में रोहित को 0 (3) रन पर आउट किया विनय कुमार (KKR) ने 2015 में रोहित को 0 (3) पर आउट किया संदीप शर्मा (PBKS) ने 2015 में रोहित को 0 (2) पर आउट किया स्टुअर्ट बिन्नी (RR) ने 2015 में रोहित को 0 (5) पर आउट किया संदीप शर्मा (PBKS) ने 2016 में रोहित को 0 (2) पर आउट किया सैमुअल बद्री (RCB) ने 2017 में रोहित को 0 (2) पर आउट किया उमेश यादव (RCB) ने 2018 में रोहित को 0 (1) पर आउट किया जोफ्रा आर्चर (RR) ने 2018 में रोहित को 0 (1) पर आउट किया रविचंद्रन अश्विन (RR) ने 2020 में रोहित को 0 (1) पर आउट किया मुकेश चौधरी (CSK) ने 2022 में रोहित को 0 (2) पर आउट किया ऋषि धवन (PBKS) ने 2023 में रोहित को 0 (3) पर आउट किया दीपक चाहर (CSK) ने 2023 में रोहित को 0 (3) पर आउट किया ट्रेंट बोल्ट (RR) ने 2024 में रोहित को 0 (1) पर आउट किया खलील अहमद (CSK) ने 2025 में रोहित को 0 (4) पर आउट किया recent visitors 60

अखिल भारतीय विजयवर्गीय समाज के द्वारा होली मिलन समारोह आयोजन

Holi Milan celebration organized by All India Vijayvargiya Samaj भोपाल (ब्यूरो रिपोर्ट) ! राजधानी स्थित पीपल्स मॉल में अखिल भारतीय विजयवर्गीय ( वैश्य) महासभा नवयुवक मंडल के द्वारा,होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें समाज के सभी गणमान्य नागरिक एवं परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे,वहीं नव युवक मंडल के अध्यक्ष राहुल विजयवर्गीय ने हमें बताया कि,प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी हमने होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया,जिसमें विशेष रूप से समाज के सभी लोगों ने फूलों के द्वारा होली खेली,महिलाओं एवं बच्चों के द्वारा अनेकों रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए,वहीं उन्होंने बताया कि,समय-समय पर हम लोग इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करते हैं, ताकि समाज के लोग एक दूसरे से मिल सकें,और समाज में एकता तथा भाईचारा बना रहे recent visitors 108

MP में 15 सीनियर IPS के तबादले, जारी है प्रशासनिक सर्जरी

भोपाल  पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा के यहां छापे के बाद लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई को लेकर कई सवाल उठ रहे थे। विधानसभा में कांग्रेस ने इसे लेकर सरकार को घेरने का प्रयास किया। उधर, सरकार ने रविवार को डीआईजी से लेकर एडीजी स्तर के 15 आइपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त के प्रभारी महानिदेशक जयदीप प्रसाद को हटाकर उनकी जगह एडीजी गुप्तवार्ता योगेश देशमुख को पदस्थ किया है। देशमुख साफ-सुथरी छवि के अधिकारी माने जाते हैं। जयदीप प्रसाद को एडीजी, स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एससीआरबी) बनाया गया है। वहीं, एडीजी गुप्तवार्ता की जिम्मेदारी ए साई मनोहर को दी गई है। उनके पास एडीजी सायबर का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। साकेत पांडेय को हटाया मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी राकेश गुप्ता को संचालक खेल बनाया गया है। राज्य शासन ने मऊगंज में पुलिस पर हमले की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक को हटाने के बाद रीवा जोन के डीआईजी साकेत पांडेय को भी हटा दिया। उन्हें पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया है। वहीं, एक जनवरी से रिक्त रीवा आईजी के पद पर सचिव गृह गौरव राजपूत और डीआईजी पद पर राजेश सिंह को पदस्थ किया है। राजपूत की लंबे समय से मैदानी पदस्थापना की चर्चा थी। recent visitors 37

नैनी झील जल स्तर में कमी से झील की सुंदरता और सफाई प्रभावित, 4.7 फीट तक गिरा level

नैनीताल नैनीताल की खूबसूरत नैनी झील, जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है, इन दिनों जलस्तर में भारी गिरावट की वजह से सुर्खियों में है। 2019 से 2024 के बीच झील का जलस्तर करीब 15 से 18 फीट तक गिर चुका है, जो पर्यावरणविदों और स्थानीय प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गया है। अभी गर्मी का मौसम पूरी तरह शुरू भी नहीं हुआ है, लेकिन झील का जलस्तर 4.7 फीट तक गिर चुका है, जो पिछले पांच सालों में सबसे कम है। हर दिन इसमें 0.5 इंच की गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे आने वाले समय में जल संकट गहराने की आशंका बढ़ गई है। इस बार नैनीताल में औसत से बहुत कम बारिश और बर्फबारी हुई है। अक्टूबर 2024 से लेकर अब तक वर्षा और बर्फबारी में करीब 90% की गिरावट दर्ज की गई है। इसके कारण झील को रिचार्ज करने वाले प्राकृतिक जल स्रोत भी सूख चुके हैं। नैनी झील के किनारे सीसी सड़कें और कंक्रीट निर्माण बढ़ने से जल सोखने की जगहें खत्म हो रही हैं। इससे बारिश का पानी झील तक नहीं पहुंच पा रहा, जिससे जलस्तर में लगातार गिरावट आ रही है। जलस्तर घटने से नैनीताल जल संस्थान को पेयजल सप्लाई के लिए रोस्टर प्रणाली लागू करनी पड़ी है। मार्च से शहर में सिर्फ सुबह और शाम 2.5-2.5 घंटे पानी दिया जा रहा है। पर्यटन सीजन में बढ़ सकती है परेशानी गर्मी के मौसम में नैनीताल में भारी संख्या में पर्यटक आते हैं, जिससे पानी की मांग बढ़ जाती है। होटल और स्थानीय लोगों के लिए पानी की उपलब्धता चुनौती बन सकती है। जलस्तर गिरने से झील के किनारों पर डेल्टा बनने लगे हैं और झील की साफ-सफाई भी प्रभावित हो रही है। जैसे-जैसे पानी कम हो रहा है, झील की सुंदरता भी घट रही है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता डी डी सती के अनुसार, अगर जलस्तर में गिरावट जारी रही तो 15 अप्रैल से जल संस्थान को 8 एमएलडी से अधिक पानी छोड़ने पर प्रतिबंध लगाना पड़ सकता है। बारिश पर टिकी हैं उम्मीदें जलस्तर को बनाए रखने के लिए बारिश ही मुख्य स्रोत है। उम्मीद की जा रही है कि गर्मियों की बारिश से स्थिति में सुधार होगा। प्रशासन झील की स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है। नैनी झील, जो नैनीताल की पहचान है, पर्यावरणीय संकट से जूझ रही है। स्थानीय लोग, होटल व्यवसायी और प्रशासन इस समस्या से निपटने के लिए समाधान की तलाश कर रहे हैं, ताकि आने वाले समय में पानी की किल्लत न हो। recent visitors 54