फरीदाबाद में डबल मर्डर: एक ही अंदाज में दो लोगों की हत्या कर दी, निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिले दो शव

फरीदाबाद हरियाणा के फरीदाबाद जिले के नेशनल हाईवे नंबर-19 स्थित मेवला महाराजपुर इलाके में निर्माणाधीन खंडहर बिल्डिंग में दों शवों को पुलिस ने बरामद किया है। फिलहाल स्थानीय पुलिस ने बीती रात दोनों शवों का खंडहर से रेस्क्यू करने के बाद बादशाह खान सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हालांकि इस मामले में स्थानीय पुलिस ने मीडिया के सामने अभी कोई बयान नहीं दिए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लगभग 35 वर्षीय अविनाश नाम का व्यक्ति बीती 9 तारीख से सेक्टर-46 पुलिस चौकी इलाके से लापता हुआ था, पुलिस उसकी गुमशुदगी पर कार्रवाई कर रही थी। पुलिस की जांच धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी कि अविनाश का फोन ट्रेस हो गया। एक आमिर नाम का लगभग 30 वर्षीय युवक अविनाश के फोन को चल रहा था। पुलिस फोन को ट्रेस करते हुए जब आमिर तक पहुंची और उससे कड़ाई से पूछताछ की तो आमिर ने सारा राज उगल दिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने उगला राज   आरोपी आमिर ने बताया कि वह अविनाश को उस खंडहर में नशा करने का लालच देकर ले गया था और फिर उसने पहली मंजिल से अविनाश को धक्का दे दिया और उसका मोबाइल फोन व जेब में रखे जो भी रुपए थे निकाल लिए। आरोपी आमिर ने बताया कि अविनाश की हत्या करने से पहले एक और शख्स की हत्या वहीं पर उसी अंदाज में की थी, उसे भी वह नशा करने का लालच देकर ले गया था और फिर उसे घसीट कर उसमें आग भी लगा दी थी। एक ही अंदाज में की दो लोगों की हत्या आरोपी आमिर नशे का आदी है जोकि साइको किलर लग रहा है। इसी के चलते उसने एक ही अंदाज में दो लोगों की हत्या कर दी यदि पुलिस के हाथ आरोपी की गिरेबान तक नहीं पहुंचते तो साइको किलर आमिर किसी और की भी जान ले सकता था। फिलहाल सीन ऑफ क्राइम की टीम स्थानीय पुलिस खंडहर में बारीकी से जांच कर रही हैं और आरोपी से पूछताछ जारी है।फिलहाल इस मामले में पुलिस ने अभी मीडिया के सामने कोई खुलासा नहीं किया है। recent visitors 96

योगी आदित्यनाथ ने कहा- हर पात्र व्यक्ति को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें

गोरखपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि हर पात्र व्यक्ति को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। जिनके पास आवास नहीं है उन्हें पीएम-सीएम योजना के तहत पक्का आवास दिलाया जाए और जो किसी सामाजिक पेंशन योजना के दायरे में आने की अर्हता रखते हैं, उन्हें इसका लाभ दिलाया जाए। सीएम योगी ने उक्त निर्देश रविवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए दिए। मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक सीएम खुद पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याओं को सुनते हुए आश्वस्त किया कि हर समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी और संतुष्टिपरक निस्तारण किया जाएगा। जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 300 लोगों की समस्याएं सुनी। इसमें बड़ी संख्या महिलाओं की रही। इस दौरान एक महिला ने आवास की समस्या बताई। इस पर सीएम योगी ने तुरंत अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला की समस्या को संवेदनशीलता से देखें। पात्रता के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराया जाए। जमीन कब्जा करने की शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। राजस्व व पुलिस से संबंधित मामलों में प्रभावी कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि अधिकारी जन कल्याण के कार्यों को सदैव प्राथमिकता पर रखें और हर पीड़ित की समस्या का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे लोगों को सीएम योगी ने भरोसा दिलाया कि पैसे के अभाव में किसी का भी इलाज नहीं रोका जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस्टीमेट की प्रक्रिया को प्राथमिकता पर पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध कराएं। शासन से इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जनता दर्शन में कुछ महिलाओं के साथ आए नन्हे मुन्ने बच्चों को दुलार कर मुख्यमंत्री ने उन्हें चॉकलेट भी गिफ्ट की।   recent visitors 100

ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी लगने से बस और ट्रक में हुई भिडंत, ड्राइवर समेत चार लोग घायल

कुरुक्षेत्र कुरुक्षेत्र में रविवार को यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस में ड्राइवर, कंडक्टर समेत दो यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी लगी। कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र में रविवार को यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस में ड्राइवर, कंडक्टर समेत दो यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी लगी। जिसके कारण यह हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और बस को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, कुरुक्षेत्र में आज सुबह लगभग 4:45 बजे यात्रियों से भरी बस,ट्रक से टकरा गई। हादसा उस समय हुआ जब बस पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए जा रही थीं। ड्राइवर को अचानक से नींद की इपकी लगी और तेज रफ्तार से आ रही बस ने ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं। वहीं अन्य सभी यात्री सुरक्षित है। हादसे के बारे में पता लगते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवा दिया गया है, जबकि अन्य यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि एक्सीडेंट के बाद जाम स्थिति हो गई थी, उसे भी क्लियर कर लिया गया है।  recent visitors 76

हिन्दू धर्म को अपनाकर नाम संतोष रखा , पर कुछ लोग चोटी काट कर कहा- फिर मुसलमान बनो नहीं तो काट देंगे गर्दन

अलीगढ़ सलमान ने सनातन धर्म अपनाकर अपना नाम संतोष रख लिया। इसी के साथ वह चोटी भी रखने लगा। उसको आरोप है कि कुछ लोग उस पर फिर से मुसलमान बनने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने मेरी चोटी काटकर कहा कि मुसलमान बन जाओ नहीं तो गर्दन काट देंगे। संतोष (सलमान) ने कहा कि वह कई सालों से सनातन धर्म को अपनाना चाहता था। मेरी सनातन के प्रति शुरू से आस्था थी। इस धर्म को अपनाकर मैंने अपना नाम संतोष रख लिया। उसके बाद से कुछ लोग मेरे खिलाफ हो गए। 24 अक्टूबर को इन लोगों ने मुझे पकड़कर मारा। मेरी चोटी काट ली। मेरे साथ मेरी पत्नी को भी पीट दिया। इस दौरान उन्होंने मुझे धमकी दी कि अबकी बार सीधे गर्दन काट देंगे। संतोष ने बताया कि वह पत्नी, एक बेटा व तीन बेटियों के साथ रहता है। वह मजदूरी कर परिवार का पेट पालता है। सनातन अपनाने के बाद मैंने घर पर ही भगवान की प्रतिमाओं को लगाकर पूजा अर्चना शुरू कर दी हैं। उसी के बाद से मेरे ऊपर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। एसएसपी ने दिये जांच के आदेश संतोष ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं हुई। वह उसके बाद एसएसपी से मिला, जहां उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में विस्तार से बताया। एसएसपी ने रोरावर थाना प्रभारी को मामले पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि मामले की जांच कर रहे हैं।   recent visitors 54

बांग्लादेश में हिंदुओं को अपनी रोजी-रोटी को संभाल पाना मुश्किल होता जा रहा है, दे रहे धमकी- नौकरी छोड़ों वरना मार देंगे

ढाका बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद से हिंदुओं के लिए हालात खराब हो गए हैं। उनके लिए अपनी रोजी-रोटी को संभाल पाना मुश्किल होता जा रहा है। उनको मुस्लिम कट्टरपंथी धमकी देकर नौकरी छोड़ने पर मजबूर कर रहे हैं। वह कह रहे हैं कि नौकरी छोड़ो वरना मार डालेंगे। तख्तापलट के बाद कट्टरपंथियों की ताकत में इजाफा 5 अगस्त को बांग्लादेश के राजनीतिक हालत पूरी तरह से बदल गए। वहां पर शेख हसीना की सरकार का तख्तापलट हो गया। उसके बाद नोबल शांति पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को अंतरिम सरकार की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके सत्ता संभालते ही मुस्लिम कट्टरपंथियों ने हिंदुओं को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया। देश में अब धर्म के आधार पर अल्पसंख्यकों के साथ हिंसा और भेदभाव बढ़ रहा है। मौत की धमकी देकर जबरन ले रहे इस्तीफा मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक मामला चटगांव विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर रोंटू दास के साथ हुआ। उनको कथित तौर पर मुस्लिम कट्टरपंथियों की भीड़ ने नौकरी से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया। मौत की धमकियों से परेशान होकर रोंटू दास ने असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी छोड़ दी। उन्होंने अपने त्याग पत्र में भेदभाव का जिक्र किया था। उनका यह पत्र काफी वायरल हुआ था। हिंदू पुलिस कर्मियों को किया बर्खास्त बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ फैला यह भेदभाव केवल शिक्षण संस्थानों तक सीमित नहीं है। इसका शिकार पुलिस व्यवस्था से ज ुड़े लोग भी हो रहे हैं। शारदा पुलिस अकादमी से प्रशिक्षित 252 पुलिस सब-इंस्पेक्टरों को अनुशासनहीनता के आरोप में बर्खास्त कर दिया। इनमें से 91 हिंदू कर्मी थे। हिंदुओं के खिलाफ दुश्मनी का बन रहा है माहौल हिंदू समुदायों का दावा है कि नई सरकार में धर्म को देखकर भेदभाव किया जा रहा है। यह कोशिश की जा रही है कि देश में हिंदुओं के खिलाफ दुश्मनी का माहौल बनाया जाए। यही कारण है कि हिंदुओं को उनकी नौकरी से जबरन इस्तीफा दिलवाया जा रहा है। recent visitors 76

मुख्यमंत्री मान ने कहा- सीजन के दौरान लोगों को असुविधा पहुंचाने वाला आंदोलन उचित नहीं, किसानों को दी नसीहत!

चंडीगढ़ मुख्यमंत्री मान ने सभी किसान यूनियनों से अपील की है कि वे सड़कों या राजमार्गों को जाम न करें क्योंकि इससे लोगों को असुविधा होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सभी समस्याओं को जानते हैं। उन्होंने कहा कि मंडियों में धान आ रहा है और खरीदा जा रहा है। इसके अलावा आढ़तियों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शैलरों की समस्या सिर्फ केंद्र सरकार से है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि सीजन के दौरान लोगों को असुविधा पहुंचाने वाला आंदोलन उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार मिल मालिकों की उपज का भुगतान नहीं करती है तो राज्य सरकार अपने स्तर पर इसका समाधान करेगी। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए. बता दें कि राज्य के किसान पिछले कई दिनों से धरना दे रहे हैं और राज्य के राष्ट्रीय राजमार्गों को जाम कर रहे हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। recent visitors 84

हरियाणा में दिवाली के बाद बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, हो सकते है एसपी और डीसी के ट्रांसफर

हरियाणा हरियाणा में दिवाली के बाद बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। खबर है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में गड़बड़ करने वाले अधिकारियों पर सैनी सरकार जल्द ही एक्शन ले सकती है। इसकी शुरुआत जिलों के एसपी और डीसी के ट्रांसफर से होगी। हालांकि अभी सरकार की ओर से इस बारे में कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। जानकारी के मुताबिक नायब सैनी ऐसे अधिकारियों की लिस्ट तैयार करा रहे हैं, जिनके बारे में विधानसभा चुनावों के दौरान शिकायत मिली थी और जिन पर चुनाव में दूसरे दलों के नेताओं को लाभ पहुंचाने के आरोप लगे थे। खबरों की मानें, तो विधायकों और जिलाध्यक्षों ने सैनी सरकार को ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों की एक-एक रिपोर्ट दे दी है। इनमें कई जिलों के डीसी, एसपी, एसडीएम और डीएसपी रैंक के अधिकारी शामिल है। जिनका ट्रांसफर सैनी सरकार जल्द सकती है। वहीं 31 अक्टूबर को ही मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद भी रिटायर्ड हो रहे हैं। ऐसे में उनके जाने के बाद अफसरशाही में बदलाव होने की पूरी संभावना बनी हुई है। बता दें कि प्रदेश में 5 अक्टूबर को 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे। बीजेपी ने 48 सीटें जीतकर प्रदेश में तीसरी बार अपनी सरकार बना ली है। वहीं कांग्रेस 37 विधानसभा सीटों पर सिमट कर रह गई है। हालांकि इसके बाद भी कुछ अधिकारियों पर चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने के आरोप लगे है। recent visitors 84