A lecture on cybersecurity awareness was organized under the ‘Seva Sankalp Abhiyan’:
हरिप्रसाद गोहे
आमला। डॉ भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय आमला में सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. गुलाब राव डोंगरे की अध्यक्षता एवं महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो मुकेश इवने के मुख्य आतिथ्य में “साइबर सुरक्षा जागरूकता” विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्य वक्ता प्रो मुकेश इवने ने कहा कि मोबाइल और इंटरनेट ने हमारे जीवन को आसान बना दिया है वहीं कुछ लोगों को साइबर ठगी करने वाले शातिर व्यक्ति आसानी से अपने जाल में फंसा लेता है।

उन्होंने साइबर सुरक्षा से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की ।महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. गुलाबराव डोंगरे ने कहा कि विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक होना होगा और अपने परिवार के सदस्यों तथा अपने आस पास के व्यक्तियों को भी जागरूक करना चाहिए।

उन्होंने मोबाइल का सावधानी पूर्वक उपयोग करने के लिये प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ राजेंद्र गिरि गोस्वामी ने किया तथा राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डा जगदीश पटैया ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रो.जगदीश उइके, प्रो.राजा अतुलकर, डॉ सुनीता सोलंकी, प्रो.लोकेश झरबड़े, सतीष बागड़े, दीपक हाथिया,डॉ. उमेश डोंगरे ,डॉ. संजय भटकर, डॉ. कल्पना बारस्कर,प्रो. आशीष सोनी, प्रो.देविका देशमुख , प्रो.अनीता सोनपुरे, प्रो.गोरेलाल पाल,श्रीमती शीला दवंडे, श्रीमती पूजा दवंडे, श्रीमती राशी साहू,श्रीमती मीनाक्षी भोपते, भूपेंद्र चौकीकर, जुबेर कुरेशी, हजारीलाल भलावी, संजीत भारती, महेंद्र सिंगड़े सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बहुसंख्यक विद्यार्थी उपस्थित रहे।