MY SECRET NEWS

ग्वालियर
हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर उपजा विवाद अभी थमा नहीं है। प्रतिमा हाई कोर्ट में लगाने की मांग को लेकर भीम आर्मी ने फूलबाग पर प्रदर्शन किया। फूलबाग से लेकर पड़ाव इलाका पुलिस छावनी बना हुआ था। यहां सुबह से ही पुलिस बल तैनात था। भीम आर्मी के प्रदेशाध्यक्ष अनिल बिसारिया सहित जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ता यहां इकट्ठे हुए।
 
इसके बाद रैली निकाली। यह लोग कलेक्ट्रेट तक रैली निकालने की मांग कर रहे थे।लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी अनुमति नहीं दी। मानस भवन से फूलबाग स्थित चौपाटी तक यह लोग नारेबाजी करते हुए पैदल चले। इसके बाद यहां काफी पुलिस बल तैनात था।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0