छतरपुर अस्पताल की OPD से डॉक्टर नदारद: 2 घंटे तक लाइन में खड़े रहे मरीज; एसडीएम ने कही जांच की बात

Doctors absent from OPD of Chhatarpur Hospital छतरपुर । जिला अस्पताल में सोमवार सुबह 10 बजे तक ओपीडी में कोई डॉक्टर नहीं पहुंचा। इस दौरान मरीजों को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ा, जिससे वह परेशान दिखे। एसडीएम ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। जानकारी के अनुसार, अस्पताल में ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित है। लेकिन, सोमवार को डॉक्टरों की गैरमौजूदगी में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मरीज 100 किलोमीटर दूर से इलाज के लिए पहुंचे थे। परेशान होते दिखे मरीज बकस्वाहा से आए छन्नूलाल पीठ दर्द का इलाज कराने आए थे। इमलिया गांव के सीताराम अनुरागी अपनी बच्ची के टूटे हुए हाथ का इलाज कराने पहुंचे थे। धमोरा की राजकुमारी अहिरवार सुबह 8:30 बजे से लाइन में खड़ी थीं। सिलावट की विमल पटेल हाथ दर्द की शिकायत लेकर सुबह 9 बजे से प्रतीक्षा कर रही थीं। कलेक्टर ने दिए थे नाेटिस इससे पहले भी कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान अनुपस्थित मिले तीन डॉक्टरों को उन्होंने नोटिस जारी किए थे। इसके बावजूद अस्पताल की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। मरीजों ने बताया कि उन्हें मजबूरन प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ता है, जहां उन्हें महंगी दरों पर इलाज कराना पड़ता है। एसडीएम ने कही जांच की बात एसडीएम अखिल राठौर ने बताया कि इस मामले में जांच कर जिम्मेदारों को नोटिस जारी करेंगे। recent visitors 129

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पीएम पर कसा तंज कहा कि- मोदी निवेश और रोजगार के आंकड़े जनता को बताएं

Former CM Digvijay Singh took a dig at PM and said- Modi should tell the investment and employment figures to the public भोपाल ! पूर्व मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की दिल्ली फ्लाइट में एयर इंडिया के प्लेन में सामने आई टूटी कुर्सी को लेकर, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उनका समर्थन करने के साथ ही कटाक्ष भी किया। सोमवार को इंदौर दौरे पर आए सिंह ने हंसते हुए कहा कि वह भी उसी विमान में सवार थे, परंतु उनकी कुर्सी में कोई खामी नहीं थी। भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के संदर्भ में, सिंह ने आरोप लगाया कि कमलनाथ के कार्यकाल के बाद, पीएम मोदी को अपने भाषण में अन्य सभी ग्लोबल समिट्स का पूरा विवरण देना चाहिए। उन्होंने यह भी पूछा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान के शासनकाल के दौरान कितनी मीटिंग्स हुईं, कितने निवेश समझौते किए गए और कितने लोगों को रोजगार के अवसर मिले इन सभी आंकड़ों का हिसाब क्यों नहीं रखा गया। टूटी कुर्सी की शिकायत करने का कोई मतलब नहींदिग्विजय सिंह ने स्पष्ट किया कि केंद्रीय मंत्री को विमान में फर्स्ट रो की सीट आवंटित की जाती है, और यदि ऐसा नहीं हुआ तो यह एयर इंडिया की त्रुटि है तथा उन्हें उचित सीट प्रदान की जानी चाहिए थी। जहां तक टूटी कुर्सी का सवाल है, उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं कभी-कभार हो ही जाती हैं और शिकायत करने का कोई मतलब नहीं बनता, खासकर एक-डेढ़ घंटे की उड़ान के संदर्भ में। महाकुंभ में पानी को साफ नहीं किया गयाप्रयागराज के महाकुंभ में पानी की गुणवत्ता को लेकर सिंह ने बताया कि यह मामला अब एनजीटी के पास भेजा जा चुका है। हालांकि, विभिन्न लैब रिपोर्ट्स में पानी में मल-मूत्र के अंशों का पता चला है। मुद्दे का मूल यह है कि जब साढ़े सात हजार करोड़ सफाई के लिए खर्च हुए, तो केमिकल डालकर पानी को सुधारने का प्रयास क्यों नहीं किया गया। ट्रंप भारत का अपमान कर रहेसिंह ने आगे आरोप लगाया कि एक ओर पीएम मोदी ट्रंप को अपना मित्र बताते हैं और प्रशंसा भरी बातें करते हैं, वहीं दूसरी ओर वे निरंतर भारत का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि भारत जैसा टैरिफ लगाता है और अमेरिका भी समान कदम उठाने लगे, तो इससे हमारे दुग्ध उत्पादक, किसान और अमूल को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। पीएम मोदी के अमेरिका में रहते समय, जहाँ अवैध निवास करने वालों को मिलिट्री एयरक्राफ्ट में बेड़ियां बांधकर भेजा गया था, वहीं कई छोटे देशों ने तो अपना विमान भेजने की व्यवस्था भी की थी। ऐसी स्थिति में पीएम मोदी को कड़ी आपत्ति जतानी चाहिए थी। ईवीएम में गड़बड़ी की बात उठाईसिंह ने कहा कि ईवीएम में गड़बड़ी है, जैसा कि मस्क और ट्रंप समेत कई इस बात पर जोर दे रहे हैं, पर पीएम मोदी अपने मित्र की बात को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। उनका मानना है कि चुनाव आयोग अब निरंकुश बन चुका है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपील की कि लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए आवश्यक नियंत्रण लागू किया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि महाराष्ट्र में चुनाव से पहले चार वर्षों में 38 लाख मतदाता जोड़े गए, जबकि चुनाव से पूर्व केवल छह महीनों में 42 लाख मतदाताओं की संख्या में वृद्धि देखी गई। यह स्थिति कैसे संभव हुई, यह सवाल उठता है। कांग्रेस के मतदाताओं को निशाना बनाकर वोटरों की संख्या में कटौती की जा रही है, और इसमें कांग्रेस की भी अपनी कमियाँ हैं क्योंकि अब तक बूथ स्तर पर एजेंट नियुक्त नहीं किए गए। बागेश्वर धाम पर बोले धर्म का राजनीतिक उद्देश्यों के लिए उपयोग न होबागेश्वर धाम में अस्पताल के भूमिपूजन के अवसर पर, सिंह ने पीएम मोदी तथा बागेश्वर बाबा की सराहना करते हुए कहा कि नर ही नारायण हैं – यही सम्पूर्ण सनातन धर्म का सार भी है। उनका कहना था कि धर्म का राजनीतिक उद्देश्यों के लिए उपयोग नहीं किया जाना चाहिए। यदि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में गरीबों की सहायता करते हुए संस्थागत सुधार किए जाएं, तो इसका प्रभाव कहीं अधिक सकारात्मक होगा। recent visitors 123

सिंधी मेला समिति की बैठक, आगामी कार्यक्रमों को लेकर की चर्चा

Meeting of Sindhi Mela Committee, discussion on upcoming programs सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल। सिंधी मेला समिति द्वारा रविवार को कबीर कुटिया में मेला समिति के सदस्यों के साथ एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य समिति द्वारा आने वाले समय में आयोजित होने वाले सामाजिक कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार करना था। इस बैठक में समिति द्वारा 16 मार्च को होली मिलन समारोह एवं पारिवारिक पिकनिक, 23 मार्च को शहीद हेमू कलानी की जन्मदिन एवं भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव चेतीचांद पर युवाओं के लिए 5 किलोमीटर तक की सिंधी मैराथान एवं 12 व 13 अप्रैल को दो दिवसीय पारिवारिक सिन्धी मेले एवं सिंधी स्पोर्ट्स मेनिया जो कि मई में होने के विषय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सिंधी मेला समिति के सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के लिए समाज के सभी वरिष्ठ जानों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए और अपनी अपनी राय दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी, महासचिव नरेश तलरेजा, सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष किशोर तनवानी, राजकुमार वाधवानी, राम आसुदानी, कपिल भाटिया, अमर दावानी, दीपक राजानी, महेश बजाज. नरेश गांगुली, हीरो हिंदू, सुनील मंगवानी, अशोक माता,श्रीमती माया पंजवानी, श्रीमती सीमा सबनानी, भावना जगवानी, सिया आसुदानी, पूजा भाटिया, चेतना वाधवानी सहित समाज के गणमान्य नागरिक सहित सिंधी मेला समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। recent visitors 125

पीएम मोदी ने किया बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का भूमिपूजन

छतरपुर(PM Modi Bageshwar Dham Visit)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का भूमि पूजन किया। इसके पहले उन्होंने बालाजी मंदिर में पूजन किया। इस दौरान आयोजित सभा में बुंदेलखंड के छतरपुर-टीकमगढ़ के अलावा निवाड़ी, सागर, झांसी आदि जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। पीएम बोले- इस बार बालाजी का बुलावा आया हैप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभा में बुंदेली में सभी को राम-राम कर अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि बहुत ही कम दिनों में मुझे वीरों की इस धरती पर आने का सौभाग्य मिला। इस बार तो बालाजी का बुलावा आया है। यह हनुमान जी की कृपा है कि आस्था का यह केंद्र आरोग्य का केंद्र भी बनने जा रहा है। कुछ नेता धर्म का मजाक उड़ाते हैंउन्होंने कहा कि नेताओं का एक वर्ग ऐसा है जो धर्म का मजाक उड़ाता है। बहुत बार विदेशी ताकतें भी इन लोगों का साथ देकर देश और धर्म को कमजोर करने की कोशिश करती दिखती है। हिंदू आस्था से नफरत करने वाले ये लोग सदियों से किसी ना किसी वेश में रहते रहे हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने एकता का मंत्र दियाये लोग हमारे मत, मान्यताओं और मंदिर पर, हमारे संत और संस्कृति पर हमला करते रहते हैं। ये लोग हमारी परंपराओं और प्रथाओं को गाली देते हैं। हमारे समाज को बांटना, उसकी एकता को तोड़ना ही इनका एजेंडा है। इस माहौल में मेरे छोटे भाई धीरेंद्र शास्त्री एकता के मंत्र को लेकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि अब उन्होंने मानवता को लेकर एक और संकल्प लिया है। अब बागेश्वर धाम में भजन, भोजन और निरोगी जीवन तीनों का आशीर्वाद मिलेगा। हमारे मंदिर, हमारे मठ ये एक ओर पूजन और साधना के केंद्र रहे हैं। तो दूसरी ओर विज्ञान और सामाजिक चेतना के केंद्र रहे हैं। महाकुंभ की हर तरफ चर्चापीएम ने कहा कि महाकुंभ की हर तरफ चर्चा हो रही है। अब तक करोड़ों लोग वहां पहुंच चुके हैं। उन्होंने आस्था की डुबकी लगाई है और संतों के दर्शन किए हैं। यह एकता का महाकुंभ है। आने वाली सदियों तक 144 वर्ष के बाद हुआ महाकुंभ, एकता के महाकुंभ के रूप से प्रेरणा देता रहेगा। recent visitors 144

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए 100 करोड़ में सजा भोपाल: 17Km हिस्से में लाइटिंग-पेंटिंग, मेहमानों का वेलकम करने के लिए भोपाल तैयार 

Bhopal is being awarded with 100 crore rupees for Global Investors Summit VIP रोड, गौहर महल-बोट क्लब की तस्वीर ही बदली कमलेश ( सम्पादकीय लेख ) भोपाल। भोपाल में 24 और 25 फरवरी को Global Investors Summit from Bhopal (GIS) होगी। देश के शीर्ष 50 समेत 25 हजार उद्योगपति आएंगे। समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। पीएम और मेहमानों के स्वागत के लिए कुल 33 करोड़ रुपए की लागत से भोपाल सज गया है। कुल 17 किमी हिस्से में लाइटिंग, पेंटिंग की गई है। VIP रोड, गौहर महल, बोट क्लब, एयरपोर्ट रोड, स्मार्ट सड़क की तो तस्वीर ही बदल गई है। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी और नगर निगम ने सड़कों के लिए 70 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। उद्योगपति 23 फरवरी यानी, रविवार को ही भोपाल आ जाएंगे। ऐसे में एक दिन पहले सुबह से तैयारियां पूरी की जा रही हैं। सबसे ज्यादा फोकस राजा भोज एयरपोर्ट से लेकर मानव संग्रहालय के 17 किलोमीटर रूट पर है, लेकिन न्यू मार्केट, लिंक रोड नंबर-1, 2 और 3, होशंगाबाद रोड, एमपी नगर, भदभदा रोड, सैर सपाटा, वन विहार, पॉलिटेक्निक चौराहा, राजभवन, लाल परेड ग्राउंड की सड़क भी सज चुकी है। समिट श्यामला हिल्स स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में होगी। माइ सीक्रेट न्यूज़ ने एक दिन पहले शनिवार को 17 किलोमीटर के रूट को देखा। मानो ये रास्ते मेहमानों को ‘वेलकम’ कह रहे हो। सजावट का जिम्मा नगर निगम को समिट से पहले तीन एजेंसियों को अलग-अलग काम सौंपे गए। नगर निगम को सजावट का काम दिया गया, जबकि पीडब्ल्यूडी और स्मार्ट सिटी को सड़क निर्माण का। नगर निगम : एयरपोर्ट से लेकर मानव संग्रहालय, बोट क्लब, एमपी नगर, चार इमली, श्यामला हिल्स समेत कई इलाकों में पेंटिंग और फाउंटेन का काम निगम ने किया है। इसमें 5 करोड़ 76 लाख रुपए खर्च किए गए। लाखों पौधे लगाने के साथ लेक से जुड़े काम में 17.25 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। वहीं, पूरे शहर में करीब 10 करोड़ रुपए में लाइटिंग की गई है। इस तरह कुल 32.74 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। पीडब्ल्यूडी : एयरपोर्ट रोड, वीआईपी रोड, स्मार्ट सड़क, श्यामला हिल्स, बोट क्लब, लिंक रोड नंबर 1, 2 और 3, एमपी नगर, रोशनपुरा, रंग महल, श्यामला हिल्स की प्रमुख सड़कें बनाई गई है। कुछ सड़कों के गड्‌ढे भी भरे गए। इन पर 65 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। स्मार्ट सिटी : स्मार्ट सड़क पर डामरीकरण और सजावट पर करीब 5 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। 10 हजार मजदूर काम में जुटे जीआईएस के दो दिन पहले यानी, शनिवार को करीब 10 हजार कर्मचारी सुबह से कामों को अंतिम रूप देने में लगे रहे। नगर निगम के सफाईकर्मी सफाई में लगे रहे। वहीं, सड़क, पेवर ब्लॉक, सौंदर्यीकरण का काम भी हुआ। पेंटिंग में एमपी की संस्कृति और धार्मिक झलक मालवा का मांडना हो या महाकाल, भोजपुर मंदिर की प्रतिकृति..। हर पेंटिंग मध्यप्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक की कहानी बयां कर रही है। एयरपोर्ट रोड से ही पेंटिंग्स बनाई गई है। इनमें प्रदेश की संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है। लालघाटी, एयरपोर्ट रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे छत वाले हिस्से को कई रंगों से सजाया गया है। वीआईपी रोड के एक हिस्से में मांडना समेत सांस्कृतिक और धार्मिक चित्र बनाए गए हैं। सेल्फी पॉइंट से राजा भोज की प्रतिमा, गौहर महल, पॉलिटेक्निक कॉलेज, स्मार्ट रोड, सीएम हाउस, बोट क्लब, लेक व्यू पर भी तरह-तरह की आकृतियां उकेरी गई है। इनमें आदिवासियों से जुड़े चित्र भी शामिल हैं। recent visitors 224

भोपाल में देश का पहला ग्रीनरी बस स्टॉप हुआ लॉन्च

Country’s first greenery bus stop launched in Bhopal भोपाल। देश के पहले ग्रीनरी से निर्मित बस स्टॉप का भव्य लोकार्पण महापौर मालती राय ने रेतघाट चौराहे, कुदसिया पार्क के निकट किया। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड द्वारा निर्मित यह अनोखा बस स्टॉप पर्यावरण संरक्षण और शहर की सुंदरता बढ़ाने के उद्देश्य से बनाया गया है। ग्रीनरी बस स्टॉप की खासियत ये की इसको स्टील स्ट्रक्चर पर डिजाइन किया गया है, बस स्टॉप हरियाली से सुसज्जित है। पर्यावरण के अनुकूल निर्माण, जिससे शहर में हरित क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। आकर्षक विद्युत साज-सज्जा, जो इसे रात में भी खूबसूरत बनाए रखेगा। देश में अपनी तरह का पहला बस स्टॉप, जो अन्य शहरों के लिए भी एक मिसाल बनेगा। लोकार्पण समारोह में महापौर परिषद के सदस्य राजेश हिंगोरानी, मनोज राठौर, आर.के. सिंह बघेल, जगदीश यादव, जोन अध्यक्ष विनीता सोनी, पूजा शर्मा नगर निगम और BCLL के अधिकारी मौजूद थे।महापौर मालती राय ने कहा,यह ग्रीन बस स्टॉप पर्यावरण के अनुकूल परिवहन अवसंरचना का उदाहरण है। इससे न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी। भोपाल नगर निगम और BCLL भविष्य में ऐसे अधिक ग्रीन बस स्टॉप विकसित करने की योजना पर काम कर रहे हैं, जिससे शहर अधिक स्वच्छ, हरा-भरा और आधुनिक बन सके। recent visitors 127

छतरपुर: स्वास्थ्य विभाग कि बड़ी लापरवाही: नवजात का शव को मुंह में दबाए घूम रहा था कुत्ता: लोगों ने पत्थर मारा तो छोड़कर भागा

Big negligence of the health department: Dog was roaming around with the dead body of a newborn in its mouth: When people threw stones at it, it left it and ran away छतरपुर । शनिवार को एक कुत्ता नवजात बच्ची का शव मुंह में दबाकर घूम रहा था, लोगों ने देखा तो कुत्ते को पत्थर मारा। इसके बाद वह शव को छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। यहां शाम करीब 4 बजे सागर-कानपुर नेशनल हाईवे पर स्थित विराज मंडपम के पास एक कुत्ता 6 माह की बच्ची के शव को मुंह में दबाकर ले जा रहा था। स्थानीय लोगों ने कुत्ते को पत्थर मारकर भगा दिया। नवजात बच्ची के शव से सिर गायब था। राहगीरों की सूचना पर सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। वहीं, शव पर मक्खियां बैठी हुई थीं, जिसे लोगों ने बोरी से ढक दिया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। recent visitors 126