‘कम से कम 5 बच्चे पैदा करें हिंदू ‘BJP सांसद गजेंद्र सिंह पटेल का बड़ा बयान, युवाओं से की अखाड़ा जाने की अपील

“Hindus should have at least 5 children”: BJP MP Gajendra Singh Patel’s bold statement; urges youth to visit the akhada (traditional wrestling arena). खरगोन। खरगोन-बड़वानी से सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने कालिका माता मंदिर परिसर में आयोजित एक बैठक के दौरान ‘हम दो-हमारे पांच’ का नारा दिया। सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि जनसंख्या का संतुलन बिगड़ने पर हिंदू समाज अल्पसंख्यक बन सकता है। उन्होंने प्रत्येक हिंदू परिवार से कम से कम पांच बच्चे पैदा करने का आह्वान किया। शुक्रवार रात को नवरात्र के उपरांत होने वाले भंडारे की तैयारियों को लेकर आयोजित इस बैठक में कांग्रेस विधायक राजन मंडलोई, पूर्व मंत्री प्रेमसिंह पटेल सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने युवाओं को सही उम्र में विवाह करने और अपने परिवार का विस्तार करने का परामर्श दिया। सांसद पटेल ने अपने संबोधन के दौरान जन्म दर से जुड़े आंकड़ों का भी संदर्भ प्रस्तुत किया। सांसद पटेल ने युवाओं को अपने परिवार और मोहल्ले की ताकत को एकजुट करने की सलाह दी। उन्होंने युवाओं से जिम जाने के बजाय योग अपनाने और अखाड़ों में कसरत करने का आग्रह किया। पटेल के अनुसार अखाड़ों के प्रोत्साहन से युवाओं में शारीरिक सामर्थ्य के साथ-साथ आत्मरक्षा की क्षमता भी विकसित होगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने दहेज प्रथा और मदिरापान जैसी कुरीतियों के प्रति जागरूकता फैलाने पर बल दिया। सांसद ने युवाओं से नशे से दूर रहकर अनुशासित और आरोग्यपूर्ण जीवनशैली अपनाने की अपील की। सनातन संस्कृति का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि देवी-देवताओं के चित्र में एक हाथ आशीर्वाद की मुद्रा में और दूसरे हाथ में शस्त्र दिखाई देते हैं। सांसद ने कहा कि विषम परिस्थितियों में राष्ट्र, समाज और स्वयं की सुरक्षा के लिए भारतीय कानून भी आत्मरक्षा का अधिकार प्रदान करता है। सांसद पटेल ने सभी लोगों से समाज में परस्पर सहयोग और अटूट एकजुटता बनाए रखने का अनुरोध किया। recent visitors 3

राहुल ने लॉन्च किया ‘सत्याग्रह’, अब डिजिटल मंच से लोगों के मुद्दों की लड़ाई सड़क से संसद तक

Rahul launches ‘Satyagraha’; the fight for people’s issues moves from the streets to Parliament via a digital platform. नई दिल्ली। गांधी जयंती के अवसर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नया डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत्याग्रह’ लॉन्च किया है। यह प्लेटफॉर्म देशभर के उन नागरिकों को एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा जो शांतिपूर्ण प्रतिरोध, सत्य और अहिंसा के जरिए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना चाहते हैं और सत्ता के सामने सच बोलना चाहते हैं। यहां दर्ज होने वाले मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर नेता प्रतिपक्ष राहुल की ओर से आवश्यकता अनुसार कदम उठाए जाएंगे। राहुल ने लोगों की आवाज को सड़क से संसद तक सुनाने का वादा किया है। ‘सत्य को दबाया जा रहा, अब नए सत्याग्रह का समय’राहुल गांधी ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में सच को दबाया जा रहा है और लोग अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष के रूप में जनता की लड़ाई उनकी अपनी लड़ाई है। उन्होंने देशवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि अब नए सत्याग्रह का समय आ गया है और नागरिक अपने संघर्षों को इस प्लेटफॉर्म के जरिए साझा करें। राहुल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के तौर पर यह उनकी जिम्मेदारी है कि जहां सच को कुचला जा रहा है, वहां लोगों को उसका विरोध करने में मदद करूं। सच महत्वपूर्ण है, लेकिन यह भी ज़रूरी है कि हम देश के हर कोने में उसके लिए लड़े। इन प्रमुख मुद्दों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच:जन-अधिकारों की रक्षा: जमीन के हक, महिलाओं के अधिकार, दलितों, आदिवासी, ओबीसी, अल्पसंख्यकों के अधिकारों की लड़ाई।छात्र व युवा: शिक्षा व्यवस्था और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी समस्याओं पर संघर्षरत युवाओं की आवाज।सत्याग्रह मैप: देश के कोने-कोने में चल रहे जन-आंदोलनों और स्थानीय लड़ाइयों को एक नक्शे पर संगठित कर राष्ट्रीय पहचान दी जाएगी।कैसे काम करेगा यह प्लेटफॉर्म?समस्या दर्ज करें: नागरिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध फॉर्म के जरिए अपनी समस्याएं और स्थानीय मुद्दे साझा कर सकेंगे। नक्शे पर दिखेगा ‘पिन’: साझा किया गया हर मुद्दा ‘सत्याग्रह मैप’ पर एक डिजिटल पिन के रूप में प्रदर्शित होगा। सड़क से संसद तक पहल: मुद्दे की गंभीरता और प्राथमिकता के आधार पर नेता प्रतिपक्ष की ओर से आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि जन-समस्याओं को संसद तक पहुंचाया जा सके। recent visitors 3

NGT की स्टोन क्रशर इकाइयों पर सख्ती, आबादी; मंदिर और सरकारी निर्माण से 500 मीटर में संचालन पर रोक

NGT cracks down on stone crusher units; bans operations within 500 meters of inhabited areas, temples, and government construction sites. विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तवजबलपुर। मध्य प्रदेश में स्टोन क्रशर इकाइयों के संचालन और पर्यावरणीय मानकों को लेकर एनजीटी ने सख्ती दिखाई है। एनजीटी की सेंट्रल जोन बेंच ने क्रशर इकाइयों के वास्तविक उत्पादन की निगरानी के लिए बिजली खपत को आधार बनाने के निर्देश दिए हैं। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को बिजली वितरण कंपनियों से क्रशर इकाइयों की मासिक बिजली खपत का रिकॉर्ड लेकर मशीनरी की क्षमता और ऊर्जा खपत से उसका मिलान करना होगा। इससे कागजों में दर्शाए जा रहे उत्पादन और वास्तविक उत्पादन के बीच अंतर की जांच की जा सकेगी। क्रशर इकाइयों पर कार्रवाई के निर्देशआबादी, स्कूल और मंदिर आदि संवेदनशील स्थानों से 500 मीटर की परिधि में संचालित क्रशर इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बिना वैध पर्यावरणीय अनुमति और कन्सेंट टू एस्टेब्लिश व कन्सेंट टू ऑपरेट के संचालित इकाइयों को बंद या सील किया जा सकेगा। भू-जल का उपयोग करने वाली इकाइयों को केंद्रीय भूजल प्राधिकरण की एनओसी लेना भी जरूरी होगा। एनजीटी ने क्रशर क्षेत्रों में पीएम-10 और पीएम-2.5 की निगरानी, धूल नियंत्रण के लिए पानी के छिड़काव, सामग्री को ढंककर रखने, कन्वेयर बेल्ट पर मिस्ट स्प्रे तथा पांच मीटर चौड़ी हरित पट्टी विकसित करने जैसे उपायों पर भी जोर दिया है।खनिज विभाग के पोर्टल और ई-ट्रांजिट पास व्यवस्था से उत्पादन संबंधी जानकारी को जोड़ने से खनन, परिवहन और क्रशर संचालन के आंकड़ों का आपसी मिलान किया जा सकेगा। recent visitors 6

BJP MLA प्रीतम सिंह लोधी के बंगले पर चोरों का धावा, स्कूटी, सिलिंडर और टोंटियां तक उखाड़ ले गए

Thieves raid BJP MLA Pritam Singh Lodhi’s bungalow; made off with a scooter, a gas cylinder, and even ripped out the water taps. भोपाल। राजधानी के वीआइपी इलाके में चोरों ने अब भाजपा विधायक के सरकारी आवास को निशाना बनाया है। टीटी नगर के 45 बंगला क्षेत्र में शिवपुरी जिले के पिछोर से विधायक प्रीतम सिंह लोधी के सूने सरकारी आवास का ताला तोड़कर चोर स्कूटी, दो गैस सिलिंडर और घर में लगीं टोटियों समेत अन्य सामान ले गए। विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद विधायक और उनका स्टाफ जुलाई से आवास पर नहीं थे। गुरुवार को पीए राजेश लोधी वापस पहुंचे, तब वारदात का पता चला। पुलिस के अनुसार चोरों ने आवास के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। बाहर बरामदे में रखी स्कूटी और फिर कमरे का ताला तोड़कर घर में रखे दो सिलिंडर और कुछ सामान नहीं मिला तो बाथरूम और सिंक की टोंटियां उखाड़कर ले गए। 23 जुलाई से बंद था विधायक का आवासविधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद 23 जुलाई को विधायक प्रीतम सिंह लोधी अपने घर चले गए थे। उनके साथ सरकारी आवास पर तैनात स्टाफ भी चला गया था। इसके बाद से आवास पर ताला लगा हुआ था। लंबे समय तक बंद रहे मकान की सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। मंत्री से लेकर पूर्व मंत्री तक के आवास निशाने परअगस्त 2026: चार इमली में पूर्व मंत्री अजय सिंह विश्नोई के सरकारी बंगले का ताला तोड़कर टोंटियां चोरी।अप्रैल 2026: मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी आवास से चोर शील्ड चुरा ले गए।करीब एक साल पहले बागसेवनिया थाने के सामने पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल के सूने मकान में चोरी। वीआइपी क्षेत्रों में पुलिस गश्त पर सवाल, हाई सिक्योरिटी जोन भी सुरक्षित नहींहाई सिक्योरिटी जोन माने जाने वाले 45 बंगला क्षेत्र में विधायक के सरकारी आवास का ताला टूटना पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। सवाल यह है कि जब वीआइपी इलाके में चोर बेखौफ होकर वारदात कर रहे हैं, तो पुलिस की नियमित पेट्रोलिंग और निगरानी आखिर किस काम आ रही है? recent visitors 5

जबलपुर : रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, नामांतरण के लिए मांगी घूस तो ईओडब्ल्यू ने बिछाया जाल

Jabalpur: Patwari arrested red-handed while accepting a bribe; EOW laid a trap after he demanded money for a mutation. विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तवजबलपुर। ईओडब्ल्यू जबलपुर की टीम ने दुकान के नामांतरण के लिए 2 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी मनोज बघेल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नामांतरण के एवज में 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद ईओडब्ल्यू ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें शिकायत सही पाई गई। ईओडब्ल्यू डीएसपी मनजीत सिंह के अनुसार, मनोज बघेल तहसील अधारताल में पटवारी के पद पर पदस्थ था और उसके पास हल्का क्रमांक-2 का प्रभार था। शिकायतकर्ता शरद विश्वकर्मा की मां राधा विश्वकर्मा के नाम ग्रीन सिटी में एक दुकान खरीदी गई थी। दुकान के नामांतरण के लिए तहसील कार्यालय अधारताल में आवेदन दिया गया था।नामांतरण के लिए कई बार तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने के बाद शरद ने संबंधित पटवारी से संपर्क किया। आरोप है कि पटवारी ने नामांतरण की कार्रवाई के लिए 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। इसके बाद शरद ने ईओडब्ल्यू कार्यालय में शिकायत की। शिकायत के सत्यापन के बाद ईओडब्ल्यू ने ट्रैप की कार्रवाई की। रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 2 हजार रुपये लेकर पटवारी ने शिकायतकर्ता को कृषि उपज मंडी परिसर स्थित गायत्री मंदिर के पास बुलाया। जैसे ही पटवारी ने रुपये लेकर अपने पास रखे, ईओडब्ल्यू की टीम ने दबिश देकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत की रकम बरामद कर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। recent visitors 16