जल केवल जीवन नहीं, संस्कार भी है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने जल संसाधन दिवस पर दी शुभकामनाएं
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल संसाधन दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया 'एक्स' पर जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि "आपः सुजिरा अमृतः सुवर्चाः शंभू मयोभूः" अर्थात् जल न केवल अमृतस्वरूप है, बल्कि शुभ, पवित्र और जीवनदायक भी है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल केवल जीवन जीने का संसाधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में यह एक संस्कार की तरह है। हर बूंद में जीवन है, और हर स्रोत में आने वाले कल का भविष्य छिपा है। ऐसे में हमारा दायित्व बनता है कि हम इस अमूल्य धरोहर की हर संभव तरीके से रक्षा करें।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे जल संसाधन दिवस पर यह संकल्प लें कि सभी जल का संरक्षण करेंगे और इसे व्यर्थ नहीं बहने देंगे। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को जल बचाने के लिए जागरूक रहने और समाज को प्रेरित करने का संदेश दिया।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा जल प्रबंधन एवं वर्षा जल संचयन की जन जागरुकता प्रसार एवं जन सहभागिता के लिए जल गंगा जल संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









