प्रदेश में विशेष परिस्थिति में मंत्री कर सकेंगे ट्रांसफर, GAD ने स्थानांतरण नीति (संशोधन)-2025 जारी

Ministers will be able to transfer in special circumstances in the state मध्य प्रदेश में अभी राज्य और जिला स्तर पर स्थानांतरण पर प्रतिबंध है। शासन ने 24 जून 2021 को राज्य एवं जिला स्तर पर ट्रांसफर नीति जारी की थी। सरकार ने कार्य की सुविधा से उपरोक्त नीति की कण्डिका 9 में संशोधन किया है। इसमें विभाग के मंत्री विशेष परिस्थिति में ट्रांसफर कर सकेंगे। बुधवार को साामन्य प्रशासन विभाग की तरफ से स्थानांतरण नीति (संशोधन)-2025 जारी कर दी गई। बता दें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षा में महेश्वर में हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई थी। वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त उच्च प्राथमिकता के प्रकरणों में सचिव प्राशसकीय अनुमोदन प्राप्त कर आदेश जारी कर सकेंगे। साथ ही ऐसे ट्रांसफर प्रकरण जिनको करने में विभाग नीति के अनुरूप नहीं पाता है तो ऐसे प्रकरण विभागीय सचिव, विभागीय मंत्री के अनुमोदन के बाद कारण समेत अपर मुख्य सचिव/ प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय को दोबारा प्रस्तुत कर अग्रिम आदेश प्राप्त करेंगे। इसके अलावा ट्रांसफर नीति के तहत ट्रांसफर करते हुए यह भी सुनिश्चित करना होगा कि जिस स्थान से ट्रांसफर किया जा रहा है, उस स्थान पर रिक्त पदों का प्रतिशत ट्रांसफर किए जा रहे स्थान से अधिक तो नहीं हो रहा है। ऐसी स्थिति में ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने कुछ शर्तों के तहत शासकीय कर्मचारियों के ट्रांसफर (स्थानांतरण) के लिए एक नीति जारी की है। इस नीति के अनुसार, सामान्य रूप से ट्रांसफर केवल विशेष परिस्थितियों में ही किए जा सकते हैं। इन परिस्थितियों में शामिल हैं- स्वास्थ्य कारण- जैसे गंभीर बीमारियां (कैंसर, लकवा, दिल का दौरा आदि) के कारण तत्काल स्थानांतरण की आवश्यकता हो।न्यायालय के आदेश- यदि किसी न्यायालय का आदेश हो और उस आदेश का पालन करना आवश्यक हो, लेकिन स्थानांतरण के दौरान कर्मचारी पर कोई विभागीय कार्रवाई लंबित न हो।गंभीर शिकायत या अनियमितता- यदि शासकीय कर्मचारी के खिलाफ गंभीर शिकायत या लापरवाही हो और विभाग ने उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की हो।आपसी अपराध मामला- यदि लोकायुक्त या पुलिस ने कर्मचारी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया हो और जांच में कोई रुकावट न हो, तो इस कारण भी स्थानांतरण किया जा सकता है।रिक्त पदों की पूर्ति- यदि किसी कर्मचारी के निलंबन, त्यागपत्र, सेवानिवृत्ति या मृत्यु के कारण पद खाली हो और विभाग को लगे कि उस पद को भरना जरूरी है, तो भी स्थानांतरण किया जा सकता है। recent visitors 148

आषाढी कार्तिकी वारी महामंडल द्वारा आयोजित हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन्न।

Haldi Kunku program organized by Ashadhi Kartiki Wari Mahamandal concluded. भोपाल। आषाढी कार्तिकी वारी महामंडल द्वारा आयोजित हल्दी कुंकु कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें फुगड़ी, पारंपरिक नृत्य और भजन की प्रस्तुति शामिल थी।कार्यक्रम में श्रीमती रंजनाताई चितळे और संतोष गोडबोले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए और कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। आयोजकों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अपनी पूरी कोशिश की और इसके लिए उन्हें बधाई दी गई। कार्यक्रम का संयोजन दीपाली सोनवाने ने किया। recent visitors 233

छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य अश्वरूढ़ प्रतिमा हेतु शिव स्वराज रथयात्रा का भव्य स्वागत

Grand welcome to Shiv Swaraj Rath Yatra for the grand equestrian statue of Chhatrapati Shivaji Maharaj भोपाल। छत्रपति शिवाजी महाराज जी की 8 फीट ऊंची अश्वरूड प्रतिमा जापान की राजधानी टोकियो में स्थापित होने जा रही है जिसके निमित्त शिव स्वराज रथयात्रा भारत के 9 राज्यों से होते हुए झीलों की नगरी भोपाल के मराठी संस्कृतिक मंडल में सोमवार सुबह 10:00 बजे आगमन हुआ था रथ यात्रा का ढोल धमाके एवं आतिशबाजी के साथ यात्रा का स्वागत मंडल के पदाधिकारी एवं समस्त मराठी समाज द्वारा किया गया।    इस गौरवशाली रथयात्रा का स्वागत एवं छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के दिव्य दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह यात्रा एसआईओ  ऑर्गेनाइजेशन संस्था के माध्यम से आयोजित की गई है जिसके अध्यक्ष  उत्तमराव मांडरे  के मार्गदर्शन में यह यात्रा संपन्न हो रही है    इस यात्रा के आयोजन में मुख्य भूमिका रही डॉ.संतोष गोडबोले, दीपाली सोनवाने,यात्रा के स्वागत में मराठी सांस्कृतिक मंडल के अध्यक्ष महेश ठकार  मराठी सांस्कृतिक मंडल के सचिव  विनोद विसे,  रविंद्र संकपाल, श्रीराम  सिंह भोगे, तथा सैकड़ो की संख्या में मराठी समाज के महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे तथा इस रथ यात्रा को आगे की यात्रा के लिए शुभकामना प्रेषित कर उन्हें मराठी मंडल का स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। recent visitors 125

थाना अयोध्यानगर, जोन -2 पुलिस की खुले स्थानो में शराब पीने वालो पर कार्यवाही।

Police station Ayodhyanagar, Zone-2 took action against those drinking alcohol in open places. • डीसीपी जोन-2 के निर्देश के पालन में खुले में नशाखोरी के विरुद्ध अभियान के तहत सप्ताह भर में 36 व्यक्तियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही। • शराब दुकान के आसपास, रोड किनारे तथा अन्य सार्वजनिक स्थानो पर शराब पीते हुये पाये गये आरोपीगण। कार्यवाही का विवरण – सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी महेश लिल्हारे, उनि. सुदील देशमुख, सउनि मनोज सिंह कछवाह, सउनि संजय चौबे, सउनि बद्रीप्रसाद, प्रआर 1177 अमित व्यास, प्रआर 3178 बृजेश सिंह, प्रआर 2233 रूपेश सिंह जादौन, प्रआर सुदीप राजपूत, प्रआर दिनेश मिश्रा, प्रआर मनीष मिश्रा, प्रआर कल्याण सिंह, प्रआर जगदीश तिवारी, आर 2115 मनोज जाट, आर 4548 मन मोहन मेहरा, आर 3688 नीरज साहू, आर 3223 जितेन्द्र उच्चारिया, आर सतीष, आर आदित्य की सराहनीय भूमिका रही । recent visitors 105

Farmers good news: किसानों को सलाह- फसलों की हल्की सिंचाई करें, पाले से बचाने छिड़के सल्फ्यूरिक एसिड

Farmers good news: Advice to farmers- do light irrigation of crops, spray sulfuric acid to protect them from frost छतरपुर । शहर में कड़ाके की ठंड का असर जारी है। आज सुबह का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहा। सर्द हवाएं 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार 30 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इधर कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ठंड से फसलों को बचाने के लिए हल्की सिंचाई और पाला पड़ने की स्थिति में गंधक के तेजाब का छिड़काव करने की सलाह दी गई है। फसलों को टाट, पॉलीथीन या भूसे से ढकने के साथ-साथ चारों ओर मेढ़ें बनाकर धुआं करने और वायुरोधी टाटियां लगाने की सलाह भी दी गई है। विभिन्न फसलों में कीट और रोगों का खतरा बढ़ गया है। चने में फल छेदक कीट, गेहूं में पीला रतुआ रोग, अलसी में कली मक्खी, पान और अरबी में पद गलन रोग, अदरक में कंद गलन रोग, और भिंडी में लाल कीट की समस्या से सावधान रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आम जनता को भी सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम परिवर्तन के दौरान गर्म कपड़े पहनने, गुनगुना पानी पीने और इम्यूनिटी बढ़ाने वाले आहार लेने पर जोर दिया गया है। हवा में बढ़ते धूल, पराग और वायरस से बचाव के लिए ग्रीन टी, अदरक, हल्दी, तुलसी और शहद का सेवन करने की सलाह दी गई है। recent visitors 127

बेकिंग न्यूज़: दिल्ली में वोटिंग से पहले राम रहीम को पैरोल: 30 दिन सिरसा डेरे में रहेगा

चंडीगढ़ । हरियाणा में निकाय और दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिल गई है। मंगलवार (28 जनवरी) सुबह 6 बजे वह रोहतक स्थित सुनारिया जेल से निकला। साल 2017 में साध्वियों से यौन शोषण और मर्डर केस में सजा होने के बाद राम रहीम 12वीं बार जेल से बाहर आया है। इससे पहले 11 बार वह उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में रहा। इस बार उसे सिरसा डेरे में रहने की परमिशन मिली है। दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। रिजल्ट 8 फरवरी को आएगा। इसके बाद मार्च महीने के पहले हफ्ते में हरियाणा में 8 नगर निगमों और 32 परिषदों में चुनाव हो सकते हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भी बाहर आया था हरियाणा चुनाव के बीच सितंबर 2024 में राम रहीम ने सरकार से इमरजेंसी पैरोल मांगी थी। राम रहीम ने जेल विभाग को आवेदन कर 20 दिन की पैरोल देने के लिए कहा था। इस दौरान उसने उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में रहने की बात कही थी। विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगी होने के कारण सरकार ने राम रहीम के आवेदन को मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के पास भेजा था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर पैरोल को लेकर सवाल भी पूछे थे, हालांकि 1 अक्टूबर को राम रहीम की पैरोल मंजूर कर दी गई थी। recent visitors 190

महू में हुआ अंबेडकर समर्थकों का महाकुंभ, लाखों कि संख्या में संविधान रक्षक हुए शामिल

Maha Kumbh of Ambedkar supporters took place in Mhow, lakhs of constitution protectors participated मध्य प्रदेश कांग्रेस के जय बापू, जय भीम, जय संविधान कार्यक्रम के लिए महू पहुंचने के आव्हान पर 3 लाख से अधिक लोगों ने महू पहुंचकर मध्यप्रदेश की राजनीतिक दशा और दिशा बदलकर रख दी है। कार्यक्रम में शामिल जनता का जोश प्रदेश में कांग्रेस के नवोदय की ओर इशारा कर रहा था, वहीं पूरे कार्यक्रम की सफलता का श्रेय राहुल गांधी के उस निर्णय को जाता है जिसके तहत मध्यप्रदेश को जीतू पटवारी के रूप में एक युवा और ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष देने की पहल हुई। ऐतिहासिक जनसैलाब महू में आयोजित जय बापू, जय भीम जय संविधान कार्यक्रम के दौरान केवल मंच और ग्राउंड ही नहीं, बल्कि पूरा महू खचाखच भरा हुआ था। जनसैलाब को रोकने के सरकार के सभी षड्यंत्र फेल नज़र आ रहे थे, धरती से लेकर आसमान तक तिरंगे और नीले ध्वज नज़र आ रहे थे, जय भीम और जय बापू का उद्घोष इतना तेज था कि कंपन राज्य और केंद्र सरकार की कुर्सी हिला रहा था। पूरा इंदौर शहर अंबेडकर और बापू मय नज़र आ रहा था। हर तरफ़ संविधान की रक्षा के संकल्प की गूंज थी। जीतू पटवारी का बेहतरीन प्रबंधन मध्यप्रदेश कांग्रेस की कमान संभाल रहे जीतू पटवारी के बेहतरीन प्रबंधन की बदौलत पूरा कार्यक्रम निर्विरोध संपन्न हुआ। दूरस्थ क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं के लिए भोजन, पानी और बैठने की व्यवस्था ने सबका दिल जीत लिया। पार्किंग से लेकर भोजन वितरण की व्यवस्था भी आखरी पलों तक समुचित चलती रही। पास वितरण इतना व्यवस्थित था, कि कहीं कोई विवाद की गुंजाइश ही नहीं थी। जीतू पटवारी ने व्यवस्था की मुख्य बागडोर हमेशा अपने नियंत्रण में रखी, जिससे पूरा कार्यक्रम बेहतरीन प्रबंधन का प्रतीक बना। नेताओं का समन्वय इंदौर में नेताओं के बीच समन्वय भी हमेशा से चुनौती रही है, लेकिन जय बापू, जय भीम, जय संविधान कार्यक्रम में तालमेल और समन्वय की कहीं कोई कमी नहीं नज़र आई। कार्यक्रम की व्यवस्था संभालने वाली सभी कमेटियों के सदस्यों ने अपनी ज़िम्मेदारी को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।  बीजेपी का तिकड़म फेल बीजेपी ने कांग्रेस के कार्यक्रम को फेल करने के लिए इसी समय इंदौर में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रखा और बसों का अधिग्रहण कर महू पहुंचने के सभी रास्ते बंद कर दिये। हैरानी की बात है कि बीजेपी के इस षड्यंत्र का जवाब जनता ने खुद दे दिया। जनता बसों को छोड़कर पैदल ही पहुंचने लगी, कई कोसों तक जनता का हुजूम नारे लगाते चलता नज़र आया। बीजेपी का कार्यक्रम पिट गया, कुर्सियाँ ख़ाली रही, वहीं कांग्रेस के कार्यक्रम की सफलता की गवाह लाखों जनता बनी। जीतू पटवारी ने दिया संदेश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पिछले 15 दिनों से अलग अलग स्थानों पर सभा कर जनता से महू पहुंचने की अपील की, लोगों से व्यक्तिगत संपर्क किया। नतीजतन महू कार्यक्रम सबके लिए खुद का कार्यक्रम बन गया और लोगों ने जी जान लगाकर कार्यक्रम की सफलता में अपनी भूमिका निभाई। सोशल मीडिया जय बापू, जय भीम और जय संविधान के आमंत्रण से पटा रहा, हर तरफ़ संविधान की चर्चा होती रही। जीतू पटवारी कार्यकर्ताओं को मेहनत करने का संदेश देने में सफल रहे। मध्यप्रदेश कांग्रेस के जोश और लगातार बढ़ते जनाधार ने बीजेपी को संकट में डाल दिया है। कांग्रेस अब सड़क, गली और मोहल्लों में लड़ती दिख रही है। राहुल गांधी की वह सोच कामयाब होती दिख रही है, जिसके मद्देनजर प्रदेश की कमान जीतू पटवारी को सौंपी गई थी। जीतू पटवारी अब मेहनत और संघर्ष का प्रतीक बनते नज़र आ रहे हैं। recent visitors 159