मुंबई,
बॉलीवुड के तीनों दिग्गज सुपरस्टार शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान को एक साथ देखना दुर्लभ होता है, लेकिन रमजान के मौके पर यह नजारा देखने को मिला। हाल ही में सलमान और शाहरुख, आमिर खान के घर पहुंचे, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में आमिर खान के घर के बाहर का दृश्य देखा जा सकता है, जहां सलमान खान भी मौजूद दिख रहे हैं। आमिर खान ने अपने घर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें सलमान और शाहरुख ने भी शिरकत की। फैंस इस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और तीनों सितारों को एक साथ देखकर बेहद उत्साहित हैं। आमिर खान 14 मार्च को अपना 60वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं, जिसके लिए एक भव्य समारोह की तैयारी की जा रही है। हालांकि, 'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता के बाद से आमिर बड़े पर्दे से दूर हैं और उनके बॉलीवुड से संन्यास लेने की खबरें भी चर्चा में हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र




