Friday, July 17, 2026 3:13 am

यूपी का बजट सत्र 18 फरवरी से होगा प्रारंभ, अधिसूचना जारी, 8 लाख करोड़ का हो सकता है प्रदेश का बजट

लखनऊ

यूपी का बजट सत्र 18 फरवरी से प्रारंभ होगा। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रदेश का बजट 19 फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाएगा। इस बार प्रदेश का बजट आठ लाख करोड़ का हो सकता है। जो कि अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा।

यह सत्र करीब एक सप्ताह चलेगा जिसमें सत्ता पक्ष जहां अपनी उपलब्धियों को सामने रखेगा, वहीं विपक्ष महाकुंभ हादसे के अलावा किसानों, महिलाओं और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सत्ता पक्ष को घेरने की कोशिश करेगा।

सत्र को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है।

 

Loading spinner
Advertisement