गौरेला पेंड्रा मरवाही
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत पीव्हीटीजी हेतु बहुद्देशीय केन्द्र के लिए भवन निर्माण हेतु एकीकृत पंजीयन प्रणाली के अंतर्गत पंजीकृत द श्रेणी एवं इससे उपर श्रेणी के ठेकेदार से ई-निविदा 29 मई तक शाम 5.30 बजे तक आमंत्रित किया गया है। निविदा प्रपत्र की चालान एवं अमानत राशि (एफडीआर) प्रस्तुत करने की (स्पीड पोस्ट से) अंतिम तिथि 3 जून है। निविदा खोलने की तिथि 4जून शाम 4 बजे निर्धारित है। निविदा कार्यालय कलेक्टर (सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा) गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के पते पर आमंत्रित किया गया है।
कार्य का नाम पीव्हीटीजी हेतु बहुद्देशीय केन्द्र का निर्माण छोटकीदादर (आमाडोब) कार्य के अनुमानित लागत 60 लाख रूपए एवं अमानत राशि 60 हजार रूपए निर्धारित है। कार्य पूर्ण करने की अवधि वर्षा काल सहित छह माह निर्धारित है। निविदा की सामान्य शर्तें एवं अन्य जानकारी विभागीय वेबसाइट
eproc.cgstate.gov.in
में देखी जा सकती है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र




