रायपुर
छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए खुशखबरी है। अब छुट्टी के दिन भी सरकारी ऑफिस में जनता का काम होगा। तकनीकी सशक्तिकरण के माध्यम से सरकारी प्रक्रियाओं को अधिक सरल, सुलभ और पारदर्शी बनाने के लिए राज्य सरकार ने कई फैसले लिए हैं। इसी कड़ी में तय किया गया है कि सभी जिलों में रजिस्ट्री ऑफिस अब अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे जिससे जनता के काम में किसी तरह की मुश्किलें नहीं हो।
वित्त मंत्री का सख्त निर्देश
राज्य सरकार के मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश के बाद महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने सोमवार को सभी जिलों के कलेक्टरों को लेटर लिखा है। लेटर में कहा गया है कि मार्च महीने में अवकाश के दिनों में भी रजिस्ट्री ऑफिस खुले रहेंगे। लेटर में कहा गया है कि मार्च महीने के सार्वजनिक अवकाश के दिनों 25, 29, 30 एवं 31 मार्च को भी सभी रजिस्ट्री कार्यालय खुले रहेंगे जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।
शाम 7 बजे तक मिलेगा अपॉइंटमेंट
इसके अलावा नागरिकों की सुविधा के लिए रजिस्ट्री के लिए अपॉइंटमेंट का समय शाम 5 बजे से बढ़ाकर शाम 7 बजे तक कर दिया गया है। रजिस्ट्री विभाग के सॉफ्टवेयर एनजीडीआरएस में तकनीकी समस्या आने के कारण सर्वर अस्थायी रूप से डाउन हो गया, जिससे कुछ समय के लिए रजिस्ट्री कार्य बाधित हुआ था। सॉफ्टवेयर का संचालन राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC), पुणे द्वारा किया जाता है।
शाम 6 बजे के बाद शुरू हुआ सर्वर
जैसे ही सर्वर डाउन होने की सूचना प्राप्त हुई तुरंत एनआईसी पुणे और एनआईसी रायपुर की तकनीकी टीम से समन्वय स्थापित कर तत्काल सुधार की प्रक्रिया शुरू की गई। शाम 6 बजे तक सर्वर सुचारू रूप से कार्य करने लगा और रजिस्ट्री कार्य शुरू किया गया। आगे ऐसी कोई तकनीकी समस्या उत्पन्न नहीं हो इसके लिए एनआईसी के साथ लगातार तकनीकी समन्वय सुनिश्चित किया जा रहा है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









